G k pdf in Hindi | Most Important General Knowledge Questions in Hindi | SSC Stenographer Gk Questions in Hindi | SSC Stenographer Gk | g.k in Hindi in pdf |General Knowledge Questions with Answers in Hindi Show
प्रश्न-1 किस संधि से प्रथम युद्ध समाप्त हुआ? A- तिलसिट संधि B- वर्साय संधि C- ताशकंद संधि D- बर्लिन संधि उत्तर- वर्साय संधि उत्तर व्याख्या- वर्साय की सन्धि प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति पर होने वाली प्रमुख शांति सन्धियों में से एक थी। इस सन्धि पर 28 जून 1919 को फ्रांस के वर्साय शहर स्थित हॉल ऑफ मिरर्स में हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि पर हस्ताक्षर होने के साथ ही जर्मनी और मित्र राष्ट्रों के मध्य एक लम्बे समय से हो रहा युद्ध समाप्त हो गया था। प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी की ओर से लड़ने वाली अन्य केन्द्रीय शक्तियों ने अलग-अलग सन्धियों पर हस्ताक्षर किए थे। प्रश्न-2- वर्धमान महावीर ने परिनिर्वाण कहाँ प्राप्त किया? A- सारनाथ B- पावा C- वैशाली D- श्रवणबेलगोला उत्तर- पावा उत्तर व्याख्या- वर्धमान महावीर को पावापुरी (बिहार) में 72 वर्ष की आयु (527 ईसा पूर्व) में, पूर्णिमा की सुबह परिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी। उनके निर्वाण के विषय में पवित्र ग्रंथ कल्पसूत्र में भी वर्णन किया गया हैं। पावापुरी वह स्थान है जहाँ महावीर स्वामी ने मृत्यु से पहले अपना अंतिम प्रवचन दिया था। प्रश्न-3- किस व्यक्ति ने यंग इटली की शुरूआत की थी? A- गैरीबाल्डी B- जोसेफ मैजिनी C- काउंट कैवूर D- विक्टर इमैन्यूल उत्तर- जोसेफ मैजिनी उत्तर व्याख्या- यंग इटली जोसेफ मैजिनी द्वारा 1831 में स्थापित एक राजनीतिक आंदोलन था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य इटली के प्रतिक्रियावादी राज्यों और ऑस्ट्रिया साम्राज्य द्वारा अधिकृत क्षेत्रों में एक बड़े विद्रोह को प्रोत्साहित करते हुए संगठित इटली गठराज्य का निर्माण करना था। प्रश्न-4- बाबर ने तुजूक ए बाबरी नामक अपना संस्मरण किस भाषा में लिखा था? A- फारसी B- अरबी C- मंगोल D- तुर्की उत्तर- तुर्की उत्तर व्याख्या- तुजुक- ए- बाबरी (बाबर के पत्र) बाबर की आत्मकथा है जो उसकी मातृभाषा चगतई या तुर्की भाषा में लिखी गई थी। तुर्की भाषा अंदिजन – तिमुरिड्स द्वारा बोली जाती थी। इस पुस्तक को बाबरनामा के नाम से भी जाना जाता हैं। प्रश्न-5- बुध नक्षत्र में एक वर्ष में दिनों की संख्य़ा कितनी होती हैं? A- 56 B- 88 C- 36 D- 300 उत्तर- 88 उत्तर व्याख्या- बुध प्रत्येक 88 दिनों में सूर्य की परिक्रमा करता हैं। इस प्रकार, बुध ग्रह का एक वर्ष निकटतम ग्रह है। लेकिन पृथ्वी की तुलना में बुध ग्रह का क दिन काफी लम्बा होता हैं, बुध ग्रह का क दिन पृथ्वी के 59 दिनो के समान होता है। औसत रूप से, बुध सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी की तुलना में एक-तिहाई से थोड़ा अधिक समय लेता हैं। प्रश्न-6- पृथ्वी का वह यमज नक्षत्र कौन सा है जो आमाप, धनत्व और द्रव्यमान में पृथ्वी जैसा दिखाई देता हैं? A- बुध B- शुक्र C- मंगल D- बृहस्पति उत्तर- शुक्र उत्तर व्याख्या- समान संरचना, समान द्रव्यमान एक समान आकार के कारण शुक्र ग्रह को पृथ्वी का जुड़वाँ ग्रह कहा जाता हैं। वे एक दूसरे के निकटवर्ती (पड़ोसी) ग्रह भी हैं। हालांकि, नासा की नवीनतम रिपोर्टोंके अनुसार, केपलर 452 बी नामक एक नया ग्रह पृथ्वी का निकटतम जुड़वाँ ग्रह हैं। प्रश्न-7- आधुनिक मानचित्र कला का शिलान्यास किसने किया था? A- प्लेटो B- होमर C- सुकरात D- अरस्तु उत्तर- अरस्तु उत्तर व्याख्या- मानचित्र कला में आधुनिक तकनीकों की स्थापना करने का श्रेय प्राचीन ग्रीक भूगोलवेत्ताओं जैसे अरस्तु, इरेतोस्थेनीज, और टॉलेमी को जाता है। अरस्तू ने गोलीय पृथ्वी का सिद्धांत स्वीकार किया और तापमान में भिन्नताओं के आधार पर पृथ्वी को जलवायु संबंधी क्षेत्रों