चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये। Show
पेड़ों के प्रति हमारा व्यवहार मित्रवत होना चाहिए संरक्षण वाला होना चाहिए सकारात्मक होना चाहिए क्योंकि वह हमारे अस्तित्व के लिए जरूरी Romanized Version पेड़ हमारे जीवन में भोजन और पानी की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। पेड़ के बिना जीवन बहुत कठिन बन जायेगा या हम कह सकते हैं कि जीवन खत्म हो जायेगा क्योंकि हमें स्वस्थ और समृद्ध जीवन देने में पेड़ बहुत मुख्य पहलू है। पेड़ हमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जीवन प्रदान करता है क्योंकि ये ऑक्सीजन उत्पादन, CO2 उपभोग का स्रोत, और बारिश का स्रोत है। प्रकृति की तरफ से
धरती पर मानवता को दिया गया ये सबसे अनमोल उपहार है जिसका हमें आभारी होना चाहिये तथा इसको सम्मान देने के साथ ही मानवता की भलाई के लिये संरक्षित करना चाहिये। पेड़ बचाओ, जीवन बचाओ केवल एक नारा भर नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है जिसे धरती पर रहने वाले हरेक इंसान को समझना और मानना चाहिये। पेड़ों को बचाने के द्वारा अपने स्वस्थ पर्यावरण और हरी पृथ्वी को
बचाने के लिये ये हम सभी के लिये बड़ा मौका है। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और बहुत सारे लोगों और जंगली जानवरों के लिये प्राकृतिक घर है। आज की आधुनिक दुनिया में पेड़ों को बचाना बहुत ज़रुरी है जहाँ शहरीकरण, औद्योगिकीकरण और ग्लोबल वार्मिंग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे तकनीकी दुनिया में, जहाँ लोग अपने लिये केवल कार्य रहे और लड़ रहें है, केवल पेड़ दूसरों के लिये जीते हैं (इंसान और पशु)। फल, सब्जी, वनस्पति, फूल, मसाले, ठंडी छाया, दवा, जड़, वृक्ष की छाल, लकड़ी, अंकुर आदि उपलब्ध कराने के द्वारा बहुत
तरीके से धरती पर जीवन पोषित करती है। एक पूरी तरह से विकसित पेड़ बिना कुछ वापस लिये मानवता की बहुत वर्षों तक सेवा करता है। हवा को शुद्ध करने, पारिस्थितिकी संतुलन को बनाये रखने, दवा आदि उपलब्ध कराने के द्वारा ये हमें कई बीमारियों से भी बचाता है। पेड़ हमारे लिये महत्वपूर्ण संपत्ति की तरह होते हैं जो मिट्टी के कटाव से बचाती है, पशु प्रजातियों के लिये घर उपलब्ध कराती है, मिट्टी से पोषक तत्व आदि उपलब्ध कराती है। पेड़ और पर्यावरण को बचाने के लिये हम यहाँ निम्न तरीके उल्लिखित कर रहें हैं:
निबंध 2 (300 शब्द)परिचय हमारे जीवन का पालन-पोषण करने के लिये हमारी धरती माँ की तरफ से वास्तव में हमें बहुत सारे बहुमूल्य उपहार दिये गये हैं। उनमें से एक सबसे महत्वपूर्ण उपहार पेड़ है। ये धरती पर मानव और पशु दोनों के लिये भोजन और छत का महत्वपूर्ण साधन है। पेड़ जंगल के अंदर रहने वाले बहुत सी जन जातियों के लिये प्राकृतिक घर है साथ ही सभी पक्षियों के भी घर उपलब्ध कराता है। ये हमें फर्निचर बनाने के लिये टिम्बर, शुद्ध हवा, मृदा अपरदन और बाढ़ से बचाता है, गर्मी में ठंडी और स्वच्छ हवा प्रदान करता है तथा गोंद, कागज, रबर, दवा, बारिश आदि का बड़ा साधन है। हमें अपने जीवन में पेड़ का भूमिका और महत्ता को समझना चाहिये और इसे सुरक्षित रखने की प्रतिज्ञा के साथ ही लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिये। पेड़ को कैसे बचाना चाहिये धरती पर जीवन और पर्यावरण को बचाने के लिये पेड़ों को बचाने के कुछ असरकारी तरीके निम्न हैं:
