गोपाल कृष्ण गोखले को क्या कहा जाता है? - gopaal krshn gokhale ko kya kaha jaata hai?

गोपाल गोखले
गोपाल कृष्ण गोखले को क्या कहा जाता है? - gopaal krshn gokhale ko kya kaha jaata hai?

सन् १९०९ में गोपल कृष्ण गोखले
जन्म ०९ मई १८६६
कोटलुक, रत्नागिरि जिला, बाम्बे प्रेसिडेन्सी
मृत्यु 19 फ़रवरी 1915 (उम्र 48)
बम्बई
शिक्षा प्राप्त की एल्फिन्स्टोन कॉलेज
व्यवसाय प्राध्यापक, रजनेता
राजनैतिक पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवनसाथी सावित्री बाई (1880-1887)
ऋषिबामा (1887-1899)
बच्चे 2

गोपाल कृष्ण गोखले (9 मई 1866 - फरवरी 19, 1915) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। महादेव गोविन्द रानडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें भारत का 'ग्लेडस्टोन' कहा जाता है। वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में सबसे प्रसिद्ध नरमपंथी थे। चरित्र निर्माण की आवश्यकता से पूर्णतः सहमत होकर उन्होंने 1905 में सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी की स्थापना की ताकि नौजवानों को सार्वजनिक जीवन के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। उनका मानना था कि वैज्ञानिक और तकनीकी शिक्षा भारत की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्व-सरकार व्यक्ति की औसत चारित्रिक दृढ़ता और व्यक्तियों की क्षमता पर निर्भर करती है। महात्मा गांधी उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

Show

परिचय[संपादित करें]

गोपालकृष्ण गोखले का जन्म रत्‍‌नागिरी कोटलुक ग्राम में एक सामान्य परिवार में कृष्णराव के घर 9 मई 1866 को हुआ। पिता के असामयिक निधन ने गोपालकृष्ण को बचपन से ही सहिष्णु और कर्मठ बना दिया था। देश की पराधीनता गोपालकृष्ण को कचोटती रहती। राष्ट्रभक्ति की अजस्र धारा का प्रवाह उनके अंतर्मन में सदैव बहता रहता। इसी कारण वे सच्ची लगन, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की त्रिधारा के वशीभूत होकर कार्य करते और देश की पराधीनता से मुक्ति के प्रयत्न में लगे रहते। न्यू इंग्लिश स्कूल पुणे में अध्यापन करते हुए गोखले जी बालगंगाधर तिलक के संपर्क में आए।

1886 में वह फर्ग्यूसन कालेज में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक के रूप में डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी में सम्मिलित हुए। वह श्री एम.जी. रानाडे के प्रभाव में आए। सार्वजनिक सभा पूना के सचिव बने। 1890 में कांग्रेस में उपस्थित हुए। 1896 में वेल्बी कमीशन के समज्ञा गवाही देने के लिए वह इंग्लैण्ड गए। वह 1899 में बम्बई विधान सभा के लिए और 1902 में इम्पीरियल विधान परिषद के निर्वाचित किए गए। वह अफ्रीका गए और वहां गांधी जी से मिले। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की भारतीय समस्या में विशेष दिलचस्पी ली। अपने चरित्र की सरलता, बौद्धिक क्षमता और देश के प्रति दीर्घकालीन स्वार्थहीन सेवा के लिए उन्हें सदा सदा स्मरण किया जाएगा। वह भारत लोक सेवा समाज के संस्थापक और अध्यक्ष थे। उदारवादी विचारधारा के वह अग्रणी प्रवक्ता थे। 1915 में उनका स्वर्गवास हो गया।

गोपाल कृष्ण गोखले को क्या कहा जाता है? - gopaal krshn gokhale ko kya kaha jaata hai?

