मल्टीमीडिया की आवश्यकता क्यों है व्याख्या? - malteemeediya kee aavashyakata kyon hai vyaakhya?

Concept of Multimedia kya hai in hindi:- Multimedia के अंतर्गत  graphics, text, music, video ,sound आदि आते है जिस हम मल्टीमीडिया कहते है , यह फिर वह सब कुछ जो हम देख या सुन सकते है जैसे – टेक्स्ट , ग्राफ़िक्स , संगीत , ओडिया , विडियो , ध्वनि , पुस्तक ,रिकार्ड्स , सीडी , डीवीडी , फिल्मे, और बहुत कुछ जिसे हम मल्टीमीडिया कहते है ,

“ऐसा कंप्यूटर सिस्टम जिसमें मल्टीमीडिया सूचना के निर्माण, स्टोरेज, प्रदर्शन, परिवर्तन अथवा एक्सेस के उद्देश्य से दो अथवा अधिक प्रकार के माध्यमों, जैसे टेक्स्ट, ग्राफिक, साउंड एवं वीडियो को एकीकृत करने की क्षमता होती है उसे ‘मल्टीमीडिया कंप्यूटर सिस्टम’ कहा जाता है|”

मल्टीमीडिया शब्द दो शब्दों मल्टी तथा मीडिया से मिलकर बना है मल्टी शब्द का अर्थ है ‘अनेक’ और मीडिया का अर्थ है ‘एक तरीका’ जिससे हम विचारों या सूचना को एक दूसरे को प्रस्तुत करते हैं| इस प्रकार मल्टीमीडिया दो या दो से अधिक मीडिया का संग्रह है जिसके द्वारा हम विचारों का आदान-प्रदान या सूचना का प्रदर्शन करते हैं|

टीवी सिस्टम मल्टीमीडिया का एक अच्छा उदाहरण है क्योंकि यह ऑडियो और वीडियो मीडिया का उपयोग करके जानकारी प्रस्तुत करता है ठीक इसी प्रकार विद्यार्थी की पुस्तकें भी मल्टीमीडिया उपकरण है, क्योंकि वे टेक्स्ट या ग्राफिक्स का उपयोग करके जानकारी देते हैं|

मल्टीमीडिया की आवश्यकता (Needs of Multimedia)

मल्टी मीडिया के माध्यम से हम हुमन यूजर से कनेक्ट होकर विभिन्न प्रकार की जानकारियों को इलेक्ट्रॉनिक फॉर्मेट में प्रदर्शित कर सकते हैं यह हुमन यूजर कि अधिक से अधिक जानकारी को हम कम से कम समय में रोचक तरीके से प्रदर्शित कर सकता है . अतः इसी कारण से मल्टीमीडिया का उपयोग विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग प्रोग्राम विज्ञापन तथा शिक्षाप्रद कार्यक्रम में किया जाता है इसके अलावा मल्टीमीडिया का उपयोग आज स्पेस साइंस सिक्योरिटी सिस्टम इत्यादि में भी किया जा रहा है .

Also Read :- MICROSOFT WINDOW KYA HAI IN HINDI

Different areas of use Multimedia

मल्टीमीडिया हमारे लिए बहुत उपयोगी है इसके विभिन्न रूप हमारे रोजमर्रा के कार्य में सहायता करते हैं तथा यह अन्य महत्वपूर्ण कार्य में बहुत उपयोगी हैं मल्टीमीडिया का मुख्य उद्देश्य लोगों के साथ कम्युनिकेट करना है यदि आप घर या ऑफिस जा रहे हैं तो आप मल्टीमीडिया की संगीत का उपयोग कर सकते हैं, यदि आप टीचर है तो मल्टीमीडिया के विभिन्न रूपों का उपयोग करके आप अपने विद्यार्थियों को पढ़ा सकते हैं, यदि आप कंपनी की वेबसाइट बना रहे हैं तो मल्टीमीडिया का उपयोग करके आप इसे मनोरंजक बना सकते हैं| मल्टीमीडिया हमारे जीवन के हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है मल्टीमीडिया इंफॉर्मेशन तकनीक तथा कंप्यूटर एप्लीकेशन हेतु बहुत महत्वपूर्ण है मल्टीमीडिया की सहायता से किसी भी विषय को पढ़ने से ज्यादा अच्छी तरह समझ आता है आप सूचना की भिन्न-भिन्न वैरायटी एक्सेस कर सकते हैं|

