क्या गुरुवार को केला खाना चाहिए? - kya guruvaar ko kela khaana chaahie?

क्या गुरुवार को केला खाना चाहिए? - kya guruvaar ko kela khaana chaahie?

vastu news  |  तस्वीर साभार: Instagram

मुख्य बातें

  • हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर मनोकामना की पूर्ति होती है

  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं

  • भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है

Thursday Remedies: हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित होता है। ऐसे ही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर हर मनोकामना की पूर्ति होती है। खास बात यह है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु जी की पूजा से मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। भगवान विष्णु के आशीर्वाद से व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी परेशानियां नहीं होती है। भगवान विष्णु की पूजा काफी सरल है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन भूल कर भी कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कौन सी वह चीजें हैं।

गुरुवार को नहीं करना चाहिए केले का सेवन

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार गुरुवार के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। इस दिन केला खाना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के वृक्ष में देव गुरु बृहस्पति का वास होता है। यह भी माना जाता है कि केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का निवास होता है और गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है। जिस वजह से गुरुवार के दिन केले का फल नहीं खाना चाहिए। इस दिन केला भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाने के बाद केला दान कर देना चाहिए। गुरुवार के दिन व्रत रखने वाले लोगों को भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए।

नहीं खानी चाहिए खिचड़ी

गुरुवार को पीले रंग का बहुत महत्व होता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि गुरुवार के दिन पीला कपड़ा पहन कर पूजा करने से भगवान विष्णु को जल्दी प्रसन्न किया जा सकता है और उनकी कृपा भी हमेशा बनी रहती है। ऐसे ही गुरुवार के दिन खिचड़ी भी नहीं खानी चाहिए। हिंदू धर्म के मुताबिक गुरुवार के दिन खिचड़ी खाने से व्यक्ति को धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा परिवार में दरिद्रता भी आती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए।

नहीं करना चाहिए ये काम

इसके अलावा यह भी मान्यता है कि गुरुवार के दिन नाखून, बाल, दाढ़ी नहीं काटनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि गुरुवार के दिन यह कार्य करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है और इसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में पड़ता है।

 (डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।) 

गुरुवार को कौन सा फल खाना चाहिए?

गुरुवार के व्रत में आप सभी प्रकार के फल खा सकते हैं. लेकिन आपको सिर्फ लाल रंग का फल तथा केला नहीं खाना चाहिए. इसदिन आप पीले रंग के फलो का सेवन कर सकते हैं.

गुरुवार को क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

गुरुवार के दिन पीला भोजन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं. इस दिन काली दाल की खिचड़ी या चावलों को खाना भी वर्जित माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन चावल खाने से धन हानि होती है.

बृहस्पतिवार को केला दान करने से क्या होता है?

गुरुवार के दिन केले का दान करना लाभदायी माना जाता है। साथ ही भगवान सत्यनारायण की कथा अथवा पूजन के समय केले के पत्तों का इस्तेमाल करना तो अतिशुभ होता है। 4. अपने भाग्य को चमकाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन पीले रंगों के अन्न का दान करना बहुत अच्छा माना जाता है।

गुरुवार को क्या बनाना चाहिए?

गुरुवार के दिन करें ये काम केले के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करना चाहिए. गुरु के 108 नामों का उच्चारण करना चाहिए ऐसा करने से जल्दी ही जीवनसाथी की तलाश पूर्ण होती है. इस दिन केसर, पीला चंदन या फिर हल्दी का दान करना बहुत शुभ होता है. इससे घर में सुख-शांति आती है और आरोग्यता मिलती है.