में विभाजित किया। इरेतोस्थेनीज ने अरस्तू के कार्यो को आगे बढ़ाने का कार्य किया। उन्होनें पृथ्वी की चापों और इसकी परिधि की अपनी मापों द्वारा आधुनिक मानचित्र कला की आधारशिला रखी। प्रश्न-8- भारत में वह कौन सा राज्य हैं जहाँ आलू की प्रति हेक्टेयर पैदावार सर्वाधिक होती हैं? A- पंजाब B- तमिलनाडु C- पश्चिम बंगाल D- राजस्थान उत्तर- पंजाब उत्तर व्याख्या- भारत में सर्वश्रेष्ठ औसत आलू उत्पादन क्षमता, गुजरात और पंजाब में प्रति हेक्टेयर 26 टन है। पंजाब प्रति हेक्टेयर किनो और अंगूर उत्पादन के मामले में भी अन्य राज्यों की तुलना में शीर्ष पर हैं। भारत में उत्तर प्रदेश आलू का सबसे बड़ा उत्पादक हैं। देश के कुल आलू उत्पादन में इसका योगदान 32 प्रतिशत से अधिक हैं। प्रश्न-9- पक्षी- विज्ञान किसका अध्ययन हैं? A- कीट का B- पुरूष कवची का C- पक्षी का D- मक्खी का उत्तर- पक्षी का उत्तर व्याख्या- ऑर्निथोलोजी (पक्षी विज्ञिन) जीव-विज्ञान की एक शाखा है जो पक्षियों के अध्ययन से संबंधित हैं। ऑर्थियोलोजी शब्द की व्युत्पति ग्रीक भाषा के शब्द ऑर्निथोलोगोज से हुई है और 17वीं शताब्दी के अन्त में प्रयुक्त लैटिन भाषा के शब्द ऑर्निथोलोगिआ का खर्थ है- पक्षीविज्ञान, पक्षी वैज्ञानिक पक्षियों के व्यवहार, शरीर विज्ञान, संरक्षण और उनके आवासों का अध्ययन करते हैं। प्रश्न-10- डेंगू बुखार किस रोगवाहन द्वारा संचरित होता हैं? A- एनाफिलीज कल्सीफेसीज B- क्यूलेक्स फटीगन C- ऐडीज ऐजिप्टी D- मनसोनिया यूनीफॉर्मिस उत्तर- ऐडीज ऐजिप्टी उत्तर व्याख्या- डेंगू बुखार को ब्रेकबोन फीवर नाम से भी जाना जाता हैं। यह डेंगू वायरस के कारण होने वाला एक मच्छर जनित ऊष्णकटिबंधीय रोग है। यह कई प्रजातियों के मच्छरों द्वारा सम्प्रेषित होने वाला रोग है जिसमें एडीज वंश का ए. एजिप्ती मुख्य रूप से उत्तरदायी है। मादा एडीज एजिप्टी जब किसी संक्रमित मनुष्य को काटती है तो वह विषाणु के रोगवाहक के रूप में कार्य करत हैं। प्रश्न-11- बौने पौधों को किसके अनुप्रयोग से लंबा किया जा सकता हैं? A- ऑक्सिन द्वारा B- जिबरेलिन्स C- डॉर्मिन द्वारा D- साइटोकिनिन उत्तर- जिबरेलिन्स उत्तर व्याख्या- जिबरेलिन्स विभाज्योतकों की जड़ो और तनों में उत्पन्न होने वाला एक विशेष हार्मोन है जो तनो की लम्बाई को नियंत्रित करने में सहायता करता हैं। ठिगने पौधों की कुछ प्रजातियाँ जिबरेलिन्स की पर्याप्त मात्रा उत्पन्न नही करती जिसमें तनों की लम्बाई में पर्याप्त वृद्धि न हो पाने के कारण उनका आकार छोटा होता है। हालांकि, ठिगने पौधों को एक सामान्य कद प्रदान करने के लिए जिबरेलिन्स की सहायता ली जा सकती हैं। प्रश्न-12- पुनरावर्तन सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया था? A- वीसमैन ने B- मॉर्गन ने C- अर्न्स्ट हैकेल ने D- मूलर ने उत्तर- अर्न्स्ट हैकेल ने उत्तर व्याख्या- पुनरावर्तन सिद्धांत का प्रतिपादन अर्नस्ट हैकेल द्वारा 1866 में किया गया था। इस सिद्धांत के अनुसार, व्यष्टिविकास जातिवृत्त का सारांश प्रस्तुत करता है- आर्थात् यह जंतुओं के भ्रूण के विकास और युवा जुंतुओं की प्रजातियों के विकासात्मक सिद्धांत की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। व्यष्टविकास पुनरावर्तन सिद्धांत का वह चरण है जिसमें जन्म से पूर्व किसी जीव का विकास होता है। यह चरण एक कोशिका के रूप में आरंभ होता है और शिशु के रूप में समाप्त होता हैं। प्रश्न-13- चट्टानी स्तरों पर लाइकेन विकास को क्या कहते हैं? A- लिग्नीकोलस B- कॉर्टिकोलस C- सैक्सीकोलस D- टेरीकोलस उत्तर- सैक्सीकोलस उत्तर व्याख्या- लाइकेन समुदायों का विकास शैल अधःस्तरों पर होता है जिन्हें प्रस्तरवासी कहते है। शैल का प्रकार और ph लाइकेन समुदायों द्वारा शैल पर उपनिवेशन के लिए उत्तरदायी महत्वपूर्ण कारक हैं। कैलोप्लेक्टा और एस्पिसिलिआ जैसी प्रजातियाँ कठोर चूना पत्थरों पर उगती हैं, वेरूकेरिआ प्रजातियाँ लिट क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं, लेपरेरिआ और सिस्टोकोलस समुदाय सिलिकामय शैलों पर पाये जाते हैं। प्रश्न-14- विषमजालिकता की खोज किसने की थी? A- ई.