मोबाइल ढूंढने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें? - mobail dhoondhane ke lie kaun sa aip daunalod karen?

मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाने पर क्या करें – यह प्रश्न हर उस व्यक्ति के मन में उठता है। जिसका मोबाइल फोन खो जाता है या फिर चोरी हो गया हो। क्या आपका फोन भी खो गया है और आपके मन में भी ये सभी प्रश्न उठ रहे है। तो आप बेझिझक इस लेख को अंत तक पढ़ सकते हैं। आपको आपके सभी प्रश्नों का उत्तर मिल जायेगा। क्योंकि इस लेख में हमने बताया है कि जब मोबाइल खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए। क्या आपका फोन वापस मिलेगा और अगर हां तो कैसे? इन्हीं प्रश्नों के उत्तर इस लेख में दिया गया है।

आज के समय में गरीब हो या अमीर लगभग सभी व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। जिसका उपयोग अपने पर्सनल और प्रोफेशनल कामों को करने के लिए करते हैं। यह फोन हमेशा हमारे साथ रहता है। इसी बीच मोबाइल फोन चोरी होने की संभावना भी बना रहता है। कई बार हम अपना फोन गिरा देते हैं। या कहीं भूल भी जाते हैं। यदि आपका भी मोबाइल फोन खो गया है, गिरा दिया है, कहीं भूल गए हैं या चोरी हो गया है और आपको समझ भी नहीं आ रहा है की अब क्या करें। तो इसे जरूर पढ़ें। क्योंकि अगर आपका फोन किसी गलत हाथ में जाता है। तो वह आपके फोन का गलत इस्तेमाल भी कर सकता है और जिम्मेदार आप हो सकते हैं।

आप खुद सोचिए, क्या हो अगर आपका फोन चोरी हो जाए या खो जाए और किसी को मिल जाय। अगर वह व्यक्ति अच्छा हुआ तो आपका फोन वापस मिल जायेगा। अन्यथा आपका फोन तो जायेगा ही साथ में आपके फोन में मौजूद निजी और गोपनीय जानकारी भी चला जायेगा। जिसमें आपके कई महत्वपूर्ण फाइल और आपके फैमिली के फोटोज और विडियोज होंगे। जिसका उपयोग गलत कामों में कर सकता है। या फिर उससे आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है। ऐसे और कई काम हैं जो आपके फोन से किए जायेंगे। उसका पूरा जिम्मेदार आपको माना जायेगा। कुछ ऐसे भी काम हैं। जिसके लिए आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

इससे आप सोच सकते हैं कि हमारा फोन कितना महत्वपूर्ण है। तो ऐसे में आपको कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए। जिससे आपका फोन वापस मिल जाए और आप भी सेफ रहें। अक्सर जब किसी का फोन खो जाता है। तो उसे कुछ समझ नहीं आता है की आखिर क्या करें। ऐसे में यह लेख आपके काम आने वाला है। क्योंकि इस लेख में यह बताया गया है की आप अपना मोबाइल कैसे ढूंढ सकते हैं। इसके अलावा हमने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी बताए हैं। जिसे फॉलो कर के आप खुद को और अपने फोन को सुरक्षित कर सकते हैं। तो आपको ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है। चलिए जानते हैं की मोबाइल खो जाने पर क्या करना चाहिए?

मोबाइल खो जाने पर क्या करना चाहिए?

मोबाइल खो जाए या चोरी होने पर क्या करना चाहिए? अगर आपका फोन भी खो गया है। तो शायद आपके मन में भी ये सवाल आया होगा। तो आपको बता दें कि आपको सबसे पहले अपने डिवाइस यानी मोबाइल फोन की जानकारी होना चाहिए।

  • फिलहाल हम दो तरह के फोन का उपयोग करते हैं। जिसमें से एक को फीचर फोन तथा दूसरे को स्मार्टफोन कहते हैं।
  • मुझे उम्मीद है कि आप इन दोनो फोन के अंतर को समझते होंगे और आपका कौन सा फोन है। यह भी पता होगा।

आपका स्मार्टफोन हो या एक नॉर्मल फीचर फोन! आपके मन में यह सवाल आना सामान्य बात है। आप यह भी सोच रहे होंगे कि क्या हम अपने फोन को ढूंढ नहीं सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को कैसे ढूंढें?

मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाने पर कैसे ढूंढें?

एक नॉर्मल फीचर फोन मार्केट में लगभग 1000-2000 रूपये में मिल जाते हैं। वहीं एक स्मार्टफोन, जिसे आजकल आप अधिकांश लोगों के पास देखते होंगे। यह काफी महंगा होता है। शायद आपका भी स्मार्टफोन ही होगा। तो आपके जानकारी के लिए बता दे की एक नॉर्मल फीचर फोन में ऐसा कुछ नहीं होता है। जिसकी मदद से आप खुद उसकी लोकेशन पता कर अपने फोन को ढूंढ सकें। मतलब इसमें किसी भी तरह का ट्रैकिंग सिस्टम नहीं होता है। इसलिए अगर आपका फोन एक नॉर्मल फीचर फोन है। तो इसकी मिलने की संभावना बहुत कम है। फिर भी अगर आप ढूंढना चाहते हैं। तो आप सिर्फ ये सब कर सकते हैं।

  • आप अपने आस पास या फिर कही गए थे। वहां जाकर पता कर सकते हैं। या फिर जिसपर संदेह है। उससे पूछ सकते हैं।

इसके अलावा आप कुछ भी नहीं कर सकते हैं। हां, लेकिन एक स्मार्टफोन में कुछ ऐसे ट्रैकिंग सिस्टम होते हैं। जिससे स्मार्टफोन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। हम खुद भी अपने फोन का लोकेशन ऑनलाइन देख सकते हैं और फिर फोन को ढूंढ भी सकते हैं। लेकिन यह इतना आसान भी नहीं है। इसके लिए भी कुछ Conditions होती है। चलिए समझते हैं की खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल को कैसे ढूंढें। मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाने पर ढूंढने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करना होता है।

  • सबसे पहले आप Google पर Find My Device सर्च करें। फिर सबसे पहले रिजल्ट (लिंक) पर क्लिक करें। आपके सुविधा के लिए Find My Device का लिंक हमने नीचे भी दे दिया है। जिस पर क्लिक कर के भी आप Find My Device को डायरेक्ट ओपन कर सकते हैं।
  • Click Here:- Find My Device
  • इसके बाद अपने Google Account से Sign in करें। यहां उसी Google Account से Sign in करना है। जो Google Account आपके खोए हुए या चोरी हो चुके फोन में Sign in था।
  • अब Find My Device पेज पर आपके उन सभी मॉडल के नाम दिखाएगा। जिस जिस में आपका ये Google Account Sign in है। आपको उस मॉडल पर क्लिक करना है। जो फिलहाल खो चुका है। या किसी ने चोरी कर लिया है।
  • फिर एक मैप दिखेगा। इस मैप की सहायता से आप अपने फोन की सटीक लोकेशन ट्रेस/ट्रैक कर सकते हैं। जैसा की आप नीचे के इमेज में भी देख सकते हैं।
  • मोबाइल ढूंढने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें? - mobail dhoondhane ke lie kaun sa aip daunalod karen?

