सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?

ज्योतिष शास्त्र में सोने-चांदी से जुड़े कई शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। कहा जाता है कि सोने का गुम होना या मिलना दोनों ही अपशकुन होता है। इसलिए अगर आपको कहीं सोना गिरा हुआ मिले, तो उसे कभी न उठाएं।

लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 28 Jan 2017 04:24 PM

Show

हमें फॉलो करें

ज्योतिष शास्त्र में सोने-चांदी से जुड़े कई शकुन-अपशकुन बताए गए हैं। कहा जाता है कि सोने का गुम होना या मिलना दोनों ही अपशकुन होता है। इसलिए अगर आपको कहीं सोना गिरा हुआ मिले, तो उसे कभी न उठाएं। ज्योतिष शास्त्र में सोना गुरु ग्रह का कारक माना गया है। इसलिए सोने का गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते इससे जुड़ी कुछ बातें:

सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?
1 / 5

गिरा हुआ सोना मिले तो कभी न उठाएं, जानें क्यों

1. ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि अगर आपकी नाक की नथ या लोंग गुम हो गई है तो जान लें कि इससे आपको बदनामी या अपमान का सामना करना पड़ सकता है।

सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?
2 / 5

गिरा हुआ सोना मिले तो कभी न उठाएं, जानें क्यों

2. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला का टीका या शीष फूल खो जाए तो इससे उसे कोई बुरी खबर मिल सकती है। माना जाता है कि सिर का टीका मिलना अशुभ संकेत देता है।

सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?
3 / 5

गिरा हुआ सोना मिले तो कभी न उठाएं, जानें क्यों

3. वहीं दाएं पैर की पायल गुम हो जाने पर सामाजिक प्रतिष्ठा को हानि हो सकती है। तो बाएं पैर की पायल का खो जाना यात्रा में दुर्घटना की ओर संकेत करता है।

सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?
4 / 5

गिरा हुआ सोना मिले तो कभी न उठाएं, जानें क्यों

4. ज्योतिषशास्त्र में कहा गया है कि यदि आपको कंगन गिरा मिले तो कभी न उठाएं इससे आपके मान-सम्मान में कमी आएगी। व स्वास्थ्य से जुडी परेशानियां भी होंगी।पढ़े : हर दिन मंदिर में ये चढ़ाने से चमकेगा भाग्य (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य व सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।5 / 5गिरा हुआ सोना मिले तो कभी न उठाएं, जानें क्यों

सोनाशकुन-अपशकुनज्योतिष शास्त्रअन्य..एस्ट्रोलॉजीएस्ट्रो न्यूज

अगला लेख पढ़ें

Rashifal : 15 दिसंबर को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

सपने में सोना देखना (Sapne Mein Sone ka Dekhna): सपने में सोना देखने का मतलब, सपने में सोना मिलना कैसा होता है, सपने में सोना चांदी देखना शुभ है या अशुभ, सपने में सोना खरीदते हुए देखना, सपने में सोना पहनना कैसा होता है, सपने में सोना चोरी होना देखना – अगर आपको इनमे से कोई एक सपना आया है, तो आइये जानते कि इसका मतलब क्या होता है ?

सपने में सोना देखना (Sapne Mein Sona Dekhna)

सोना मिलने का मतलब क्या होता है? - sona milane ka matalab kya hota hai?
Sapne Mein Sone ka Dekhna

व्यक्ति जब सोता है, तो वह कोई ना कोई सपना जरूर देखता है, उसमे कभी उसे अच्छे तो कभी बुरे सपने देखने को मिलते है। लेकिन सपने अच्छे हो या बुरे उनका मतलब जानने को मन जरूर करता है। तो आइये जानते है कि आज के सपने का क्या मतलब है ?

यह भी पढ़े – सपना में अनार देखना, सपना में अनार देखना कैसा होता है?

सपना में सोना देखने का मतलब

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सोना, चांदी, पीतल और हीरे जैसी वस्तुएं हर किसी को नहीं दिखाई देती है। यह सपने में उन्ही को दिखती है, जिनकी जिंदगी पूरी तरह से बदलने वाली होती है।

 तो ऐसे में अगर आपने सपना में सोना देखा हैं, तो यह उत्तम फल देने वाला सकारात्मक सपना है। यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि आप जिस परेशानी और चिंता में चले आ रहे थे, अब उसका अंत होने वाला है। आपकी किस्मत चमकने वाली है, तथा जल्द ही आपको बहुत ही उत्तम धन लाभ होने वाला है।

सपना में सोना मिलना कैसा होता है

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सोना मिलना शुभ है या अशुभ ये सोचना ही नहीं हैं क्योकि सपने में अगर सोना आपके पास आ रहा है तो यह इस बात की ओर संकेत करता है, कि आपको कहीं से धन की प्राप्ति होने वाली है। मान – सम्मान बढ़ने वाला है, शुभ समाचार मिलने वाला है तथा व्यापार में अच्छा लाभ होने वाला है।

और तो और अब आपकी सभी परेशानी मुसीबत, समाप्त होने वाली है। इस तरह यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ होने वाला है।

सपना में सोना चांदी देखना शुभ है या अशुभ

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सोना और चांदी को एक साथ देखना बहुत शुभ होता है, जो यह संकेत करता है कि जल्द ही आप अपने जीवन में कामयाबी और बहुत मान – सम्मान प्राप्त करने वाले है। यह सपना आपको एक पूर्ण तरक्की हासिल करने पर मुहर लगाता है।

सपना में सोना खरीदते हुए देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सोना खरीदना, एक बहुत ही अच्छा सपना होता है जो ये संकेत देता है कि आपको कहीं से उत्तम धन की प्राप्ति होने वाली है।

सपने में सोना पहनना कैसा होता है

सपना में सोना पहनना भी एक बहुत ही शुभ सपना है। यह संकेत करता है कि, आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है या कहीं से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। इसलिए सपने में सोना पहनना देखना एक बहुत ही शुभ और सकारात्मक सपना है।

सपने में सोना चोरी होना देखना

सपने मे सोना चोरी होना, सोना अगर आप से दूर जाये तो यह अच्छा नहीं होता है। इस लिहाज़ से यह सपना अच्छा नहीं कहा जा सकता है। यह इस बात की और संकेत करता है कि आपको धन हानि या चोरी होने से जुड़ा हुआ समाचार मिल सकता है। तो यह सपना आने के बाद आपको सावधान हो जाना चाहिए।

सोना मिलने से क्या होता है?

ठीक उसी प्रकार सोना मिलना भी अपशकुन माना गया है। शास्त्रों के मुताबिक सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है। ऐसे में सोने के गुम होने या मिलने पर गुरु ग्रह के अशुभ प्रभाव आपको झेलने पड़ते हैं।. वहीं जब कुंडली में गुरु ग्रह खराब स्थिति में हो तो दुर्भाग्य आपका कभी पीछा नहीं छोड़ता है।

सपने में सोना मिलने का क्या मतलब होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह के सपने का अर्थ है कि आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है या फिर आपकी सैलरी बढ़ाई जा सकती है। साथ ही व्यापारियों को अपने व्यापार में कामयाबी मिल सकती है।

सपने में सोना चांदी मिलने से क्या होता है?

- सपने में चांदी भेंट में मिलते देखना शुभ स्वप्न माना जाता है। यह एक लाभदायक सपना हो सकता है, इसका अर्थ लाभ तथा सौभाग्य की प्राप्ति होना माना जा सकता है। - सपने में चांदी देखना प्यार में धोखा मिलने तथा सोना देखना जीवन में रुपए-पैसे का संकट बढ़ने का संकेत है।