जे. बटलर B- जे.एच. ग्रेगी C- ए.एफ. ब्लैकेली D- बी.बी. मुंडकर उत्तर- ए.एफ. ब्लैकेली उत्तर व्याख्या- विषमजालिकता (हेटेरोथेलिज्म) नामक शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम 1904 में ब्लैकली द्वारा किया गया था। विलिंगी (हेटेरोथेलिक) प्रजातियां पृथक् जीवो के साथ लैंगिक संबंध बनाती हैं। इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से विलिंगी (हेटेरोथेलिक) फफूँदी की पहचान करने के लिए किया जाता है, जिन्हें समबीजामु से लैंगिक बीजाणुओं को उत्तपन्न करने के लिए दो संगत साझेदारों की आवश्यकता होती है, जो एक जीव से लैंगिक प्रजनन करने में समर्थ होते हैं। प्रश्न-15- ट्रॉजिस्टक का वह कौन सा पुर्ज है जिसे बड़ी संख्या में अधिकांश वाहक उत्पन्न करने के लिए भारी मात्रा में लेपित किया जाता हैं? ट्रांजिस्टर का वह भाग जो अधिकांश संवाहको की एक विशाल संख्या की आपूर्ति करता हैं, उत्सर्जक (इमिटर) कहलाता है। उत्सर्जक सदैव क्षारक की ओर अभिनत रहता है जिससे यह क्षारक केसाथ कार्य करते हुए अपने संयोजक तक संवाहकों की विशाल मात्रा की आपूर्ति कर सकता हैं। प्रश्न-16- सूर्य में ऊष्मा और प्रकाश किसके द्वारा उत्पन्न होते हैं? सूर्य में नाभिकीय विखण्डन की ताप-नाभिकीय प्रक्रिया ऊष्मा और प्रकाश के रूप में ऊर्जा की बहुत बड़ी मात्रा उत्सर्जित करती हैं। सूर्य का अभिकेन्द्र एकमात्र वह क्षेत्र है जो विखण्डन के द्वारा ऊष्मीय ऊर्जा की बहुत बड़ी मात्रा उत्सर्जित करता हैं। यहाँ सूर्य के अभिकेन्द्र में हाइड्रोजन के परमाणुओं में परिवर्तित होने के बाद ऊर्जा उत्तपन्न होती है। अतिचालक (सुपर कंडक्टर्स) वे धातुएँ है जो बिना किसी प्रतिरोधकता के विधुत का संचालन करते हैं। इसका अर्थ यह है कि अतिचालक ऊर्जा को नष्ट किए बिना अनिश्चित रूप से धारा को प्रवाहित कर सकते हैं। इस प्रकार पूर्ण चालक, अन्न्त चालकता या शून्य प्रतिरोधकता इत्यादि अतिचालक की विशेषताएँ है। प्रतिरोधकता चालकता का व्युत्क्रम है, जो कि p=o-1 के समान है। प्रश्न-18- जब गुरूत्वाकर्षण के प्रभाव के अधीन परावलीय पथ मे जाने वाला विस्फोटक आवरण फटता है, तो उसकेर अंशों का द्रव्यमान केंद्र किस ओर संचालित होता हैं? प्रश्न-19- निम्नलिखित में से कौन सी कमांड पूरी टेबल के डाटा को हटा देती है और डाटाबेस में डिलीट को स्थायी बना देती हैं? डाटाबेस स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैन्गुएज में, ट्रंकेट कमांड इंजिविजुअल रो डिलिशंस को लॉगिंग किए बिना, टेबल के विनिर्दिष्ट पार्टिशनों या टेबल के सभी रोज (rows) को रिमूव कर देता है। यह संपूर्ण टेबल को डिलीट करता है, जिसका अर्थ है कि यह टेबल स्ट्रक्चर और रिकॉर्ड को डिलीट कर देता है, और बाद में स्ट्रक्चर को रिक्रिएट करता है, एक बार डाटा डिलीट हो जाने के बाद rollback कमांड देने के बाद भी इस प्राप्त नही किया जा सकता हैं। प्रश्न-20- लॉजिकल मेमोरी को समान आकार के ब्लॉकों में भंजित करने को क्या कहते हैं? पोजिंग एक मेमोरी मैनेजमेंट स्कीम है जो फिजिकल को बन्द करने की प्रक्रिया को कार्य करने की अनुमति देती है, और मेमोरी को समान आकार के ब्लॉकों में आबंटन द्वारा विखण्डन के साथ ही समस्याओं का अंत हो जाता हैं, यह प्रक्रिया पेजेज 512 बाइट्स और 8192 बाइट्स के मध्य 2 की पॉवर का साइज कहलाती है। पेजिंग तकनीक का प्रयोग करते हुए बाह्य अपखण्डन से बचा जाता हैं। प्रश्न-21- पृथ्वी की सतह पर भूकंप के केंद्र के ठीक ऊपर के बिंदु को क्या कहते हैं ? अधिकेन्द्र पृथ्वी की सतह पर स्थित वह बिन्दु है जो प्रत्यकतः भूकम्प के उत्पत्ति केन्द्र पर स्थित होता है। अधिकेन्द्र की स्थिति भूकम्प मूल के ठीक लम्बवत् होती है। भूकम्प विज्ञान में अधिकेन्द्र पृथ्वी की सतह पर स्थित वह केन्द्र बिन्दु है जो प्रत्यक्षतः उस स्थान पर स्थित होता है जहाँ भ्रंश