इस मैप से आप आसानी से अपने खोए हुए या फिर चोरी हो गए मोबाइल तक पहुंच सकते हैं। सिर्फ लोकेशन ट्रैक ही नहीं बल्कि Find My Device की मदद से अपने फोन को लॉक भी कर सकते हैं और अगर कोई अनलॉक करने की कोशिश करेगा। तो आपके नंबर पर कॉल आ जायेगा। जो नंबर आप लॉक लगाते वक्त देंगे। इससे अपने फोन और मोबाइल चोर तक पहुंचना और आसान हो जायेगा।

जब आप Find My Device पेज पर पहुंचेंगे। तब मैप के अलावा तीन निम्नलिखित फिचर देखने को मिलेगा।

1. Play Sound

जब आप इस पर क्लिक करेंगे। तब आपका फोन Ring करने लगेगा। अगर आपका फोन आपके आस पास ही खो गया है। या आपके घर पर ही है। लेकिन मिल नही रहा है। तो आप इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे जब आपका फोन रिंग करेगा। तो आपको पता चल जायेगा की आपका फोन कहां रिंग कर रहा है। लेकिन अगर आपका फोन कहीं दूर खो गया है या किसी ने चोरी कर लिया है। तो इस पर भूल कर भी क्लिक ना करें। वरना चोर सावधान हो जायेगा और समझ जायेगा की कोई इस फोन को ट्रैक करने की कोशिश कर रहा है। फोन कहां है यह आप लोकेशन से पता कर ही सकते हो।

2. Secure Device

इससे आप अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। जब आप इस पर क्लिक करेंगे। तो आपको दो और विकल्प देखने को मिलेगा। एक मैसेज और दूसरा मोबाइल नंबर। मैसेज में आप जो लिखेंगे। वह आपके फोन के लॉक स्क्रीन पर दिखेगा और नंबर में अगर अपना कोई अन्य मोबाइल नंबर, जो फिलहाल आपके पास है। वो डालेंगे। तो आपका फोन पूरी तरह लॉक हो जायेगा। चोर आपके फोन के साथ कुछ भी नही करेगा। क्योंकि उसे सिर एक ही विकल्प मिलेगा। वो है कॉल का अगर वो उसपर क्लिक करता है तो कॉल सीधा आपके पास आएगा। इससे फोन ढूंढना आसान हो सकता है। लेकिन इसे भी ध्यान से इस्तेमाल करें।

3. Erase Device

यह सबसे अच्छा तरीका है अपने फोन को Erase करने का। जब हमारा फोन खो जाता है या कोई चोर के हाथ चला जाता है। तो उसमे मौजूद डाटा का इस्तेमाल कर कुछ गलत भी कर सकता है। ऐसे में अगर अगर आप चाहते हैं की कोई भी डाटा उसके हाथ ना लगे तो आप इसका इस्तेमाल कर अपने फोन को Erase कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ आपको Erase Device पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके फोन से सारा डाटा डिलीट हो जायेगा।

Note:- अगर आपका एक iPhone था, Android नहीं। तो आपको find my iphone का इस्तेमाल करना होगा। इसके लिए Google पर find my iphone लिखकर सर्च करें।

लेकिन Conditions

Find My Device का इस्तेमाल करने के लिए और उससे अपने फोन को ढूंढने के लिए आपको निम्नलिखित Conditions का पालन करना होगा।

  1. आपका जो फोन खो गया है या चोरी हुआ है। उसमे Sign in Google Account को आप किसी और मोबाइल या कंप्यूटर से एक्सेस कर सकें। एक्सेस करने के लिए आपके पास उसका Gmail ID और पासवर्ड होना चाहिए।
  2. चोरी हुए मोबाइल या खोए मोबाइल में इंटरनेट कनेक्शन ऑन होना चाहिए। लोकेशन ट्रैक करने के लिए चोरी हुए या खो चुके फोन में लोकेशन भी ऑन होना चाहिए।

अब अगर खोए या चोरी हुए मोबाइल में ये सभी Conditions फॉलो करता है। तब आप खुद अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं और पता कर सकते हैं कि आपका फोन कहां है। वो भी रियल टाइम

अब जरा खुद सोचिए
  1. सबसे पहली बात की हम सब अपने फोन के लोकेशन और इंटरनेट कनेक्शन बंद ही रखते हैं। ऐसे में अगर हमारा फोन खो जाता है। तब भी तो बंद ही रहेगा। थोड़े ना कोई ऑन कर देगा।
  2. अगर कोई आपके फोन को चुराएगा। तो वो आपके फोन को ही बंद कर देगा। मान लो बंद नही करता है। तो वो इंटरनेट और लोकेशन ऑन थोड़े ना करेगा।

ऐसी स्थिति में आपका फोन मिलना बहुत मुश्किल हो जायेगा। अब शायद आप सोच रहे होंगे कि तो फिर हम क्या करें? तो चलिए जानते हैं कि मोबाइल फोन खो जाए या कोई चुरा ले तो क्या करें?

मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाने पर क्या करें?

जब आपका मोबाइल खो जाता है। या फिर चोरी हो जाता है। तब सबसे पहले आप खुद अपने फोन को ट्रैक करने की कोशिश कर सकते हैं। अगर मिल जाता है। तो ठीक अन्यथा आपको बिना समय बर्बाद किए। नीचे बताए निर्देशों का पालन करना चाहिए। वरना आप पूरी तरह फंस सकते हैं। आपका फोन जायेगा। सो जायेगा। साथ में आपका बैंक बैलेंस, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट्स भी जायेगा। जिसका इस्तेमाल वो अपने फायदे के लिए किसी भी तरह कर सकता है।

1. मोबाइल खो जाने या चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराएं।

जब आपका फोन खो जाता है या चोरी होता है। तब सबसे पहले आपको मोबाइल फोन खो जाने या चोरी होने की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन दर्ज कराना है। इसका पहला फायदा यह हो जायेगा की इससे आपको पुराना मोबाइल नंबर प्राप्त करने में आसानी होगी। दूसरा फायदा यह है कि अगर उस फोन का इस्तेमाल किसी गलत कामों में किया जाएगा। तो आप उससे पूरी तरह सुरक्षित होंगे। क्योंकि आपने पहले ही चोरी या खो जाने का रिपोर्ट करा दिया था। रिपोर्ट दर्ज कराते समय आपको मोबाइल का IMEI Number भी देना है। IMEI का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity होता है।

प्रत्येक मोबाइल फोन का IMEI Number होता है और या यूनीक होता है। अगर आप अपने फोन का IMEI Number जानना चाहते हैं। तो मोबाइल फोन के बॉक्स, रसीद पर देख सकते हैं। उसमे आपके फोन का IMEI Number मिल जायेगा। आप अपने फोन में *#06# डायल कर के भी पता कर सकते हैं। लेकिन फोन तो आपके पास है नहीं। इसलिए आपको फोन के रसीद या बॉक्स चेक करना होगा। अगर IMEI Number पता करने का कोई जरिया ना हो। तो बिना IMEI Number के ही रिपोर्ट दर्ज करा दें।

2. सिम बंद करवाएं।

अपना मोबाइल खोने के बाद आपको दूसरा काम यह करना है की फोन में लगे सभी सिम को बंद या ब्लॉक करना है। सिम कार्ड बंद या ब्लॉक आप सिम रिटेलर या कस्टमर केयर के पास कॉल कर के करवा सकते है। इससे कोई भी आपके मोबाइल नंबर का उपयोग नहीं कर पाएगा।

3. बैंक खाता सुरक्षित करें।

आजकल हम सब अपने फोन में कई तरह के पेमेंट ऐप रखते हैं। जैसे; फोन पे, गूगल पे और पेटीएम इत्यादि। आप खुद सोचिए। अगर आपका फोन किसी के हाथ में जायेगा। तो आपके फोन के साथ साथ आपके बैंक खाता को भी साफ कर सकता है। इसलिए आपको अपने बैंक खाते को भी सुरक्षित करने पर ध्यान देना चाहिए। उदाहरण के लिए आप अपने फोन पे, गूगल पे और पेटीएम इत्यादि के पासवर्ड बदल सकते हैं। अगर डेबिट कार्ड के पिन बदल सकते हैं। या फिर डेबिट कार्ड को ही बंद या ब्लॉक कर सकते हैं।