अफ्रीका से लौटने पर महात्मा गांधी भी सक्रिय राजनीति में आ गए और गोपालकृष्ण गोखले के निर्देशन में 'सर्वेन्ट्स ऑफ इंडिया सोसायटी' की स्थापना की, जिसमें सम्मिलित होकर लोग देश-सेवा कर सकें। परन्तु इस सोसाइटी की सदस्यता के लिए गोखले जी एक-एक सदस्य की कड़ी परीक्षा लेकर सदस्यता प्रदान करते थे। इसी सदस्यता से संबंधित एक घटना है - मुंबई म्युनिस्पैलिटी में एक इंजीनियर थे अमृत लाल वी. ठक्कर। वे चाहते थे कि गोखले जी की सोसाइटी में सम्मिलित होकर राष्ट्र-सेवा से उऋण हो सकें। उन्होंने स्वयं गोखले जी से न मिलकर देव जी से प्रार्थना-पत्र सोसाइटी में सम्मिलित होने के लिए लिखवाया। अमृतलाल जी चाहते थे कि गोखले जी सोसाइटी में सम्मिलित करने की स्वीकृति दें तो मुंबई म्युनिस्पैलिटी से इस्तीफा दे दिया जाए, पर गोखले जी ने दो घोड़ों पर सवार होना स्वीकार न कर स्पष्ट कहा कि यदि सोसाइटी की सदस्यता चाहिए तो पहले मुंबई म्युनिस्पैलिटी से इस्तीफा दें। गोखले की स्पष्ट और दृढ़ भावना के आगे इंजीनियर अमृतलाल वी. ठक्कर को त्याग-पत्र देने के उपरांत ही सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई। यही इंजीनियर महोदय गोखले जी की दृढ़ नीति-निर्धारण के कारण राष्ट्रीय भावनाओं से ओत-प्रोत सेवा-क्षेत्र में भारत विश्रुत 'ठक्कर बापा' के नाम से जाने जाते हैं।

गोखले जी 1905 में आजादी के पक्ष में अंग्रेजों के समक्ष लाला लाजपतराय के साथ इंग्लैंड गए और अत्यन्त प्रभावी ढंग से देश की स्वतंत्रता की वहां बात रखी। 19 फ़रवरी 1915 को गोपालकृष्ण गोखले इस संसार से सदा-सदा के लिए विदा हो गए।

Gopal Krishna Gokhale biography in hindi हमारा देश भारत गुलामी की जंजीरों में लगभग 200 सालों तक बंधा रहा और फिर न जाने कितने शहीदों के बलिदान के बाद हमारे देश को आज़ादी का दिन देखने मिला. इस आज़ादी को दिलाने में ऐसे कितने ही लोग हैं, जिन्हें हम नहीं जानते या जानते भी हैं तो केवल उनका नाम. उन लोगों ने देश की आज़ादी के लिए कैसे योगदान दिया, इस बारे में या तो हमे जानकारी नहीं होती और अगर है भी तो वह भी आधी – अधूरी होती हैं. ऐसे ही एक स्वतंत्रता सैनानी थे –गोपाल कृष्ण गोखले. आज हम इन्हीं के संबंध में आपसे जानकारी साझा करेंगे.

  • गोपाल कृष्ण गोखले का जीवन परिचय  ( Gopal Krishna Gokhale biography in hindi )
    • गोपाल कृष्ण गोखले : प्रारंभिक जीवन [Gopal Krishna Gokhle Early Life] -:
    • गोपाल कृष्ण गोखले : परिवार [Gopal Krishna Gokhle : Family] -:
    • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बाल गंगाधर तिलक से प्रतिद्वंद्विता [Indian National Congress And Rivalry With BalGangadharTilak] -:
    • सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना [Establishment of Servants of India Society] -:
    • महात्मा गाँधी और जिन्ना के परामर्शदाता अथवा गुरु [Mentor to both Gandhi and Jinnah] -:
    • भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन पर गोखले का प्रभाव [Impact of Gokhle on Indian Nationalist Movement] -:
    • उनके व्यापक प्रभाव को हम निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों के नामकरण के आधार पर और अच्छी तरह से जान सकते हैं -:
    • गोपाल कृष्ण गोखले के प्रमुख 6 अर्थशास्त्र संबंधी विचार [Top 6 Economic Ideas Of Gopal Krishna Gokhle] -:
    • गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु [Death of Gopal Krishna Gokhle] -:

गोपाल कृष्ण गोखले को क्या कहा जाता है? - gopaal krshn gokhale ko kya kaha jaata hai?

