जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?

परिचय 

जबड़े में दर्द होना एक ऐसी परिस्थिति है जिसमें आपके खाने और बोलने की क्षमता बुरी तरह प्रभावित होती हैं।

जबड़ों में दर्द की कई वजहें हो सकती है जिसमें शामिल हैं साइनस और कान या फिर दांत और जबड़ा खुद। ऐसे में यह तय करना बहुत मुश्किल है कि जबड़े में दर्द की वजह जबड़ा खुद है या फिर कुछ और। अब क्योंकि जबड़े के दर्द के कई कारण हो सकते हैं तो ऐसे में इसके उपचार और निदान का दायरा भी काफी फैला हुआ है। दांत सड़ जाना, जबड़े की हड्डी में संक्रमण हो जाना या कानों में संक्रमण हो जाना और कनपटी को नीचे वाले जबड़े से जोड़ने वाली हड्डी में दिक्क्त आ जाने से लेकर दाढ़ में दर्द होने जैसे कई कारण जबड़ों में दर्द के लिए उत्तरदायी हैं।

(और पढ़ें - दांत में दर्द क्यों होता है)

जबड़ों में दर्द के साथ हो रहे अन्य लक्षण इस पर निर्भर करते हैं कि दर्द की वजह क्या है। इनमें सूजन, पस निकलना, कान दर्द, कब्ज, सिरदर्द और जबड़ा अकड़ जाना जैसे लक्षण शामिल हैं।

इसकी रोकथाम में नियमित रूप से डेंटिस्ट से मिलना, कैफीन लेने की दर को कम करना और स्मोकिंग न करना शामिल हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को दांत पीसने से बचना चाहिए।

जबड़े के दर्द के निदानों में आपके जबड़े की हड्डी, मांसपेशियों और दांतों का परीक्षण शामिल है। आपको अपने दांतों और जबड़े की हड्डी का एक्स रे करवाना पड़ सकता है। यह सारा उपाय इस लिए किया जाएगा ताकि आपके डॉक्टर आपको बेहतर दर्द निवारक उपचार मुहैया करवा सकें।

जबड़े के दर्द का इलाज पूरी तरह से इसके कारण पर निर्भर करता है। आपको अपने दांतों में भराई करवाने, जबड़ों की जड़ों में मौजूद मार्गो को भरवाने, दांत निकलवाने, मांसपेशियों को आराम देने वाली दवा लेने जैसे उपाय करने पड़ सकते हैं। इसके साथ ही दर्द और सूजन कम करने के लिए आइस पैक, दर्द निवारक औषधियों आदि की भी जरुरत पड़ सकती है।

गौरतलब है कि अगर जबड़े के दर्द का ठीक समय पर उपचार न किया जाएं तो यह काफी बढ़ कर न केवल स्थायी पुराना दर्द बन जाता है बल्कि कई ऐसे इन्फेक्शन्स को जन्म दे देता है जो जानलेवा हो सकते हैं।

(और पढ़ें - त्वचा पर बर्फ लगाने के फायदे)

जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?

कई बार कड़ी चीजों के खाने या चबाने के बाद आपको जबड़ों में दर्द या तनाव की समस्या महसूस हुई होगी। इस स्थिति में आपको मुहं खोलने में परेशानी, जबड़ों में लगातार दर्द और भोजन करने में दिक्कत का सामना करना पड़ा होगा। सुबह उठने पर जबड़े से हड्डी की आवाज या चढ़ने की समस्या महसूस होने की स्थिति को पॉपिंग कहा जाता है। इसके कारण आपको सिरदर्द, गले में दिक्कत और जबड़ों की मांसपेशियों में तनाव की समस्या हो सकती है। जबड़े की मांसपेशियों में तनाव (Tight Jaw) की समस्या में हर व्यक्ति को अलग-अलग परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से होने वाला दर्द और मांसपेशियों में तनाव भी अलग-अलग हो सकता है। टाइट जॉ होने के कारण आपको भोजन करने, बोलने और मुहं खोलने में तमाम दिक्कतें होती हैं। आइये जानते हैं इस समस्या के कारण के बारे में और इससे बचाव के उपायों के बारे में।

जबड़े में दर्द और खिंचाव के कारण (Tight Jaw Causes)

जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?