  1. व्यवसाय में मल्टीमीडिया (Multimedia in Business)
  2. शिक्षा में मल्टीमीडिया  (Multimedia in Education)
  3. घरो में मल्टीमीडिया  (Multimedia in Home)
  4. सार्वजनिक स्थानो में मल्टीमीडिया (Multimedia in Public Places)
  5. प्रकाशन उधोग में मल्टीमीडिया का प्रयोग (Multimedia is Publishing Industry)
  6. मेडिकल और एन्गिन्नीरिंग में मल्टीमीडिया का प्रयोग (Multimedia in Medical and Enginnering)

हेलो दोस्तों, What is Multimedia? मल्टीमीडिया क्या हैं? मल्टीमीडिया के प्रकार? मल्टीमीडिया के फायदे? मल्टीमीडिया के उपयोग? आज हम इस पोस्ट में मल्टीमीडिया के बारे में सीखेंगे। आप कंप्यूटर, मोबाइल, टेलीविजन जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। लेकिन क्या आपको पता हैं, मल्टीमीडिया क्या हैं? मल्टीमीडिया की परिभाषा क्या है?

अगर आप एक स्टूडेंट हैं या किसी कॉम्पटीशन कि तैयारी कर रहे हैं, तो आपको मल्टीमीडिया के बारे में पूरी जानकारी होना जरूरी हैं। मल्टीमीडिया का इस्तेमाल केवल कंप्यूटर में ही नहीं बल्कि, मोबाइल, टेलीविजन जैसी हर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज में किया जा सकता है। तो चलिए सीख लेते हैं, मल्टीमीडिया के बारे में पूरी जानकारी।

मल्टीमीडिया, अंग्रेजी के "Multi" और "Media" शब्दों से मिलकर बना है। "Multi" शब्द का अर्थ होता है "बहु" यानी कई सारे, और "Media" का अर्थ होता है "माध्यम"। अगर आसान सब्दों में समझे तो, मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारी को कई प्रकार के माध्यम जैसे - वीडियो, ऑडियो, टेक्स्ट, इमेज, एनिमेशन, ग्राफिक्स, आदि का संयोजन (Combine) करके उपयोगकर्ता (Users) तक पहुंचाया जाता हैं।

किसी भी सूचना को किसी माध्यम द्वारा ही प्रस्तुत किया जा सकता है। जिस सूचना को प्रस्तुत करने के लिए एक साथ एक से अधिक माध्यम का प्रयोग किया जाता है, उसे मल्टीमीडिया कहा जाता है। मल्टीमीडिया कंप्यूटर और यूजर्स के बीच दो तरफा संवाद (Two Way Communication) स्थापित करता है। मल्टीमीडिया के अंतर्गत जानकारी या सूचनाओं को टेक्स्ट, इमेजेस, वीडियो, ऑडियो, एनिमेशन, ग्राफिक्स, इत्यादि के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता है।

समय के साथ साथ मल्टीमीडिया क्षेत्र में भी काफी सुधार हुई हैं। पहले कंप्यूटर के माध्यम से केवल स्थिर फोटोस या इमेजेस को ही send या transfer किया जा सकता था, पर आज हम हर प्रकार की मीडिया जैसे - वीडियो, ऑडियो, इमेजेस, टेक्स्ट, एनिमेशन, ग्राफिक्स, आदि को आसानी से कहीं पर भी send या transfer कर सकते हैं।

मल्टीमीडिया की परिभाषा? (Definition of Multimedia?)

मल्टीमीडिया कई सारे तत्वों (Elements) जैसे - Video, Audio, Images, Sound, Animation, Art, Etc. का समूह होता है। सभी तत्वों को किसी कंप्यूटर या किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के माध्यम से उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जाता है।मल्टीमीडिया दो शब्दों "मल्टी" और "मीडियम" से मिलकर बना है। इसमें सभी प्रकार के मीडिया जैसे - टेक्स्ट, इमेज, वीडियो, ऑडियो, आदि शामिल हैं। इसमें सभी जानकारी या सूचना को Digitally प्रोसेस किया जाता हैं।
     > कंप्यूटर नेटवर्क क्या हैं? नेटवर्क के प्रकार?

