आधार कार्ड अपडेट फॉर्म कैसे भरें - aadhaar kaard apadet phorm kaise bharen

आधार कार्ड, किसी भी भारतीय नागरिक का सबसे पुख्ता पहचान प्रमाणपत्र बन चुका है। सरकार इसे अपनी सभी सब्सिडी या अनुदान योजनाओं से जोड़ रही है, ताकि सही व्यक्ति को उपयुक्त मदद मिल सके। बैंक खातों और अन्य महत्वपूर्ण लेन-देनों में भी आधार की भूमिका बढ़ाई जा रही है। इस पोस्ट में हम आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भरने का तरीका बता रहे हैं। साथ ही अन्य जरूरी तथ्यों की भी जानकारी दे रहे हैं।

Note: इस फॉर्म का उपयोग आप नया आधार कार्ड बनवाने के लिए कर सकते हैं। अगर आधार कार्ड आवेदन में कोई गलती रह गई है तो उसमें सुधार के लिए भी यही फॉर्म प्रयोग किया जाएगा। अगर कोई तथ्य Change करना है तो भी यही फॉर्म भरा जाएगा।

आधार कार्ड आवेदन फॉर्म कैसे भरें?How To Fill Aadhaar Card Form

आधार कार्ड भरने की प्रक्रिया जानने के पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना है, जैसे कि—

Aadhaar Enrolment is free and voluntary
आधार एनरोलमेंट एकदम निशुल्क और ऐच्छिक है। एनरोलमेंट के 96 घंटे (4 दिन के अंदर) अपने आवेदन पत्र में किसी तरह का सुधार (Correction) भी निशुल्क है। आधार फॉर्म और आधार Enrolment के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता।

Use capital letters only
आधार कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म भरते समय सभी तथ्य अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में ही दर्ज करें।

In case of Correction, No need To fill Complete Form
आधार कार्ड के पहले वाले आवेदन में Correction के लिए अगर फॉर्म भर रहे हैं तो पूरा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। उसमें सिर्फ अपनी EID, नाम और उन खानों को भरने की जरूरत है, जिनमें Correction किया जाना है।

फॉर्म शुरू होने के ठीक उूपर देखिए, जहां पर लिखा है—
In case of Correction provide your EID No here- | | | | | | | | | | | | | | | dd |mm| yyyy|hh: mm: ss|

यह कॉलम सिर्फ उन लोगों को भरना है, जिनके आधार कार्ड में कोई तथ्य गलत रह गया है। इसमें आपको अपनी 24 अंकों की एनरोलमेंट आईडी (EID) दर्ज करेंगे। यह आपको पहले किए गए आवेदन के बाद मिली होगी। साथ में ईआईडी के आवेदन की तारीख व समय इस दिए गए फॉर्मेट में दर्ज करना है।

  • | | | | | | | | | | | | | | |: यहां आपको अपना 14 अंकों का आधार रजिस्ट्रेशन नंबर भरना है।
  • dd |mm| yyyy|hh: mm: ss| यहां आपको रजिस्ट्रेशन की तारीख को दो अंकों में, महीने को दो अंकों में, वर्ष को चार अंकों में, घंटे को दो अंकों में, मिनट को दो अंकों में, सेकंडस को दो अंकों में भरना है।

नोट: फार्म के अलावा भी कहीं अगर आप अपना एनरोलमेंट आईडी .ईआईडी. दर्ज करनी हो तो इसी फॉर्मेट में दर्ज करनी होगी। रजिस्ट्रेशन नंबर के 14 अंक और तारीख, महीना, वर्ष, घंटा, मिनट, सेकंड के 14 अंक एक साथ मिलाकर लिखे जाते हैं।

अब हम एक-एक करके फॉर्म के भीतर भरे जाने वाले तथ्यों को जानेंगे।

1 Pre-Enrolment ID :

इसे आपको नहीं भरना है। जिस एजेंसी के पास आप आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म जमा कर रहे हैं, उसके कर्मचारी इसे खुद भरेंगे। यह दरअसल आपके आवेदन फॉर्म का रसीद नंबर .acknowledgement number. होता है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया के बाद आप इसे नोट कर सकते हैं।

