अनिश्चयवाचक सर्वनाम के लिए उदाहरण है - anishchayavaachak sarvanaam ke lie udaaharan hai

इस लेख में हम सर्वनाम के भेद अनिश्चयवाचक सर्वनाम के बारे में पढेंगे।

(सर्वनाम के बारे में गहराई से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें – सर्वनाम – परिभाषा, भेद, उदाहरण)

विषय-सूचि

  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा
    • अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण :
    • अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा

जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। इसके सर्वनाम के अंतर्गत ‘कोई’ और ‘कुछ’ आते हैं।

जैसे: ‘कोई’ और ‘कुछ’ आदि सर्वनाम शब्द। इनसे किसी विशेष व्यक्ति अथवा वस्तु का निश्चय नहीं हो रहा है बल्कि अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। अतः ऐसे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ उदाहरण :

  • द्वार पर कोई खड़ा है।

ऊपर दिए वाक्य में आप देख सकते हैं दरवाजे पर कोई खड़ा है सिर्फ इसका अंदाजा लगाया जा रहा है लेकिन हमें पक्का या निश्चित पता नहीं चल रहा है की दरवाज़े पर कोण खड़ा है।

इस वाक्य में ‘कोई’ शब्द संज्ञा के स्थान प्रयोग किया गया है लेकिन यह शब्द किसी वस्तु या व्यक्ति के होने की निश्चितता नहीं दे पा रहा है। अतः ‘कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएगा।

  • तुम्हारे लिए किसी का फोन है।

यहाँ बताये गए वाक्य में हमें पता है कि किसी व्यक्ति नें फोन किया है, लेकिन हमें यह निश्चय नहीं है कि फोन किसका है?

चूँकि इस वाक्य में संज्ञा की जगह ‘किसी’ शब्द का इस्तेमाल हो रहा है, जो कि व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है, अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • कुछ पत्र देख लिए गए हैं और कुछ देखने हैं।

उपर्युक्त वाक्य में ‘कुछ’ शब्द का प्रयोग किया गया है। वाक्य से सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा है की कुछ पत्र भेज दिए गए हैं और कुछ बचे हैं। हमें निश्चित पता नहीं चल रहा की कितने पात्र भेज दिए गए हैं और कितने बचे हैं। बचे हुए पत्र ज्यादा भी हो सकते हैं और कम भी।

‘कुछ’ शब्द संज्ञा की जगह पर प्रयुक्त हुआ है लेकिन यह कोई निश्चितता प्रकट नहीं कर पा रहा है। अतः यह शब्द अनिश्चित सर्वनाम की श्रेणी में आयेगा।

  • मैं कुछ खाना चाहता हूँ।

इस वाक्य में वक्ता कह रहा है, कि उसे कुछ खाना है, लेकिन इस बारे में अनिश्चितता है।

चूँकि ‘कुछ’ शब्द की जगह हम किसी द्रव्यवाचक संज्ञा का इस्तेमाल कर सकते हैं, इस कारण से यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • रमेश बाज़ार से ‘कुछ’ लाया था।

ऊपर दिए वाक्य में हमें यह पता चल रहा है की रमेश बाज़ार से कुछ लाया था। लेकिन हमें इस बात की निश्चितता नहीं हो रही की वह क्या लाया था। वह बाज़ार से फल भी ला सकता है सब्जियां भी या कोई और सामान जैसे कपडे, खाना आदि।

इस वाक्य से सिर्फ यह अंदाजा लगाया जा सकता है की रमेश बाज़ार से कुछ लाया था। संज्ञा के स्थान पर ‘कुछ’ शब्द का प्रयोग किया गया है और यह शब्द कोई निश्चितता प्रकट नहीं कर पा रहा है। अतः ‘कुछ’ अनिश्च्यवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

  • मुझे दूर से कोई आता दिख रहा है।

जैसा की हम ऊपर दिए गए वाक्य में देख सकते हैं की यहां बताया जा रहा है की वक्ता  देख सकता है की दूर से कोई ना कोई आ रहा है। लेकिन वक्ता निश्चित नहीं है की वह व्यक्ति है।

