रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?
Russia-Ukraine

Highlights

  • हर महीने युद्ध पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं
  • अपने मित्र देशों से मदद मांग रहे हैं
  • 4,789 करोड़ रुपए की सैन्य सहायता दी

Russia-Ukraineयूक्रेन और रूस के बीच लगभग 6 महीने से युद्ध चल रहा है। फिलहाल, इस युद्ध में यूक्रेन की बढ़त दिख रही है। यूक्रेनी सैनिक रूसी कब्जे वाले क्षेत्रों में लगातार अपना नियंत्रण बना रहा है। कई जगहों से खबरें सामने आई कि खुद रूसी सैनिक गांव को छोड़कर भाग रहे हैं। आखिर आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि यूक्रेन इतना छोटा सा देश कैसे रूस जैसे विशाल देश को हराने में कामयाब हो रहा है। आइए समझते हैं कि यूक्रेन की लगातार जीत को ओर कैसे बढ़ रहा है। कौन से देश है जो यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य सुरक्षा दे रहे हैं। 

क्या रूस और अमेरिका आमने-सामने?

वैसे से तो इस युद्ध में आमने-सामने सिर्फ रूस और यूक्रेन है लेकिन यूक्रेन के पीछे दुनिया का मोस्ट पावरफुल देश कहा जाने वाला अमेरिका लगातार यूक्रेन को मदद पहुंचा रहा है। यानी आसान भाषा में कहे तो यह लड़ाई रूस और अमेरिका के बीच भी हो रहा है। हालांकि इस युद्ध में अमेरिका सामने से नहीं है। अमेरिका ने यूक्रेन को 15 सिंतबर को ही 4,789 करोड़ रुपए की सैन्य सहायता दी। वहीं यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बताया कि हर महीने युद्ध पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। राष्ट्रपति लगातार अपने मित्र देशों से मदद मांग रहे हैं। 

अमेरिका समेत कई देश कर रहे हैं मदद 
यूक्रेन जीत की ओर बढ़ रहा है तो अमेरिका के साथ अन्य पश्चिमी देशों से कई करोड़ रुपए की सैन्य मदद के तौर पर मिल रहा है। इसमें कई ऐसे छोटे देश है जो यूक्रेन की सहायता कर रहे हैं। आइए आकंड़ो से समझते हैं कि किन देशों ने यूक्रेन को मजबुत स्थिति में लाने के लिए अपना हाथ आगे किया है। 

  • रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

    Russia-Ukraine

  • अमेरिका-1,00,00
  • पोलैंड-14,600
  • ब्रिटेन-10,855
  • कनाडा-7,582
  • जर्मनी-5,348
  • चेक-2,794
  • डेनमार्क-2,155
  • लातविया-1,995
  • एस्टोनिया-1,995
  • ऑस्ट्रेलिया-1,916

  • रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

    Russia-Ukraine

किन तरह के हथियारों ने यूक्रेन की ताकत बढ़ाई

  • हिमार्स
  • रॉकेट लॉन्चर
  • एम 777 होवित्जर तोप

एक के बाद एक शहर हो रहे हैं आजाद 
8 सितंबर को जेलेंस्की ने इस जानकारी की पुष्टि की कि यूक्रेनी सेना इकाइयों ने खार्किव ओब्लास्ट में बालाक्लिया शहर को मुक्त कर दिया था और 10 सितंबर को यह ज्ञात हो गया कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने कुपियांस्क और इजि़यम को मुक्त करा लिया है। 9 सितंबर को जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेनी सेना ने खार्किव ओब्लास्ट में 30 से अधिक शहरों और कस्बों पर नियंत्रण कर लिया है। सितंबर की शुरूआत से यूक्रेनी सेना ने रूसी आक्रमणकारियों से देश के लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मुक्त करा लिया है।

रूस क्या बदल सकता है अपनी रणनीति?
रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले जानकारी दिया था कि वह क्षेत्र में अपनी रक्षात्मक चौकियों पर फिर से सैनिकों को तैनात कर सकता है। उसने 10 सितंबर को पुष्टि किया था कि उसकी सेना इजियुम शहर से वापस लौट आई है। वहीं बताया कि उसकी सेनाएं पूर्व में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना को बदल दिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि रूस का कोई ठीक नहीं है वो कभी इस शहर पर हमला बोल सकता है। रूस का अगला कदम क्या हो सकता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वही शहर कितना सुरक्षित है ये भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन

Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध का 97वां दिन, जारी हैं रूस के हमले

रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) को 97 दिन हो चुके हैं. बावजूद इसके सुलह की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही. अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. रूस-यूक्रेन नहीं बल्कि रूस अमेरिका पर आरोप लगा रहा है और पश्चिमी देश रूस पर आरोप लगाा रहे हैं. रूस ने एक और मिसाइल का परीक्षण किया है. इस पर देखें ये खास शो.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

  • रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

रूस का लुहांस्क और दोनेत्स्क के बड़े हिस्से पर वर्ष 2014 से ही कब्जा है। रूस ने दोनों को संप्रभु गणराज्यों के तौर पर मान्यता दी है। आखिर इस जंग का अंतिम निष्‍कर्ष क्‍या होगा। इस युद्ध में कौन-कौन सी परिस्थिति पैदा हो सकती है।

नई दिल्‍ली, जेएनएन। रूस के सैन्य बलों ने पूर्वी लुहांस्क प्रांत में यूक्रेन के आखिरी गढ़ लिसिचांस्क शहर और उसके आस-पास के इलाकों पर अपना कब्जा करने के लिए गोलाबारी तेज कर दी है। लुहांस्क प्रांत के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेन के लड़ाके हफ्तों से इस शहर को रूसी कब्जे में जाने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उधर, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसके सैन्य बलों ने हाल के दिनों में लिसिचांस्क के बाहरी इलाके स्थित तेलशोधन कारखाने पर कब्जा कर लिया है। हालांकि, लुहांस्क के गवर्नर सेरही हैदई ने शुक्रवार को दावा किया कि लड़ाई जारी है। रूस समर्थक अलगाववादियों का लुहांस्क और दोनेत्स्क के बड़े हिस्से पर वर्ष 2014 से ही कब्जा है। रूस ने दोनों क्षेत्र को संप्रभु गणराज्यों के तौर पर मान्यता दी है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस जंग का अंतिम निष्‍कर्ष क्‍या होगा। इस युद्ध में कौन-कौन सी परिस्थिति पैदा हो सकती है।

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

1- क्‍या इस जंग में रूसी सेना की संभावित जीत होगी?

विदेश मामलों के जानकार प्रो हर्ष वी पंत का कहना है कि रूसी सेना का यूक्रेन के अधिकतम क्षेत्रों पर कब्‍जा करने का उद्देश्‍य अभी जीवंत है। रूस अब भी राजधानी कीव पर कब्‍जा करने और यूक्रेन के अधिकांश हिस्से को अपनी अधीन करने की योजना बना रहा है। रूस डोनबास में अपनी बढ़त को भुना सकता है। रूसी सैनिकों को अन्य जगहों पर उपयोग में लाने के लिए वहां से मुक्‍त किया जा रहा है, शायद वो एक बार फिर कीव को भी निशाना बना सकते हैं। यूक्रेन की सेना लगातार नुकसान झेल रही है। राष्ट्रपति जेलेंस्‍की पहले ही स्वीकार कर चुके हैं कि हर दिन 100 के करीब यूक्रेन के सैनिकों की मौत हो रही है और लगभग 500 घायल भी हो रहे हैं। इस मामले में यूक्रेनी नागिरकों का मत अलग-अलग हो सकते हैं, कुछ संघर्ष जारी रखना चाहते हैं, तो अन्य शांति का रास्ता अख्तियार करने की वकालत करते हैं। 

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

2- क्‍या यूक्रेनी सेना रूस पर जीत हासिल करेगी?

उन्‍होंने कहा कि यूक्रेन की तमाम चुनौतियों के साथ यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या यूक्रेन इस जंग में जीत के करीब पहुंच सकता है। क्या यूक्रेनी सेना रूस को वहां खदेड़ने में सफल हो सकती है, जिन जगहों पर रूसी सेना का कब्‍जा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलेदिमीर जेलेंस्‍की ऐसा दावा तो जरूर करते हैं। यूक्रेनी राष्‍ट्रपति ने कई मौकों पर कहा है कि यूक्रेन निश्चित तौर पर इस युद्ध को जीतेगा। उन्‍होंने कहा इसमें कोई संदेह नहीं है कि यूरोपीय-अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण रूस को नुकसान उठाना पड़ा है। इससे युद्ध के स्तर पर भी असर पड़ा है। यूक्रेन को यूरोपीय देशों और अमेरिका से लगातार सैन्य सहायता मिल रही है। अब यूक्रेन ने अपनी रक्षात्मक नीति को आक्रमण की नीति में बदल दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नीति निर्माताओं ने इसके परिणामों को लेकर पहले ही चिंता जाहिर कर दी है। अगर ऐसी स्थिति उत्‍पन्‍न होती है तो रूसी राष्‍ट्रपति पुतिन हार को देखते हुए परमाणु हमला कर सकते हैं।

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?
 