गोपाल कृष्ण गोखले का संक्षिप्त परिचय निम्नानुसार हैं -:

नाम गोपाल कृष्ण गोखले
जन्म 9 मई, सन 1866
जन्म स्थान कोथलुक, जिला रत्नागिरी, भारत
मृत्यु 19 फरवरी, सन 1915
पिता का नाम कृष्णा राव गोखले
माता का नाम वालुबाई गोखले
भाई – बहन अज्ञात
विवाह 2 विवाह -:
  • प्रथम विवाह – सन 1880 में,
  • द्वितीय विवाह – सन 1887 में.
संतान 2 बेटियाँ
शिक्षा – दीक्षा सन 1884 में Elphinstone College से स्नातक [Graduation]
पेशा [Occupation] प्रोफ़ेसर और राजनीतिज्ञ
राष्ट्रियता [Nationality] भारतीय
संस्था [Organisation] इंडियन नेशनल कांग्रेस, डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी
संस्थापक [FounderMember] सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी
आंदोलन [Movement] भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन [Indian Nationalist Movement]
उल्लेखनीय कार्य भारतीय शिक्षण प्रणाली के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

गोपाल कृष्ण गोखले ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ लड़ने वाले भारतीयों में से एक थे. वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सामाजिक और राजनैतिक नेता भी थे. आज़ादी की लड़ाई के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, जो कि प्रमुख राजनैतिक पार्टी हुआ करती थी, गोपाल कृष्ण गोखले इस पार्टी के वरिष्ठ नेता [सीनियर लीडर] हुआ करते थे. इसके साथ ही साथ उन्होंने सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की भी स्थापना की थी.

गोपाल कृष्ण गोखले : प्रारंभिक जीवन [Gopal Krishna Gokhle Early Life] -:

गोपाल कृष्ण गोखले का जन्म 9 मई, सन 1866 को जिला रत्नागिरी, तालुका गुहागर के कोथलुक नामक गाँव में हुआ था, जो कि वर्तमान में बॉम्बे के अंतर्गत आता हैं. गोखले का परिवार गरीब था, इसलिए उनके परिवार – जन चाहते थे कि गोखले को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो, ताकि वो ब्रिटिश राज में क्लर्क अथवा कोई छोटी – मोटी नौकरी प्राप्त कर सकें. गोखले ने सन 1884 में ElphinstoneCollege से स्नातक [Graduation] पूरा किया.

गोपाल कृष्ण गोखले : परिवार [Gopal Krishna Gokhle : Family] -:

गोपाल कृष्ण गोखले के परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हैं. गोखले का जन्म चितपावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम कृष्णा राव गोखले और माता वालुबाई गोखले थी. गोखले ने 2 बार शादी की थी. गोखले का प्रथम विवाह सन 1880 में सावित्रीबाई से हुआ, तब गोखले की उम्र ज्यादा नही थी. उनकी पहली पत्नि किसी असाध्य रोग [Incurable ailment] से ग्रसित थी. इसके बाद सन 1887 में उनका द्वितीय विवाह हुआ, तब उनकी पहली पत्नि सावित्रीबाई जीवित थी. उनकी दूसरी पत्नि ने 2 बेटियों को जन्म दिया और सन 1899 में उनकी दूसरी पत्नि की मृत्यु हो गयी. इसके बाद गोखले ने विवाह नहीं किया और उनकी संतानों का पालन – पोषण और देखभाल उनकी रिश्तेदारों ने ही की. उनकी एक बेटी का नाम काशी [आनंदीबाई] था.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और बाल गंगाधर तिलक से प्रतिद्वंद्विता [Indian National Congress And Rivalry With BalGangadharTilak] -:

