खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान - khaana khaane ke baad paanee peene ke nukasaan

खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान - khaana khaane ke baad paanee peene ke nukasaan
Drinking water and food

कई लोग खाना खाने बाद तुरंत पानी का गिलास उठाकर गटागट पानी पी लेते हैं। इस तरह से पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है। जिससे कि आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी खाना खाने बाद तुरंत पानी पीते हैं तो इस आदत को आज से ही छोड़ दें। जानें खाना खाने के बाद तुरंत पानी पीने से सेहत को क्या क्या नुकसान होते हैं।

खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान - khaana khaane ke baad paanee peene ke nukasaan

Image Source : INSTAGRAM/ DR.MASHALEKIC

drinking water

किडनी स्टोन के मरीज ना करें इन फूड्स का सेवन, बढ़ सकती है और परेशानी

ब्लड शुगर पेशेंट के लिए हानिकारक

खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना ब्लड शुगर पेशेंट की सेहत के लिए ठीक नहीं है। इससे डायबिटीज की समस्या और बढ़ सकती है। 

पाचन तंत्र हो सकता है कमजोर
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से इसका पाचन पर बुरा असर पड़ता है। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है तो खाना खाने के बाद भूलकर भी पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपको पेट संबंधी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

खाने में मौजूद पोषक तत्वों का नहीं मिलता पूरा लाभ
खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपको खाने के सारे पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाने को पेट से आंत तक पहुंचने में जितना समय लगना चाहिए पानी पीने से वो उससे कम वक्त में खाना आंत तक पहुंच जाता है। इससे शरीर को भोजन में मौजूद पोषक तत्वों का पूरा लाभ नहीं मिल पाता। 

खाना खाने के बाद पानी पीने के नुकसान - khaana khaane ke baad paanee peene ke nukasaan

Image Source : INSTAGRAM/SJVWATER

drinking water

लिवर को रखना चाहते हैं हेल्दी तो आंवले का इस तरह से करें इस्तेमाल, बचे रहेंगे बीमारियों से

हो सकती है एसिडिटी की समस्या
जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है उन्हें खाना खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी की समस्या और बढ़ सकती है।  

तापमान 
खाना खाने के बाद पानी पीना शरीर के तापमान को बदल सकता है। जो कि सेहत के लिए नुकसान दायक है। ऐसा इसलिए क्योंकि खाना पचाने के लिए एक जरूरी तापमान की आवश्यकता होती है और पानी पीने से वो प्रभावित हो सकता है। 

Latest Health News

खाना खाने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए?

पानी हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. हर रोज यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा 3-4 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है. डॉक्टर्स के मुताबिक खाना खाने के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए, भोजन करने के साथ या इसके के तुरंत बाद पानी पीने से एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

पानी कब नहीं पीना चाहिए?

पानी कब नहीं पीना चाहिए? गर्म भोजन, फल जैसे ककड़ी, खीरा, तरबूज, खरबूजा खाने के बाद। गर्म दूध या चाय पीने के बाद और धूप से आने के तुरंत बाद। एक्सरसाइज करने के तुरंत बाद क्योंकि शरीर का तापमान बदलता है।

खाना खाकर पानी पीने से क्या होता है?

खाना खाने के 1 घंटे बाद पानी पीने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है. खाना खाने से आधे घंटे पहले पानी पीने से भोजन में मौजूद पोषक तत्व अच्छे से अवशोषित हो जाते हैं.

खाना खाने के बाद कितनी देर तक पानी नहीं पीना चाहिए?

जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि खाने को पचाने में लगभग 2 घंटे लगते हैं, इस बीच पानी पीने का असर पाचन तंत्र पर पड़ता है. इसलिए आपको खाना खाने के करीब 45-60 मिनट बाद पानी पीना चाहिए.