मल्टीमीडिया के तत्व (Elements of Multimedia)

मल्टीमीडिया के निम्न तत्व होते हैं :

1) टेक्स्ट (Text)
टेक्स्ट अक्षर (Letters), अंक (Numbers), और विशेष चिन्हों (Special Characters) के माध्यम से सूचना को प्रस्तुत करते हैं। टेक्स्ट को ग्राफिक्स, चित्र, आवाज़, एनिमेशन या वीडियो के साथ जोड़ा जा सकता है। टेक्स्ट को अलग-अलग रंग (Colour), फ़ॉन्ट्स (Fonts), तथा त्री-आयामी प्रभाव (3 Dimensional Effects) द्वारा और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

2) चित्र या लेखाचित्र (Pictures & Graphics)
मल्टीमीडिया में चित्र या लेखाचित्र का भी प्रयोग किया जाता है। कंप्यूटर में इसे डिजिटल डाटा के रूप में स्टोर किया जाता है। इसे स्टोर करने के लिए कुछ प्रचलित सॉफ्टवेयर है -

 GIF (graphical interchange format)

यह इमेज का एक फॉर्मेट होता है, GIF इमेजेस एनिमेटेड फोटोस होती है। इसमें 8 bit कलर इमेज का प्रयोग होता है।

 JPEG (joint photographic expert group)

JPEG भी फोटो की एक एक्सटेंशन फॉरमैट होती है। इसमें 24 bit कलर इमेज का प्रयोग किया जाता है। 24 बिट कलर True Colour कहलाता है।

 बिटमैप ग्राफिक्स (Bitmap Graphics)

बिटमैप ग्राफिक्स में चित्र या लेखाचित्र को bits और pixel में विभाजित करके कंप्यूटर पर स्टोर किया जाता है। Scanner तथा डिजिटल कैमरा के के फोटोस Bitmap Graphics में स्टोर किए जाते हैं। कुछ प्रचलित बिटमैप ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर है - Adobe Photoshop, Corel Draw, 3D Studio, Etc.

 वेक्टर ग्राफिक्स (Vector Graphics)

वेक्टर ग्राफिक्स में चित्र या लेखाचित्र बनाने के लिए गणितीय अक्ष (Mathematical Axis) का प्रयोग किया जाता हैं। इससे ग्राफिक्स में बार बार परिवर्तन करना आसान होता है। इसका उपयोग कार्टून बनाने तथा एनिमेशन में किया जाता है।
     > इन्टरनेट क्या हैं? इन्टरनेट कैसे काम करता हैं? इन्टरनेट कि पूरी जानकारी
3) ध्वनि (Audio)
वे ध्वनि तरंगें जिन्हें हम सुन सकते हैं, Audio या आवाज कहलाते हैं। ऑडियो मल्टीमीडिया का अभिन्न अंग है। ऑडियो संकेतों का Frequency Range 200 Hz से 3200 Hz तक होता है जबकि मनुष्य 20 Hz से 20 किलो Hz Frequency की ध्वनि सुं सकता है। ऑडियो एनालॉग सकेत होता है। इसे Microphone द्वारा विद्युत तरंगों (Electronic Signals) में बदला जाता हैं।

इन इलेक्ट्रॉनिक सिगनल्स को डिजिटल डाटा में बदलकर कंप्यूटर में स्टोर किया जाता है। इस डिजिटल ऑडियो को सुनने के लिए इन्हें विद्युत तरंगों में बदला जाता है। स्पीकर या हेडफोन इन विद्युत तरंगों को एनालॉग ध्वनि तरंगों में बदलते हैं जिसे हमारे काम सुन पाते हैं। कंप्यूटर द्वारा Artificial Digital Audio Data तैयार किया जा सकता है जिसे हम स्पीकर या हेडफोन के जरिए सुन सकते हैं। इसके लिए कंप्यूटर में Sound Card हार्डवेयर का होना जरूरी है। मल्टीमीडिया कंप्यूटर ऑडियो डाटा उत्पन्न करने, उन्हें रिकॉर्ड करने तथा Play करने में सक्षम होता है। कुछ प्रचलित ऑडियो फाइल फॉरमैट है :

MPEG - Motion Picture Expert Group Audio
 MP3 - MPEG Audio Layer 3
 WAV - Waveform Audio File Format
 MIDI - Musical Instrument Digital Interface, Etc.

