वायुमंडल के सबसे ऊपरी भाग को निम्न रूप में जाना जाता है - vaayumandal ke sabase ooparee bhaag ko nimn roop mein jaana jaata hai

वायुमंडल की परतें क्या हैं? हमारे वायुमंडल में क्या है? वायुमंडल गैस का एक मोटा आवरण होता है, जो पृथ्वी के चारो ओर है और पृथ्वी की सतह से हजारों मील ऊपर फैला है। पृथ्वी पर अधिकांश जीवन, हमारे आस-पास के वायुमंडल के कारण है। वास्तव में, वायुमंडल पृथ्वी की स्थलाकृति, वनस्पति, मिट्टी और जलवायु को कई तरह से प्रभावित करता है। पृथ्वी के वायुमंडल में कुल पाँच परतें हैं। इस पोस्ट में संरचना के साथ वायुमंडल के परतों के बारे में जानकारी दी गयी हैं।

वायुमंडल की संरचना (Composition of the Atmosphere):

क्या आप जानते हैं कि वायुमंडल पृथ्वी पर जीवित जीवन के लिए जिम्मेदार कई गैसों का मिश्रण है? इसमें भारी मात्रा में ठोस और द्रव के कण होते हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से एरोसोल के रूप में जाना जाता है। शुद्ध शुष्क हवा में मुख्य रूप से नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड, हाइड्रोजन, हीलियम और ओजोन होते हैं। इसके अलावा, जल वाष्प, धूल के कण, धुआं, लवण आदि भी वायुमंडल में मौजूद होते हैं।

वायुमंडल के सबसे ऊपरी भाग को निम्न रूप में जाना जाता है - vaayumandal ke sabase ooparee bhaag ko nimn roop mein jaana jaata hai

वायुमंडल के निम्नलिखित संघटक है:

  • नाइट्रोजन (78.09%),
  • ऑक्सीजन (20.95%),
  • आर्गन(0.93%),
  • अन्य गैस(0.03%)
  • वायु दाब

वायु दाब(Air pressure):

  • वायुमंडल की परतों में ऊपर जाते ही दाब तेजी से कम होता है। वायु का दबाव आमतौर पर समुद्र स्तर पर सबसे अधिक होता है और ऊंचाई के साथ घटता जाता है।
  • जब उच्च तापमान वाले क्षेत्र गर्म हो जाते हैं, तो कम दाब वाला क्षेत्र बनाया जाता है। कम दाब, बादल वाले आकाश और आर्द्र मौसम से जुड़ा हुआ है।
  • न्यूनतम तापमान वाले क्षेत्रों में ठंडी हवा होती है। भारी हवा मंद होती है और एक उच्च दाब क्षेत्र बनाती है। उच्च दाब, स्पष्ट और सूर्य निकले आकाश के साथ जुड़ा हुआ है।

वायुमंडल की परतें(Layers of Atmosphere):

हमारा वातावरण पृथ्वी की सतह से शुरू होने होकर पाँच परतों में विभाजित है। ये हैं क्षोभमण्डल(ट्रोपोस्फीयर), समतापमण्डल(स्ट्रैटोस्फियर), मध्यमण्डल(मेसोस्फीयर), तापमंडल(थर्मोस्फीयर) और बहिर्मंडल(एक्सोस्फीयर)।

वायुमंडल पृथ्वी का वह महत्वपूर्ण भाग है जिसमे अलग-अलग घनत्व तथा तापमान वाली विभिन्न परतें शामिल होती है. परत्तों के विशेषता प्राकृतिक रूप से अलग-अलग होती है. पृथ्वी की सतह पर वायु का घनत्व सबसे अधिक होता है इसलिए, पृथ्वी पर वायु की मात्रा अधिक उपलब्ध है. Vayumandal Ki Sanrachna में ऐसे ही तथ्यों पर विशेष बल दिया गया है. जो इसे विस्तार से वर्णित करता है.

