भारत का सबसे बड़ा आदमी कौन है? - bhaarat ka sabase bada aadamee kaun hai?

कुछ लोग लाख कोशिश करने के बावजूद भी जिंदगी जीने लायक ही पैसे कमा पाते हैं। वहीं कई लोग इतने अधिक पैसे कमा लेते हैं कि उनकी 7 पीढ़ियां बैठ करके खाए तब भी उनके पैसे खत्म ना हो। दुनिया में हर साल कई लोग करोड़पति बनते हैं तो कई लोग खरबपति बनते हैं, वहीं कई लोग खरबपति से रोडपति भी बन जाते हैं। कहने का मतलब है कि व्यक्ति के पैसे घटते और बढ़ते रहते हैं।

देखा जाए तो मुकेश अंबानी पिछले काफी समय से भारत के टॉप 10 अमीर व्यक्ति की लिस्ट में पहले स्थान पर विराजमान हैं। हालांकि इनके रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए गौतम अडानी भी पूरा प्रयास कर रहे हैं। खैर अगर आपको यह जानने में इंटरेस्ट है कि इंडिया का सबसे अमीर आदमी कौन है तो इस आर्टिकल में आपको भारत के सबसे अमीर आदमी का नाम बताया जा रहा है।

करोड़पति (Crorepati) कैसे बने

भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 

  • भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट 
    • मुकेश अंबानी
    • गौतम अडानी
    • शिव नादर 
    • साइरस पूनावाला 
    • राधाकिशन दमानी 
    • लक्ष्मी मित्तल 
    • सावित्री जिंदल 
    • कुमार बिड़ला
    • दिलीप सांघवी 
    • उदय कोटक 

जिस प्रकार दुनिया में कई लोग करोड़पति और अरबपति हैं, उसी प्रकार हमारे भारत देश में भी करोड़पति और अरबपति लोगों की कोई भी कमी नहीं है। हालांकि उनमें से बात ऐसे ही लोगों की होती है जो टॉप 10 भारत के अमीर लोगों की लिस्ट में अपना स्थान बना पाते हैं। 

मुकेश अंबानी

Forbes के द्वारा साल 2022 में जारी की गई इंडिया के सबसे अमीर आदमियों की लिस्ट में पहले स्थान पर मुकेश अंबानी का नाम आया है। प्राप्त जानकारियों के अनुसार मुकेश अंबानी के पास वर्तमान के समय में 90.7 अरब डालर की संपत्ति है।  मुकेश अंबानी मुंबई इंडियंस टीम के मालिक भी हैं। इसके अलावा यह रिलायंस कंपनी के भी मालिक हैं। रिलायंस जिओ सिम कार्ड भी इन्हीं के द्वारा लांच किया गया है। 

मुकेश अंबानी पिछले कई सालों से इंडिया के सबसे अमीर आदमी की पोजीशन पर पहले नंबर पर विराजमान है। मुकेश अंबानी की कंपनी भारत के अलावा सऊदी अरब, अमेरिका, कतर, ओमान तथा दुनिया के अन्य देशों में काम कर रही है। मुख्य तौर पर यह रिफाइनरी, टेलीकॉम और इंटरनेट जैसे सेक्टर में काम कर रहे हैं। इसके अलावा यह इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की फील्डिंग में भी काम कर रहे हैं।

गौतम अडानी

साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार गौतम अडानी भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराजमान है। इनके पास टोटल 90 अरब डालर की संपत्ति है। गौतम अडानी भारत के अरबपति बिजनेसमैन हैं। इसके अलावा यह अदानी ग्रुप के अध्यक्ष और फाउंडर भी है। अदानी ग्रुप का हेड क्वार्टर गुजरात राज्य के अहमदाबाद शहर में स्थित है, जिसका नेतृत्व गौतम अडानी की पत्नी प्रीति अडानी करती हैं।

गौतम अडानी भी दुनिया के कई अलग-अलग देशों में बिजनेस कर रहे हैं और दुनिया की कई कंपनियों के साथ मिलकर के यह अपना बिजनेस चला रहे हैं। जिस प्रकार इनकी तरक्की हो रही है उसे देखते हुए जल्द ही यह कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में पहले स्थान पर गौतम अडानी जल्दी पहुंच जाएंगे।

शिव नादर 

भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर 28.7 अरब डालर की संपत्ति के साथ शिव नादर विराजमान है। इनका बिजनेस मुख्य तौर पर इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) के साथ जुड़ा हुआ है। इसलिए इन्हें आईटी बिजनेसमैन भी कहा जाता है। 

