फ्रांसीसी क्रांति के परिणाम क्या थे? - phraanseesee kraanti ke parinaam kya the?

फ्रांस की क्रांति 1789 विश्व इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है। इसे हम इस्लाम उदय के बाद विश्व की सबसे प्रभावी घटना मान सकते है। किसी भी क्रांति या आंदोलन की तह वर्षो के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक व आर्थिक शोषण में छिपी होती है।

जनता का धैर्य जब टूटने लगता है व पूर्व स्थापित व्यवस्था से विश्वास उठने लगता है तो क्रांति अवश्यम्भावी हो जाती है। फ्रांस की क्रांति को हम फ्रांस की उस समय की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक दुर्व्यवस्था में टोह सकते है

फ्रांसीसी क्रांति के परिणाम क्या थे? - phraanseesee kraanti ke parinaam kya the?

फ्रांस की क्रांति के परिणाम-

2-फ्रांस की क्रांति के परिणाम-

1) सामंत शाही का अंत–  फ्रांसीसी क्रांति की महत्वपूर्ण इन सामंती व्यवस्था का अंत करना था। इस व्यवस्था के अंतर्गत बहुत वर्षों तक सामान्य जनता का शोषण किया गया आर्थिक शोषण तो इस व्यवस्था की चरित्रिक विशेषता थी फ्रांस की क्रांति द्वारा विशेष अधिकारों का अंत करके समानता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया। क्रांति का अन्य देशों पर भी प्रभाव पड़ा कि यूरोप के अन्य देशों में भी धीरे-धीरे सामंत शाही का अंत हो गया।

फ्रांसीसी क्रांति के परिणाम क्या थे? - phraanseesee kraanti ke parinaam kya the?


(2) धर्मनिरपेक्ष राज्य की स्थापना –  इस क्रांति का परिणाम स्वरुप यूरोपीय देश में धार्मिक सहिष्णुता का दुष्प्रभाव हुआ एवं लोगों को धार्मिक उपासना की सुंदरता प्राप्त हुई तथा धारण के संबंध में राजा का कोई हस्तक्षेप नहीं रहा।

(3) सामाजिक समानता एवं राष्ट्रीय बंधुत्व की भावना का विकास- क्रांति के समय कांति कार्यों द्वारा इन्हें 3 सिद्धांतों के प्रसार को अपना ध्येय बनाया गया। क्रांति ने राजनीतिक आर्थिक सामाजिक तथा धार्मिक दृष्टि से प्रत्येक नागरिक को पूर्ण रूप से स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान किया। स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व का प्रचार केवल फ्रांस में ही नहीं अपितु समस्त यूरोप में किया गया।

इन्हें भी पढ़ें:- फ्रांसीसी क्रांति-

फ्रांसीसी क्रांति के परिणाम क्या थे? - phraanseesee kraanti ke parinaam kya the?

फ्रांस की क्रांति के परिणाम-

(4)  राष्ट्रीयता की भावना का विकास- इस क्रांति की एक महत्वपूर्ण दिन नागरिक के हृदय में अपने देश की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न करना है जब विदेशी सेनाओं ने राजतंत्र की सुरक्षा के लिए फ्रांस पर आक्रमण किया तो उस समय किसान मजदूर एवं अन्य लोगों ने सेना में भर्ती होकर अत्यंत वीरता के साथ विदेशी सेनाओं का सामना किया तथा

विजय प्राप्त की। राष्ट्रीयता की भावना यूरोप के अन्य देशों में भी व्याप्त होती गई 1830 ईस्वी से 1848  ईस्वी की व्यापक क्रांतियां तथा 1870-71 में इटली और जर्मनी के एकीकरण इसके प्रमुख उदाहरण हैं।

(5) लोकप्रिय संप्रभुता के सिद्धांत का प्रतिपादन- इस क्रांति के द्वारा राजनीतिक दृष्टि से राजाओं के अधिकार के सिद्धांत का अंत करके लोकप्रिय सिद्धांत का प्रतिपादन किया गया। सर्वसाधारण द्वारा देश की राजनीति में प्रत्यक्ष  रूप से हिस्सा बताने में उनमें आत्मविश्वास की भावना का संचार हुआ।