में दरार पड़नी आरंभ हो जाती हैं और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर क्षति होती हैं। प्रश्न-22- प्रकृति मे पाया जाने वाला सोडियम क्लोराइड अथवा टेबल नमक कौस सा खनिज होता हैं ? A. टॉल्क B. हैलाइट C. स्फैलेराइट D. सिल्वाइट उत्तर- हैलाइट उत्तर व्याख्या- सोडियम क्लोराइड (NaC1) को साधारण नमक के नाम से भी जाना जाता हैं, यह प्रकृति में हेलाइट यो शैल लवण के वर्गाकार क्रिस्टलों के रूप में पाया जाता हैं। हेलाइट आंशिक रूप में पाया जाता हैं। हेलाइट जल के वाष्पीकरण द्वारा निर्मित वाष्पित भण्डार हैं। ये विशिष्ट रूप से चूना पत्थर, डोलोमाइट और स्लेटो पत्थर की परतों से संबंधित हैं। प्रश्न-23- निम्नलिखित में से कौन सी गैस रंगीन होती हैं ? A. क्लोरीन B. हाइड्रोजन C. नाइट्रोजन D. ऑक्सीजन उत्तर- क्लोरीन उत्तर व्याख्या- क्लोरीन मानकीकृत अवस्थाओं के अंतर्गत एक पीली-हरी गैस हैं, जो द्विपरमाणुक अणुओं का निर्माण करता हैं। यह एक विशिष्ट तीव्र गंध देता है जो सामान्यतः घरों में पाये जाने वाले ब्लीच के समान हैं। क्लोरीन हैलोजन समूह का एक तत्व है। इसकी इलेक्ट्रॉन सजातीयता सर्वाधिक है और यह सभी अभिक्रियाशील तत्वों में तीसरा सबसे बड़ा ऋणविधुतीय तत्व हैं। प्रश्न-24- बैकिंग सोडा का रासायनिक नाम क्या है? A. सोडियम हाइड्रॉक्साइड B. सोडियम कार्बोनेट C. सोडियम बाइकार्बोनेट D. सोडियम एसिटेट उत्तर- सोडियम बाइकार्बोनेट उत्तर व्याख्या- सोडियम बाइकार्बोनेट (NaHCO3) को बेकिंग सोडा के नाम से जाना जाता है। यह सोडियम और बाइकार्बोनेट के आयनों से निर्मित एक लवण है। किण्वन अभिकारक के रूप में बेकिंग सोडा का प्रयोग मुख्यतः खाना बनाने में किया जाता है। यह लपसियों (Batters) मे विघमान अम्लीय घटकों के साथ अभिक्रिया करके, कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जित करता हैं, जिसके कारण लपसी का विस्तार होता हैं और मालपूओं, केकों और रोटियों इत्यादि खास स्वाद, में कणों और संरचना का निर्माण होता हैं। प्रश्न-25- धूप की उपस्थिति में ऑटोमोबाइल रेचन अभिक्रिया से क्या बनता हैं? A. प्रकाश-रासायनिक कुहासा B. प्रकाश-रासायनिक धूम C. प्रकाशगतिक अभिक्रिया D. प्रकाश-संश्लेषण उत्तर- प्रकाश-रासायनिक धूम उत्तर व्याख्या- सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ऑटोमोबाइल (मोटर-कार) निर्गम के प्रकाश-रसायन अभिक्रिया द्वारा प्रकाश रसायन कोहरे का निर्माण होता है। यह एक जटिल अभिक्रिया है जिसमें निइट्रोजन ऑक्साइड, ओजोन और हाइड्रोकार्बन शामिल है। बड़े शहरों में कोहरा एक प्रमुख समस्या हैं। प्रश्न-26- नागार्जुन सागर परियोजना किस नदी पर अवस्थित हैं? A- सतलज B- नर्मदा C- कृष्णा D- कावेरी उत्तर- कृष्णा उत्तर व्याख्या- नागार्जुन सागर बाँध कृष्णा नदी के आरपार नागार्जुन सागर पर स्थित है। यह नदी आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले और तेलंगाना के नलगोंडो जिले की सीमा का निर्माण करती है। यह भारत में आरंभ में निर्मित जल-विधुत परियोजनाओं और बहु-उद्धेशीय सिंचाई परियोजनाओं में से एक हैं। प्रश्न-27- किस राज्य में वनों का सर्वोच्च प्रतिशत हैं? A- अरूणाचल प्रदेश B- मिजोरम C- असम D- उत्तर प्रदेश उत्तर- मिजोरम उत्तर व्याख्या- भारत राज्य वन रिपोर्ट 2015 के अनुसार मिजोरम देश के सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक 88.93 प्रतिशत वन आच्छादित क्षेत्र के साथ शीर्ष स्थान पर है, इसके बाद लक्ष्यद्वीप का स्थान आता है। भारत का कुल 79.42 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र वनों और पेड़ों से आच्छादित हैं जो भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 24.16 प्रतिशत हैं। प्रश्न-28- सीमेंट फैक्टरी के मजदूरों को क्या होने की संभावना रहती है ? A- ल्यूकेमिया B- अस्थिमज्जा रोग C- एस्बेस्टोसिस D- साइटोसिलिकोसिस उत्तर- साइटोसिलिकोसिस उत्तर व्याख्या- सीमेंट उघोग में कार्य करने वाले श्रमिक