थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को आज कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम खाने के बाद भी अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है या 30 की उम्र में आप 50 साल के दिखने लगे हैं, तो समझ लें कि आप थायरॉइड के शिकार हो चुके हैं। पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में 10 गुना ज्यादा थॉयराइड की शिकायत होती है। बता दें कि थायरॉइड एक महत्वपूर्ण ग्लैंड है, जो व्यक्ति की गर्दन के सामने स्थित है। यह शरीर के विकास और चयापचय को विनियमित करने के लिए कई हार्मोन का उत्पादन करने के अलावा मानव शरीर की विभिन्न चयापचय प्रक्रियाओं में मदद करती है।

हालांकि जब हार्मोन उत्पादन में असंतुलन होता है, तो थायरॉइड ग्लैंड को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायरॉइड असंतुलन दो प्रकार का होता है हाइपोथायराडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म। यह स्थिति विटामिन बी-12 की कमी, जरूरत से ज्यादा आयोडीन की खपत, ग्लैंड में कैंसर की वृद्धि , ग्रंथि की सूजन के कारण पैदा हो सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. दीक्सा भावसार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने धनिया के पानी (Coriander seed water) को थायरॉइड के मरीजों के लिए अमृत बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने मरीजों के लिए धनिया का पानी बनाने और इसके सेवन का तरीका भी बताया है।

धनिया का पानी पीने के फायदे

​जीवनशैली के कई विकारों को दूर करता है धनिया पानी-

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

विशेषज्ञ कहती हैं कि थायरॉइड के रोगियों के लिए धनिया का पानी अमृत है। यह जीवनशैली के कई रोगों डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, अपच , हार्मोनल असंतुलन यहां तक की एसिडिटी और जरूरत से ज्यादा प्यास में भी एक आयुर्वेदिक डिटॉक्स के रूप में बढ़िया काम करता है। यूं तो लोग थायरॉइड को कम करने के लिए नियमित तौर पर दवा लेते हैं, लेकिन धनिया के पानी से दोनों तरह के थायरॉइड असंतुलन का इलाज किया जा सकता है।

​धनिया के आयुर्वेदिक गुण

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

  • स्वाद- कसैला, कड़वा
  • गुण- पचाने में हल्का
  • पाचन के बाद प्रभाव- मीठा
  • शक्ति- गर्म
  • त्रिदोष पर प्रभाव- तीनों दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है

​थायरॉइड के लिए धनिया का पानी कैसे बनाएं

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

धनिया का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच पिसा हुआ धनिया 1 गिलास पानी में रातभर भिगो कर रख दें। इसे सुबह आधा होने तक उबालें। ठंडा होने पर छान लें और इस सुगंधित पेय का आनंद लें। बता दें कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म बहुत तेजी से बढ़ता है।

​कैसे करें इसका सेवन

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

थायरॉइड की गोली खाने के एक घंटे बाद लें। अपनी गोली खाने के 1 घंटे बाद तक सादा पानी के अलावा कुछ भी पीने और खाने से बचना चाहिए। यह आपकी थायरॉइड ग्लैंड के लिए सबसे अच्छा है। उज्जयी और कपालभाती प्राणायाम अभ्यास के साथ सुबह सबसे पहले इसे एक महीने तक पियें। यह निश्चित रूप से थॉयराइड फंक्शन में सुधार करेगा और कुछ ही समय में आपको अपनी रिपोर्ट में अंतर देखने को मिलेगा।

​ब्लीडिंग, एसिडिटी के लिए इसका सेवन करने का तरीका

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

  1. एक भाग यानी 25 ग्राम कुचले हुए धनिए के बीज लें।
  2. इसमें छह भाग यानी 150 मिली पानी डालें।
  3. इसे रातभर या 8 घंटे के लिए ढंककर रख दें।
  4. अगली सुबह छानकर इसमें थोड़ी मात्रा में मिश्री मिलाकर खाली पेट इसका सेवन करें।
  5. रॉक शुगर के साथ दिन में 2-3 बार 10 से 30 मिली की मात्रा में भी लिया जा सकता है।

हर सुबह थायरॉइड का पानी पीने से न केवल थायरॉइड के लक्षण कम होते हैं बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बढ़ावा मिलता है। धनिया की जैविक प्रकृति के कारण आप ज्यादा स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। धनिया का पानी पीने से न केवल आपको ताजगी का अहसास होगा बल्कि यह थॉयराइड सहित कई बीमारियों को भी ठीक करेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

Benefits of Dhaniya हरी-हरी धनिया हमारे किचन की जरूरी चीज होती है। किसी भी व्यंजन में बस दो-चार पत्ता धनिया का डालो और स्वाद बढ़ जाता है। लेकिन क्या आपको पता है धनिया थायरायड को भी नियंत्रित करता है। आज धनिया के फायदे के बारे में जानते हैं...