यह टॉपिक प्रतियोगिता एग्जाम के दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है. इससे प्रत्येक वर्ष प्रश्न पूछे जाते है. इसलिए, इसके सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी अनिवार्य है. यहाँ वायुमण्डल की संरचना प्रश्न उत्तर के माध्यम से सभी आवश्यक प्रश्न उपलब्ध है जो अक्शर एग्जाम में होते है.

वैदिक सभ्यता प्रश्न-उत्तर सिन्धु घाटी सभ्यता के प्रश्नोत्तरीमुग़ल सम्राज प्रश्नभारतीय संविधान जनरल नॉलेजसौरमंडल GKमौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्नपृथ्वी की आन्तरिक संरचना के प्रश्नअक्षांश व देशान्तर से सम्बंधित प्रश्न

Table of Contents

  • वायुमंडल की संरचना | Structure of Atmosphere in Hindi
    • क्षोभमण्डल (Troposphere)
    • समतापमण्डल (Stratosphere)
    • मध्यमण्डल (Mesosphere)
    • आयनमंडल (ionosphere)
    • बाह्य मंडल (Exosphere)
    • वायुमण्डल की संरचना प्रश्नोत्तर | Vayumandal Ki Sanrachna GK

वायुमंडल की संरचना | Structure of Atmosphere in Hindi

वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी के चारों ओर व्याप्त गैसीय आवरण को वायुमण्डल के रूप परिभाषित किया गया है.  जो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण सतह के समीप ही वायुमंडल का 99% भाग मौजूद है. यह मुख्यत: रंगहीन ,गन्धहीन , स्वादहीन, संपीड़य आदि होता है.

Vayumandal Ki Sanrachna जटिल है, कई अन्तरिक्ष वैज्ञानिक जैसे तिज्रांस-डि-बोर, सर नेपियर शाॅ, फ्रैडले, कैनली आदि ने पृथ्वी के वायुमंडल संरचना में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. अध्ययन एवं शोध के मुताबिक वायुमंडलीय संरचना में विभिन्न प्रकार के गैसों का मिश्रण है. जिसे प्रतिशत में निचे अंकित किया गया है.

वायुमंडल में उपलब्ध गैसआयतन (%) मेंनाइट्रोजन78.03ऑक्सीजन20.99आर्गन0.93कार्बन डाईऑक्साइड0.03हाइड्रोजन0.01नियोन0.0018हीलियम0.0005क्रिप्टान0.0001जेनान0.000005ओजोन0.0000001

वायुमंडल की संरचना को ताप के आधार पर पांच प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है. जो इस प्रकार है.

  • क्षोभमण्डल
  • समतापमण्डल
  • मध्यमण्डल
  • आयनमंडल
  • बाह्यमण्डल

क्षोभमण्डल (Troposphere)

  • यह वायु मंडल की सबसे निचली परत है जिसकी सतह से ऊंचाई लगभग 8 किमी. होता है.
  • इस मंडल में ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, जलवायु, धूल कण आदि मौजूद होते है.
  • प्रत्येक 165 मीटर की ऊंचाई पर 1 डिग्री तापमान की कमी होती है.
  • लगभग प्रत्येक मौसमी घटनाएँ क्षोभ मंडल में घटित होती हैं.
  • सर्वाधिक जल वाष्प एवं धूल कण क्षोभ मंडल में उपलब्ध होतेे हैं.

समतापमण्डल (Stratosphere)

  • समताप मंडल, क्षोभमंडल के सीमा से 50 से 55 किलोमीटर तक होती है.
  • इस मंडल में तापमाप 80° पर स्थिर रहता है.
  • यहाँ मौजूद ओजोन गैस सूर्य की पराबैगनी किरणों को शोंख लेती है.
  • इस मंडल में मौसमी घटनाएँ जैसे बारिश, तूफान आदि नही होती है. इसलिए, वायुयान चालकों के लिए उत्तम होता है.
  • समताप मंडल को स्ट्रेटोपाज कहा जाता है.