सिलिकोसिस नामक रोग से पीड़ित रहते हैं। यह क्रिस्टलीय सिलिका कणों को श्वास में लेने के कारण फेफड़ों को प्रभावित करने वाला एक रोग हैं। सिलिकोसिस के कारण फेफड़ो के प्रगतिशील तन्तुशोथ की गति धीमी हो जाता है। यह फेफड़ो की कार्य प्रणाली को हानि पहुँचाता है और फेफड़ो के क्षयरोग के लिए उत्तरदायी है। इसके अतिरिक्त सीमेंट संयंत्र मे काम करने वाले श्रमिक ऐस्बेस्टोसिस रूग्णता से पीड़ित रहते है। प्रश्न-29- कहा जाता है कि ताजमहल मार्बल कैंसर से ग्रस्त हैं। यह मार्बर कैंसर क्या हैं? A- अम्लीय वर्षा जो मार्बल का क्षरण करती हैं। B- ताजमहल के मार्बल में बड़ी संख्या में कवक लगना। C- कज्जल कणों के कारण मार्बल का पीला होना D- निकटस्थ उघोगों से ताजमहल में धुआँ भरना उत्तर- अम्लीय वर्षा जो मार्बल का क्षरण करती हैं। उत्तर व्याख्या- मार्बल कैंसर से तात्पर्य अम्लीय वर्षा (सल्फ्यूरिक एसिड और नाइट्रिक एसिड की अभिक्रिया) द्वारा संगमरमर से निर्मित भवनों और मूर्तियों के संक्षारण से है। प्रदूषण में विघमान SO2 और NOx इन भवनों पर निक्षेपित हो जाते हैं जो वायु से नमी को अवशोषित कर लेते हैं। और उसे अपने अम्लीय रूप में परिवर्तित कर देते हैं तथा संगमरमर में विघमान कैल्सियम के विघटन द्वारा लवण का निर्माण करते हुए संक्षारण का कारण बनते है। मार्बल कैसर के कारण भवनों या मूर्तियों का विघटन होता है और इनका रंग पीला पड़ जाता है। प्रश्न-30- भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम किस पुस्तक के लेखक हैं? A- द विंग्स ऑफ फायर एंड इग्नाइटेड माइन्ड्स B- द एल्जेबरा ऑफ इनफाइनाइट जस्टिस C- फोर फायर्स एंड डेथ ऑफ फायर D- कौई नही उत्तर- द विंग्स ऑफ फायर एंड इग्नाइटेड माइन्ड्स उत्तर व्याख्या- द विंग्स ऑफ फायर भारत के पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम ने 1999 की आत्मकथा है। उन्होंने (इग्नाइटेड माइन्ड्स-अनलीशिंग द पॉवर विदिन् इंडिया) 2020 नामक पुस्तक भी लिखी। इग्नाइटेड माइन्ड्स उनकी आरंभिक पुस्तक इंडिया 2020 ए विजन फॉर द न्यू मिलेनियम का तर्कसंगत अग्रवर्ती चरण है। प्रश्न-31- किस प्रसिद्ध वैज्ञानिक ने सर्वप्रथम टेलीस्कोप के माध्यम से रात्रि में आसमान देखा हैं? A- गैलीलियो ने B- कॉपरनिकस ने C- माइकल फैराडे ने D- न्यूटन ने उत्तर- गैलीलियो ने उत्तर व्याख्या- 16वीं शताब्दी के प्रथम दशके में प्रकाशीय दूरबीन के आविष्कार के साथ ही खगोल विज्ञान के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांति हुई। रात्रि में आकाश का अध्ययन करने के लिए प्रकाशीय दूरबीन का प्रयोग किया जाता है। गैलीलियो गेलिली ने दूरबीन का आविष्कार नहीं किया लेकिन उन्होंने चन्द्रमा, वृहस्पति और आकाशगंगा का अवलोकन करने के लिए सर्वप्रथम 1609 में इसका प्रयोग किया था। गैलीलियो ने मूल रूप से जिस उपकरण का प्रयोग किया वह एक अपरिष्कृत अपवर्तक टेलीस्कोप था। प्रश्न-32- 8 मई किस दिवस के रूप में मनाया जाता हैं? A- विश्व रेड क्रॉस दिवस B- विश्व मानक दिवस C- विश्व दूरसंचार दिवस D- राष्ट्रमंडल दिवस उत्तर- विश्व रेड क्रॉस दिवस उत्तर व्याख्या- विश्व रेड क्रॉस क्रीसेन्ट प्रतिवर्ष 8 मई को मनाया जाता है। यह दिवस प्रथम नोबेल शांति पुरस्कार विजेता और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) के संस्थापक हेनरी डुनान्ट के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। प्रथम रेड क्रॉस डे 8 मई 1948 को मनया गया था। प्रश्न-33- व्यक्तिगत ट्रेक मुकाबले में ओलंपिक फाइनल तक पहुँचचने वाली प्रथम भारतीय महिला कौन थी? A- पी.टी ऊषा B- शाइनी अब्राहम C- एम.डी.वलसम्मा D- आरती साहा उत्तर- पी.टी.ऊषा उत्तर व्याख्य- पी.टी ऊषा 1984 में लॉस एंजिल्स में आयोजित ओलम्पिक में ओलम्पिक स्पर्धा के फाइनल मे पहुँचने वाली प्रथम भातीय महिला बनी वह 400 मीटर की बाधा के सेमी-फाइनल में प्रथम स्थान पर रही, लेकिन सेकंड के 1/100 भाग के नजदीकी अंतर से कास्य पदक जीतने से चूक गई। पी.