विद्युत धारा के आविष्कार कौन है? - vidyut dhaara ke aavishkaar kaun hai?

नमस्कार दोस्तों, आज की इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है बिजली का आविष्कार किसने किया और कब किया गया की पूरी जानकारी विस्तार से।

आज हमे बिजली या करंट की हमारे जीवन में कितनी भूमिका है यह शायद आपको बताने की जरुरत ही नहीं है क्योकि वर्तमान में हमे हर छोटे बड़े काम के लिए बिजली की आवश्यकता होती है।

जैसे मोबाइल, लैपटॉप आदि चार्ज करने के लिए, लाइट, पंखा, मोटर, हो या और कोई काम हमे हर छोटे से छोटे काम के लिए आज बिजली की जरुरत होती है।

दोस्तों कुछ आविष्कार होते ही ऐसे है जो दुनिया को बदल कर रख देते है और बिजली की खोज भी इन्ही में से एक है और हां एक बात और बिजली की खोज हुई थी आविष्कार नहीं हुआ था।

लेकिन क्या आपको पता है सबसे पहले बिजली की खोज किसने की थी और खोज और आविष्कार में क्या अंतर है? अगर नहीं पता तो इस पोस्ट में हम आपको इस विषय सम्बंधित पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले है इसलिए पोस्ट को अंत तक ध्यानपूर्वक पूरा जरूर पढ़े।

Contents

  • 1 बिजली का आविष्कार किसने किया था और कब
    • 1.1 आविष्कार और खोज में अंतर
    • 1.2 बिजली की खोज कब हुई
  • 2 भारत में बिजली का आविष्कार कब हुआ
  • 3 विद्युत धारा सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य
  • 4 FAQs
    • 4.1 क्या बिजली का आविष्कार किया था?
    • 4.2 भारत में बिजली का आगमन कब हुआ?

बिजली का आविष्कार किसने किया था और कब

दोस्तों आपके मन में भी यह सवाल गुम रहा होगा की Electricity का आविष्कार किसने किया या सबसे पहले बिजली कहा आई थी तो इसका आपको नीचे विस्तार से जवाब मिलने वाला है।

लेकिन जैसा की हमने ऊपर बताया की बिजली की खोज हुई थी आविष्कार नहीं तो अब आप में से बहुत से लोगो के मन में यह सवाल भी होगा की आखिर खोज और आविष्कार में क्या अंतर होता है तो चलिए पहले इसी की बात कर लेते है।

आविष्कार और खोज में अंतर

खोज और आविष्कार के मध्य के अंतर को आप निम्न्लिखित सारणी के माध्यम से समझ सकते है।

खोज आविष्कार
प्रकृति में मौजूद वह वस्तु जिसके बारे में लोगो को पता नहीं हो और किसी व्यक्ति वैज्ञानिक द्वारा उस वस्तु का पता लगाया जाता है या खोजा जाता है तो उसे खोज कहते है। उसी प्रकार आविष्कार उस वस्तु का किया जाता है जो प्रकृति में पहले से मौजूद नहीं होती है और किसी व्यक्ति वैज्ञानिको द्वारा बनाया जाता है।
उदा. बिजली की खोज, आग की खोज आदि उदा. मोबाइल का आविष्कार, कैमरा का अविष्कार आदि

इस प्रकार अब आपको खोज और आविष्कार के मध्य के अंतर की अच्छे से जानकारी मिल गयी होगी और चलिए अब जानते है सबसे पहले बिजली की खोज किसने की थी?

बिजली की खोज कब हुई

बिजली की खोज में कई बड़े बड़े वैज्ञानिको का योगदान रहा है। बिजली की खोज किसी एक वैज्ञानिक ने नहीं की जबकि इसकी खोज के बाद कई वैज्ञानिको ने पीढ़ी दर पीढ़ी इसमें सुधार किया और इसे बनाने के नए-नए तरीको का आविष्कार किया।

लगभग 600 ईसा पूर्व एक महान वैज्ञानिक थेल्स ने पता लगाया की काँच या अम्बर के टुकड़े को रेशम से रगड़ने पर उसमे एक इसी शक्ति आ जाती है जो अपने से हल्की वस्तु जैसे कागज के टुकड़े को अपनी तरफ आकर्षित करती है।

अम्बर को ग्रीक में इलेक्ट्रान कहा जाता है इसलिए थेल्स ने अपनी कुछ रिसर्च करने के बाद अपनी इस खोज को ;Electricity का नाम दे दिया।

इसके बाद बिजली की खोज में कई वैज्ञानिक अलग-अलग तरीके से बिजली बनाने के तरीके खोजने लगे। उन्हें पता था की बिजली को इस तरीके के अलावा और भी कई तरीको से बनाया जा सकता है।

उसके बाद 17वीं शताब्दी में Electrostatic Generator का आविष्कार ओर Positive और Negative करंट की खोज हुई थी।

सन 1752 में Benjamin Franklin नाम के एक वैज्ञानिक ने यह साबित किया था की आसमान में चमकने वाली बिजली और बिजली की चिंगारी दोनों एक ही रूप है।

