कविता में किस दौर की बात है कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है? - kavita mein kis daur kee baat hai kavita se us samay ke maahaul ke baare mein kya pata chalata hai?

कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है?

कविता में सन् 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के समय की बात है। उस समय अंग्रेजों ने देश की विभिन्न रियासतों पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया था। आम जनता पर उनका अत्याचार बढ़ता जा रहा था। राजाओं और नवाबों की मान मर्यादा को उन्होंने मिट्टी में मिला दिया था। इन कारणों से देशवासियों में उनके विरुद्ध आक्रोश व्याप्त हो गया था और क्रांति की लहर फूट पड़ी थी।

Concept: पद्य (Poetry) (Class 6)

  Is there an error in this question or solution?

1 कविता में किस दौर की बात है कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्यापता चलता है?

कविता में किस दौर की बात है? कविता से उस समय के माहौल के बारे में क्या पता चलता है? उत्तर:- कविता में स्वाधीनता संग्राम के प्रथम दौर की बात है। कविता से उस समय के माहौल के बारे में यह पता चलता है कि अँग्रेजों ने धीरे-धीरे से अपना साम्राज्य हमारे देश में फैला लिया था।

3 झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखो और यह भी बताओ कि उनका बचपन तुम्हारे बचपन से कैसे अलग था ?`?

झाँसी की रानी के बचपन का नाम छबीली था उनका बचपन शस्त्र चलाने, घुड़सवारी सीखने, युद्ध कला सीखने में बीता। उन्होनें यह शिक्षा नाना के साथ प्राप्त की, जब वह कुछ बड़ी हुई तो उनका विवाह झाँसी के राजा गंगाधर राव से हो गया। परन्तु जल्द ही राजा की आकस्मिक मृत्यु ने रानी को विधवा बना दिया।

झाँसी की रानी कविता में काली घटा घिरने की बात क्यों कही है?

(क) इस पंक्ति में झाँसी के राजा और रानी लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की आकस्मिक मृत्यु की ओर संकेत है। (ख) पति गंगाधर राव की की मृत्यु से रानी लक्ष्मीबाई असमय विधवा हो गयीं। दूसरी तरफ राजा के निसंतान होने के कारण अंग्रेज़ों को झाँसी पर कब्ज़ा करने का अच्छा अवसर मिल गया। इसलिए काली घटा घिरने की बात की गयी है।

कविता में सबसे छोटी होने की कल्पना की क्यों की गई है?

1. कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना क्यों की गई है? उत्तर:- घर के सबसे छोटे सदस्य को घर के सभी लोगों का प्यार और दुलार सबसे अधिक मिलता है और खासकर माँ के साथ तो उसका जुड़ाव कुछ ज्यादा ही होता है इसलिए कविता में सबसे छोटे होने की कल्पना की गई है।