निष्कर्ष धरती पर जीवन जल, ऑक्सीजन और पेड़ों की वजह से मुमकिन है और हम ये दरकिनार नहीं कर सकते हैं कि धरती पर ऑक्सीजन और पानी के लिये पेड़ मुख्य साधन के रुप में है। अगर हम पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे, हम हरी पृथ्वी से जीवन और पर्यावरण को खत्म करेंगे। धरती पर इंसान सबसे बुद्धिमान प्राणी के रुप में जाना जाता है। इसलिये हमें प्रकृति की ओर अपनी ज़िम्मेदारी को समझना चाहिये और पेड़, धरती के हरे सोने को बचाने की शुरुआत करनी चाहिये। निबंध 3 (400 शब्द)परिचय पेड़ धरती पर जीवन का सबसे मूल्यवान और महत्वपूर्ण साधन है। धरती पर स्वास्थ्य और व्यवसायिक समुदायों के लिये ये बहुत काम का है। कुछ प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीकों से धरती पर ये सभी जीव जन्तुओं को फायदा पहुँचाते हैं। धरती पर सब कुछ एक-दूसरे से जुड़ी हुई है और प्रकृति के संतुलन से चलता है, अगर इसके साथ कोई गड़बड़ी होती है, पूरा पर्यावरण बाधित हो सकता है और धरती पर जीवन को नुकसान पहुँचा सकता है। पेड़ हमें बहुत सारी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखता है और बहुत तरीकों से हमारे जीवन का पालन-पोषण करता है। ये हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और पृथ्वी को हरा रखता है इसलिये, हम भी इनके प्रति पूरे जिम्मेदार बने और इनको बचाने के लिये अपना सबसे बेहतर प्रयास करना है। लंबे और परिपक्व पेड़ छोटे पेड़ों से अधिक लाभदायक होते हैं क्योंकि वो अधिक कार्बन को सोखता है, ग्रीन हाउस गैसों को अत्यधिक दर पर छानता है, तूफानी पानी का अभिग्रहण करता है, बड़ी छाया उपलब्ध कराता है और शहरी उष्मा का विरोध करता है, ऊर्जा के इस्तेमाल को घटाता है आदि। इसलिये हमें आपात समय में भी इसे नहीं काटना चाहिये। पेड़ के फायदे यहां हम पेड़ के कुछ वास्तविक फायदे उल्लिखित कर रहें हैं जो आपको समझने में मदद करेगा कि क्यों पेड़ों को नहीं काटना चाहिये हालांकि समय दर समय पेड़ लगाने की भी बहुत ज़रुरत है।
निष्कर्ष पेड़ों के यहां दिये गये सभी फायदों को देखने के द्वारा, हम अपने जीवन में पूरी तरह से पेड़ों के मूल्यों को समझ सकते हैं। इसलिये हमें पेड़ों और जंगलों को नहीं काटना चाहिये। हमें मानव भीड़-भाड़ वाले इलाकों में और पेड़ लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिये और आम लोगों को पेड़ बचाने के लिये प्रोत्साहित करना चाहिये। निबंध 4 (600 शब्द)परिचय पेड़ हवा, मिट्टी और पानी को शद्ध करने में बड़ी भूमिका निभाता है इस वजह से धरती को रहने के लिये एक बेहतर जगह बनाता है। लोग जो पेड़ों के पास रहते हैं वो आमतौर पर स्वस्थ और खुश रहते हैं। पूरे जीवन भर अपनी असीमित सेवा के द्वारा पेड़ हमारी बहुत मदद करता है। मानव होने के नाते, क्या हम कभी पेड़ों