2 NPR Receipt/TIN Number :

यहां पर आपको या तो राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर National Population Register (NPR) की survey slip का नंबर देना है, या फिर Tax Identification Number (TIN) दर्ज करना है। यह कॉलम आपको सिर्फ तभी भरना है, जबकि आपको इनके तथ्य के बारे में जानकारी हो। अगर नहीं जानते हैं तो दर्ज करना अनिवार्य नहीं है।

3 Full Name:

  • अपना पूरा नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में भरना है। ध्यान रखें नाम वैसा ही भरें, जो आपके अन्य प्रामाणिक दस्तावेजों, जैसे कि शैक्षिक प्रमाणपत्रों, पैन कार्ड वगैरह में दर्ज है। वरना, बाद में किसी दस्तावेज के साथ आधार लिंक करने में समस्या आ सकती है।
  • Note: आधार कार्ड फॉर्म में नाम भरते वक्त कोई  सम्मान सूचक या उपाधिसूचक शब्द (श्री, श्रीमती, डॉक्टर, आचार्य वगैरह) लिखने की जरूरत नहीं है। सिर्फ मूल नाम ही लिखा जाना चाहिए। नाम में स्पेलिंग संबंधी न्यून परिवर्तन ही स्वीकार होंगे, जैसेकि कि “Preeti” की जगह “Priti”।

4 Gender: Male ( ) Female ( ) Transgender ( )

यहां आपको अपनी लैंगिग पहचान भरनी हैं। पुरुष हैं तो Male के सामने टिक (√) करें, महिला हैं तो Female के सामने टिक (√ ) करें, लिंग परिवर्तन किया है तो Transgender के सामने टिक (√) करें।

5 . Age: Yrs OR Date of Birth:| DD | MM | YYYY |

यहां आपको, अपनी उम्र या जन्मतिथि भरनी है। उम्र उस स्थिति में भरनी है, जबकि आपको जन्मतिथि याद न हो और अनुमान से उम्र भरनी हो। जन्मतिथि को दिए गए फॉर्मेट | DD | MM | YYYY | में ही भरना है। यानी कि तारीख के दो अंक, महीने के दो अंक और वर्ष के चार अंक।

Declared/  Verified

यहां आपको जन्म तिथि के संबंध में दो आॅप्शन और भी दिखते हैंं— Declared और Verified। अगर आपकी जन्मतिथि प्रमाणित नहीं है तो Declared के सामने टिक करना है। अगर आपकी जन्मतिथि प्रमाणित है तो Verified के सामने टिक करना है।

6 Address:

यहां आपको अपने पता भरना है। पते के संबंध में निम्नलिखित जानकारियां भरनी हैं। ध्यान दें, जो तथ्य आपसे संबं धित न हो, उसे भरना जरूरी नहीं है।

C/o ( ) D/o ( ) S/o ( ) W/o ( ) H/o ( ) NAME

यहां आपको अपने अभिभावक का नाम या पिता का नाम पति. या पत्नी, जिसके घर में आप रह रहे हैं, उसका नाम भरना हैै। साथ ही संबंधित खाने में टिक भी करना है। जैसे कि अभिभावक का नाम दर्ज करने पर C/o के सामने बने कोष्ठक ( ) में टिक कर देना है। हालांकि, इस खाने को तभी भरने की जरूरत है जबकि आपको उसकी आवश्यकता लग रही हो। इसके बाद नीचे के खानों में निम्नलिखित जानकारियां भरनी हैं—

House No/ Bldg./Apt. Street/Road/Lane

House No .घर का नंबर./ Bldg./Apt. बिल्डिंग या अपार्टमेंट का नंबर Street/Road/Lane गली, सड़क, या लेन का नाम

Landmark Area/locality/sector

Landmark Area. आसपास की किसी जानी—पहचानी बिल्डिंग या स्थान का नाम./ locality .इलाके का नाम./sector .सेक्टर का नाम.