सन 1889 में गोखले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य बने. वे हमेशा आम जनता की परेशानियों के लिए कार्यरत रहे. उनके विचार हमेशा संतुलित होते थे, जिसमें समन्वय का गुण हमेशा व्याप्त रहा. कुछ समय बाद वे बाल गंगाधर तिलक के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जॉइंट सेक्रेटरी बन गये.गोखले और तिलक दोनों में ही काफी समानताएँ थी, जैसे-:

  • दोनों ही चितपावन ब्राह्मण परिवार से थे,
  • दोनों ने ही Elphinstone College से शिक्षा प्राप्त की,
  • दोनों ही गणित के प्रोफ़ेसर थे,
  • दोनों ही डेक्कन एजुकेशन सोसाइटी के प्रमुख सदस्य थे.

जब ये दोनों कांग्रेस में साथ आये तो दोनों का उद्देश्य भारत को आज़ादी दिलाने के साथ – साथ आम भारतीय को मुश्किलों से उबारना भी था. उस दौरान बाल विवाह के संबंध में ब्रिटिश सरकार ने जो कानून पास किया था, उस बारे में गोखले और तिलक एक मत नहीं थे और यहीं से दोनों में प्रतिद्वंद्विता का प्रारंभ हुआ. सन 1905 में गोखले कांग्रेस के प्रेसिडेंट बन गये और अब कांग्रेस दो गुटों में बंट गयी थी -: जहाँ एक ओर तिलक ब्रिटिश सरकार को क्रांतिकारी कार्यों के साथ खदेड़ना चाहते थे, तो वही दूसरी ओर गोखले शांतिपूर्ण वार्ता और समन्वयवादी नेता थे. गोखले की मृत्यु के बाद ही सन 1916 में ये दोनों गुट एक हो सकें और कांग्रेस फिर से और भी ही मजबूत पार्टी बन गयी. बाल गंगाधर तिलक जीवन के बारे में जानने के लिए यहाँ पढ़ें

सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना [Establishment of Servants of India Society] -:

सन 1905 में गोखले जब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बने तो वे राजनैतिक ताकत के चरम पर थे और इसी समय उन्होंने सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की. इसकी स्थापना के पीछे उनका मत था कि भारतीयों को शिक्षित किया जाये. गोखले के अनुसार, “जब भारतीय शिक्षित होंगे तो वे अपने देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी को समझेंगे और इसका निर्वाह भली – भांति करेंगे”. उनके अनुसार तत्कालीन शिक्षण प्रणाली और इंडियन सिविल सर्विसेस भारतीयों के विकास के लिए पर्याप्त नहीं थी. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए उन्होंने सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी की स्थापना की थी ताकि भारतीयों का संपूर्ण विकास हो सकें और वे राजनीतिक शिक्षा ग्रहण कर, इस क्षेत्र में भी अपना पूर्ण योगदान देने में सक्षम हो, जिससे भारत को आज़ादी दिलाई जा सकें. इस सोसाइटी ने कई स्कूल, कॉलेज की स्थापना की, इनके द्वारा रात्रि में कक्षाएं लगायी जाती थी, ताकि कार्यरत लोग भी सुविधा के साथ शिक्षा प्राप्त कर सकें. हालाँकि ये सोसाइटी आज भी कार्यरत हैं, परन्तु अब इसके सदस्यों की संख्या बहुत कम रह गयी हैं.

