2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

मई के महीने में हम काफी नए और बेहतरीन स्मार्टफोन देख चुके हैं। इस महीने में Vivo X80 Pro और Moto Edge 30 Pro जैसे प्रीमियम फोनों के साथ Realme Narzo 50 5G सीरीज़ के किफ़ायती स्मार्टफोन भी देखने को मिले हैं। इसके अलावा ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो, Google Pixel 6a और Reno 8 सीरीज़ भी सामने आये हैं, लेकिन जून 2022 का महीना इससे भी ज़्यादा दिलचस्प होने वाला है और इसमें 1 या 2 नहीं, बल्कि दर्ज़न भर फ़ोन बाज़ार में आने वाले हैं। इनमें एक फ़ोन ऐसा भी है, जिसका काफी समय से इंतज़ार हो रहा है और जिसे एक अनोखे ही  डिज़ाइन के साथ पेश किया जा सकता है, तो अगर आप भी अपना फ़ोन बदलने वाले है,  तो एक घड़ी रूककर जून 2022 में आने वाले इन फोनों को एक बार ज़रूर देख लें।  

ये पढ़ें: iPhone 14 Pro के नए रेंडर ने उड़ाए सबके होश, इस बार डिज़ाइन में दिखेंगे बड़े बदलाव

जून 2022 में भारत में लॉन्च होने वाले बेस्ट स्मार्टफोन (Best Upcoming Smartphones in June 2022)

1. Moto Edge 30 Ultra

मोटोरोला ने घोषणा कर दी है, कि वो जल्दी ही 200MP कैमरे के साथ अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। ये एक फ्लैगशिप फ़ोन होने वाला है और कंपनी ने ये भी कन्फर्म कर दिया है कि इसमें Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर आएगा, जो इसी महीने लॉन्च हुआ है।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

ये फ़ोन पहले ग्लोबल मार्किट में Moto Frontier के नाम से भी आ सकता है, जिसे बाद में कुछ जगहों पर Moto Edge 30 Ultra के नाम से रीब्रैंड करके लॉन्च किया जा सकता है। Moto Edge 30 Ultra के फीचरों पर भी कई खबरें आ चुकी हैं, जिनके अनुसार इसमें 6.67-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 200MP+ 50MP + 8MP के ट्रिपल रियर कैमरे, और 60MP का फ्रंट कैमरा जैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

2. Google Pixel 6a

Google Pixel 6a भी जून के पिछले 15 दिनों में भारत में लॉन्च होगा। जैसे कि हम जानते हैं, Pixel स्मार्टफोन अपने कैमरा परफॉरमेंस के लिए जाने जाते हैं, इसमें 12MP के दो कैमरे रियर पैनल पर मौजूद हैं। साथ ही इसमें Tensor चिपसेट मौजूद है।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

इसके अलावा फ़ोन में 6.1-इंच की FHD+ OLED HDR डिस्प्ले, 6GB की LPDDR5 RAM और 128GB की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। फ़ोन में 4680mAh की बैटरी, 18W चार्जिंग और IP67 रेटिंग के साथ पानी से सुरक्षा भी मिलती है। ये स्मार्टफोन लगभग 35,000 रूपए की कीमत पर आ सकता है।

ये पढ़ें: Nothing Phone (1) में भी मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 1, लॉन्च डेट और कीमतें लीक हुईं

3. iQOO Neo 6

iQOO Neo 6 भारत में 31 मई को लॉन्च होगा और जून के पहले हफ्ते से ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन की की कीमत लगभग 30,000 रूपए तक होगी, लेकिन इसमें आपको काफी पावरफुल फ़ीचर देखने को मिलेंगे।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

iQOO Neo 6 में Snapdragon 870 चिपसेट, 120Hz AMOLED स्क्रीन, 64MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरे और 80W फ़ास्ट चार्जिंग, मुख्य फीचरों के तौर पर मिलेंगे। इसके अलावा इसमें Android 12 के साथ Origin OS, 16MP सेल्फी कैमरा और 4700mAh की बैटरी भी मिलेगी।

4. Oppo K10 Pro

ये स्मार्टफोन पिछले महीने ही चीन में लॉन्च हो चुका है। चीन में इसे Snapdragon 888 फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है और मुमकिन है कि भारत में भी ये फ़ोन जून में इसी चिपसेट के साथ लॉन्च हो।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

फ्लैगशिप प्रोसेसर के अलावा, Oppo K10 Pro में 6.62-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट, 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 80W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर शामिल हैं। ये स्मार्टफोन भी भारत में 30,000 से 35,000 की रेंज में लॉन्च हो सकता है।

5. OnePlus Nord 2T

ये स्मार्टफोन भी जून 2022 के अंत में भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज कर सकता है। OnePlus के इस स्मार्टफोन में नया Dimensity 1300 चिपसेट नज़र आ सकता है। इसकी कीमत भी वही 30,000 – 35,000 रूपए के बीच ही होगी।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

Nord 2T में 6.43-इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 12GB तक की RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का सेंसर देखने को मिलेगा।

फ्लैगशिप फ़ोन OnePlus 10 Pro की ही तरह, इसमें भी 4500mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने के आसार हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy S22 रिव्यु

6. OPPO Reno 8 सीरीज़

Oppo Reno 8 सीरीज़ चीन में लॉन्च हो चुकी है और ये जून के आखिरी हफ्ते में भारत में आ सकती है। इस सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन हैं और तीनों ही नए चिपसेट के साथ लॉन्च हुए हैं। इनमें Oppo Reno 8 Pro दुनिया में Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा बेस मॉडल में MediaTek 1300 चिपसेट है और हाई-एन्ड वैरिएंट Reno 8 Pro+ में ओक्टा कोर MediaTek 8100 प्रोसेसर देखने को मिलेगा।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