Village/Town/City Post Office

Village .गांव का नाम./Town/City नगर या शहर का नाम Post Office .डाकघर का नाम.

District Sub-District State

District जिला Sub-District उपजिला और State राज्य का नाम

E Mail Mobile No | | | | | | | | | | | PIN CODE | | | | | | |

यहां अपनी E Mail ईमेल आईडी Mobile No मोबाइल नंबर PIN CODE पिन कोड नंबर दर्ज करें।

Note: आधार कार्ड फॉर्म में पता भरते वक्त ध्यान रखें कि आपको आधार लेटर इसी पते पर भेजा जाएगा। 

7 Details of : Father ( ) Mother ( ) Guardian ( ) Husband ( ) Wife ( )

इस खाने में आपको, अपने अभिभावक. माता पिता या पति—पत्नी के बारे में जानकारी देनी हैं। जिसका डिटेल आप देना चाहें, उसके सामने आपको टिक करना होगा। जैसे कि पिता का डिटेल देना हो तो Father के सामने बने कोष्ठक ( ) में टिक कर दें।

  • 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए अपने माता या पिता या अभिभावक के डिटेल देना अनिवार्य है।
  • वयस्क व्यक्ति अगर चाहे तो इनकी जानकारी दे या न चाहे तो न भी दे।

Name
EID/ Aadhaar No.: | | | | | | | | | | | | | | | dd |mm| yyyy|hh: mm: ss|

यहां पर माता पिता, पति पत्नी या अभिभावक के ईआईडी .अगर अभी तक आधार कार्ड न मिला हो और आधार नंबर की जानकारी न हो तो. या आधार नंबर को भरना है।

Verification Type : Document Based ( ) Introducer Based ( ) Head of Family ( )

यहां पर आपको अपने पहचान या परिचय की पुष्टि का जो भी आधार हो के बारे में जानकारी देनी है।

  • अगर आप अपने दस्तावेजों के आधार पर खुद की पहचान की पुष्टि करना चाहते हों तो Document based Verification के सामने टिक कर दें।
  • अपनी पहचान के संबंध में पर्याप्त व वैध दस्तावेज नहीं होने पर परिचय कराने वाले .Introducer. या फिर अपने परिवार के मुखिया (Head of Family) के सामने बने कोष्ठक के सामने टिक करना है।

लेकिन Introducer या Head of Family का विकल्प तभी चुनें, जबकि आपके पास अपने खुद के परिचय के लिए दस्तावेज आधारित प्रमाण Document based Verification की सुविधा न हो।

8 For Document Based Verification

दस्तावेज आधारित वैरिफिकेशन के लिए

आपको संबंधित दस्तावेज पेश करना होगा। किस प्रमाण के लिए कौन सा दस्तावेज मान्य होगा, इसकी जानकारी भी हम यहां दे रहे हैंं। वैसे फॉर्म के पीछे की ओर इन दस्तावेजों की सूची भी दी होती है।

a. POI ( Proof of Identity )

पहचान प्रमाणपत्र के रूप मेें मान्य दस्तावेजों के नाम

1. पासपोर्ट
2. पैन कार्ड
3. राशन कार्ड फोटो सहित
4. मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी)
5. ड्राइविंग लाइसेंस
6. सरकारी विभाग या कंपनी की ओर से जारी पहचानपत्र
7. मनरेगा जॉब कार्ड
8. मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थान का फोटोयुक्त पहचान पत्र
9. शस्त्र लाइसेंस
10. फोटोयुक्त बैंक एटीएम कार्ड
11. फोटो युक्त क्रेडिट कार्ड
12. फोटोयुक्त पेंशनर कार्ड
13. फोटोयुक्त स्वतंत्रता सेनानी कार्ड
14. फोटोयुक्त किसान पासबुक
15. फोटोयुक्त CGHS/ECHS कार्ड
16. डाक विभाग से जारी नाम व फोटो युक्त एड्रेस कार्ड
17. गजटेड अफसर या तहसीलदार की ओर से उसके लेटरहेड पर जारी फोटोयुक्त पहचान प्रमाणपत्र
18. विकलांगता या अक्षमता का उपयुक्त अधिकारी से जारी प्रमाणपत्र

b. POA  Proof of Address)