महात्मा गाँधी और जिन्ना के परामर्शदाता अथवा गुरु [Mentor to both Gandhi and Jinnah] -:

महात्मा गाँधी के शुरूआती वर्षों में गोखले उनके परामर्शदाता रहे. सन 1912 में गांधीजी के आमंत्रण पर गोखले ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की. उस समय गाँधी नए – नए बैरिस्टर बने थे और दक्षिण अफ्रीका में अपने आंदोलन के बाद भारत लौटे थे. तब उन्होंने भारत के बारे में और भारतीयों के विचारों के बारे में समझने के लिए गोखले का साथ चुना और उनके परामर्श के अनुसार कार्य भी किये. सन 1920 में गांधीजी भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के लीडर बन गये. गाँधी ने अपनी आत्मकथा [ऑटोबायोग्राफी] में गोखले को अपना परामर्शदाता और मार्गदर्शक [Mentor and Guide] कहकर संबोधित किया हैं. गाँधी के अनुसार गोखले उनके पसंदीदा लीडर थे और एक निपुण राजनीतिज्ञ भी. वे क्रिस्टल के समान शुद्ध, सभ्य, शेर के समान बहादुर और राजनैतिक क्षेत्र में सर्वोचित व्यक्ति थे. गोखले के प्रति इतनी श्रद्धा होने के बावजूद भी गाँधी उनके वेस्टर्न इंस्टिट्यूशन के विचार से सहमत नहीं थे और इसीलिए उन्होंने गोखले की सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी का सदस्य बनने से इंकार कर दिया. महात्मा गाँधी जीवनी को यहाँ पढ़ें.

गोखले पाकिस्तान के संस्थापक ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ के भी परामर्शदाता रहे और रोल मॉडल भी.जिन्ना को एक तरह से ‘मुस्लिम गोखले’ भी कहा जाता था. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और मुस्लिम लीग के लखनऊ समझौते के बाद सरोजिनी नायडू द्वारा जिन्ना को ‘हिन्दू – मुस्लिम एकता’ का ब्रांड एम्बेसेडर कहा गया. सरोजनी नायडू जीवन परिचय को यहाँ पढ़ें.

भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन पर गोखले का प्रभाव [Impact of Gokhle on Indian Nationalist Movement] -:

गोखले का भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा था. चूँकि वे एक समन्वयवादी नेता थे, जिस कारण उनका ब्रिटिश इंपीरियल के साथ सामंजस्य पूर्ण व्यवहार था, जिसका प्रभाव भी पड़ा. परन्तु सबसे गहरा प्रभाव पड़ा, उनके शिक्षा के प्रति झुकाव के कारण. गोखले का मानना था कि जब भारतीय शिक्षित होंगे तो ही उनका विकास हो पाएगा और साथ ही साथ वे पश्चिमी शिक्षण प्रणाली से भी बहुत प्रभावित थे. हालाँकि गाँधीजी उनके इस पश्चिमी शिक्षण प्रणाली के विचार से सहमत नहीं थे और उन्होंने इसे अस्वीकार किया था, परन्तु स्वतंत्रता के पश्चात् सन 1950 में यहीं प्रणाली अपनाई गयी. इस प्रकार गोखले का हमारे शिक्षण संस्थानों और भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन पर व्यापक प्रभाव पड़ा था.

उनके व्यापक प्रभाव को हम निम्नलिखित शिक्षण संस्थानों और अन्य स्थानों के नामकरण के आधार पर और अच्छी तरह से जान सकते हैं -:

  • गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ़ पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स इन पुणे,
  • गोखले मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज इन कोलकाता,
  • गोखले हॉल इन चेन्नई,
  • गोखले सेंटेनरी कॉलेज इन अंकोला,
  • गोपाल कृष्ण गोखले कॉलेज इन कोल्हापुर,
  • गोखले रोड इन मुंबई,
  • गोखले रोड इन पुणे,
  • गोखले इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक अफेयर्स इन बंगलोर,
  • गोखले होस्टल [ऑफ़ मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय] इन भोपाल.