के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हैं या केवल हम उसके फायदे का आनन्द लेते रहेंगे। पेड़ों को बचाना उसके प्रति दया दिखाना नहीं है बल्कि हम अपने जीवन के प्रति दया दिखाते हैं क्योंकि धरती पर बिना पेड़ के जीवन संभव नहीं है। इसलिये, अगर हम स्वस्थ तरीके से जीना चाहते हैं, हमें हमेशा के लिये पेड़ों को बचाना होगा। पेड़ों का महत्व यहां पर हम पेड़ों के कुछ महत्वपूर्ण और अनमोल गुण बता रहें हैं जो हमें ये जानने में मदद करेगा कि क्यों धरती पर पेड़ों को हरा सोना और स्वस्थ जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण कहा जाता है।
पेड़ों को क्यों बचायें नीचे हमने कुछ बिन्दु रखें जो ये बतायेगा कि क्यों पेड़ों को बचाना चाहिये:
निष्कर्ष जैसा कि हमने पेड़ों के महत्व के बारे में देखा, हमारे जीवन में पेड़ों के मूल्य के साथ ये भी जाने कि क्यों पेड़ को बचाना चाहिये; आम लोगों को जागरुक करने के लिये अपने आस-पास में पेड़ बचाओ जागरुकता का एक अभियान हमें शुरु करना चाहिये। धरती पर पेड़ों की संख्या घटने से संबंधित मुद्दे को जानने के लिये इस प्रकार के कार्यक्रमों में अत्यधिक भागीदारी के लिये हमें लोगों को बढ़ावा देना चाहिये। हमें हमेशा सक्रिय रहना चाहिये और धरती पर हरे सोने के अस्तित्व के संबंध में अपनी आँखों को खुला रखना चाहिये। हमें पेड़ काटने में शामिल नहीं चाहिये और पेड़ों और जंगलों के काटने का विरोध करना चाहिये। हमें हमेशा लोगों के रहने वाली जगह और प्रदूषित क्षेत्रों में पेड़ लगाने में भागीदार बनना चाहिये। Related Information: प्रकृति संरक्षण पर निबंध पर्यावरण पर निबंध पौधों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?| पेड़-पौधेहमारा जीवन हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर इनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। स्कूल में 50 से अधिक पौधे लगाए गए। । हम सभी को अपने जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
धरती और पेड़ों के प्रति हमारा क्या कर्तव्य है?काफी सराहनीय है। प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हम सबको वृक्ष लगाना चाहिए। उन्होंने वृक्ष के महत्व एवं परोपकार को प्रतिपादित किया और कहा कि पर्यावरण सुरक्षा और परोपकार भावना प्राणवायु प्रदान करने वाले वृक्ष की सुरक्षा करना हम सभी कर्तव्य है।
पेड़ों का हमारे जीवन में क्या महत्व है?पेड़-पौधों का मानव जीवन में बड़ा महत्व है। ये हमें न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं। बल्कि तमाम प्रकार के फल-फूल, जड़ी बूटियां और लकड़ियां आदि भी देते हैं। घर के आसपास पौधरोपण करने से गर्मी, भू क्षरण, धूल आदि की समस्या से बच सकते हैं।
पेड़ से हमें क्या क्या लाभ होता है?वृक्षों से हमें लकड़ी, घास, गोंद, रेजिन, रबर, फाइबर, सिल्क, टैनिन, लैटेक्स, हड्डी, बांस, केन, कत्था, सुपारी, तेल, रंग, फल, फूल, बीज तथा औषधियाँ प्राप्त होती हैं। वृक्ष पर्यावरण को शुद्ध करने का कार्य करते हैं और प्रदूषण को दूर करते हैं। ध्वनि प्रदूषण को दूर करते हैं।
|