राम घर जा रहा है कौन सा टेंस है? - raam ghar ja raha hai kaun sa tens hai?

सीखें: Present Continuous Tense - Hindi Sentences को English में अनुवाद करने के Rules, Examples तथा Exercise. Present Continuous sentences in Hindi हिंदी से अंग्रेजी बनाने नियम (Learn Present Continuous Sentences - Hindi to English Translation Rules with Examples in Hindi.)


पिछली पोस्ट में हमने हिंदी से इंग्लिश बनाने के लिए Present Indefinite Tense in Hindi के Rule का डिटेल्ड में डिस्कशन किया था। आज हम यहाँ प्रेजेंट टेंस के अंतर्गत आने वाले दूसरे प्रकार के टेंस प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस को पढ़ेंगे। Present Continuous Tense का (Hindi - English) Translation भी बहुत ही आसान है। इसमें सहायक क्रिया is am are का प्रयोग होता है।

Present Continuous Tense in Hindi को सीखने के लिए इस Post को ध्यान लगाकर आखिर तक जरूर पढ़ें। यहाँ इस पेज में Present Tense के दूसरे प्रकार Present Continuous Tense के Hindi Sentences को English में Translate करना, Rules तथा Examples के साथ बताया गया है। प्रेजेंट टेंस के अन्य प्रकार Present Indefinite Tense,  Present Perfect Tense और Present Perfect Continuous Tense होते है। जिनको अगली पोस्ट में Rules, Examples व Exercise के साथ पढ़ेंगे।

राम घर जा रहा है कौन सा टेंस है? - raam ghar ja raha hai kaun sa tens hai?

Present Continuous Tenseके वाक्य की पहचान करने के लिए Hindi वाक्य के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं आदि शब्द आते है इस Tense के वाक्यों में कार्य जारी रहता है।

Examples:

  1. राम घर जा रहा है। (Ram is going home)
  2. बच्चे बाग़ में खेल रहे हैं। (Children are playing in the garden.)
  3. वह कमरे में नाच रही है। (She is dancing in the room.)
  4. मेरे पिता अख़बार पढ़ रहे हैं। (My father is reading the newspaper.)
  5. मैं कॉलेज जा रहा हूँ। (I am going to college.)
  6. आज मै ऑफिस नहीं जा रहा हूँ। (I am not going to office today.)
  7. क्या वह आज भी क्रिकेट खेल रहा है? (Is he still playing cricket today?)
  8. तुम अपना गाना क्यों नहीं गा रहे हो। (Why are you not singing your song?)
  9. तुम इस समय क्या कर रहे हो? (what are you doing this time?)
  10. लड़के नदी में क्यों तैर रहे हैं? (Why are the boys swimming in the river?)

उपर्युक्त हिंदी वाक्यों के अंत में रहा है, रही है, रहे हैं, आदि शब्द आये है। अतःउपर्युक्त सभी वाक्य Present Continuous Tense के उदाहरण हैं अतः इन हिंदी वाक्यों को प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के नियम का प्रयोग करके अंग्रेजी में अनुवाद कर कर सकेंगे। Present Continuous Tense भी चार प्रकार के होते हैं-

1. Present Continuous Tense Affirmative Sentence (सकारात्मक वाक्य)

2. Present Continuous Tense Negative Sentence (नकारात्मक वाक्य)

3(a). Present Continuous Tense Interrogative Sentence - Type 1 (प्रश्नवाचक वाक्य प्रकार 1)- जब वाक्य के शुरू में क्या शब्द दिया हो।

3(b). Present Continuous Tense Interrogative Sentence - Type 2 (प्रश्नवाचक वाक्य प्रकार 2)- जब वाक्य के बीच में प्रश्नवाचक शब्द दिया हो।

4. Present Continuous Tense Interrogative Negative Sentence (प्रश्नवाचक नकारात्मक वाक्य)

1. Present Continuous Affirmative Sentences in Hindi (सकारात्मक वाक्य)

नियम(Rule): Present Continuous Tense के Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्यों) को हिन्दी से इंग्लिश में बनाने के लिए निम्नलिखित Rule / Formula का प्रयोग करते हैं


Subject + is /am/are + (V1+
ing) + object 

यहाँ V1 मुख्य क्रिया (Main Verb) के स्थान पर प्रयोग किया गया है। 

अक्सर किसी भी Tense के Continous Sentences में मुख्य क्रिया (Main Verb) अर्थात V1 के साथ ing का प्रयोग होता है। अतः हम यह Verbs (क्रियाओं) में ing कैसे जोड़ते हैं पहले उसके सम्बंधित नियम दे रहे हैं।