टी ऊषा को भारतीय ट्रेक एंड फील्ड की रानी के नाम से भी जाना जाता है। प्रश्न-34- मोहिनीअट्टम नृत्य रूप का विकास निम्नलिखित में से मूलतः किस राज्य में हुआ? A- कर्नाटक B- ओडिशा C- तमिलनाडु D- केरल उत्तर- केरल उत्तर व्याख्या- मोहिनीअट्टम केरल के शास्त्रीय नृत्य का एक रूप है। यह माना जाता है कि इस नृत्य की उत्तपत्ति 16वीं शताब्दी में हुई थी। यह संगीत नाटक अकादमी द्वारा मान्यता प्राप्त आठ भारतीय शास्त्रीय नृत्यों से एक है। यह महिलाओं द्वारा एकल प्रस्तुति के रूप में प्रस्तुत मनोहारी नृत्य का एक रूप हैं। प्रश्न-35- नाच-गाकर अपनी जीविका कमाने वाली दक्षिणी राजस्थान की जनजाति कौन सी है? A- मूर B- खासी C- गरासिया D- माया उत्तर- गरासिया उत्तर व्याख्या- गरासिअ दक्षिणी राजस्थान की एक जनजाति है जो नृत्य और गायन द्वारा अपनी आजीविका चलाती है। उनके जनजातीय नृत्यों जैसे रायन, घूमर, वलर, मंडल इत्यादि में अनेक संगीत वाघ यंत्रों जैसे घोरिया, कुंडी, हरनई, ढोल इत्यादि का प्रयोग किया जाता है। यह जनजाति मुख्यतः राजस्थान के पाली, सिरोही, और उदयपुर जिलों में निवास करती है। प्रश्न-36- बेसबॉल में प्रत्येक पक्ष में खिलाड़ियों की संख्या कितनी होती हैं? A- 11 B- 15 C- 9 D- 7 उत्तर- 9 उत्तर व्याख्या- बेसबॉल गेंद और बल्ले का खेल है जो दो टीमों के नौ खिलाड़ियों के मध्य खेला जाता है, जो बारी-बारी से बल्लेबाजी और क्षेत्रक्षरण करते हैं। प्रत्येक टीम ऑफेन्स (बल्लेबाजी करते हुए और रन बनाते हुए) और डिफेन्स (क्षेत्रक्षरण करते हुए) के द्वारा अपनी-अपनी पारी खेलते है। प्रत्येक टीम बारी-बारी से (एक टीम बल्लेबाजी और एक टीम क्षेत्रक्षरण) करती है। प्रश्न-37- भारत का दादा (ग्रैंड ओल्ड मैन) किस कहा जाता हैं? A- जवाहरलाल नेहरू को B- दादाभाई नौरोजी C- गोपाल कृष्ण गोखले D- महात्मा गांधी को उत्तर- दादा भाई नौरोजी को उत्तर व्याख्या- दादाभाई नौरोजी को ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया और भारतीय राष्ट्रवाद के जनक के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 1885 में ए.ओ.ह्मूम और डी.ई.वाचा के साथ भारतीय राष्ट्रीय क्रांग्रेस की स्थापना करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी पुस्तक पॉवर्टी एंड अन-ब्रिटिश रूल इऩ इंडिया ने भारतीय धन को ब्रिटेन ले जाने के मुद्दे पर सबका ध्यान आकर्षित किया। प्रश्न-38- रेयॉन के निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में निम्नलिखित में से किसका प्रयोग किया जाता हैं? A- कोयला B- प्लास्टिक C- सेलूलोज D- पेट्रोलियम उत्तर- सेलूलोज उत्तर व्याख्या – रेयॉन एक पुनरूत्पादित सेलूलोज निर्मित फाइबर है। इसका निर्माण शोधित सेलूलोज,मुख्यतः लकड़ी की लुगदी, जिसे रासायनकि रूप से घुलनशील यौगिक में परिवर्तित किया जाता है, से होता है। चूंकि रेयॉन का निर्माण प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले पॉलीमर से होता है, इसलिए इसे एक अर्ध-संश्लेषित तन्तु माना जाता है। प्रश्न-39- तिल्लाना किसका फॉर्मेट हैं? A- भरतनाट्यम का B- ओडिसी C- कथक D- कुचिपुड़ी उत्तर- भरतनाट्यम का उत्तर व्याख्या- तिल्लाना भरतनाट्यम की प्रस्तुतीकरण शैलियों में से एक है, जिसमें नर्तकों का एक समूह तीव्र उत्साह और गति का समावेश करते हुए एक साथ नृत्य प्रस्तुत करता है। नृत्य की यह शैली प्रायः भरतनाट्यम नृत्य की चरम पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करती है। तिल्लाना को मनोहारी शारीरिक भाव भंगिमाओं और बेहतर अभिनय के लिए जाना जाता है। प्रश्न-40- जब मुद्रा आपूर्ति बढ़ती हैं, तो एल एम वक्र? A- बिलुकल नहीं बदलता। B- बाएँ अंतरित हो जाता हैं C- दाएँ अंतरित हो जाता हैं D- क्षैतिज अक्ष के समांतर रहता हैं उत्तर- दाएँ अंतरित हो जाता हैं प्रश्न-41- भारतीय बैंको की कहाँ अधिकतम विदेशी शाखाएँ हैं? A- बांग्लादेश में B- यू.के C- यू.एस.ए D- श्रीलंका उत्तर- यू.