मध्यमण्डल (Mesosphere)

  • यह वायुमंडल समतापमंडल से ऊपर स्थिर है.
  • इस मंडल लगभग 80 किलोमीटर तक है.
  • यहाँ ऊंचाई बढ़ने में तापमान में कमी होने लगती है जो (माइनस) – 80 डिग्री सेल्सियस तक हो जाता है.
  • अंतरिक्ष से आने वाले लगभग सभी उल्का पिंड इसी परत में जलना शुरू कर देते है.

आयनमंडल (ionosphere)

  • इस मण्डल में ऊंचाई बढ़ने पर ताप में तेजी से वृद्धि होती है जो 700℃ तक हो जाता है.
  • आयन मंडल का विस्तार मध्य मंडल के बाद 80 से 500 किलोमीटर तक होता है.
  • इस मंडल में तिन उपमंडल होते है, D परत, E परत और F परत
  • आकाशगंगा के सुमेरु ज्योति, कुमेरु ज्योति, नील वर्ण, तथा असंख्य उल्काओं की चमक एवं ब्रह्मांड किरणों की उपस्थिति ला अभाश आयनमंडल की विशेषता है.

बाह्य मंडल (Exosphere)

  • इस मंडल पर हीलियम और हाइड्रोजन जैसे गैसों की अधिकता है.
  • पृथ्वी के सतह से 500 से 1000 किमी० के मध्य बाह्य मंडल का विस्तार पाया जाता है.
  • यह वायुमंडल का सबसे ऊपरी भाग होता हैं.
  • यहाँ नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, हीलियम तथा हाइड्रोजन आदि जैसे हल्की गैस भी पाए जाते है.

वायुमण्डल की संरचना प्रश्नोत्तर | Vayumandal Ki Sanrachna GK

Q.1. पृथ्वी के वायुमण्डल का कितना प्रतिशत भाग 29 km की ऊँचाई तक पाया जाता है?

  • 29% 
  • 57% 
  • 76% 
  • 97%

उत्तर:- 97%

Q.2. वायुमण्डल का सर्वाधिक स्थायी तत्व है?

  • नाइट्रोजन 
  • ऑक्सीजन 
  • CO2
  • जलवाष्प

उत्तर:- जलवाष्प

Q.3. वायुमण्डल में सर्वाधिक कौन-सी गैस मिलती है?

  • ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन
  • नाइट्रोजन
  • कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर:- नाइट्रोजन

Q.4. वायुमण्डल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस कौन-सी है?

  • ऑर्गन
  • क्रिप्टॉन
  • हीलियम
  • नियॉन

उत्तर:- ऑर्गन

Q.5. वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है?

  • सूर्य की सीधी किरणों से 
  • पृथ्वी से विकिरण द्वारा
  • पृथ्वी के अंदर की ऊष्मा से 
  • पृथ्वी की गति के घर्षण से

उत्तर:- पृथ्वी से विकिरण द्वारा

Q.6. निम्न में से कौन-सा युग्म वायुमण्डल की गैसों की बढ़ती मात्रा को दर्शाता है ?

  • ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
  • नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन
  • कार्बन डाइऑक्साइड, ओजोन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन
  • आर्गन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड

उत्तर:- ओजोन, कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन

Q.7. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस ग्रीन हाऊस प्रभाव के लिए उत्तरदायी है ?

  • क्लोरीन
  • CO2
  • ऑक्सीजन
  • हाइड्रोजन

उत्तर:- CO2

Q.8. सूर्य की तीव्र किरणों द्वारा झुलसने से वायुमण्डल की कौन-सी गैस हमारी रक्षा करती है?