Verb में ing लगाने के नियम | Use of ing in Verbs in Hindi

नियम 1. यदि verbs का अन्तिम अक्षर 'e' है उनमें ing लगाते समय 'e' हटा देते हैं।

जैसे-

Bite ⇢ Biting

Come ⇢ Coming 

Give ⇢ Giving 

Make ⇢ Making 

Ride ⇢ Riding

Take ⇢ Taking 

Write ⇢ Writing 

Shake ⇢ Shaking 

नियम 2. यदि verbs के अन्त में कोई एक ही व्यंजक (Consonant) हो और उसमे पहले कोई एक ही स्वर (Vowel) (जैस- a, e, i, o, u) हो तो ऐसे Verbs में ing लगाते समय अन्तिम अक्षर double कर देते हैं। 

जैसे –

Beg ⇢ Begging

Cut ⇢ Cutting 

Shut ⇢ Shutting 

Run ⇢ Running 

Put ⇢ Putting 

Stop ⇢ Stopping 

Sit ⇢ Sitting 

Wed ⇢ Wedding

नियम 3. यदि verbs के अन्त में y या ll हो उनमें ing लगाते समय y या ll नही हटाते है।

जैसे-

Call ⇢ Calling 

Sell ⇢ Selling 

Tell ⇢ Telling

Kill ⇢ Killing 

Cry ⇢ Crying

Buy ⇢ Buying 

Fly ⇢ Flying 

Play ⇢ Playing 

नियम 4. यदि verb के अन्त में कोई Consonant हो और उससे पहले दो vowels हो तो ing लगाते समय अन्तिम Consonant double नही होता है।

जैसे-

Hear ⇢ Hearing 

Beat ⇢ Beating 

Weep ⇢ weeping

Bear ⇢ Bearing 

Wait ⇢ Waiting 

Meet ⇢ Meeting 

Read ⇢ Reading 

Sleep ⇢ Sleeping

Keep ⇢ Keeping

नियम 5. यदि verbs के अन्त में n होता है और उससे पहले कोई भी Vowel हो तो अन्तिम अक्षर n double नही होता है।

जैसे- 

Open ⇢ Opening

किन्तु यह नियम Begin में लागू नही होता है।

Begin ⇢ Beginning 

नियम 6. यदि verbs के अन्त में ie हो तो उनमें ing लगाते समय ' ie ' y में बदल देते है।

जैसे-

Lie ⇢ Lying

Die ⇢ Dying 

Tie ⇢ Tying 

नियम 7. यदि verbs के अन्त में ee, ye होते है, शब्दों मे ing लगाते समय अन्तिम e नही हटाते है।

जैसे-

See ⇢ Seeing 

Dye ⇢ Dyeing

Present Continuous Tense Affirmative Sentences - Hindi to English Translation Rules

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के किसी भी सकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए नियम - 

1. उपर्युक्त Formula  में सबसे पहले कर्ता(Subject) लिखें।

2. इसके बाद कर्ता(Subject) के अनुसार is, am, या are का प्रयोग करें।

3. यदि कर्ता एक वचन (जैसे - Boy, Child, Cow आदि) या Singular Pronoun (जैसे - He, She, It आदि) हो तो ऐसे Subject के साथ is का प्रयोग करें।

4. यदि कर्ता बहुवचन (जैसे - Boys, Children, Cows आदि) या Plural Pronoun (जैसे - We, You, They आदि) हो तो ऐसे Subject के साथ are का प्रयोग करें।

5. I के साथ सदैव am का प्रयोग करें।

6. इसके बाद verb की first form में ing मिलाकर लिखें।

7. इसके बाद कर्म (Object) लिखें।
8. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।

Read:

Present Continuous Tense Example in Hindi:  

जैसे-  तुम मैच देख रहे हो।

इस वाक्य में-

कर्ता = तुम  = You

सहायक क्रिया = are

क्रिया = देख रहे = watch + ing

कर्म = मैच = the match

अतः Present Continuous Tense के उपर्युक्त नियम: Subject + is /am/are + verb(first form+ ing) + object से - You are watching the match होगा।

Affirmative Tense Examples:

1.मैंअपनाकाम कर  रहा हूँ
I am doing my work.


2.गरिमा रोज स्कूल जा रही है 
Garima is going to school every day.