के उत्तर व्याख्या- भारतीय बैंकों के द्वारा देश के बाहर विदेशों में अपनी शाखाएँ स्थापित करने के संदर्भ मे 31 अक्टूबर, 2015 को आरबीआई द्वारा जारी सूची के अनुसार भारतीय बैंको के 30 कार्यालयों के साथ ग्रेट ब्रिटेन भारतीय बैंको का सर्वाधिक पसंदीदा गंतव्य है। इसके बाद हांग कांग (19) और सिंगापुर 917) का नम्बर आता है। भारतीय बैंको की विदेशों में कुल 182 बैंक शाखाएँ हैं. विदेशों में बैंक शाखाओं के मामले में 52 बैंक शाखाओं के साथ भारतीय स्टेट बैंक शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि 51 बैंक शाखाओं के साथ बैंक ऑफ बड़ोदा दूसरे स्थान पर है। प्रश्न-42- निम्नलिखित मे से क्या TRIMs का सही विस्तार हैं? A- ट्रेड रिलेटिड इंजस्ट्रियल मेजर्स B- ट्रेड रिलेटिड इन्वेस्मेंट मेजर्स C- ट्रेड रिलेटिड इंफॉर्मेशन मेजर्स D- ट्रेड रिलेटिड इनोवेशन मेजर्स उत्तर- ट्रेड रिलेटिड इन्वेस्मेंट मेंजर्स उत्तर व्याख्या- TRIMs ले तात्पर्य ट्रेड-रिलेटेड इन्वेस्टमेंट मेजर्स अर्थात् व्यापार से संबंधित निवेश मानदण्डों से हैं। यह नाम डब्ल्यूटीओ व्यापार संधि के चार सैद्धान्तिक कानूनी समझौतो में से एक है। यह वह नियम है जो घरेलू फर्मों की प्राथमिकता को सीमित करता हैं और इस प्रकार, अंतर्राष्ट्रीय फर्मों को विदेशी बाजारों मे आसानी से संचालन करने की सुविधा प्रदान करता हैं। प्रश्न-43- सेनवैट का संबंध किससे हैं? A- बिक्री कर B- उत्पाद शुल्क C- सीमा शुल्क D- सेवा कर उत्तर- उत्पाद शुल्क उत्तर व्याख्या- केन्द्रीय मूल्य वर्धित कर वह कर है जो भारत में विक्रेय और गतिमान वस्तुओं के उत्पादन पर लगाया जाता है। इसे केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के नाम से भी जाना जाता है। CENVAT भारत मे वस्तुओं के निर्माण उत्पादन पर लगाया जाने वाला एक शुल्क है। उत्पाद शुल्क देश में उत्पादित वस्तुओं पर लगाया जता हैं। प्रश्न-44- निम्नलिखित में से किस चिर प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री ने आर्थिक विकास का व्यवस्थित सिद्धांत दिया? A- जे.एस.मिल ने B- डेविड रिकार्डों C- ऐडम स्मिथ D- टी.आर. माल्थस उत्तर- डेविस रिकार्डों उत्तर व्याख्या- इंग्लैंड के परंपरागत अर्थशास्त्रियों के कार्यों की मुख्य विशेषता थी- आर्थिक विकास की प्रक्रिया का विश्लेषण जिसका प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से एडम-स्मिथ, थॉमस माल्थस और डेविड रिकॉर्डो द्वारा किया गया था। यघपि स्मिथ की पुस्तक द वेल्थ ऑफ नेशंस (1776) ने आर्थिक विकास का अनुकूल मॉडल प्रस्तुत किया लेकिन आर्थिक विकास के सुव्यवस्थित सिद्धांत का प्रतिपादन सर्वप्रथम रिकॉर्डों ने किया। रिकॉर्डों के अनुसार, अधिशेष सामाजिक उत्पाद का संचयन और उत्पादन निवेश आर्थिक विकास का प्रमुख स्त्रोत है। रिकॉर्डों का उत्पादन फसल (भूमि और मानव संसाधनों पर उसके विचार) और अर्थव्यवस्था में पूंजी संचयन की प्रक्रिया, उसके आर्थिक विकास के सुव्यवस्थित सिद्धांत के संघटकों का निर्माण करती है (जॉन कनिंगधम वुड द्वारा कृत डेविड रिकॉर्डों, क्रिटिकल असेस्मेंट, ऑस्कर लेंज द्वारा कृत पेपर्स इऩ इकोनोमिक्स एंड सोशिओलॉजी)। प्रश्न-45- भारत के उपराष्ट्रपति पर अभियोग किसके द्वारा लगाया जा सकता हैं? A- लोक सभा B- राज्य सभा C- विधान-सभा D- विधान परिषद् उत्तर- राज्य सभा उत्तर व्याख्या- राष्ट्रपति के विपरीत, उपराष्ट्रपति को औपचारिक रूप से महाअभियोग द्वारा नहीं हटाया जा सकता है। संविधान में वर्णन किया गया हैं कि राज्य सभा द्वारा एक प्रभावी बहुमत (कुल रिक्त सीटों को छोड़कर प्रभावी सदस्यों के 50 प्रतिशत से अधिक बहुमत) से पारित प्रस्ताव और लोकसभा के साधारण बहुमत (उपस्थित सदस्यों के 50 प्रतिशत मतदान) द्वारा सहमति व्यक्त करने पर (अनुच्छेद 67 (ब) उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाया जा सकता हैं। प्रश्न-46- किस राज्य विधान-सभा में सदस्यों की अधिकतम संख्या हैं? A- उत्तर प्रदेश की B- पश्चिम बंगाल की C- महारष्ट्र की D- आंध्र प्रदेश की उत्तर- उत्तर प्रदेश की उत्तर व्याख्या- विधान सभा की 404 सीटों के साथ उत्तर प्रदेश भारत में सीटों की सर्वाधिक संख्या वाला राज्य हैं। 