(6)   समाजवाद की स्थापना- कुछ इतिहासकारों के अनुसार फ्रांस की क्रांति समाजवादी विचारधारा का स्रोत थी। इस घोषणा में स्पष्ट रूप से कहा गया कि “सभी मनुष्य समान है तथा उनकी उन्नति का अवसर प्रत्येक को समान रूप से दिया जाना चाहिए।“

विशेषाधिकार ई युक्त वर्ग का अंत करने के लिए 4 अगस्त 1789 ईस्वी को प्रस्ताव पास किया गया जिसके द्वारा कुलीन वर्ग का अंत हो गया अब कुलीन लोग साधारण वर्क के समान ही थे  तथा अब वेद दरिद्र किसानों पर अत्याचार नहीं कर सकते थे दास प्रथा का भी अंत हो गया। जागीरदारों ने जनता के रुख को देखकर स्वयं ही अपना विशेष अधिकार त्याग दिए तथा फ्रांस में असमानता समाप्त हो गई।

फ्रांस की क्रांति एक युगांतकारी घटना थी। इसने पुरातन व्यवस्था को नष्ट कर नए युग के आगमन का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इस क्रांति से न सिर्फ फ्रांस, बल्कि संपूर्ण विश्व प्रभावित हुआ। इस क्रांति के प्रमुख परिणाम निम्नलिखित थे-

(i) सामंती व्यवस्था (पुरातन व्यवस्था) – की समाप्ति-फ्रांस की क्रांति ने सामंती व्यवस्था को समाप्त कर दिया। सामंतों के

विशेषाधिकार समाप्त कर दिए गए। इससे सबसे बड़ी राहत किसानों को मिली। उनका शोषण समाप्त हो गया।

(ii) राजतंत्र की समाप्ति-1789 की फ्रांस की क्रांति ने फ्रांस में राजतंत्र को समाप्त कर दिया; यद्यपि यह व्यवस्था स्थायी नहीं हो सकी। राजा को गद्दी से हटाकर उसे मृत्युदंड दिया गया। फ्रांस में गणतंत्रात्मक व्यवस्था लागू की गई।

(iii) प्रशासनिक एकरूपता-फ्रांस की क्रांति की एक महत्त्वपूर्ण देन यह थी कि इसने राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से फ्रांस को एक इकाई में परिवर्तित कर दिया। पुरानी प्रशासनिक- व्यवस्था समाप्त कर दी गई। संपूर्ण देश में एक प्रकार की

शासन-व्यवस्था, एक तरह के आर्थिक नियम, एक ढंग की माप-तौल की प्रणाली एवं एक प्रकार का कानून लागू किया गया।

(iv) राजनीतिक चेतना का विकास-1789 की क्रांति ने जनसाधारण में भी राजनीतिक चेतना जगा दी। यद्यपि यह एक

मध्यवर्गीय क्रांति थी तथापि जनसाधारण ने भी इसमें भाग लिया। यह विश्व इतिहास की पहली घटना थी जब सर्वसाधारण

ने राजनीतिक परिवर्तन लाने के लिए आंदोलन किया। क्रांति के नेताओं ने साधारण जनता का सहयोग प्राप्त करने के लिए अपने विचारों का प्रचार किया। इससे सर्वसाधारण में राजनीतिक चेतना का विकास हुआ। पहले जनसाधारण राजनीति में कोई रुचि नहीं लेता था, परंतु 1789 की क्रांति के बाद परिस्थितियाँ बदल गई।

(v) राष्ट्रीयता की भावना का उदय-फ्रांस की क्रांति ने नागरिकों में राष्ट्रीयता की भावना जगा दी। अब वे अपने को एक राष्ट्र के रूप में देखने लगे। क्षेत्रीयता की भावना विलुप्त हो गई। वे एकजुट होकर तानाशाही और शोषण के विरुद्ध खड़े हो गए तथा पुरातन व्यवस्था के स्थान पर नई व्यवस्था की स्थापना में लग गए।

(vi) व्यक्ति का महत्त्व वढ़ना-फ्रांस की क्रांति ने व्यक्ति के महत्त्व को स्वीकार किया। 1789 में राष्ट्रीय सभा ने मानव के मूलभूत अधिकारों की घोषणा की तथा स्वतंत्रता एवं समानता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया। इसके द्वारा समाज में प्रत्येक व्यक्ति के महत्त्व को स्वीकार किया गया। प्रत्येक व्यक्ति को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली तथा जनता की सार्वभौमिकता स्वीकार की गई। अब वैयक्तिक स्वतंत्रता का सिद्धांत स्थापित हुआ। सामाजिक असमानता का अंत हुआ और वर्ग-विभेद समाप्त हो गया।