इस सीरीज़ के सभी स्मार्टफोनों में 80W फ़ास्ट चार्जिंग, 90Hz (बेस मॉडल) और 120Hz AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरे और 4500mAh की बैटरी जैसे फ़ीचर मौजूद हैं। इनमें आपको 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज के साथ कई स्टोरेज वैरिएंट मिलेंगे। इनमें बेस मॉडल Reno 8 की कीमत लगभग 30,000 रूपए से शुरू होगी और Reno 8 Pro+ हाई-एन्ड वैरिएंट की कीमतें लगभग 47,000 रूपए तक जाती हैं।

7. Realme GT Neo 3T 

एक प्रचलित टिपस्टर अभिषेक यादव ने भी ये पोस्ट जारी किया है कि Realme की तरफ से अगला फ़ोन Realme GT Neo 3T होगा और ये जून 2022 में ही लॉन्च होगा। Realme GT Neo 3T चीन में लॉन्च हो चुके Realme Q5 Pro का ही रीब्रैंडेड वर्ज़न हो सकता है। 

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

इस स्मार्टफोन को हाल ही में Snapdragon चिपसेट के साथ गीकबेंच पर भी देखा गया था। इसमें 256GB तक की स्टोरेज आ सकती है और कंपनी इसे भारत में Snapdragon 870 चिपसेट के साथ रिलीज़ कर सकती है।इसमें  भी 120Hz फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरे और फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेंगे। 

8. POCO X4 GT

Redmi Note 11T सीरीज़ अभी अभी चीन में हुई लॉन्च हुई है। इस सीरीज़ का Pro वैरिएंट भी जून में भारत में POCO X4 GT के नाम से आ सकता है। इस सीरीज़ की कीमतें लगभग 20,000 रूपए की कीमत से शुरू होती हैं। इस सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro और Redmi Note 11T Pro+ में MediaTek 8100 चिपसेट ही है।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

इसके अलावा भारत में इनके रिब्रांडेड वर्ज़न यानि POCO X4 GT में फुल एचडी+ डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 64MP मुख्य कैमरा, 256GB तक की स्टोरेज 120W फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नज़र आ सकते हैं।

9. Poco F4 GT

Poco F4 GT भी जून 2022 में भारत में लॉन्च होने वाला है। Poco की तरफ से ये Snapdragon 8 Gen 1 के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। और आसार हैं कि भारत में इस चिपसेट के साथ आने वाला ये सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो। भारत में इसकी कीमत 30,000 रूपए से नीचे ही बतायी जा रही है।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में फुल एचडी+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 4700mAh की बैटरी और 120W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फ़ीचर शामिल होंगे। लेकिन इसके लिए आपको जून के तीसरे-चौथे हफ्ते तक का इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: Realme Narzo 50 Pro रिव्यु

10. Nothing Phone (1)

ये नया फ़ोन भी Qualcomm के नए चिपसेट Snapdragon 7 Gen 1 के साथ आएगा और इसकी कीमत लगभग €500 (लगभग 41,000 रूपए) हो सकती है। साथ ही कंपनी ने इतना तो कन्फर्म किया है कि इस फ़ोन में उनका अपना यूज़र इंटरफ़ेस Nothing OS देखने को मिलेगा।

2022 में कौन सा मोबाइल लांच हुआ? - 2022 mein kaun sa mobail laanch hua?

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, Nothing Phone (1) 6.43-इंच की फुल एचडी+ 90Hz की AMOLED डिस्प्ले, 50MP प्राइमरी कैमरा समेत ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, LPDDR5 RAM और UFS 3.1 स्टोरेज जैसे मुख्य फ़ीचर मिलेंगे।

2022 का न्यू फोन कौन सा है?

इस महीने OnePlus 10T, iQoo 9T 5G, Moto Razr 3 और Moto X30 Pro के साथ Samsung Galaxy Z Fold 4 और Flip 4 जैसे फ्लैगशिप फोन लॉन्च किए गए हैं। साथ ही Vivo V25 Pro 5G के साथ कई सारे मिड रेंज फोन भी मार्केट में पेश किए गए हैं। सितंबर में भी डिजिटल मार्केट में स्मार्टफोन के साथ कई स्मार्ट डिवाइस भी लॉन्च होने वाले हैं।

2022 का सबसे बेस्ट फोन कौन सा है?

Realme के साल 2022 में लॉन्च हुए बेस्ट स्मार्टफोन, जानिए प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन.
1 Realme GT NEO 3T. ... .
2 Realme C30s. ... .
3 Realme Narzo 50i Prime. ... .
4 Realme 9i 5G. ... .
5 realme GT NEO 3. ... .
6 realme narzo 50 5G. ... .
7 Realme 9 Pro 5G. ... .
8 Realme GT 2..

5G फोन कौन कौन से हैं?

OnePlus 10T. ₹49990..
Vivo X80 5G. ₹54999..
iQOO Neo 6 5G. ₹27999..
Samsung Galaxy S21 FE 5G. ₹35999..
Realme GT 2 Pro 5G. ₹43000..
iQOO 9 SE 5G. ₹29990..

आज कौन सा मोबाइल लांच होने वाला है?

List Of अपकमिंग मोबाइल फ़ोन्स इन इंडिया (Oct 2022).