3- क्‍या यह जंग लंबे समय तक जारी रहेगी?

प्रो पंत ने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि यूक्रेन-रूस जंग लंबे समय तक जारी रहे। उन्‍होंने कहा कि यह जंग अगर वर्षों तक नहीं तो कम से कम कुछ महीनों तक जारी रहने की पूरी आशंका है। रूस और यूक्रेन की सेनाएं हर रोज एक-दूसरे को टक्कर दे रही हैं। हर रोज एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं। ऐसे में इस युद्ध के लंबे समय तक जारी रहने की आशंका प्रबल है। उन्‍होंने कहा कि इस जंग में कभी एक पक्ष थोड़ा मजबूत बनकर उभरता है तो कभी दूसरा पक्ष। इस युद्ध में दोनों में से कोई भी पक्ष झुकने को राजी नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने शायद यह रणनीति बनाई है कि रणनीतिक धीरज का प्रदर्शन करके वह जीत हासिल कर सकते हैं। हालांकि, यूरोपीय देशों ने अभी तक जिस तरह से यूक्रेन की मदद की है उससे लगता है कि वे यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आगे भी जारी रखेंगे। ऐसे में यह युद्ध एक हमेशा चलते रहने वाले युद्ध में तब्दील होता जा रहा है। 

रूस और यूक्रेन की लड़ाई में कौन जीत रहा है? - roos aur yookren kee ladaee mein kaun jeet raha hai?

क्‍या पुतिन कर सकते युद्धविराम की घोषणा?

उन्‍होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि राष्ट्रपति पुतिन एकतरफा युद्धविराम की घोषणा करके पूरी दुनिया को चौंका सकते हैं। पुतिन यह दावा भी कर सकते हैं कि रूस का सैन्य-अभियान अब पूरा हो गया है। डोनबास में रूस समर्थिक अलगाववादियों को सुरक्षित किया गया, क्राइमिया के लिए एक कारिडोर स्थापित किया गया। ऐसे में वह नैतिकता के आधार पर यूक्रेन को लड़ाई रोकने के लिए दबाव बना सकते हैं। रूस इस चाल का इस्तेमाल कभी भी कर सकता है, जिसमें अगर वो यूक्रेन पर यूरोप के दबाव का लाभ उठाना चाहे तो वो समर्पण कर सकता है और दिखावे की शांति के बदले में कुछ क्षेत्रों पर अपना अधिकार छोड़ सकता है।

Edited By: Ramesh Mishra

यूक्रेन और रूस की लड़ाई में किसकी जीत हुई?

हार और जीत उत्तर में जवाबी हमले के जरिए यूक्रेन रूस को खारकीएव से दूर रखने में सफल हुआ लेकिन दक्षिण में रूस का पलड़ा भारी था. अब रूस ने मारियुपोल पर फतह हासिल कर बढ़त बना ली है. खारकीएव और मारियुपोल दोनों जगह की लड़ाइयों में बड़ी तादाद में सैनिक और नागरिक मारे गए.

रूस यूक्रेन युद्ध में कितने लोगों की जान गई?

Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में 60000 रूसी सैनिकों की मौत, 2300 टैंक तबाह, 500 की तो सिर्फ 24 घंटे में गई जान!

यूक्रेन और रूस का युद्ध खत्म हुआ क्या?

एक्‍सपर्ट व्‍यू Russia Ukraine War यूक्रेनी सेना ने अभी तक इस युद्ध में घुटने नहीं टेके हैं।

रूस यूक्रेन युद्ध के कारण क्या है?

दरअसल, रूस लंबे वक्‍त से यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में जनसंहार का आरोप लगाकर युद्ध के लिए माहौल तैयार कर रहा था। उसने विद्रोही इलाकों में करीब सात लाख लोगों के लिए विशेष पासपोर्ट भी जारी किए थे। इसके पीछे रूस की मंशा थी कि अपने नागरिकों की रक्षा के बहाने यूक्रेन पर कार्रवाई को सही ठहराया जाए।