4) वीडियो (Video)

मल्टीमीडिया कंप्यूटर वीडियो चित्र की श्रृंखला रिकॉर्ड, एडिट (Edit), स्टोर तथा प्ले (Play) कर सकता है जिसे कंप्यूटर मॉनिटर पर देखा जा सकता है। इसके लिए वीडियो कार्ड हार्डवेयर का होना जरूरी है। आजकल मल्टीमीडिया कंप्यूटर का उपयोग मनोरंजन के क्षेत्र में वीडियो रिकॉर्ड करने, वीडियो चित्र देखने तथा वीडियो गेम आदि में किया जा रहा है।

5) स्ट्रीमिंग (Streaming)

ऑडियो या वीडियो डाटा की फाइल काफी मेमोरी घेरती है तथा इंटरनेट पर इसके स्थानांतरण (Download) होने में काफी समय लगता है। और डाउनलोड ऑडियो या वीडियो डाटा का इस्तेमाल हम तभी कर सकते हैं जब फाइल को पूरी तरह डाउनलोड कर दिया गया हो। इस समस्या के समाधान के लिए Streaming तकनीक का प्रयोग किया जाता है।

इस तकनीक द्वारा ऑडियो/वीडियो फाइल को कंप्रेस (Compress) कर दिया जाता है जिससे वह कम स्थान घेरती है। इसके अलावा, फाइल को तुरंत ही चालू यानी कि Play कर दिया जाता है। जब फाइल प्ले हो रही हो, उसी दौरान फाइल के बाकी हिस्से भी डाउनलोड होते रहते हैं। इस प्रकार, फाइल का प्रयोग करने के लिए पूरी फाइल के डाउनलोड होने तक का इंतजार नहीं करना पड़ता है। इसे Streaming कहते है। YouTube Video Streaming, इसका एक सबसे प्रचलित उदाहरण है।
     > डेटाबेस और डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम क्या हैं? DBMS कि पूरी जानकारी

6) एनीमेशन (Animation)

स्थिर लेखाचित्र (Still Graphic Images) का समूह जिसे एक के बाद एक लगातार इस तरह दिखाया जाता है कि चित्र में गति का आभास हो, एनिमेशन (Animation) कहलाता है। एनिमेशन में चित्रों की एक श्रृंखला होती है जिसमें प्रत्येक चित्र को एक निश्चित समयांतराल (Interval) के बाद अगले चित्र से प्रतिस्थापित कर दिया जाता है ताकि चित्र गतिमान दिखाई पड़े।

इसके लिए 1 सेकंड में कम से कम 25 से 30 क्रमबद्ध चित्र दिखाना पड़ता है। एनिमेशन का उपयोग विज्ञापन, कार्टून, फिल्म, वीडियो गेम, सिनेमा तथा वर्चुअल रियलिटी आदि में किया जा रहा है। एनिमेशन का प्रयोग सामान्य रूप से उन प्रभावों को दर्शाने के लिए भी किया जाता है जहां वीडियोग्राफी संभव नहीं है। एनिमेशन के लिए 3D Studio, Animator Studio, Adobe Photoshop आदि सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाता है।

7) मल्टीमीडिया किओस्क (Multimedia Kiosk)

Kiosk एक इंटरएक्टिव मल्टीमीडिया कंप्यूटर है। इसमें कंप्यूटर स्क्रीन पर स्थित Graphical User Interface (GUI) वाले आइकन को अंगुलियों से छूकर संग्रहित सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसमें सूचना को टेक्स्ट, इमेज, एनीमेशन, साउंड या वीडियो या इनके सम्मिलित रूप में प्रकट किया जा सकता है। कियोस्क का उपयोग सार्वजनिक स्थानों जैसे - रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, अस्पताल, पर्यटन स्थल, होटल आदि पर उपयोगी जानकारी देने के लिए किया जाता है।

मल्टीमीडिया का महत्व (Importance of Multimedia)

आज के मॉडर्न और डिजिटल युग में मल्टीमीडिया का महत्व काफी ज्यादा बढ़ गया है। मल्टीमीडिया की मदद से हम किसी भी जानकारी या सूचना को आसानी से किसी भी मीडिया जैसे - वीडियो, इमेजेस, ऑडियो, टेक्स्ट, एनिमेशन, आदि के जरिए प्राप्त कर सकते हैं। मल्टीमीडिया के जरिए ही, किसी भी सूचना को कहीं भी तुरंत send या transfer किया जा सकता है। संचार (Communication) का यह सबसे बढ़िया और आसान जरिया हैं, इसमें communicate करने के कई सारे साधन उपलब्ध हैं।
     > कंप्यूटर मेमोरी और उसके प्रकार? 

