विश्व का सबसे खुशहाल देश कौन है 2022? - vishv ka sabase khushahaal desh kaun hai 2022?

स्टोरी हाइलाइट्स

  • लगातार 5वीं बार सबसे खुशहाल देश बना फिनलैंड
  • अमेरिका-ब्रिटेन जैसे देश टॉप-10 से बाहर

अमेरिका, ब्रिटेन और रशिया जैसे विकसित देशों को पछाड़ते हुए फिनलैंड एक बार फिर दुनिया का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है. यूनाइटेड नेशंस की 10वीं 'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट' में फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश माना गया है. फिनलैंड ने यह कमाल लगातार पांचवीं बार किया है. रूस-यूक्रेन के बीच मौजूदा हालातों को देखते हुए यूरोपियन देशों के लिए फिनलैंड एक मिसाल बना है.

दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में फिनलैंड के बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड और नीदरलैंड के नाम टॉप-5 देशों में शामिल हैं. इसके अलावा, लग्जमबर्ग, स्वीडन, नॉर्वे, इजरायल और न्यूजीलैंड ने भी टॉप-10 में अपनी जगह पक्की की है.

'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट' में तीन खास पैमानों पर दुनियाभर के देशों की खुशी का अंदाजा लगाया जाता है. इसमें जीवन का मूल्यांकन, पॉजिटिव इमोशन और नेगेटिव इमोशन जैसी बातें शामिल रहती हैं. साल 2022 के लिए जारी 'वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट' में इस बार कुछ खास बातों पर ध्यान दिया गया था. जैसे, कोविड-19 की महामारी ने लोगों के जीवन को कैसे प्रभावित किया.

टॉ-10 देशों के बाद लिस्ट में ऑस्ट्रिया, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जर्मनी और कनाडा का नाम शामिल है. जबकि अमेरिका ने तीन छलांग लगाकर 19वें से 16वें पायदान पर कब्जा किया है. इसके अलावा, 17वें स्थान पर ब्रिटेन, 18वें पर चेकिया, 19वें पर बेल्जियम और 20वें पर फ्रांस ने कब्जा जमाया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, लिस्ट में लेबनान, वेनेजुएला, अफगानिस्तान, लेसोथो, जिम्बाब्वे, जॉर्डन, जाम्बिया, मेक्सिको और बोट्सवाना जैसे देशों को बड़ा नुकसान हुआ है. खुशहाल देशों की सूची में भारत को तीन पायदान का फायदा मिला है. भारत पिछले साल 139वें पायदान पर था और इस बार 136वें स्थान पर है. आखिर में 146वें पायदान अफगानिस्तान है.

ये भी पढ़ें:

  • ये 6 तरीके 7 साल बढ़ा सकते हैं इंसान की उम्र, एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट
  • अंगूर-प्याज साथ खाने से दिल की बीमारियां दूर, हेल्थ एक्सपर्ट ने बताए 5 शानदार फूड कॉम्बिनेशन

विश्व खुशहाली सूचकांक 2022 में भारत का कौन सा स्थान है?

संयुक्त राष्ट्र की ओर से शुक्रवार को World Happiness Report 2022 (विश्व प्रसन्नता सूची 2022) जारी कर दी गई है. इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है. World Happiness Report 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है.

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2022 के अनुसार रूस का स्थान क्या है?

ख़ुशी की रिपोर्ट में भारत का स्थान.

भारत विश्व में कौन से नंबर पर आता है?

विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं।

भारत कितने स्थान पर है?

भारत (आधिकारिक नाम: भारत गणराज्य, अंग्रेज़ी: Republic of India) दक्षिण एशिया में स्थित भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। भारत भौगोलिक दृष्टि से विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, जबकि जनसंख्या के दृष्टिकोण से चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है।