कौन सी भाषा भारतीय भाषा की जननी है? - kaun see bhaasha bhaarateey bhaasha kee jananee hai?

संस्कृत ही विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है। संस्कृत को सीखने के बाद हम दुनिया की किसी भी भाषा को सीख सकते हैं। संस्कृत भाषा ने ही कैलेंडर दिया। इस भाषा के महत्व के कारण ही इंग्लैंड में स्कूलों में इसे पढ़ाया जा रहा है। यह बात पच्चीस भाषाओं के जानकार महर्षि अभय कात्यायन ने कही। वे माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में ‘संस्कृत भारतम् अस्माकं गौरवम्’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में बोल रहे थे। संस्कृत भारती न्यास के संयुक्त तत्वावधान में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित व्याख्यान में महर्षि कात्यायन ने कहा- पत्रकारों को सही शब्दों का चयन करना चाहिए, क्योंकि वर्तमान शब्दावली में पाॅलिटिक्स को राजनीति, कल्चर को संस्कृति, मैरिज को विवाह, लिटरेचर को साहित्य का अनुवाद मान लिया गया है। यह सही नहीं है। हमारे भारतीय ग्रंथों में जिस मनोविज्ञान का वर्णन है, वह कल्याणकारी है, लेकिन हम मनोविज्ञान में पश्चिम के विद्वानों द्वारा दिए गए सिद्धांतों को पढ़ा रहे हैं। संस्कृत भाषा के ज्ञान के अभाव में हिंदी की भी दुर्दशा हो रही है। हमारे देश में मातृभाषा में शिक्षा नहीं दी जा रही है।

भारतीय ज्ञान को प्राप्त करने की चाबी है संस्कृत

कार्यक्रम में संस्कृत के प्रोफेसर डॉ. नीलाभ तिवारी ने कहा- संस्कृत मूल भाषा है, इसका सिंचन आवश्यक है। यह भारतीय ज्ञान भंडार को प्राप्त करने की चाबी है। हमारे ऋषि शोधार्थी थे और उनके द्वारा दिए गए मंत्र, सूक्त शोध के निष्कर्ष हैं।

हर भाषा की जननी है संस्कृत

संस्कृत ज्यादातर भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस भाषा को बनाया नहीं गया, बल्कि इस भाषा की खोज की गई और संवाद के माध्यम के अलावा इसके और भी मायने हैं...

ArticleAug 11, 2014

संस्कृत ज्यादातर भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि इस भाषा को बनाया नहीं गया, बल्कि इस भाषा की खोज की गई और संवाद के माध्यम के अलावा इसके और भी मायने हैं:

सद्‌गुरु:

संस्कृत एक यंत्र है। यंत्र का क्या मतलब है? देखो, यह माइक्रोफोन यंत्र है। सौभाग्य से यह बोल नहीं सकता, लेकिन जो कुछ भी मैं बोल रहा हूं, उसकी यह आवाज बढ़ा देता है। अगर यह बोलने वाला यंत्र होता और मैं जो कहना चाहता, उसकी बजाय यह कुछ और कह देता तो यह मेरे लिए एक अच्छा यंत्र नहीं होता। आप किसी चीज को यंत्र तभी कह सकते हैं, जब आप उसे उस तरीके से इस्तेमाल कर पाएं जैसे आप करना चाहते हैं। संस्कृत ऐसी भाषा नहीं है, जिसकी रचना की गई हो। इस भाषा की खोज की गई है। 

Subscribe

Get weekly updates on the latest blogs via newsletters right in your mailbox.

तो हमने कहा कि संस्कृत भाषा एक यंत्र है, महज संवाद का माध्यम नहीं। दूसरी ज्यादातर भाषाओं की रचना इसलिए हुई, क्योंकि हमें हर चीज को एक नाम देना पड़ता था। इनकी शुरुआत कुछ थोड़े से शब्दों से हुई और फिर वही शब्द जटिल होकर बढ़ते गए। लेकिन संस्कृत ऐसी भाषा नहीं है, जिसकी रचना की गई हो। इस भाषा की खोज की गई है। हम जानते हैं कि अगर हम किसी दोलनदर्शी में कोई ध्वनि प्रवेश कराएं, तो हम देखेंगे कि हर ध्वनि के साथ एक आकृति जुड़ी है। इसी तरह हर आकृति के साथ एक ध्वनि जुड़ी है। इस अस्तित्व में हर ध्वनि किसी खास तरीके से कंपन कर रही है और खास आकृति पैदा कर रही है। बचपन में एक बार मेरे साथ एक घटना हुई। मैं कुछ लोगों की ओर ध्यान से देख रहा था। वे लोग बातचीत कर रहे थे। शुरू में मैंने उनके शब्दों को सुना, फिर केवल ध्वनि को। कुछ समय बाद मैंने देखा कि उनके चारों ओर कुछ विचित्र सी आकृतियां बन रही हैं। इन आकृतियों में मैं खो गया। मुझे इनसे इतनी हैरानी और खुशी हो रही थी कि मैं लोगों को गौर से देखते हुए और बिना उसके एक भी शब्द को समझे हमेशा के लिए बैठा रह सकता था। दरअसल, मैं शब्दों को सुन ही नहीं रहा था।