(vii) स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना का उदय- 1789 की क्रांति ने यूरोप के सामने एक नया सिद्धांत रखा। यह

था-स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व (Liberty, Equality and Fraternity) का सिद्धांत । यह सिद्धांत यूरोप के अन्य देशों

के लिए भी अनुकरणीय बन गया। इसी के आधार पर अनेक यूरोपीय राष्ट्रों में क्रांतियाँ हुई।

(viii) नागरिक स्वतंत्रता की स्थापना-फ्रांस की क्रांति के फलस्वरूप नागरिकों की स्वतंत्रता का सिद्धांत स्वीकार कर

लिया गया। अब फ्रांस में न तो शासक वर्ग और न ही शासित वर्ग था। सभी नागरिक एकसमान माने गए। उन्हें विचार-

अभिव्यक्ति और चुनावों में भाग लेने की स्वतंत्रता मिली। सरकारी नौकरियाँ अब योग्यता के आधार पर सबों के लिए उपलब्ध थीं। कर मनमाने ढंग से नहीं, बल्कि कानून के अनुकूल वसूलने की व्यवस्था हुई। नागरिकों को न्यायिक स्वतंत्रता भी मिली।

(ix) धार्मिक स्वतंत्रता-क्रांति के पूर्व फ्रांस में रोमन कैथोलिक चर्च का व्यापक प्रभाव था। यह वस्तुतः राजधर्म था। राजा चर्च

का हिमायती था। गैर-कैथोलिकों पर अत्याचार होते थे। क्रांति के बाद लोगों को धार्मिक स्वतंत्रता मिली। राज्य का धार्मिक मामलों पर से नियंत्रण समाप्त कर दिया गया। फ्रांस में धर्मसहिष्णुता की नीति अपनाई गई। फ्रांस धर्मनिरपेक्ष राज्य बन गया। यह 1789 की क्रांति की महत्त्वपूर्ण उपलब्धि थी।

(x) समाजवाद का आरंभ-फ्रांसीसी क्रांति ने समाजवाद का बीजारोपण कर दिया। जैकोबिनों ने बहुसंख्यक गरीबों को अनेक

सुविधाएँ दीं। अमीर-गरीब का भेद मिटाने का प्रयास हुआ। खाद्य पदार्थों के मूल्य निर्धारित किए गए।

(xi) शैक्षणिक व्यवस्था में परिवर्तन-1789 के पूर्व शैक्षणिक व्यवस्था पर भी चर्च का ही अधिकार था। पादरी ही शिक्षा देने का काम करते थे। क्रांति के बाद शिक्षा देने का दायित्व सरकार ने अपने ऊपर ले लिया। फलतः, धार्मिक शिक्षा के स्थान पर राज्य ने ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा दिया।

(xii) मीटरी प्रणाली लागू-क्रांति के बाद फ्रांस में नाप-तौल के लिए मीटरी प्रणाली अपनाई गई। यह दशमलवपद्धति पर

आधृत थी। बाद में यूरोप के अन्य राष्ट्रों ने भी इस प्रणाली को अपना लिया।

(xiii) वाणिज्य-व्यापार की वृद्धि-सामंती प्रतिबंधों और ‘गिल्ड प्रथा’ के कारण व्यापार-वाणिज्य का विकास नहीं हो रहा था।

सामंती प्रथा के समाप्त होते ही व्यापारियों पर लगे प्रतिबंध समाप्त हो गए। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए व्यापारियों को

अनेक सुविधाएँ दी गई। इससे व्यापार-वाणिज्य का विकास हुआ और फ्रांस की आर्थिक संपन्नता बढ़ी।

(xiv) नेपोलियन का कानून-संग्रह (नेपोलियन कोड)-क्रांति के बाद जब सत्ता नेपोलियन के हाथों में आई तो उसने फ्रांस में

प्रचलित कानूनों का संकलन करवाया। यह संकलन नेपोलियन कोड के नाम से विख्यात है। इसके द्वारा एक विधि-संहिता तैयार की गई। इसका अनुकरण अन्य यूरोपीय राष्ट्रों ने भी किया। नेपोलियन की विधि-संहिता फ्रांसीसी क्रांति की अमूल्य देन है।