  • ऑक्सीजन 
  • नाइट्रोजन 
  • ओजोन 
  • आर्गन

उत्तर:- ओजोन 

Q.9. भू-पृष्ट से परावर्तित अवरक्त विकिरण के अवशोषण द्वारा भू-वायुमण्डल के तापमान में वृद्धि की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?

  • सुनामी
  • सौर तापन
  • ग्रीन हाउस प्रभाव
  • भूकम्पीय प्रभाव

उत्तर:- ग्रीन हाउस प्रभाव

Q.10. वायु में नाइट्रोजन का प्रतिशत कितना है?

  • 0.94 
  • 0.03
  • 78.03 
  • 85.02

उत्तर:- 78.03

Q.11. वायुमण्डल को क्षोभ मण्डल, समताप मण्डल आदि परतों में विभाजित करने का भूगोल मुख्य आधार क्या है ?

  • तापमान
  • संघटन 
  • घनत्व
  • वायुदाब

उत्तर:- तापमान

Q.12. क्षोभ मण्डल की धरातल से औसत ऊँचाई लगभग कितनी है ?

  • 8 किमी०
  • 14 किमी०
  • 18 किमी०
  • 22 किमी०

उत्तर:- 14 किमी०

Q.13. निम्नलिखित में से किस मण्डल को संवहनमण्डल भी कहा जाता है ?

  • क्षोभ मण्डल
  • समताप मण्डल 
  • आयन मण्डल 
  • मध्य मण्डल

उत्तर:- क्षोभ मण्डल

Q.14. किस ऋतु में क्षोभ मण्डल की ऊँचाई में वृद्धि हो जाती है ?

  • शीत ऋतु
  • ग्रीष्म ऋतु
  • वर्षा ऋतु 
  • इनमें से कोई नहीं

उतर:- ग्रीष्म ऋतु

Q.15. क्षोभ मण्डल की धरातल से अधिकतम ऊँचाई है?

  • 6 किमी०
  • 8 किमी०
  • 12 किमी० 
  • 18 किमी०

उत्तर:- 18 किमी०

Q.16. क्षोभ मण्डल में तापमान की सामान्य हास की 1°C प्रत्येक … ?

  • 146 मी० हेतु
  • 156 मी० हेतु
  • 166 मी० हेतु
  • 176 मी० हेतु

उत्तर:- 166 मी० हेतु

Q.17. क्षोभमण्डल वायुमण्डल का सबसे तप्त परत है, क्योंकि…?

  • यह सूर्य के निकटतम है
  • इसमें आवेशित कण है
  • यह पृथ्वी के पृष्ठ से तप्त हो जाती है
  • इसमें ऊष्मा पैदा होती है

उत्तर:- यह पृथ्वी के पृष्ठ से तप्त हो जाती है

Q.18. क्षोभ मण्डल एवं समताप मण्डल के बीच स्थित संक्रमण क्षेत्र को क्या कहा जाता है?

  • समताप सीमा 
  • क्षोभ सीमा 
  • मध्य सीमा 
  • बाह्य सीमा

उत्तर:- क्षोभ सीमा

Q.19. पृथ्वी के वायुमण्डल का सर्वाधिक घनत्व कहाँ पर होता है ?

  • क्षोभ मण्डल
  • समतापमण्डल
  • मध्य मण्डल
  • आयन मण्डल

उत्तर:- क्षोभ मण्डल

Q.20. विविध जलवायु एवं मौसम दशाओं को बदलने वाली सभी महत्वपूर्ण वायुमंडलीय प्रक्रियाएँ कहाँ घटित होती है ?

  • समताप मंडल 
  • बर्हिमंडल 
  • आयनमंडल 
  • क्षोभमंडल

उत्तर:- क्षोभमंडल

Q.21. क्षोभ मण्डल वायुमण्डल का निचला स्तर है जिसकी ऊँचाई भूमध्य रेखा पर होती है?

  • 10 मील तक 
  • 9 मील तक 
  • 6 मील तक 
  • 4 मील तक

उत्तर:- 10 मील तक 

Q.22. मेघ गर्जन वायुमण्डल की किस परत में होता है ?