शिव नादर के द्वारा ही एचसीएल कंपनी की स्थापना की गई है, साथ ही उन्होंने शिव नादर फाउंडेशन की भी स्थापना की है और यह उसके अध्यक्ष हैं। इनके द्वारा साल 1970 के आसपास में एचसीएल को स्थापित किया गया था और उसके बाद कंपनी हार्डवेयर के साथ ही साथ आईटी बिजनेस की फील्ड में भी इतना बड़ा नाम बन गई।

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी की फील्ड में इनके द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के बदले में इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा इन्हें “पद्मभूषण” सम्मान दिया गया। इन्होंने एजुकेशन की फील्ड में भी कई अभूतपूर्व काम किए जिसके लिए इन्होंने शिव फाउंडेशन को स्थापित किया है।

साइरस पूनावाला 

इंडिया के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में चौथे नंबर पर 24.3 अरब डॉलर संपत्ति के साथ साइरस पूनावाला विराजमान है। साल 1941 में सायरस पूनावाला का जन्म भारत देश के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में हुआ था। 

इनके द्वारा सिरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की स्थापना साल 1966 में की गई थी और हाल ही में इस इंस्टिट्यूट के द्वारा बनाई गई कोरोना वायरस की वैक्सीन लोगों के लिए बहुत ही सहायक साबित हुई। साल 2005 में गवर्नमेंट के द्वारा इन्हें पद्मश्री अवार्ड दिया गया, साथ ही इन्हें लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्राप्त हुआ। साइरस पूनावाला पारसी समुदाय से आते हैं।

राधाकिशन दमानी 

राधाकिशन दमानी को भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है क्योंकि इनके पास कुल 20 अरब डालर की संपत्ति है। साल 2021 में इन्हें भारत के अमीर आदमी की लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त हुआ था। हालांकि साल 2022 में यह पांचवें स्थान पर आ गए। पॉपुलर सुपर स्टोर चैन D-mart की स्थापना भी राधाकिशन दमानी के द्वारा ही की गई है। यह हमारे भारत देश के एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और इन्वेस्टर हैं।

इन्होंने शेयर मार्केट में भी काफी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है, साथ ही यह शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म वैल्यू मिलने पर ही इन्वेस्ट करते हैं। इन्हें मिस्टर वाइट एंड वाइट के नाम से भी पहचाना जाता है जिसके पीछे वजह यह है कि यह अधिकतर सफेद कपड़े और पतलून में ही रहते हैं । साल 2021 में 19 अगस्त के दिन राधाकिशन दमानी को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के द्वारा 98वा सबसे अमीर आदमी का स्थान प्राप्त हुआ।

बिजनेसमैन कैसे बने

लक्ष्मी मित्तल 

17.9 अरब डॉलर की संपत्ति रखने वाले लक्ष्मी मित्तल को भारत के सबसे अमीर आदमी की लिस्ट में छठा स्थान प्राप्त हुआ है। लक्ष्मी मित्तल इंडियन बिजनेसमैन है, साथ ही साथ यह वर्ल्ड की सबसे बड़ी स्टील प्रोडक्शन कंपनी आर्सेलरमित्तल के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और चेयरमैन भी है। इंडियन बिजनेसमैन होने के बावजूद वर्तमान के समय में लक्ष्मी मित्तल यूनाइटेड किंगडम में रहते हैं। हालांकि अभी भी इनके पास हमारे भारत देश की नागरिकता है।

भारत के अमीर आदमियों की लिस्ट में शामिल होने के साथ ही साथ यह दुनिया के अमीर आदमियों की लिस्ट में भी शामिल है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि क्वींस पार्क रेंजर्स फुटबॉल क्लब में तकरीबन 33 पर्सेंट की हिस्सेदारी लक्ष्मी मित्तल रखते हैं। 

इसके अलावा यूरोप का सबसे अमीर हिंदू और एशियन साल 2007 में लक्ष्मी मित्तल को माना गया था, साथ ही साथ ब्रिटेन का आठवां सबसे अमीर व्यक्ति साल 2002 में लक्ष्मी मित्तल को माना गया था। इसके अलावा साल 2011 में फॉर्ब्स मैगजीन के द्वारा दुनिया का छठा सबसे अमीर व्यक्ति इन्हें माना गया था। हालांकि साल 2015 में इनकी रैंक काफी गिर गई और यह 82 नंबर पर आ गए थे।

सावित्री जिंदल 

इंडिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में सातवें स्थान पर सावित्री जिंदल है जिनकी टोटल संपत्ति 17.7 अरब डॉलर है। इन्हें हमारे भारत देश की सबसे अमीर बिजनेस महिला कहा जाता है। साल 2021 की फॉर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार यह हमारे भारत देश की सबसे अमीर महिला है। 