9 नवम्बर 2000 को राज्य के पुनर्गठन से पूर्व उत्तर प्रदेश विधान सभा की कुल सीटों की संख्या 426 थी। पश्चिम बंगाल, महारष्ट्र और आंध्र प्रदेश विधान सभा की सीटों की कुल संख्या क्रमशः 295,288,195 हैं। प्रश्न-47- भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में कितनी भाषाएं हैं? A- 18 B- 19 C- 16 D- 22 उत्तर- 22 उत्तर व्याख्या- भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में 22 अनुसूचित भाषाओं की सूची सम्मिलित है। 92वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 के द्वारा चार नई भाषाओं-डोगरी, मैथिली, संथाली और बोडो-को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया गया। प्रश्न-48- स्वतंत्र भारत के प्रथम अध्यक्ष कौन थे? A- जी.वी मावलंकर B- के.एम.मुंशी C- फ्रेंक एंथोनी D- श्री मती सरोजिनी नायडू उत्तर- जी.वी. मावलंकर उत्तर व्याख्या- गणेश वासुदेव मावलंकर 15 मई 1952 से 13 जनवरी 1956 तक लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे। इससे पूर्व वह 1946 से 1947 तक केन्द्रीय विधान सभा के अध्यक्ष और बाद में भारतीय संविधान सभा के अध्यक्ष थे। प्रश्न-49- भारत के उच्चतम न्यायालय की केन्द्र और राज्यों के बीच विवाद का निपटारा करने की शक्ति किसके अंतर्गत आती हैं? A- परामर्श अधिकारिता B- अपील अधिकारिता C- मौलिक अधिकारिता D- सांविधानिक अधिकारिता उत्तर- मौलिक अधिकारिता उत्तर व्याख्या- भारतीय संविधान के अनुच्छेद 131 के अनुसार, भारत और एक या एक से अधिक राज्यों के मध्य या भारत सरकार और किसी एक राज्य के मध्य या एक तरफ एक राज्य और दूसरी ओर एक से अधिक राज्य या दो या दो से अधिक राज्यों के मध्य किसी भी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में एकमात्र न्यायाधिकार क्षेत्र सर्वोच्च न्यायालय होगा। यदि किसी विदाद (चाहे वह नियम या अन्य किसी मामले से संबंधित हो) के फलस्वरूप वैधानिक अधिकारों के प्रसार या उनके अस्तित्व के संबंध में कोई प्रश्न उत्तपन्न होता है तो सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय अंतिम होगा। प्रश्न-50- लक्षद्वीप द्वीपसमूह कहाँ स्थित हैं? A- हिंद महासागर में B- अरब सागर में C- बंगाल की खाड़ी में D- कोई नही उत्तर- अरब सागर में उत्तर व्याख्या- लक्षयदीप अरब सागर के लक्कादीव सागर में स्थित एक दीपसमूह है। यह दीपसमूह भारत के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है। इस दीपसमूह में 36 बड़े दीप, प्रवाल दीप और प्रवाल भित्तियाँ हैं। लक्षदीप को भारत का सबसे छोटा केन्द्र शासित प्रदेश माना जाता हैं। सिर्फ पहचान काफी नहीं होती है सार्थक अभ्यास ही सफलता देगी। पोजिंग के तीन मुख्य सिद्धांत क्या है?3. तीसरा सिद्धांत - सदस्यों की आर्थिक भागीदारी सदस्य अपनी सहकारी सोसाइटियों की पूंजी में अभिदाय करते हैं तथा उसका लोकतांत्रिक रूप से नियंत्रण करते हैं।
सिद्धांत कितने प्रकार के होते हैं?विशेष—न्याय शास्त्र में सिद्धांत चार प्रकार के कहे गए हैं । सर्वतंत्र सिद्धांत, प्रतितंत्र सिद्धांत, अधिकरण सिद्घांत, और अभ्युपगम सिद्धांत ।
5R का सिद्धांत क्या है?5R सिद्धांत 5 अपशिष्ट प्रबंधन प्रक्रिया को संदर्भित करता है, जो - अपचयन, पुनर्प्रयोग, अवशिष्ट, पुनर्नवीनीकरण और पुनः प्राप्ति के माध्यम से किया जाता है जिसका उद्देश्य कचरे को कम करना और हमारे पर्यावरण को बचाना है और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी ग्रह को एक बेहतर स्थान बनाने की दिशा में कार्य करना है।
मनोविज्ञान में 3R क्या है?Solution : 3R सिद्धांत Reduee, Reeyele, Reuse <br> अर्थात् कम उपयोग, पुनःचक्रण व पुनः उपयोग, यह तीन आर (3R) का सिद्धान्त है। इसको अपनाने से अपशिष्ट समस्या का बड़े स्तर पर समाधान किया जा सकता है।
|