संस्कृत ऐसी भाषा है जिसमें आकृति और ध्वनि का आपस में संबंध होता है।... पूरा अस्तित्व ध्वनि है। जब आप को यह अनुभव होता है कि एक खास ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ी हुई है, तो यही ध्वनि उस आकृति के लिए नाम बन जाती है।

संस्कृत ऐसी भाषा है जिसमें आकृति और ध्वनि का आपस में संबंध होता है। उदाहरण के लिए अंग्रेजी में अगर आप 'son' या 'sun' का उच्चारण करें, तो ये दोनों एक जैसे सुनाई देंगे, बस वर्तनी में ये अलग हैं। आप जो लिखते हैं, वह मानदंड नहीं है, मानदंड तो ध्वनि है क्योंकि आधुनिक विज्ञान यह साबित कर चुका है कि पूरा अस्तित्व ऊर्जा की गूंज है। जहां कहीं भी कंपन है, वहां ध्वनि तो होनी ही है। इसलिए एक तरह से देखा जाय तो पूरा अस्तित्व ध्वनि है। जब आप को यह अनुभव होता है कि एक खास ध्वनि एक खास आकृति के साथ जुड़ी हुई है, तो यही ध्वनि उस आकृति के लिए नाम बन जाती है। अब ध्वनि और आकृति आपस में जुड़ गईं। अगर आप ध्वनि का उच्चारण करते हैं, तो दरअसल, आप आकृति की ही चर्चा कर रहे हैं, न सिर्फ अपनी समझ में, न केवल मनोवैज्ञानिक रूप से, बल्कि अस्तित्वगत रूप से भी आप आकृति को ध्वनि से जोड़ रहे हैं। अगर ध्वनि पर आपको महारत हासिल है, तो आकृति पर भी आपको महारत हासिल होगी। तो संस्कृत भाषा हमारे अस्तित्व की रूपरेखा है। जो कुछ भी आकृति में है, हमने उसे ध्वनि में परिवर्तित कर दिंया। आजकल इस मामले में बहुत ज्यादा विकृति आ गई है। यह एक चुनौती है कि मौजूदा दौर में इस भाषा को संरक्षित कैसे रखा जाए। इसकी वजह यह है कि इसके लिए जरूरी ज्ञान, समझ और जागरूकता की काफी कमी है।यही वजह है कि जब लोगों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो उसे रटाया जाता है। लोग शब्दों का बार बार उच्चारण करते हैं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उन्हें इसका मतलब समझ आता है या नहीं, लेकिन  ध्वनि महत्वपूर्ण है, अर्थ नहीं।

यही वजह है कि जब लोगों को संस्कृत भाषा पढ़ाई जाती है, तो उसे रटाया जाता है। लोग शब्दों का बार बार उच्चारण करते हैं। इससे कोई अंतर नहीं पड़ता कि उन्हें इसका मतलब समझ आता है या नहीं, लेकिन ध्वनि महत्वपूर्ण है, अर्थ नहीं। अर्थ तो आपके दिमाग में बनते हैं। यह ध्वनि और आकृति ही हैं जो आपस में जुड़ रही हैं। आप जोड़ रहे हैं या नहीं, सवाल यही है। तो संस्कृत भाषा इस तरह से बनी, इसीलिए इसका महत्व है और इसलिए यह तमिल को छोडक़र लगभग सभी भारतीय और यूरोपीय भाषाओं की जननी है। तमिल संस्कृत से नहीं आती। यह स्वतंत्र तौर से विकसित हुई है। आमतौर पर ऐसा भी माना जाता है कि तमिल संस्कृत से भी प्राचीन भाषा है। बाकी सभी भारतीय भाषाओं और लगभग सभी यूरोपीय भाषाओं की उत्पत्ति संस्कृत से ही हुई है।

फोटो: (PhP 4.1.21-25)

भारतीय भाषाओं की जननी कौन है?

कहा कि संस्कृत विश्व की प्रथम शास्त्रीय भाषा तथा सभी भारतीय भाषाओं की जननी भी है।

संस्कृत भाषा की जननी कौन है?

संस्कृत विश्व की समस्त भाषाओं की जननी है। क्योंकि यह सबसे प्राचीन भाषा है। लगभग 5000 वर्ष पूर्व विश्व के सबसे प्राचीन ग्रन्थ वेदों की रचना हुई जिसकी भाषा संस्कृत है।

संस्कृत को भाषा की जननी क्यों कहा जाता है?

संस्कृत भाषा को सभी भाषाओं की जननी क्यों कहा जाता है? यदि भाषाओं की उत्पत्ति एवं विकास की समय सारिणी देखें तो पाली, प्राकृत के बाद संस्कृत का क्रम आता है जो अपेक्षाकृत सम्पूर्ण भाषा है। अन्य सभी भाषाओं का विकास संस्कृत में से ही हुआ है अत: संस्कृत को सभी भाषाओं की जननी का दर्जा प्राप्त है।

आधुनिक भारतीय भाषाओं की जननी किसको कहा जाता है और क्यों?

संस्कृत निश्चित रूप से कई भाषाओं की जननी है, विशेषकर उत्तरी भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ। द्रविड़ भाषाओं के कई शब्द भी संस्कृत से ही बने हैं।