बता दें कि यह ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन है। साल 2020 में इनके पास टोटल 6.6 अरब डालर की संपत्ति थी। हालांकि साल 2021 में इनकी संपत्ति 18 अरब डॉलर तक पहुंची। इनकी कंपनी मुख्य तौर पर पावर, सीमेंट, स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर में काम करती है

कुमार बिड़ला

इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में आठवें स्थान पर कुमार बिड़ला है, जिनका पूरा नाम कुमार मंगलम बिड़ला है। इनके पास साल 2020 की रिपोर्ट के अनुसार टोटल 16.5 अरब डालर की संपत्ति है। यह एक प्रसिद्ध इंडियन बिजनेसमैन है, साथ ही फेमस आदित्य बिरला ग्रुप के अध्यक्ष भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिरला ग्रुप हमारे भारत देश का सबसे बड़ा औद्योगिक घराना माना जाता है। 

बिड़ला ग्रुप के अंतर्गत अल्ट्राटेक सीमेंट, आदित्य बिड़ला नुवो, आइडिया सेल्यूलर, आदित्य बिरला रिटेल, आदित्य बिरला मिनिक्स, ग्रासिम, हिंडालको जैसी कंपनी आती है। इसके अलावा कुमार बिरला, बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के चांसलर भी हैं।

दिलीप सांघवी 

इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट में नौवें स्थान पर 15.6 अरब डालर की संपत्ति के साथ दिलीप सांघवी विराजमान है। दिलीप सांघवी हमारे इंडिया के फेमस बिजनेसमैन है। इन्होंने ही दवाई बनाने वाली लोकप्रिय कंपनी सन फार्मास्युटिकल्स की स्थापना की है और साथ ही साथ वर्तमान के समय में यह सन फार्मास्यूटिकल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद को भी संभाल रहे हैं। 

सन फार्मा कंपनी आज के समय में दुनिया में एक जानी-मानी इंडियन मेडिसिन बनाने वाली कंपनी है जो लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रही है। दिलीप सांघवी ने सन फार्मास्यूटिकल कंपनी की स्थापना जब की थी तब उनके साथ काम करने वाले सिर्फ दो लोग थे और वह 2 लोग कंपनी की मार्केटिंग का काम करते थे और धीरे-धीरे कंपनी की दवाइयों की बिक्री बढ़ती गई। स्टार्टिंग में इनकी कंपनी में सिर्फ 5 प्रकार की दवाई ही बनाई जाती थी।

उदय कोटक 

फॉर्ब्स मैगजीन की साल 2022 की रिपोर्ट के अनुसार उदय कोटक $15.3 की संपत्ति के साथ इंडिया के सबसे अमीर व्यक्ति की लिस्ट मे दसवें नंबर पर विराजमान है। उदय कोटक इंडियन अरबपति बैंकर है। 

इनके द्वारा ही भारत की सफलतम बैंकों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक की स्थापना की गई है और यह कोटक महिंद्रा बैंक के फाउंडर हैं, साथ ही के वर्तमान के समय में उसके चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफीसर और मैनेजिंग डायरेक्टर के पद को भी संभाल रहे हैं। फॉर्ब्स रियल टाइम नेट वर्थ इंडेक्स के अनुसार साल 2022 में 30 मई तक इनके पास टोटल संपत्ति 153 बिलियन थी।

Jio Glass क्या है

भारत के सबसे अमीर कौन है?

इस साल मुकेश अंबानी की संपत्ति में करीब 5 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है और यह 92.7 बिलियन डॉलर से घटकर 88 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. गौरतलब है कि साल 2013 से मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए थे, लेकिन साल 2022 में गौतम अडानी उन्हें पछाड़ते हुए वह भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं.

भारत के सबसे अमीर आदमी कौन है 2022?

Hurun India Rich List 2022 में सबसे अमीर भारतीय गौतम अडानी, जबकि दूसरे नंबर पर मुकेश अंबानी हैं. 11वीं सालाना रैंकिंग रिपोर्ट में 30 अगस्त 2022 तक अमीरों की संपत्ति की गणना की गई है.

पूरे भारत में सबसे बड़ा आदमी कौन है?

आपको बता दे कि फोर्ब्स ने साल 2022 के लिए भारत के 10 सबसे अमीर आदमी की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर बने हुए हैं। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन सबसे अमीर भारतीयों की संपत्ति में कुल मिलाकर 100 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है 2022?

Elon Musk अब दुनिया के सबसे अमीर इंसान नहीं रहे हैं, बल्कि वे दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं. फ्रांस के दिग्गज कारोबारी बर्नार्ड अर्नाल्ट ने दौलत की रेस में उन्हें पछाड़ दिया है. Bernard Arnault 186.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर (World Richest Person) व्यक्ति बन गए हैं.