(image source - freepik.com)

हर व्यक्ति के जबड़े के दोनों तरफ दो टेम्पोरोमैंडिबुलर जोड़ (टीएमजे) होते हैं, ये जोड़ कानों के दोनों तरफ ठीक सामने की ओर होते हैं। यह जिद जबड़े की हड्डी को खोपड़ी के साथ जोड़ने का काम करती है। टीएमजे की सहायता से ही आप अपना मुहं खोल और बंद कर सकते हैं। इसमें होने वाली दिक्कतों के कारण लोगों को जबड़ों की मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या होती है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड क्रैनियोफेशियल के द्वारा किये गए एक शोध के मुताबिक हर साल कई लाख लोग इस समस्या के शिकार होते हैं। टीएमजे से जुड़ी समस्याएं जबड़े की दिक्कतों का सबसे प्रमुख कारण माने जाते हैं। तंग जबड़ा यानी टाइट जॉ की समस्या में आपको सिर, कान, दांत, गर्दन और चेहरे आदि में दर्द और परेशानियां होती हैं। हर व्यक्ति में इस समस्या के दौरान अलग-अलग लक्षण देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा टाइट जॉ की समस्या में आपको ये समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : आयोडीन की कमी से शरीर में दिख सकते हैं ये 7 लक्षण

  • मुहं खोलने और बंद करने में परेशानी।
  • जबड़े के जोड़ का बंद होना।
  • मुहं खोलते और बंद करते समय क्लिक की आवाज।
  • टाइट जॉ के कारण भोजन करने में दिक्कत।

जबड़े में दर्द और खिंचाव की यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। समय से इनके बारे में जानकारी रहने से आप इस समस्या से बचाव के कदम उठा सकते हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

इसे भी पढ़ें : जबड़े में अक्सर रहता है दर्द तो इसके क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके बारे में सभी जरूरी बातें

1. तनाव या स्ट्रेस के कारण जबड़े में दर्द और खिंचाव

तनाव या स्ट्रेस के कारण भी आपको जबड़े में दर्द और जबड़े की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है। तनाव और चिंता की वजह से आपके जबड़ों में जकड़न भी हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि अत्यधिक तनाव या चिंता से ग्रस्त व्यक्ति का जबड़ा जकड़ जाता है। यह कई बार मरीज को बिना पता चले ही हो सकता है। इसके कारण आपको खाने या बात करने में दिक्कत हो सकती है। जबड़ों में खिंचाव की वजह से होने वाला दर्द भी काफी परेशान करने वाला हो सकता है।

जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?

(image source - freepik.com)

2. दांत पीसने की समस्या के कारण

दांत पीसने के कारण मसूड़ों की मांसपेशियां ढीली हो जाती है और मांस पेशियों में जल्दी ही थकान होने लगता है। दांतों के घिसने की वजह से दांतों में ठंडा गर्म या मीठा खाने से झनझनाहट महसूस होती है। लगातार दांत के घिसने की क्रिया बनी रहने से दांत में दर्द शुरू हो जाता है। मसूड़ों में भी सूजन आता है और ढीलापन होता है। दांतों में ज्यादा दबाव के कारण दांतों की स्थिति में भी परिवर्तन आ जाता है।  वे एक दूसरे के ऊपर असामान्य रूप से चढ़ जाते हैं। कभी कभी मुंह के अंदर का हिस्सा और गाल कट जाता है। इसकी वजह से आपके जबड़ों की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : मह‍िलाओं को क्‍यों होता है ऑस्टियोपोरोसिस का ज्यादा खतरा? जानें कारण और बचाव के उपाय

3. टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर (टीएमडी या टीएमजेडी)

जबड़ों के जोड़ों और मांसपेशियों के आसपास दर्द और खिंचाव की समस्या का कारण टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर (टीएमडी या टीएमजेडी) हो सकता है। यह जॉइंट से जुड़ी समस्या है जिसकी वजह से जबड़ों में तनाव, दर्द और खाने-पीने में दिक्कतें हो सकती है। इस स्थिति में भोजन चबाने से दर्द बढ़ जाता है। टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट डिसऑर्डर (टीएमडी या टीएमजेडी) में होने वाला दर्द अस्थाई होता है और इसे आसान देखभाल से ठीक किया जा सकता है।

जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?
  

(image source - freepik.com)

4. ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या के कारण

ऑस्टियोआर्थराइटिस (Osteoarthritis) जोड़ों में होने वाली गंभीर बीमारी है। यह बीमारी गठिया का सबसे आम रूप है जिससे दुनियाभर में लाखों लोग पीड़ित हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या में मामूली दर्द से लेकर गंभीर दर्द और चलने फिरने में परेशानियां होती हैं। शरीर की हड्डियों को सपोर्ट देने के लिए मौजूद कार्टिलेज और कोमल ऊतकों में दिक्कतें आने पर ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या होती है। ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या के कारण जबड़ों में दर्द और खिंचाव की समस्या हो सकती है। टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट के भीतर दर्द का एक कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस (OA) की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से जबड़े की हड्डी में ऊतकों की समस्या होती है जिसकी वजह से दर्द और आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। हालांकि यह एक दुर्लभ समस्या है।

इसे भी पढ़ें : World Polio Day 2021: क्याें मनाया जाता है विश्व पाेलियाे दिवस?