1. पासपोर्ट
2. बैंक स्टेटमेंट/पासबुक
3. पोस्ट आॅफिस अकाउंट स्टेटमेंट/पासबुक
4. राशनकार्ड
5. वोटर कार्ड
6. ड्राइविंग लाइसेंस
7. सरकारी विभाग या कंपनी का फोटोयुक्त पहचानपत्र
8. बिजली का बिल (3 महीने से अधिक पुराना न हो)
9. पानी का बिल (3 महीने से अधिक पुराना न हो)
10. टेलीफोन लैंडलाइन का बिल (3 महीने से ज्यादा पुराना न हो)
11. प्रॉपर्टी टैक्स रसीद (1 साल से अधिक पुरानी न हो)
12. क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट रसीद (3 महीने से अधिक पुरानी न हो)
13. बीमा पॉलिसी की रसीद
14. बैंक के लेटर हेड पर जारी फोटोयुक्त पत्र
15. रजिस्टर्ड कंपनी के लेटर हेड पर जारी फोटोयुक्त पत्र
16. मान्यताप्राप्त शैक्षिक संस्थान के लेटर हेड पर जारी फोटोयुक्त पत्र
17. मनरेगा जॉब कार्ड
18. शस्त्र लाइसेंस
19. पेंशनर कार्ड
20. स्वतंत्रता सेनानी कार्ड
21. किसान पासबुक
22. CGHS / ECHS कार्ड
23. सांसद, विधायक या गजटेड अफसर या तहसीलदार के लेटरहेड पर जारी फोटो युक्त पता प्रमाणपत्र
24. ग्राम प्रधान या समकक्ष की ओर से जारी पता प्रमाणपत्र
(ग्रामीण क्षेत्र के निवासी हैं तो)
25. इनकम टैक्स असेसमेंट आॅर्डर
26. वाहर रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र
27. रजिस्टर्ड सेल/लीज/रेंट एग्रीमेंट
28. डाक विभाग की ओर से जारी फोटोयुक्त प्रमाणपत्र
29. राज्य सरकार की ओर से जारी फोटोयुक्त जाति या मूल निवासी प्रमाणपत्र
30. अक्षमता या विकलांगता प्रमाणपत्र, जोकि उपयुक्त अधिकारी की ओर से जारी किया गया हो
31. गैस कनेक्शन बिल (3 महीने से अधिक पुराना न हो)
32. पति या पत्नी का पासपोर्ट
33. माता—पिता का पासपोर्ट (सिर्फ नाबालिग के मामले में)
34. सरकारी आवास आवंटन प्रमाणपत्र जो कि 3 साल से अधिक पुराना न हो
35. विवाह प्रमाण पत्र, जो पता युक्त हो और उपयुक्त सरकारी अधिकारी की ओर से जारी किया गया हो।

c. DOB (Date Of Birth)

1. जन्म प्रमाणपत्र
2. SSLC Book/Certificate
3. पासपोर्ट
4. गजटेड अफसर के लेटरहेड पर जारी जन्म प्रमाणपत्र
5. पैन कार्ड
6. सरकारी बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी Marksheet
7. सरकारी विभाग या कंपनी का पहचान प्रमाणपत्र, जिसमें जन्मतिथि भी दर्ज हो
8. सरकारी पेंशन पेमेंट आर्डर
9. केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य सेवा योजना फोटो कार्ड या Ex-Servicemen कार्ड

d. POR ( Proof of Relationship )

1. राशन कार्ड
2. मनरेगा जॉब कार्ड
3. CGHS/State Government/ECHS/ESIC का मेडिकल कार्ड
4. पेंशन कार्ड
5. आर्मी कैं​टीन कार्ड
6. पासपोर्ट
7. जन्म-मृत्यु पंजीयक, नगर निगम या अन्य सक्षम अधिकारी से जारी जन्म प्रमाणपत्र
8. सरकारी विभाग से जारी परिवार संबंधी दस्तावेज
9. सरकारी विवाह प्रमाणपत्र.

