Profile Show सामान्य जानकारीभारत विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद भारत में बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं। पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है । उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है। भूगोल
व्यक्ति
सरकार
श्रीलंका भारत से कौनसी दिशा में स्थित है?श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र ३१ किलोमीटर है।
रावण की लंका कौन सी दिशा में?एक विद्वान विष्णु पंत करंदीकर ने लंका को इंदौर जिले में महेश्वर के पास नर्मदा तट पर स्थित माना है। गोदावरी के डेल्टा पर थी रावण की लंका : मिथकों में इतिहास की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार डॉक्टर हीरालाल शुक्ल के अनुसार रावण की लंका गोदावरी के डेल्टा अर्थात जहां गोदावरी समुद्र में मिल जाती है, वहां पर स्थित थी।
क्या भारत से श्रीलंका ट्रेन जाती है?भारत और श्रीलंका के बीच कोई भी रेलवे मार्ग नहीं है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति ट्रेन के द्वारा श्रीलंका नहीं पहुंच सकता इसलिए आप श्रीलंका पहुंचने के लिए अन्य मार्ग की ओर देख सकते हैं।
श्रीलंका का पहला नाम क्या था?श्रीलंका का पुराना “सीलोन” नाम है। 1972 के पहले तक इस देश को इसी नाम से जाना जाता था। पर सन 1972 में सीलोन नाम बदलकर इसे “लंका” नाम दिया गया। परन्तु 1978 में इसके आगे सम्मान सूचक शब्द “श्री” जोड़कर इसे श्रीलंका कर दिया गया।
|