  • आयन मण्डल 
  • ओजोन मण्डल 
  • क्षोभ मण्डल 
  • समताप मण्डल

उत्तर:- क्षोभ मण्डल

Q.23. परिवर्तन मण्डल या क्षोभ मण्डल में तापमान ?

  • ऊँचाई के साथ घटता है। 
  • ऊँचाई के साथ बढ़ता है
  • अपरिवर्तित रहता है। 
  • पहले घटता है पुनः बढ़ता है।

उत्तर:- ऊँचाई के साथ घटता है। 

Q.24.समताप मण्डल है?

  • वायुमण्डल का मध्यस्थ प्रदेश
  • वायुमण्डल का निचला प्रदेश 
  • क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश
  • वायुमण्डल का ऊपरी प्रदेश

उत्तर:- क्षोभ सीमा के ऊपर स्थित प्रदेश

Q.25. वायुमण्डल की किस सतह में तापमान में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होता ?

  • समताप मण्डल 
  • क्षोभ मण्डल 
  • बाह्य मण्डल 
  • ताप मण्डल

उत्तर:- समताप मण्डल

Q.26.ओजोन परत मुख्यतः कहाँ पायी जाती है ?

  • क्षोभ मंडल
  • मध्य मंडल
  • समताप मंडल
  • बाह्य मंडल

उत्तर:- समताप मंडल

Q.27. निम्नलिखित में से कौन सी वातावरणीय परत सूर्य की पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है ?

  • क्षोभमंडल
  • समतापमंडल
  • आयनमंडल
  • ओजोनमंडल

उत्तर:- ओजोनमंडल

Q.28. ओजोन परत के प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से अवक्षय के कारण उसमें 10 मिलियन वर्ग किमी० आकार का एक बड़ा छिद्र बन गया है। यह छिद्र अवस्थित है?

  • आर्कटिक के ऊपर
  • अंटार्कटिका के ऊपर
  • ध्रुवों के ऊपर
  • अमेरिका एवं यूरोप के ऊपर

उत्तर:- अंटार्कटिका के ऊपर

Q.29. वातावरण की वह परत जो रेडियो तरंगों को परावर्तित करती है, कौन सी है?

  • आयन मंडल 
  • क्षोभ मंडल 
  • समताप मंडल
  • बाह्य मंडल

उत्तर:- आयन मंडल 

Q.30. संचार उपग्रह किस वायुमण्डलीय स्तर में स्थित होते हैं ?

  • समताप मण्डल
  • आयन मण्डल 
  • क्षोभ मण्डल 
  • बर्हिमण्डल

उत्तर:- आयन मण्डल 

Q.31. वायुमण्डल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्नलिखित में से कौन-सा रसायन है?

  • सल्फर डाइऑक्साइड
  • नाइट्रस ऑक्साइड
  • कार्बन डाइऑक्साइड 
  • क्लोरो-फ्लोरो कार्बन

उत्तर:- क्लोरो-फ्लोरो कार्बन

Q.32. रेडियो की लघु तरंगें आयन मण्डल की किस परत से परावर्तित होकर धरातल पर आती है?

  • Dपरत 
  • E परत 
  • Fपरत 
  • S परत

उत्तर:- Fपरत 

Q.33. वायुमण्डल के किस भाग में जलवाष्प की कुल मात्रा का 90 प्रतिशत भाग विद्यमान रहता है?

  • आयन मण्डल
  • ओजोन मण्डल
  • क्षोभ मण्डल
  • समताप मण्डल

उत्तर:- क्षोभ मण्डल

Q.34. वायुमण्डल का कौन-सा भाग रसायन मण्डल का एक भाग है?

  • ताप मण्डल 
  • आयन मण्डल 
  • क्षोभ मण्डल 
  • ओजोन मण्डल

उत्तर:- ओजोन मण्डल

Q.35. किस वायुमण्डलीय परत को ‘मौसमी परिवर्तन की छत’ के नाम से जाना जाता है?

