तेंदुए की रफ्तार कितनी होती है - tendue kee raphtaar kitanee hotee hai

तेन्दुआ
सामयिक शृंखला: बेलातीत प्लियोसीन या आरम्भिक प्लिस्टोसीन से हाल का
तेंदुए की रफ्तार कितनी होती है - tendue kee raphtaar kitanee hotee hai

संरक्षण स्थिति

तेंदुए की रफ्तार कितनी होती है - tendue kee raphtaar kitanee hotee hai

संकटासन्न (IUCN 3.1)[1]

वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत: जन्तु
संघ: कॉर्डेटा
वर्ग: स्तनपायी
गण: मांसाहारी
कुल: विडाल
वंश: पैन्थेरा
जाति: P. pardus
द्विपद नाम
Panthera pardus
लिनेयोस, १७५८
तेंदुए की रफ्तार कितनी होती है - tendue kee raphtaar kitanee hotee hai
एतिहासिक (लाल) और वर्तमान (हरा) तेन्दुए की रेंज

तेन्दुआ (Panthera pardus उचारण: पैन्थेरा पार्डस) पैन्थरा जीनस का एक विडाल (बड़ी बिल्ली प्रजाति) है जो अफ़्रीका और एशिया में पाया जाता है। यह विडाल प्रजातियों जैसे शेर, बाघ और जैगुअर की तुलना में सबसे छोटा होता है। लेकिन तेंदुए बहुत शक्तिशाली और चतुर जीव है और इनकी एकाग्रता तो लाज़वाब होती है। शिकार को पकड़ने की तकनीक और हमला करने की शैली इन्हें एक अव्वल दर्जे का शिकारी बनाती है। आमतौर पर ये निशाचरी होते हैं। तेंदुए 56 से 60 किमी प्रति घण्टे की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं।

दिखावट[संपादित करें]

तेन्दुए अधिकांशतः पीली चमड़ी के होते हैं जिसपर गहरे रंग के धब्बे होते हैं। लेकिन तेन्दुओं की विभिन्न उपप्रजातियों में बहुत से अन्तर भी हो सकते हैं। कुछ तेन्दुए पूर्ण रूप से काले भी होते हैं, और उन्हें काला पैन्थर कहा जाता है। आमतौर पर अन्य बड़ी बिल्लियों की अपेक्षा तेंदुओं की मध्यम टाँगे, लम्बा शरीर और बड़ी खोपड़ी पायी जाती है। नर तेन्दुए, मादा तेन्दुओं से लगभग ३०% बड़े आकार के होते हैं। [स्रोतः अंकुर आनन्द मिश्र]

आवास[संपादित करें]

तेन्दुए मूल रूप से पूरे अफ़्रीका और दक्षिण एशिया में रहते आए हैं। लेकिन अब तेन्दुओं की बहुत सी उपप्रजातियाँ, विशेषकर एशिया में, विलुप्ती के कगार पर हैं। अन्य बड़ी बिल्लियों की तुलना में तेन्दुए सबसे बड़े क्षेत्रों में रहते हैं और इस कारण इनकी बहुत सी उपप्रजातियाँ पाई जाती हैं। लेकिन एशिया में इनकी कई उपप्रजातियाॅ लुप्त हो चुकी है जैसे होंग कोंग, लीबिया, ट्यूनीसिया, कुवैत, सिंगापूर और मोररको जो बहुत चिंताजनक है। तेन्दुए विभिन्न पर्यावरणों में रहते हैं जैसे: वर्षावन, वन, पर्वत और सवाना।

उपप्रजातियाँ[संपादित करें]

आज तेन्दुओं की नौ उपप्रजातियाँ पहचानी गई हैं; जिनमें से एक अफ़्रीका में हैं और आठ एशिया में हैं:

  • अफ़्रीकी तेन्दुआ
  • अमूर तेन्दुआ
  • अरबी तेन्दुआ
  • भारतीय तेन्दुआ
  • हिन्दचीनी तेन्दुआ
  • जावाई तेन्दुआ
  • उत्तर चीनी तेन्दुआ
  • फ़ारसी तेन्दुआ
  • श्रीलंकाई तेन्दुआ

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Henschel, P., Hunter, L., Breitenmoser, U., Purchase, N., Packer, C., Khorozyan, I., Bauer, H., Marker, L., Sogbohossou, E., Breitenmoser-Wursten, C. (2008). "Panthera pardus". IUCN Red List of Threatened Species. Version 2010.1. International Union for Conservation of Nature.सीएस1 रखरखाव: एक से अधिक नाम: authors list (link)

बाहरी कडियाँ[संपादित करें]

  • तेंदुए के बारे में 21 रोचक जानकारियाँ - About Leopard in Hindi
  • लैपर्ड: द एनिमल फ़ाइल्स — तेन्दुरों की अतिरिक्त फोटोएँ।
  • लैपर्ड: वाइल्ड-कैट.ऑर्ग — एशिया में तेन्दुओं पर शोध और संरक्षण पर जानकारी (अंग्रेज़ी)
  • पशु शोध और शिक्षा केन्द — ५० बड़ी बिल्लियों के लिए अभ्यारणय

तेंदुआ 1 घंटे में कितने किलोमीटर दौड़ता है?

तेंदुआ के दौड़ने की स्पीड अधिकतम 60 किलोमीटर/घंटा होती है जोकि चीते की स्पीड से आधी है।

सीता की रफ्तार कितनी है?

उसके 112 और 120 किमी/घंटा (70 और 75 मील/घंटा) के रफ्तार से दौड़ने के कारण चीता के शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। जब ये अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ता है तो इसके शरीर का तापमान इतना अधिक होता है कि ये उसके लिए घातक भी साबित हो सकता है। यही कारण है कि शिकार के बाद चीता काफ़ी देर तक आराम करता है।

बाघ और तेंदुए में क्या अंतर होता है?

बाघ (Tiger) बाघ को देखकर ही ऊपर के दोनों जानवरों से अलग कर पाना आसान है. इनके शरीर पर चीते और तेंदुओं की तरह काले धब्बे नहीं होते बल्कि धारियां होती हैं. कैट फैमिली में बाघ सबसे बड़ा, वजनी और फुर्तीला होता है.