नोट:  किसी प्रमाण के संबंध में original documents उपलब्ध न होने की स्थिति में, उन प्रमाणपत्रों की फोटो कॉपी पब्लिक नोटरी या गजटेड आॅफिसर से सत्यापित कराकर दी जा सकती है।

Disclosure under section 3(2) of THE AADHAAR (TARGETED DELIVERY OF FINANCIAL AND OTHER SUBSIDIES, BENEFITS AND SERVICES) ACT, 2016

यहां पर आपको एक घोषणापत्र भरना है जिसमें घोषणा की जानी है कि आप कम से कम 6 महीने से भारत के नागरिक हैं। मेरी ओर से UIDAI को दी गई सभी जानकारियां सत्य, सही और सटीक (true, correct and accurate) हैं। मुझे ज्ञात है कि मेरी ओर से दी गई सूचनाएं व बायोमेट्रिक डाटा आधार कार्ड बनाने के लिए और प्रामाणिकता (authentication) के लिए है। मुझे पता है कि मेरी पहचान संबंधी जानकारियां (core biometric को छोड़कर) आधार ऐक्ट के अनुसार, पहचान प्रामाणिकता हेतु किसी एजेंसी को मेरी सहमति पर ही दी जाएंगी। मुझे अपनी पहचान संबंधी जानकारियां (core biometrics को छोड़कर) UIDAI की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत पाने का अधिकार होगा।

Verifier’s Stamp and Signature:
(Verifier must put his/her Name, if stamp is not available)

यहां पर आपके फॉर्म को वैरिफाई करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर होंगे। उसके पद संबंधी मुहर सहित। मुहर न होने की स्थित में उसे अपना नाम दर्ज करना आवश्यक है।

Applicant’s signature/Thumbprint

फॉर्म में सबसे नीचे दाहिनी ओर आपके हस्ताक्षर या अंगूठा निशान लगाएं जाएंगे।

आधार कार्ड अपडेट फॉर्म कैसे भरा जाता है?

आप ई-आधार डाउनलोड करने के लिए uidai.gov.in पर “डाउनलोड आधार” पर क्लिक करें।.
पता-1. ... .
“आधार डेटा अद्यतन/ परिवर्तन फॉर्म” uidai.gov.in पर “अपडेट रिक्वेस्ट बाई पोस्ट” पर क्लिक करें।.
स्थायी नामांकन केंद्र जाकर: ..

घर बैठे आधार कार्ड अपडेट कैसे करें?

सर्वप्रथम UIDAI के ऑफिशल पोर्टल https://uidai.gov.in/ पर विजिट करें। ऑफिशियल वेबसाइट पर होम पेज पर दिखाई दे रहे अपडेट योर आधार (Update Your Aadhaar ) सेक्शन पर क्लिक करें। साथ ही अपडेट Demographics Data Online के ऑप्शन को चुनें। रीडायरेक्ट पेज पर अपना आधार नंबर दर्ज करें

आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए क्या क्या लगता है?

नाम में सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज़.
पासपोर्ट.
पैन कार्ड.
राशन कार्ड या PDS फोटो कार्ड।.
वोटर आईडी.
आवेदक का ड्राइविंग लाइसेंस.
भारत सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र.
सर्विस आईडी कार्ड जो कि पीएसयू द्वारा जारी किया जाता है.
NREGA का जॉब कार्ड.

आधार कार्ड को अपडेट होने में कितना समय लगता है?

आधार अद्यतनीकरण में आवेदन की तिथि से 90 दिनों का समय लगता है।