इन सभी के अलावा गोखले एजुकेशनल सोसाइटी 50 से ज्यादा शिक्षण संस्थान चला रही हैं, जो मुंबई, नासिक, कोंकण, आदि स्थानों पर स्थित हैं. इन सबसे बढ़कर हम उनके कार्यों के लिए वर्ष 2015 – 2016 को गोखले की 150वीं जयंती [birth anniversary] के रूप में मना रहे हैं.

गोपाल कृष्ण गोखले के प्रमुख 6 अर्थशास्त्र संबंधी विचार [Top 6 Economic Ideas Of Gopal Krishna Gokhle] -:

चूँकि गोखले विद्वान और शिक्षित थे. साथ ही साथ वे गणित के उत्तम प्रोफ़ेसर भी थे. उनका रुझान देश की अर्थव्यवस्था की ओर भी रहा, इसलिए उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने और इसके विकास के लिए कुछ क्षेत्रों के लिए अपने कुछ आईडिया दिए थे, जो निम्नानुसार हैं -:

  • इंडियन फाइनेंस,
  • डीसेंट्रलाइजेशन ऑफ़ पॉवर,
  • लैंड रेवेन्यु,
  • पब्लिक एक्सपांडीचर,
  • एजुकेशन,
  • ट्रेड.

गोपाल कृष्ण गोखले की मृत्यु [Death of Gopal Krishna Gokhle] -:

गोखले अपने जीवन के अंतिम वर्षों में भी राजनैतिक रूप से सक्रीय रहे. जिसमें उनकी विदेश यात्राएं और विदेशों में होने वाले आंदोलनों और सुधार कार्यक्रमों में योगदान भी शामिल हैं. इसके साथ – साथ वे स्वयं के द्वारा स्थापित सर्वेन्ट्स ऑफ़ इंडिया सोसाइटी के कार्यों में और शिक्षण प्रणाली के विकास और उत्थान हेतु भी कार्यरत रहे. उनकी मृत्यु 19 फरवरी, सन 1915 को हुई, उस समय उनकी आयु मात्र 49 वर्ष थी. उनके अंतिम संस्कार के समय उनकी आजीवन प्रतिद्वंदी रहे बाल गंगाधर तिलक ने कहा था –भारत का हीरा, महाराष्ट्र का आभूषण, श्रमिकों का राजकुमार.. यहाँ इस स्थान पर परालौकिक विश्राम ग्रहण कर रहा हैं. उनकी ओर देखिये और उनके जैसा आचरण करने का प्रयास कीजिये.

इस प्रकार गोखले का संपूर्ण जीवन भारतीयों के विकास में लगा रहा.

गोपाल कृष्ण गोखले का पूरा नाम क्या है?

Gopal Krishna Gokhale Complete Info In Hindi.

गोपाल सिंह गोखले कौन थे?

गोपाल कृष्ण गोखले (9 मई 1866 - फरवरी 19, 1915) भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक थे। महादेव गोविन्द रानडे के शिष्य गोपाल कृष्ण गोखले को वित्तीय मामलों की अद्वितीय समझ और उस पर अधिकारपूर्वक बहस करने की क्षमता से उन्हें भारत का 'ग्लेडस्टोन' कहा जाता है।

गोपाल कृष्ण गोखले में क्या गुण थे?

प्र. 1 ” गोखले में अनेक गुण थे | उनमें से प्रधान गुण यह था कि बहुत ही छोटी उम्र में उन्होंने नि:स्वार्थ निष्ठापूर्वक अपने आप को देश सेवा के लिए पूर्णतया समर्पित कर दिया ।” निम्न कथन किसका है ?

गोपाल कृष्ण गोखले का नारा क्या है?

'स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा'। यह नारा बाल गंगाधर तिलक ने दिया था। ऐसा प्राइमरी स्तर की किताबों में ही लिखा है। लेकिन व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के विषय विशेषज्ञों की टीम इस सवाल का जवाब कभी गोपालकृष्ण गोखले, तो कभी लाला लाजपत राय बताती है।