मल्टीमीडिया के प्रकार (Types of Multimedia)

☆ Television

टेलीविजन के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे, आजकल सभी के घर पर टीवी होता हैं। टेलीविजन भी एक मल्टीमीडिया डिवाइस होता है। इसमें मल्टीमीडिया का भरपूर उपयोग होता है। इसमें मल्टीमीडिया के द्वारा ही सभी फिल्मों और नाटकों को बहुत ही अच्छी तरह से दर्शाया जाता है। इसमें ग्राफिक्स और एनिमेशन का प्रयोग किया जाता हैं।

 Storage Devices

सभी प्रकार के स्टोरेज डिवाइस भी मल्टीमीडिया उपकरण में शामिल हैं। स्टोरेज डिवाइसेज में हम वीडियोस, ऑडियो, इमेजेस, टेक्स्ट, ग्राफिक्स, एनिमेशन, इत्यादि प्रकार की फाइलों को स्टोर कर सकते हैं, इस प्रकार स्टोरेज डिवाइस भी मल्टीमीडिया के प्रकार में शामिल होता है। स्टोरेज डिवाइसेज के उदाहरण - Hard Disk, Pen Drive, DVD, CD ROM, Etc.

 Computer System

कंप्यूटर सिस्टम एक ऐसा डिवाइस या मशीन हैं जहां से हम एनिमेशन, वीडियो, इमेजेस, ऑडियो, आदि को बना भी सकते हैं, और उसमे edit भी कर सकते हैं। सभी ग्राफिक डाटा, एनिमेशन, इत्यादि कंप्यूटर के जरिए ही बनाए जाते हैं। कंप्यूटर एक मल्टीमीडिया डिवाइस हैं, यह सायद किसी को बताने की जरूरत नहीं है। कंप्यूटर सिस्टम के उदाहरण - Desktop, Laptop, Workstation, Smartphones, Tablets, Etc.

 Kiosk System

Kiosk, एक प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है, जिसके स्क्रीन में touch करके किसी जानकारी को प्राप्त किया जाता हैं। इसमें कंप्यूटर स्क्रीन पर स्थित Graphical User Interface (GUI) वाले आइकन को अंगुलियों से छूकर संग्रहित सूचना प्राप्त की जा सकती है। इसमें सूचना को टेक्स्ट, इमेज, एनीमेशन, साउंड या वीडियो या इनके सम्मिलित रूप में प्रकट किया जा सकता है।
     > इनपुट डिवाइस और आउटपुट डिवाइस क्या हैं? Input और Output Device कि पूरी जानकारी

Requirements of Multimedia Computer System

 एक कंप्यूटर
 कम से कम 512 MB क्षमता  की मुख्या मेमोरी (RAM)
 विडियो कार्ड (Video Card)
 ऑडियो कार्ड (Audio Card)
 स्पीकर (Speaker)
 CD ROM या DVD Drive
 MPEG Card
 मल्टीमीडिया सॉफ्टवेर
 माइक (Mic)
 वेब कैमरा (Web Cam), इत्यादि।

मल्टीमीडिया के उपयोग (Uses of Multimedia)

 शिक्षा को रोचक और इंटरएक्टिव बनाने के लिए मल्टीमीडिया का उपयोग किया जाता है। Virtual Class तथा e-learning में मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जा रहा है।
 फिल्म देखने, वीडियो गेम खेलने, एनिमेशन तथा कार्टून फिल्म के निर्माण में मल्टीमीडिया का प्रयोग किया जाता है।
 मल्टीमीडिया का उपयोग खेल, कला, ड्राइविंग जैसे अनेक क्षेत्रों में प्रशिक्षण (Training) के लिए किया जाता है।
 व्यापार के क्षेत्र में आकर्षक विज्ञापन तैयार करने में।
 Virtual Reality के निर्माण में।
 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) में।
 मल्टीमीडिया किओस्क (Multimedia Kiosk) द्वारा सूचना प्रदान करने में।
 फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट्स डालने के लिए।
 किसी सूचना को बेहतर व प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करके लोगों तक पहुंचाने के लिए।