5. दांत निकलने के कारण

बुद्धि का दांत (Wisdom Teeth) निकलने की वजह से भी लोगों में जबड़ों से जुड़ी समस्या हो सकती है। दांत निकलते समय जबड़ों में दर्द और आसपास की मांसपेशियों में तनाव हो सकता है। दरअसल दांत निकलते समय मसूढ़ों के बीच में फंस जाते हैं जिसकी वजह से आपको टाइट जॉ की समस्या हो सकती है। कई बार इस समस्या में एक्स रे का सहारा लेना पड़ता है।

जबड़ों में दर्द और खिंचाव की समस्या से बचाव के उपाय (Tight Jaw Prevention Tips)

जबड़ों में दर्द और खिंचाव की समस्या ऊपर बताये गए कारणों के अलावा कई अन्य कारणों से भी हो सकती है। इस समस्या से छुटकारा पाने और बचाव के लिए आप कई चीजों का सहारा ले सकते हैं। टाइट जॉ यानी जबड़ों में खिंचाव की समस्या से बचाव के लिए इन बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।

  • जबड़े की मांसपेशियों में गर्म या ठंडी सिंकाई।
  • गैर-स्टेरायडल विरोधी भड़काऊ दवाएं या अन्य ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक।
  • मांसपेशियों को आराम देने वाले या एंटीडिप्रेसेंट दवाओं का सेवन।
  • तनाव और चिंता को कम करने से भी जबड़े के दर्द को रोकने में मदद मिल सकती है।
  • गहरी साँस लेने के व्यायाम।
  • अत्यधिक कड़ी चीजों का सेवन करने या उन्हें चबाने से बचें।

जबड़ों में दर्द क्यों होता है? - jabadon mein dard kyon hota hai?

(image source - freepik.com)

ऊपर बताई गयी बातों का ध्यान रखने से आप जबड़ों में होने वाले दर्द और तनाव की समस्या से बच सकते हैं। घरेलू उपचार और रोकथाम के काम न करने पर आपको एक्सपर्ट चिकित्सक या दंत चिकित्सक से सलाह जरूर लेनी चाहिए। यह समस्या कई कारणों से हो सकती है। कुछ मामलों में चिकित्सक जांच के बाद इसके कारण का पता लगाते हैं।

(main image source - ziva dental)

मुंह के जबड़े में दर्द हो तो क्या करें?

इन विकारों के लिए कुछ घरेलू उपचार: * जबड़े को ज्यादा न चलाएं: न कुछ चबाएं न जम्हाई लें. ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें, जिससे आपको अपना मुंह ज्यादा खोलना पड़े. * बैठने की अवस्था: गर्दन और चेहरे के दर्द को कम करने के लिए ठीक तरह से बैठें. * विश्राम करें: योग और ध्यान जैसी तकनीकों से तनाव कम होता है और आराम मिलता है.

मुंह के जबड़े में क्यों दर्द हो रहा है?

जबड़े के जोड़ की डिस्क में गठिया, जबड़े की गतिविधि में डिस्क खिसकना, मायोफेशियल सिंड्रोम (एक तरह दर्द विकार है जो कुछ मांसपेशियों के ट्रिगर बिंदुओं में दर्द का कारण बनता है), मुंह की ग्रंथियों का संक्रमण जिससे मुंह सूख जाता है या सूजन आ जाती है, जबड़े की गतिविधि को नियंत्रित करने वाली मांसपेशियों में किसी प्रकार की ...

कान के नीचे जबड़े में दर्द क्यों होता है?

जबड़े या दांत में दर्द की वजह से भी कान में दर्द होता है. इंफेक्शन की वजह से कान में अंदर की तरफ दर्द होता है. इंफेक्शन स्विमिंग, हेडफोन लगाने, कॉटन या उंगली डालने पर कान में बाहरी तरफ इंफेक्शन हो सकता है. कान के अंदर की त्वचा छिल जाने और पानी चले जाने की वजह से कान में बैक्टीरिया भी हो सकते हैं.

दाढ़ में दर्द और सूजन हो तो क्या करें?

इसी तरह दाढ़ दर्द (Wisdom Tooth Pain) में भी नमक के पानी से कुल्ला करने से तकलीफ कम होती है..
बर्फ से सिकाई Advertisement. सिकाई करने पर दर्द कम होने लगता है. ... .
हल्दी Advertisement. एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों वाली हल्दी (Turmeric) को दाढ़ पर दर्द कम करने के लिए लगाया जा सकता है. ... .
एलोवेरा Advertisement..