  • समताप मण्डल 
  • क्षोभ मण्डल 
  • आयन मण्डल 
  • मध्य मण्डल

उत्तर:- क्षोभ मण्डल

Q.36. हवाई जहाज प्राय….. में उड़ते हैं?

  • क्षोभ मण्डल 
  • समताप मण्डल 
  • मध्य मण्डल 
  • बाह्य मण्डल

उत्तर:- समताप मण्डल 

Q.37. पृथ्वी की सतह से सबसे दूर वातावरणीय परत को क्या कहते हैं ?

  • मध्य मंडल
  • समताप मंडल
  • बहि मंडल
  • आयन मंडल

उत्तर:- बहि मंडल

Q.38. पृथ्वी के समीप पायी जानेवाली वायुमंडलीय परत क्या कहलाती है ?

  • ट्रोपोस्फेयर 
  • स्ट्रेटोस्फेयर 
  • आयनोस्फेयर 
  • एक्सोस्फेयर

उत्तर:- ट्रोपोस्फेयर 

Q.39. वातावरण में सबसे ज्यादा ओजोन का सकेंद्रण कहाँ होता है?

  • आयनमंडल 
  • मध्यमंडल 
  • समतापमंडल 
  • क्षोभमडल

उत्तर:- समतापमंडल

Q.40. समुद्रतल पर औसत वायुदाब कितना होता है ?

  • 1003.25 मिलीबार
  • 1013.25 मिलीबार
  • 1023.25 मिलीबार
  • 1034.25 मिलीबार

उत्तर:- 1013.25 मिलीबार

Q.41. वायुदाब प्रायः सर्वाधिक होता है जब वायु होती है?

  • ठण्डी तथा शुष्क
  • ठण्डी तथा नम
  • उष्ण तथा शुष्क
  • उष्ण तथा नम

उत्तर:- ठण्डी तथा शुष्क

Q.42. वायुदाब में अचानक आने वाली कमी निम्न में से किसका सूचक होती है ?

  • स्वच्छ मौसम
  • अत्यधिक शीतल मौसम
  • तूफानी मौसम
  • वर्षा का मौसम

उत्तर:- तूफानी मौसम

Q.43. सामान्य वायुदाब पाया जाता है?

  • पर्वतों पर
  • रेगिस्तान में
  • सागरतल पर
  • धरातल के 5km ऊपर

उत्तर:- सागरतल पर

Q.43. ग्लोब पर दाब कटिबंधों की संख्या कितनी है?

  • 5
  • 6
  • 7
  • 9

उत्तर:- 7

Q.44. विषुवतीय निम्न दाब पेटी का विस्तार विषुवत रेखा के दोनों ओर कितने अक्षांश तक मिलता है?

  • 10°
  • 15°
  • 20°

उत्तर:- 5°

Q.45. डोलड्रम पेटी का विस्तार सामान्यतः पाया जाता है?

  • 0°-5° उत्तर
  • 0°-5° दक्षिण
  • 0°-10° उत्तर
  • 5°N-5° दक्षिण

उत्तर:- 5°N-5° दक्षिण

Q.46. डोलड्रम क्षेत्र की विशेषता होती है?

  • निम्न दाब एवं वायु का अवतलन 
  • निम्न दाब एवं मन्द पूर्वी पवन
  • सामान्य दाब एवं वायु का अवतलन 
  • निम्न दाब एवं शान्त पवन

उत्तर:- निम्न दाब एवं शान्त पवन

Q.47. शांत पेटी किस रेखा के दोनों ओर पायी जाती है?

  • भूमध्य रेखा 
  • कर्क रेखा
  • मकर रेखा
  • आर्कटिक वृत्त

उत्तर:- भूमध्य रेखा

Q.48. विश्व के सभी लषण मरुस्थल निम्न में से किस पेटी में स्थित है?