अतः वह विशेष व्यक्ति का नाम नहीं ले रहा है बल्कि वह ‘कोई’ शब्द का इस्तेमाल अनिश्चितता का  बखान करने के लिए कर रहा है। अतः ‘कोई’ शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

  • मुझे किसी की आवाज़ सुनाई दे रही है।

ऊपर दिए गए  वाक्य में जैसा की हम समझ सकते  हैं, वक्त किसी आवाज़ के सुने जाने की और संकेत कर रहा है हालांकि की वह निश्चित नहीं है की यह आवाज़ किसकी है।

इस वाक्य में ‘किसी’ शब्द का  इस्तेमाल अनिश्चितता बताने के लिए किया गया है। अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आएगा।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण

  • मुझे कुछ खाना है।
  • मेरे खाने में कुछ गिर गया।
  • मुझे बाज़ार से कुछ लाना है।
  • कोई आ रहा है।
  • मुझे कोई नज़र आ रहा है।
  • मैं कुछ फल लाया हूँ।

ऊपर दिए गए सभी वाक्यों में ‘कुछ’ या ‘कोई’ आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है। इन शब्दों से हमें अनिश्चितता का बोध हो रहा है। अतः यह शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम की श्रेणी में आयेंगे।

इस विषय से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

सम्बंधित लेख:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम – परिभाषा, उदाहरण
  2. निश्चयवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  3. निजवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  4. प्रश्नवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण
  5. सम्बन्धवाचक सर्वनाम : परिभाषा एवं उदाहरण

Post navigation

अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam): हिंदी व्याकरण जिसमे सर्वनाम का काफी महत्व रहता है। आज हम यहां पर अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण बारे में विस्तार से जानने वाले है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के लिए उदाहरण है - anishchayavaachak sarvanaam ke lie udaaharan hai
Anishchay Vachak Sarvanam

सर्वनाम की परिभाषा, भेद और उदाहरण के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: ऐसे शब्द जिनमें स्थान, व्यक्ति, वस्तु आदि के द्वारा निश्चितता का बोध न होता हो अर्थात् वह शब्द जो वस्तु या पदार्थ के निश्चित होने का बोध नहीं करवाता हो, वे शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। जैसे कुछ, किसी, कोई आदि।

कुछ, किसी, कोई आदि शब्दों में कोई भी निश्चित नहीं हैं अर्थात् अनिश्चितता का बोध हो रहा है। इसलिए ये शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम में आते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • कोई आया था और आपके लिए कुछ लाया था।
  • हमारे घर कोई आया है।

उपर्युक्त वाक्य में हमें किसी के आने का बोध हो रहा है ना कि यह पता चल रहा है कि कौन आया है? अर्थात् हमें यह पूरी तरह से निश्चित नहीं है कि कौन आया है।

यहां पर “कोई” संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है। लेकिन “कोई” शब्द से हमें किसी व्यक्ति या वस्तु के निश्चित नहीं होने का बोध हो रहा है। इसलिए “कोई” शब्द अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।

  • तुम्हारे लिए कोई रिश्ता आया है।

इस वाक्य में हमें यह ज्ञात होता है कि किसी व्यक्ति के लिए रिश्ता आया है। लेकिन रिश्ता किसका आया है, यह निश्चत नहीं है?