3. तुम एक आम खा रहे हो। 
You are eating a mango.

4.वेअपनानाश्ता कर रहे है 
They are taking their breakfast.

5.वह अपना पाठ याद कर रही है 

She is learning her lesson.

6.हमगेंदखेल रहेहै 
We are playing football.

7. मेरी बहन इस समय खाना बना रही है। 

My sister is cooking food at this time.

8. हम अब पढ़ने जा रहे हैं। 

We are going to study now.

9. आज कुछ विद्यार्थी प्रार्थना कर रहे हैं। 

Some Students are praying today.

10. वे दुकान पर कपडे खरीद रहे हैं।    

They are buying clothes at the shop.


सीखें Affirmative Sentence in Hindi with Examples

कुछ और उदाहरण- 

Some More Examples on Present Continuous Tense Affirmative Sentences in Hindi

  1. वह मेरे साथ गाना गा रहा है।
  2. श्वेता आज स्कूल जा रही है।
  3. बच्चे नदी में नहा रहे हैं।
  4. तुम मैदान में फुटबॉल खेल रहे हो।
  5. रोहन अपनी मर्जी से बनारस जा रहा है।
  6. आज वह बाजार में दुकान लगा रही है।
  7. आजकल ऐश्वर्या रोजाना ब्यूटी पार्लर जा रही है।
  8. विद्यार्थी मैदान में परीक्षा दे रहे हैं।
  9. हर्षवर्धन अपनी किताब में मेरा नाम लिख रहा है। 
  10. हम उसके साथ खेल रहे हैं।
  11. नेहा अपने पिताजी के साथ मेरे घर आ रही है। 
  12. वे अपना काम कर रहे हैं।
  13. मैं आज रात में सो रहा हूं।
  14. तुम अपना खाना पका रहे हो
  15. तुम उसके साथ में नदी में कूद रहे हो। 
  16. मैं अपने पिताजी के साथ में एयरपोर्ट जा रहा हूं।
  17. मेरा भाई कम्प्यूटर गेम खेल रहा है। 
  18. कुत्ता बिल्ली के पीछे दौड़ रहा है। 
  19. वह कमरे में अकेले सो रही है। 
  20. बच्चे स्कूल से लौट रहे हैं। 

Hindi to English Translations:

  1. He is singing with me.
  2. Shweta is going to school today.
  3. Children are taking baths in the river.
  4. You are playing football on the field.
  5. Rohan is going to Banaras of his own free will.
  6. Today she is setting up a shop in the market.
  7. Nowadays Aishwarya is going to the beauty parlor daily.
  8. Students are taking exams in the field.
  9. Harshvardhan is writing my name in his book.
  10. We are playing with him.
  11. Neha is coming to my house with her father.
  12. They are doing their work.
  13. I'm sleeping tonight. (Note: I am का शॉर्ट फॉर्म I'm लिख सकते हैं)
  14. You are cooking your own food.
  15. You are jumping in the river with him.
  16. I'm going to the airport with my dad. (Note: I am का शॉर्ट फॉर्म I'm लिख सकते हैं)
  17. My brother is playing a computer game.
  18. The dog is running after the cat.
  19. She is sleeping alone in the room.
  20. Children are returning from school.

2. Present Continuous Negative Sentences in Hindi (नकारात्मक वाक्य)

जिन हिंदी वाक्यों में "नहीं" या English Sentences में "not" का प्रयोग होता है तो ऐसे वाक्यों को Negative Sentence या नकारात्मक वाक्य कहा जाता है

जैसे :-

      1-    बच्चे  स्कूल नहीं जा रहे हैं।

      2-    आज हम  फिल्म नहीं देख रहे हैं।

      3-    वह अपना काम नहीं कर रहा है।

नियम(Rule): Negative Sentences का Hindi से English में अनुवाद करते समय Helping verb (सहायक क्रिया ) is, are, am के बाद not का प्रयोग करते हैं  Present Continuous Tense के Negative Sentences को हिन्दी से इंग्लिश में बनाने के लिए निम्नलिखित Formula का प्रयोग करते हैं

Subject + is /am/are + not + (V1+ing) + object 

Present Continuous Tense Negative Sentences - Hindi to English Translation Rules

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के किसी भी नकारात्मक वाक्य को English में ट्रांसलेट करने के लिए नियम -