4. मोबाइल लॉक करें।

अगर आपका फोन लॉक था। तो अच्छी बात है। फिर भी आप Find My Device की मदद से अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। ताकि आपका फोन कुछ हद तक सुरक्षित हो जाए।

5. सोशल मीडिया अकाउंट सुरक्षित करें।

आपके फोन में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और व्हाट्सएप जैसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स होंगे। जब आपका फोन चोरी होता है या खो जाता है। तब आपके सोशल मीडिया अकाउंट्स भी असुरक्षित होते है। इसलिए आपको अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को भी सुरक्षित करना चाहिए। इसके लिए आप अपने सभी अकाउंट्स का पासवर्ड बदल सकते हैं और चोरी हुए फोन से Log out कर देना है। हां, ऐसा आप कर सकते हैं। साथ में आपको अपने ईमेल आईडी का पासवर्ड भी बदल देना है और चोरी हुए फोन से Log out भी कर देना है।

6. अपनी निजी डाटा सुरक्षित करें।

आपने लगभग सब कुछ कर दिया है और आपका लगभग सबकुछ सेफ है। लेकिन अभी भी आपके फोन में आपके कई तरह के निजी डाटा होंगे। अगर आप अपने फोन को वापस पाने में असफल होते हैं। तो तुरंत आपको अपने फोन के डाटा को Erase कर देना चाहिए। ताकि आपका डाटा किसी गलत हाथ में ना जाए। ऐसा आप Find My Device पेज से कर सकते हैं।

मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाने संबंधित अन्य सवाल-जवाब (FAQ)

1. मोबाइल गुम गया है तो कैसे पता करें?

अगर आपका भी मोबाइल गुम गया है। तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। इस लेख में सब कुछ बताया गया है कि मोबाइल कैसे ढूंढें या पता करे और मोबाइल गुम हो जाने पर क्या करना चाहिए।

2. मोबाइल गुम होने पर हेल्पलाइन नंबर क्या है?

केंद्र सरकार ने मोबाइल गुम होने या चोरी होने जैसी शिकायत करने के लिए एक एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 14422 पर मोबाइल चोरी की शिकायत घर बैठे कर सकते हैं। मतलब अब आपको फोन चोरी की शिकायत के लिए इधर उधर जाने की जरूरत नहीं है। इससे आपका मोबाइल वापस भी हो सकता है।

3. स्विच ऑफ मोबाइल को कैसे ढूंढे?

स्विच ऑफ मोबाइल का पता कैसे चलेगा? – आप स्विच ऑफ मोबाइल को नहीं ढूंढ सकते हैं। लेकिन पुलिस ढूंढ सकती है। इसलिए पुलिस स्टेशन रिपोर्ट अवश्य लिखाएं।

4. IMEI Number से मोबाइल कैसे ढूंढे?

जी हां, पुलिस आपके फोन को IMEI Number की मदद से पता करते हैं। इसलिए रिपोर्ट दर्ज कराते समय IMEI Number देना ना भूलें।

5. मोबाइल चोर को कैसे पकड़े?

मोबाइल चोर को पकड़ना आपका काम नहीं है। यह पुलिस का काम है। इसलिए रिपोर्ट जरूर दर्ज कराएं। हालांकि फोन ट्रैक करने के तरीके भी ऊपर मैने बताया है। आप उससे चोर को पकड़ सकते हैं।

6. मोबाइल खो जाने पर कौन सा ऐप डाउनलोड करें?

मोबाइल खो जाने पर अगर आप ढूंढने के लिए कोई मोबाइल ढूंढने वाला ऐप्स ढूंढ रहे हैं। तो प्ले स्टोर से Find My Device ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

7. किसी मोबाइल की लोकेशन कैसे चेक करे?

किसी मोबाइल की लोकेशन चेक करने के लिए आप Find My Device का उपयोग कर सकते हैं।

8. ईमेल आईडी से लोकेशन कैसे पता करें?