 इसके लिए विशेष हार्डवेयर की आवश्यकता होती है।
 संकलन (Compile) होने में समय लेता है।
 मल्टीमीडिया का यूजर्स द्वारा कई बार Misuse भी किया जाता है।
 कई बार इसमें बहुत ज्यादा जानकारी होने के कारण Information Overload हो जाता है।
 मल्टीमीडिया में कई बार बहुत सारे Resources की जरूरत पड़ती है, इसे में यह काफी ज्यादा Expensive भी हो सकता है।
 हर डिवाइसेज में मल्टीमीडिया के सभी फाइल्स सही तरीके से सपोर्ट नहीं करता है, इसलिए इसमें Compatibility की Problem अक्सर देखने को मिलती हैं।
 इसे Configure करने भी आसान नहीं होता है।

तो दोस्तों, अब आप मल्टीमीडिया के बारे में सभी कुछ जान गए होंगे। Multimedia क्या हैं? मल्टीमीडिया के प्रकार? इसकी परिभाषा? इसके फायदे और नुकसान? मल्टीमीडिया का महत्त्व? इसका विकास? इत्यादि।  उम्मीद करता हूँ की आपको पोस्ट पसंद आई होगी। और मेरे बताये गए सभी बाते आपको समझ में भी आ गयी होंगी। अगर आपके मन में अभी भी कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। पोस्ट पसंद आई हो तो प्लीज इस पोस्ट को अपने सभी दोस्तों के साथ सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें। इसके अलावा THG को Follow करके सभी नए पोस्ट की जानकारी लगातार प्राप्त कर सकते है। 

मल्टीमीडिया की आवश्यकता क्यों होती है?

यह उपयोगकर्ताओं और डिजिटल जानकारी के बीच बातचीत प्रदान करता है। यह संचार का एक माध्यम है। शिक्षा, प्रशिक्षण, संदर्भ सामग्री, व्यावसायिक प्रस्तुतीकरण, विज्ञापन और वृत्तचित्र जैसे कुछ क्षेत्रों में मल्टीमीडिया का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

मल्टीमीडिया क्या है इसकी आवश्यकता को समझाइए?

मल्टी का अर्थ होता है 'बहु' या 'विविध' और मीडिया का अर्थ है 'माध्यम'। मल्टीमीडिया एक माध्यम होता है जिसके द्वारा विभिन्न प्रकार की जानकारियों को विविध प्रकार के माध्यमों जैसे कि टैक्स्ट, आडियो, ग्राफिक्स, एनीमेशन, वीडियो आदि का संयोजन (combine) कर के दर्शकों/श्रोताओं (audience) तक पहुँचाया जाता है।

मल्टीमीडिया की आवश्यकता क्यों है व्याख्या कीजिए इसकी उपयोगिता के विभिन्न क्षेत्रों की व्याख्या कीजिए?

Multimedia System किसी भी सूचना को किसी माध्यम से दो या दो से अधिक मीडिया जैसे टेक्स्ट, ग्राफिक्स, वीडियो, ऑडियो, एनिमेशन, इमेजेस आदि को एकीकृत करने में सक्षम सिस्टम होता है। आम तौर पर मल्टीमीडिया technology डेटा और सूचनाओं को आगे के संदर्भ के लिए संग्रहीत पारंपरिक विषयगत रूपों का उपयोग करने की अनुमति देती है।

शिक्षा में मल्टीमीडिया की क्या भूमिका है?

शिक्षा में मल्टीमीडिया का उपयोग हाल ही में अधिक सामान्य हो गया है। मल्टीमीडिया टेक्स्ट, रंग, ग्राफिक्स, एनिमेशन, ऑडियो और वीडियो जैसे विभिन्न तत्वों का संयोजन है। मल्टीमीडिया का उपयोग शिक्षकों और छात्रों दोनों को सीखने के अनुभवों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद करता है।