1. उपर्युक्त Formula में सबसे पहले कर्ता(Subject) लिखें।

2. इसके बाद कर्ता(Subject) के अनुसार is, am, या are का प्रयोग करें।

3. यदि कर्ता एक वचन जैसे - He, She, It आदि हो तो ऐसे Subject के साथ is का प्रयोग करें।

4. यदि कर्ता बहुवचन जैसे - We, You, They आदि हो तो ऐसे Subject के साथ are का प्रयोग करें।

5. I के साथ सदैव am का प्रयोग करें।

6. इसके बाद not का प्रयोग करें।

7. अगर वाक्य मे 'कभी नहीं ' प्रयोग हुआ हो, तो Main verb से पहले Never लिखते हैं और not प्रयोग नहीं करते है
8. इसके बाद verb की first form में ing मिलाकर लिखें।
9. इसके बाद कर्म (Object) लिखें।
10. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।

Negative Tense Examples:

1. मैं अपना काम नहीं  कर रहा  हूँ ।

I am doing my work.

2. गरिमा रोज स्कूल नहीं जा रही है । 

Garima is not going to school every day.

3. तुम एक आम नहीं खा रहे हो  । 

You are not eating a mango.

4. वे अपना नाश्ता नहीं कर रहे हो  । 

They are not taking their breakfast.

5. वह पाठ याद नहीं कर रही है । 

She  is not  learning her lesson.

6. हम गेंद नहीं खेल रहे है  है । 

We  are not playing football

7. सरला मेला देखने कभी नहीं जा रही है । 

Sarla  is never going to see the fair.

8. मेरी बहन इस समय खाना नही बना रही है। 

My sister is not cooking food at this time.

9. हम अब पढ़ने नहीं जा रहे हैं। 

We are not going to study now.

10. आज कुछ विद्यार्थी प्रार्थना नहीं कर रहे हैं। 

Some Students are not praying today.

11. वे दुकान पर कपडे नहीं खरीद रहे हैं।    

They are buying clothes at the shop.

12. मेरा भाई अपना काम दुकान पर नहीं कर रहा है ।

My brother is not doing his work in the shop.

13. मैं रोज ऑफिस नहीं जा रहा हूं ।

I am not going to the office every day.

14. वे लोग अपनी किताब नहीं पढ़ रहे हैं ।

They are not reading their book.

15. मेरी कंपनी का कार्य पूरा नहीं हो रहा है।

My company is not completing its work.

कुछ और उदाहरण- 

Some More Examples on Present Continuous Tense Negative Sentences in Hindi

  1. तुम वहां नहीं जा रहे हो ।
  2. मैं यहां नहीं खेल रहा हूं ।
  3. मैं ट्यूशन नहीं पढ़ रहा हूं ।
  4. विद्यार्थी स्कूल नहीं जा रहे हैं ।
  5. वे मेरे साथ मेला देखने नहीं जा रहे हैं ।
  6. तुम उसके साथ झूला नहीं झूल रही हो ।
  7. हम इस समय अपने घर पर नहीं रह रहे हैं। 
  8. मोहन वापस मुंबई नहीं जा रहा है ।
  9. तुम उसके साथ मैच नहीं खेल रहे हो ।
  10. रुकमणी अपना काम नहीं कर रही है ।
  11. मैं इस समय घर पर नहीं रह रहा हूं ।
  12. तुम लोग वहां नहीं खेल रहे हो ।
  13. सोहन सोने से पहले दूध नहीं पी रहा है ।
  14. मैं अपना खाना खुद नहीं पका रहा हूं ।
  15. सिद्धार्थ अपनी दुकान पर अकेले नहीं बैठ रहा है। 
  16. डेविड अपनी चित्रकारी खुद नहीं बना रहा।
  17. सोनम अपने साथ माता-पिता को नहीं ले जा रही है ।
  18. वाह रोज बाजार नहीं जा रहा है ।
  19. अब वह नशा नहीं कर रहा है ।
  20. हम अब उसके पास नहीं बैठ रहे हैं ।


Hindi to English Translations:

  1. You are not going there.
  2. I am not playing here.
  3. I am not getting tuition.
  4. Students are not going to school.
  5. They are not going to see the fair with me.
  6. You are not swinging with him.
  7. We are not living at home right now.
  8. Mohan is not going back to Mumbai.
  9. You are not playing a match with him.
  10. Rukmani is not doing her job.
  11. I'm not living at the moment.
  12. You guys are not playing there.
  13. Sohan is not drinking milk before bedtime.
  14. I am not cooking my own food.
  15. Siddharth is not sitting alone at his shop.
  16. Devid is not drawing his own.
  17. Sonam is not carrying their parents with her.
  18. He is not going to market every day.
  19. Now he is not drinking.
  20. We are no longer sitting near him.