चूँकि यहां पर इस वाक्य में “कोई” शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर हुआ है, जो व्यक्तिवाचक संज्ञा का एक उदाहरण है। इसलिए यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आता है।

  • कुछ लोगों से मिल लिए और कुछ से मिलना है।

यहां पर “कुछ” शब्द से सिर्फ अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ लोगों से मिल लिए है और कुछ से मिलना अभी बाकि है। हमें यह निश्चित नहीं पता है कि कितने लोगों से मिल लिए है और कितने लोगों से अभी मिलना बाकि है। बचे हुए लोग ज्यादा भी हो सकते हैं और कम भी।

यहां पर “कुछ” संज्ञा के स्थान पर प्रयोग में लाया गया है, लेकिन इससे कोई निश्चित होने का बोध नहीं हो रहा है। इसलिए “कुछ” शब्द अनिश्चित सर्वनाम अंतर्गत आता है।

  • मैं कुछ कहना चाहता हूं।

उपर्युक्त वाक्य में बोलने वाला कह रहा है कि उसको कुछ कहना है, लेकिन वह इस बारे में निश्चित नहीं है कि उसे क्या कहना है।

उपर्युक्त वाक्य में “कुछ” शब्द का प्रयोग संज्ञा के स्थान पर किया गया है, लेकिन इससे किसी निश्चित होने का भाव प्रकट नहीं होता है। इसलिए कुछ अनिश्चित सर्वनाम में आएगा।

  • दही में कुछ गिर गया है, उसे निकालकर खाना।

इस वाक्य से हमें यह ज्ञात होता है कि दही में कुछ गिरा हुआ है, लेकिन हम यह ज्ञान नहीं हो रहा है कि दही में क्या गिरा है?

यहां पर अनुमान लगा सकते हैं अर्थात् “कुछ” का प्रयोग संज्ञा की जगह पर किया गया है और कुछ शब्द से निश्चितता का बोध नहीं हो रहा है, इसलिए कुछ अनिश्च्यवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

  • किसी ने कहा था वह संगीतकार बनना चाहता है।

इस वाक्य किसी ने कहा किसने कहा इसका पता नहीं लगा सकते, अत: ये अनिश्च्यवाचक सर्वनाम है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अन्य उदाहरण

  • उसे कुछ गाना है।
  • कोई जा रहा है।
  • मुझे बाज़ार से कुछ लेकर आना है।
  • वह कुछ खा रहा है।
  • मुझे कोई नज़र आ रहा है।
  • कुछ दे दीजिए।
  • मैं कुछ फल लाया हूँ।
  • कुछ चमक रहा है।

इन वाक्यों में ‘कुछ’ या ‘कोई’ आदि शब्द प्रयुक्त हुए है। इन शब्दों में अनिश्चितता होने का बोध होता है, इसलिए शब्द यह अनिश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि अब आप “अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam)” को अच्छी तरह से समझ गये होंगे, इससे जुड़ा यदि कोई आपके मन में सवाल है तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

Read Also

  • निश्चयवाचक सर्वनाम (परिभाषा एवं उदाहरण)
  • सम्बन्धवाचक सर्वनाम (परिभाषा एवं उदाहरण)
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम (परिभाषा एवं उदाहरण)
  • पुरुषवाचक सर्वनाम (परिभाषा, भेद एवं उदाहरण)
  • निजवाचक सर्वनाम (परिभाषा और उदाहरण)

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण कौन सा है?

जिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे- बाहर कोई है। मुझे कुछ नहीं मिला। जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित व्यक्ति , वस्तु अथवा स्थान का बोध नहीं करवाता वह अनिश्चय वाचक कहलाते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग कैसे करते हैं?

(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम जिस सर्वनाम शब्द से किसी निश्चित व्यक्ति या वस्तु का बोध न हो, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है। जैसे- कोई, कुछ, किसी आदि। यहाँ कुछ आम पड़े हुए हैं । दरवाज़े पर कोई खड़ा हुआ है ।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?

Solution : सर्वनाम छ: प्रकार के होते हैं-(1) पुरुषवाचक (2) निश्चयवाचक (3) अनिश्चयवाचक (4) सम्बन्ध वाचक (5) प्रश्नवाचक और (6) निजवाचक ।

अनिश्चयवाचक भेद किसका होता है?

अनिश्चय वाचक सर्वनाम जिन सर्वनाम शब्दों से निश्चय व्यक्ति अथवा वस्तु का पता नहीं चलता, वे अनिश्चयवाचक कहलाते हैं। जैसे - दाल में 'कुछ' गिर गया है।