उसके बाद सन 1800 में Alessandro Volta नाम के एक भौतिकशास्त्री ने अपनी रिसर्च से पता लगाया की केमिकल रिएक्शन से भी बिजली बनाना संभव है और उन्होंने एक विधुत सेल का आविष्कार किया जिससे बिजली प्राप्त की जा सकती थी।

इस आविष्कार के बाद सन 1831 में माइकल फैराडे ने बिजली की खोज में सबसे क्रांतिकारी कार्य किया। उन्होंने बताया की अगर ताम्बे की Coil या कुंडली में एक चुम्बक को आगे पीछे घुमाया जाये तो इससे बिजली पैदा की जा सकती है।

माइकल फैराडे के इसी सिद्धांत के बाद करंट पैदा करने वाले Generators का आविष्कार हुआ और उसके बाद 1878 में Thomas Alva Edison ने फिलामेंट बल्ब का आविष्कार किया।

इस प्रकार बिजली की खोज और इसे बनाने के तरीको में कई सारे वैज्ञानिक और भौतिकवादियों का योगदान रहा है और उन्ही की बदौलत आज हमे इतनी आसानी से बिजली का इस्तेमाल करने को मिल रहा है और हमारा जीवन इतना सरल हो गया है।

भारत में बिजली का आविष्कार कब हुआ

अब अगर बात की जाये भारत में बिजली का आगमन कब हुआ या भारत में बिजली सबसे पहले कहा आयी या भारत में बिजली का आविष्कार किसने किया?

भारत में सबसे पहले बिजली 1879 में कोलकाता शहर में आयी थी और भारत में सबसे पहली बिजली बनाने वाली फैक्ट्री भी सन 1899 में कोलकाता में ही लगाई गयी थी।

उसके बाद सन 1905 में दिल्ली में डीजल से बिजली का उत्पादन शुरू किया गया और उसके पश्चात धीरे धीरे दूसरे शहरो में भी बिजली का उत्पादन होने लगा।

विद्युत धारा सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य

  • आसमान से गिरने वाली बिजली 10 करोड़ वोल्ट की होती है।
  • जबकि हमारे घरों में आने वाली बिजली केवल 220 Volt की होती है।
  • भारत में हर साल बिजली गिरने से लगभग 2500 से 3000 लोगो की मृत्यु हो जाती है।
  • एक सर्वे के अनुसार बिजली गिरने से मरने वालो में 80% पुरुष जबकि केवल 20% महिलाये है।

FAQs

क्या बिजली का आविष्कार किया था?

बिजली ऊर्जा के रूप में प्रकृति में पहले से ही मौजूद थी इसलिए इसका आविष्कार नहीं बल्कि 600 ईसा पूर्व थेल्स द्वारा बिजली की खोज की गयी।

भारत में बिजली का आगमन कब हुआ?

भारत में सबसे पहले बिजली का आगमन सन 1879 में कोलकाता शहर में हुआ और उसके बाद सन 1899 में कोलकाता में बिजली बनाने की फैक्ट्री लगाई गयी।

Conclusion –

उम्मीद करते है आपको हमारी यह पोस्ट बिजली का आविष्कार किसने किया जरूर पसंद आयी होगी और इस पोस्ट में साझा की गयी जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी।

अगर आपको हमारी इस पोस्ट से सम्बंधित कोई भी Doubts है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते है और पोस्ट पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें।

Related Articles:-

  • Science की खोज किसने की और कब की
  • Camera का अविष्कार किसने किया और कब किया
  • ज़ीरो का अविष्कार किसने किया और कब किया
  • DNA की खोज किसने की और कब की
  • हाइड्रोजन बम का अविष्कार किसने किया और कब किया

विद्युत धारा के आविष्कारक कौन है?

वोल्टा इटली के वैज्ञानिक थे। ये सन् 1800 ईस्वी में विद्युत धारा के आविष्कार के लिए जाने जाते हैं। वोल्टा का जन्म कोमो में १८ फरवरी, १७४५ को हुआ।

विद्युत धारा का आविष्कार कब हुआ?

इसके बाद ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने सन्‌ 1831 में विद्युत चुम्बकीय प्रेरणा का आविष्कार करके बिजली उत्पन्न करने वाले एक जेनरेटर का निर्माण किया। विद्युत का वास्तविक रूप में उपयोग माइकल फैराडे के इसी आविष्कार के बाद से होना आरम्भ हुआ

बिजली का आविष्कार किसने और कब किया?

बिजली का अविष्कार 600 वर्ष ईसा पूर्व थेल्स नाम के वैज्ञानिक ने किया था। थेल्स यूनान के दार्शनिक महान भौतिक विज्ञानी थे। उसके बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के एक वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने एक परीक्षण करके बिजली उत्पन्न करने की खोज की उन्होंने लोगों को बताया कि आकाश में जो बिजली चमकती हैं उसी का दूसरा रूप बिजली हैं।

बिजली की खोज कैसे हुई?

विद्युत उत्पादन के मूलभूत सिद्धान्त की खोज अंग्रेज वैज्ञानिक माइकेल फैराडे ने 1820 के दशक के दौरान एवं 1830 के दशक के आरम्भिक काल में किया था। तार की एक कुण्डली को किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घुमाकर विद्युत उत्पन्न करने की माइकेल फैराडे की मूल विधि आज भी उसी रूप में प्रयुक्त होती है।