3. Present Continuous Interrogative Sentences in Hindi (प्रश्नवाचक वाक्य)

Interrogative Sentencesदोतरहकेहोतेहैं

(1)  Interrogative Sentences [Type 1]

वोInterrogative Sentencesजिनमेक्याशब्दवाक्य के पहलेदियाहो

जैसे :-

       1-     क्या वह आज भी सो  रहा है ?

       2-     क्या तुम स्कूल  जा रहे हो ?

       3-     क्या वे  मेला देखने जा  रहे हैं ?

(2)  Interrogative Sentences [Type 2]

वोInterrogative Sentencesजिनमे प्रश्नवाचकशब्द (Question word) वाक्य के बीच मेंदियाहो

जैसे:-
       1-      अब तुम्हें कौन पढा रहा है ?

       2-      तुम आज कहां जा रहे हो ?

       3-      अब तुम क्या कह रहे हो ?

3(1). Interrogative Sentences [Type 1]

नियम(Rule): वोInterrogative Sentencesजिनमेक्याशब्दवाक्य के पहलेदियाहो तो ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए निम्नलिखित Rule/formula का प्रयोग करते हैं


Is / Am / Are + subject + (V1+ing+ object

Present Continuous Tense Interrogative Sentences Type 1 - Hindi to English Translation Rules

प्रेजेंट कंटीन्यूअस टेंस के 

किसी भी प्रश्नवाचक वाक्य [प्रकार 1] को English में ट्रांसलेट करने के लिए - 

2. यदि कर्ता एक वचन जैसे - He, She, It आदि हो तो ऐसे Subject के साथ is का प्रयोग करें।

3. यदि कर्ता बहुवचन जैसे - We, You, They आदि हो तो ऐसे Subject के साथ are का प्रयोग करें।

4. I के साथ सदैव am का प्रयोग करें।

5. इसके बाद कर्ता(Subject) लिखें।

6. इसके बाद verb की first form में ing मिलाकर लिखें।

7. इसके बाद कर्म (Object) लिखें।
8. इसके बाद अगर वाक्य में अगर कोई और शब्द हो तो उसकी अँग्रेज़ी लिखें।


Interrogative Tense Examples Type -1:

1. क्यातुमरोजस्कूलजा रहे हो ?

Are you going to school every day?

2. क्याप्रिया  गानागा रही है  है ?

Is Priya singing a song?

3. क्यातुमनेअपना पाठयाद  कर रहे हो  ?

Are you learning your lesson?

4. क्यावेकिताबलिख रहे है ?

Are they writing a book?

5. क्यामैंसो रही हूँ

Am I sleeping?

कुछ और उदाहरण / Examples

  1. क्या तुम रोजाना व्यायाम कर रहे हो ?
  2. क्या तुम अपना काम कर रहे हो?
  3. क्या तुम आज मैच देख रहे हो ?
  4. क्या हम स्कूल जा रहे हैं ?
  5. क्या वे लोग यहां आ रहे है ?
  6. क्या शिल्पा अंग्रेजी पढ़ रही है ?
  7. क्या तुम रोज नहा रहे हो ?
  8. क्या मैं सो रहा हूं ?
  9. क्या वह खरीदारी के लिए मेला जा रही है? 
  10. क्या मैं कंप्यूटर चला रहा हूं?

Hindi to English Translations:

  1. Are you exercising daily?
  2. Are you doing your work?
  3. Are you watching the match today?
  4. Are we going to school?
  5. Are they coming here?
  6. Is Shilpa studying English?
  7. Are you taking bath every day?
  8. Am I sleeping?
  9. Is she going to the shopping fair?
  10. Am I running a computer?

3(2). Interrogative Sentences [Type 2]

नियम(Rule): वो Interrogative Sentences जिनमे प्रश्नवाचकशब्द (Question word)वाक्य के बीच में दियाहो तो ऐसे वाक्यों को Hindi से English में Translate करने के लिए  निम्नलिखित Rule/formula का प्रयोग करते हैं

Question word + is /am /are + subject + (V1+ing+ object

राम घर जाता है यह कौन सा टेंस है?

Present tense, राम घर जा रहा है।

राम घर जाता है इसका अंग्रेजी क्या होगा?

Ram goes to home. Is correct translation.