Find My Device यह गूगल के द्वारा प्रदत्त एक फीचर है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास गूगल का ईमेल आईडी होना चाहिए। जिसे जीमेल आईडी कहते हैं।

9. मोबाइल चोरी की शिकायत पत्र

मोबाइल चोरी या खो जाने पर आप शिकायत पत्र भी पुलिस स्टेशन दे सकते हैं।

इसे भी पढ़िए:-

  • फोटो की डिटेल कैसे निकाले? Find Photo Details Online in Hindi
  • फोटो का बैकग्राउंड कैसे हटाएं? Remove Photo Background

Conclusion – Find Mobile Phone Online in Hindi

उम्मीद करते हैं कि यह लेख आप सब को पसंद आया होगा और कुछ नया सीखने को मिला होगा। अगर आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न है। तो बेझिझक पूछ डालिए। मुझे पता है अभी भी आपके मन में यही प्रश्न होंगे कि क्या सच में मोबाइल खो जाने के बाद मिलना इतना मुश्किल है। तो आपको बता दूं कि एक नॉर्मल फीचर फोन को ढूंढना मुश्किल है। लेकिन एक स्मार्टफोन को ढूंढना मुश्किल नहीं है। लेकिन आप नहीं ढूंढ सकते हैं। आप Find My Device की मदद से ढूंढ भी सकते हैं। तो उसके लिए कई तरह के Conditions चाहिए।

हालांकि जब आप पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराते हैं। तब पुलिस चाहे तो आपके फोन ढूंढ सकती है। लेकिन आप तो सच जानते ही हैं। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कराने से आप काफी हद तक सुरक्षित होंगे। चाहे फोन का इस्तेमाल कोई भी करे और किसी भी तरह करे। उम्मीद है आप सब कुछ समझ गए होंगे। यह लेख लगभग सभी के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए आप चाहे तो इसे अपने दोस्तो के साथ शेयर भी कर सकते हैं।

लोकेशन से मोबाइल कैसे ढूंढे?

फोन को इन स्टेप्स से कर सकते हैं सर्च सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर से https://www.google.com/android/find पर जाना है। वेबसाइट के ओपन होते ही अपने ईमेल आईडी से इसमें लॉगइन करें। ध्यान रहें कि यह ईमेल आईडी वो होनी चाहिए जो आपके फोन से रजिस्टर्ड या कनेक्टेड हो। लॉगइन होते ही गूगल मैप पर आपके फोन की लोकेशन दिखने लगेगी।

खोए हुए मोबाइल का पता कैसे लगाएं?

IMEI नंबर वह है जो अगर आपका फोन खो जाता है तो उसे ढूंढने का काम करता है। IMEI पोर्टल का उपयोग आपके फोन को ट्रैक करने के लिए किया जा सकता है। इससे पुलिस चोरी हुए या खोए हुए फोन को ढूंढती है। क्योंकि हर फोन का एक विशिष्ट IMEI नंबर होता है, इसलिए इसका उपयोग करके इसे ढूंढा या ट्रैक किया जा सकता है।

मोबाइल चोरी होने पर कौन सा ऐप डाउनलोड करें?

थीफ ट्रैकर ऐप स्मार्टफोन के लिए काफी जरूरी है। इस ऐप से फोन को ढ़ूढ़ने में मदद मिलती है। यह ऐप फोन चोरी करने वाले व्यक्ति की फोटो को भेजने का काम करता है।

मेरा मोबाइल फ़ोन कहाँ है?

android.com/find पर जाएं और अपने Google खाते में साइन इन करें. अगर आपके पास एक से ज़्यादा फ़ोन हैं, तो स्क्रीन पर सबसे ऊपर 'खोए हुए फ़ोन' पर क्लिक करें. अगर आपके खोए हुए फ़ोन में एक से ज़्यादा उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल हैं, तो उस Google खाते से साइन इन करें जो मुख्य प्रोफ़ाइल पर है. उपयोगकर्ता प्रोफ़ाइल के बारे में जानना.