  • विषुवतीय निम्न दाब पेटी 
  • उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी
  • उपधुचीय निग्न वायुदाब पेटी 
  • ध्रुवीय उच्च वायुदाब पेटी

उत्तर:- उपोष्ण कटिबंधीय उच्च दाब पेटी

Q.49. वायुमंसल में ट्रोपोस्फेयर के ऊपर कौन सी परत पायी जाती है ?

  • स्ट्रेनोस्फेयर
  • मेसोस्फेयर 
  • थर्मोस्फेयर
  • एक्सोस्फेयर

उत्तर:- स्ट्रेनोस्फेयर

Q.50. ओजोन परत पृथ्वी से करीब ऊँचाई पर है?

  • 50 km 
  • 300 km 
  • 2000 km
  • 20 km

उत्तर:- 20 km

Q.51. जेट धाराएँ प्रायः कहाँ पायी जाती हैं ?

  • ओजोन मण्डल में
  • क्षोभ सीमा में
  • मध्य मण्डल
  • आयन मण्डल में

उत्तर:- क्षोभ सीमा में

Q.52. पृथ्वी के ऊपर मौजूद वायुमण्डलीय परतों की संख्या है?

  • 5
  • 2
  • 3
  • 4

उत्तर:- 5

भूगोल सम्बंधित टॉपिक

अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखाचट्टान सम्बंधित प्रश्नभूगोल के महत्वपूर्ण प्रश्नकंप्यूटर सामान्य ज्ञानभूकम्प से सम्बंधित GKपर्वत, पठार एवं मैदान प्रश्नविश्व के झीलें GKचक्रवात एवं प्रतिचक्रवात प्रश्नमेघ एवं वर्षण GKविश्व में कुल देशों की संख्या

वायुमंडल के सबसे ऊपरी भाग को निम्न रूप में जाना जाता है - vaayumandal ke sabase ooparee bhaag ko nimn roop mein jaana jaata hai

Disha Sharma

मैं दिशा शर्मा Focusonlearn.com पर हिंदी कंटेंट राइटर हूँ. मुझे सरकारी योजना, कोर्स एवं स्कालरशिप पर हिंदी में पोस्ट लिखना पसंद है. इस प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा एवं सरकारी योजना से सम्बंधित जानकारी और स्टेप आपको प्रदान किया जाएगा, जिसका उपयोग दैनिक जीवन में कर सकते है.

वायुमंडल का सबसे ऊपरी भाग क्या कहलाता है?

सही उत्तर ​बहिर्मंडल है। यह वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत है।

वायुमंडल के ऊपरी परत के अध्ययन को क्या कहते हैं?

वायुमंडल की ऊपरी परत के अध्ययन को वायुविज्ञान (Aerology) और निचली परत के अध्ययन को ऋतु विज्ञान (Meterology) कहते हैं.

वायुमंडल की ऊपरी ऊंचाई क्या है?

तक तापमण्डल का विस्तार है। इस मण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान में वृद्धि होती है और इसकी सबसे ऊपरी सीमा पर 1700शष्ट तापमान अनुमानित है। बाह्यमण्डल (Exosphere)- वायुमंडल में पृथ्वी के धरातल से 640 किमी. के ऊपर बाह्यïमण्डल का विस्तार मिलता है।

पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत का नाम क्या है?

सबसे ऊपरी परत भूपर्पटी एक ठोस परत है, मध्यवर्ती मैंटल अत्यधिक गाढ़ी परत है और बाह्य कोर (क्रोड) तरल तथा आतंरिक कोर ठोस अवस्था में है। पृथ्वी की आतंरिक संरचना को मुख्य रूप से तीन भागों में बांटा जाता है। यह पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत है जिसकी औसत गहराई 24 किमी तक है और यह गहराई 5 किमी से 70 किमी के बीच बदलती रहती है।