जमशेदपुर : थायराइड पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है। इसे नियंत्रित करने के लिए हमें खाने-पीने पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ है जिसके सेवन करने से थायराइड नियंत्रित रहता है। इनमें से एक है धनिया। एमजीएम मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की डायटीशियन अनु सिन्हा बताती हैं, थायराइड को नियंत्रित करने के लिए धनिया काफी हद तक फायदेमंद है। धनिया में डाइटरी फाइबर होता है। इअन्य पोषक तत्वों की बात करें तो धनिया में विटामिन सी भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

सब्जी या चावल में गॉर्निशिंग के तौर पर धनिया डालकर ज्यादातर लोग खाते हैं जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर थायराइड रोगियों को अपने खाने-पीने में धनिया जरूर शामिल करन चाहिए।

थायराइड में धनिया खाने से ये है फायदे

  • धनिया सेवन से वजन कम होता है।
  • थायराइड के दौरान धनिया का सेवन से हड्डियों में होने वाले दर्द से राहत मिलती है।
  • हाइपोथाराइडिज्म को नियंत्रित करने के लिए धनिया लाभप्रद है।
  • धनिया में एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जिससे थायराइड रोगियों को डिप्रेशन नहीं होता है।
  • ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से भी थायराइड बढ़ सकता है। धनिया का सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
  • धनिया का सेवन करने से हेयर थिनिंग की समस्या से भी निजात मिलता है।

थायराइड में धनिया का पानी कैसे पिए? - thaayaraid mein dhaniya ka paanee kaise pie?

धनिया के बीज का पानी भी फायदेमंद

धनिया के बीज का पानी पीने से भी थायराइड कंट्रोल में रहता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच धनिया को एक ग्लास पानी में रात भर के लिए भिंगोकर रखना है। धनिया को अपनी सब्जी में भी मिलाकर खा सकते हैं। धनिया डाइजेशन को दुरुस्त करने में भी मदद करता है।

थायराइड नियंत्रित करने के लिए धनिया के जूस का सेवन भी लाभप्रद है। रोज सुबह खाली पेट धनिया का जूस का सेवन करना चाहिए। दो से तीन सप्ताह तक रोजाना धनिया का जूस पीने से थायराइड नियंत्रित हो जाता है।

जानें कैसे पाएंगे धनिया का जूस

  • धनिया का जूस बनाने के लिए पहले धनिया की ताजी पत्तियों को तोड़कर साफ करना है।
  • धनियों की पत्तियों को मिक्सी में डालेंगे और थोड़ा सा पानी मिलाएंगे।
  • मिक्सी में चुटकी भर नमक व मिर्च मिलाना है।
  • सभी सामग्री को डालकर मिक्सी चलाना है।
  • जो जूस तैयार होगा उसमें ऊपर से नींबू का रस मिलाकर पी लेना है।

Edited By: Jitendra Singh

थायराइड में धनिया का पानी कैसे बनाएं?

थायरॉइड के लिए धनिया का पानी कैसे बनाएं धनिया का पानी बनाने के लिए 1 चम्मच पिसा हुआ धनिया 1 गिलास पानी में रातभर भिगो कर रख दें। इसे सुबह आधा होने तक उबालें। ठंडा होने पर छान लें और इस सुगंधित पेय का आनंद लें। बता दें कि इससे आपका मेटाबॉलिज्म बहुत तेजी से बढ़ता है।

थाइरोइड में धनिया का उपयोग कैसे करें?

धनिया के बीज का पानी भी फायदेमंद धनिया के बीज का पानी पीने से भी थायराइड कंट्रोल में रहता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच धनिया को एक ग्लास पानी में रात भर के लिए भिंगोकर रखना है। धनिया को अपनी सब्जी में भी मिलाकर खा सकते हैं। धनिया डाइजेशन को दुरुस्त करने में भी मदद करता है।

थायराइड में धनिया का पानी पीने से क्या होता है?

थायराइड में फायदेमंद- रिपोर्टस कि मानें तो थायराइड के पेशेंट के लिए धनिया का पानी अमृत है। धनिया के पानी से दोनों तरह के थायरॉइड असंतुलन का इलाज किया जा सकता है। डीटॉक्स होती है बॉडी- धनिया एक मूत्रवर्धक है, और इसलिए आपके शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में आपको मदद मिलती है।

धनिया का पानी कितने दिन पीना चाहिए?

इसके सेवन से कई बीमारियों से बचाव हो सकता है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना हरा धनिया या धनिया के बीजों का सेवन करना लाभदायक होता है। थायराइड और वजन कम करने जैसी समस्याओं में धनिया रामबाण का काम करता है। धनिया के सेवन का एक बेहतर तरीका रोजाना सुबह धनिया के पानी को खाली पेट पीना हो सकता है।