कुंभ राशि के गुण कितने मिलते हैं? - kumbh raashi ke gun kitane milate hain?

कुंभ राशि के 36 गुण की सम्पूर्ण जानकारी और सम्बंधित उपाय

कुंभ राशि के 36 गुण बेहद प्रभावशाली और उत्कृष्ट हैं। इस राशि के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व और हंसमुख स्वभाव के स्वामी होते हैं।

कुंभ राशि के गुण कितने मिलते हैं? - kumbh raashi ke gun kitane milate hain?

कुंभ  राशि  वालों  का  जीवन

कुंभ राशि के व्यक्ति अमूमन संकोची स्वभाव के होते हैं, पर उनका व्यक्तित्व प्रभावशाली होता है। उनका शरीर मध्यम कद का होता है। अधिकतर उनका रंग गोरा, चेहरा सुन्दर और गोल और बाल भूरे होते हैं। वे प्रगतिशील जीवन जीने में और जीवन के प्रति एक स्वस्थ दृष्टिकोण रखने में विश्वास रखते हैं। हमेशा अपने कामों में सकतर्कता, एकाग्रता और धैर्य कुंभ राशि के 36 गुण में से एक है।

स्वभाव से कुंभ राशि के जातक दयालु और सज्जन होते हैं। साथ में तीव्र स्मरण शक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के भी स्वामी होते हैं। उनसे वार्तालाप रुचिकर होता है, क्यूंकि वे सोची समझी और तर्क पूर्ण बातें करते हैं। उनकी तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है, और उनका अपने परिवार के प्रति लगाव भी होता है। इनकी ध्यान और साधना में भी विशेष रूचि होती है।

कुंभ राशि की लड़कियाँ कैसी होती हैं? अधिकतर इस राशि की लड़कियाँ आत्म विश्वास से भरी और अनुशासन से भरपूर होती हैं। इन्हें अपने जीवन में बेवजह की दखलंदाजी पसंद नहीं होती है।

आप मकर राशि आज का प्रेम राशिफल जानने के लिए, यहाँ क्लिक कीजिये, 

कुम्भ  राशि  का  प्यार

कुंभ राशि वाले प्यारके मामले में कैसे होते हैं? या फिर कुंभ राशि का जीवनसाथी कौन है? या फिर कुंभ राशि से कौन सी राशि प्यार करती है? ज्यादातर कुंभ राशि के पुरुषों की जोड़ी वृष, सिंह, और धनु राशि वाली स्त्रियों के संग सफल होती है। इन्हें अधिकतर होशियार, बुद्धिमान, और दिलचस्प बातें करने वाले व्यक्तियों में दिलचस्पी होती है। अपने संकोची स्वभाव के कारण, यह भले ही अपने प्यार को बोल कर जताने में सफल नहीं होते हैं, किंतु इनके प्रेमी हमेशा इनके हाव- भाव से अच्छा महसूस करते हैं।

कुम्भ राशि का प्यार अधिकतर सफल रहता है, क्यूंकि यह जीवंत, हंसमुख, उत्साही और सामंजस्यपूर्ण व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं। इनके दोस्त हमेशा विश्वसनीय, ईमानदार, पढ़ाकू और तालमेल बैठाने वाले होते हैं।

कन्या राशि की लव लाइफ के बारे में पढ़िए, यहाँ क्लिक कीजिये, 

कुंभ  राशि  वालों  के  लिए  उपाय

कुम्भ राशि वालों की परेशानी कब दूर होगी? या फिर कुम्भ राशि वालों का कौन सा ग्रह ख़राब चल रहा है? या फिर कुम्भ राशि वालों को धन प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए? इन सारे प्रश्नो के उत्तर के लिए आपके लिए एक विश्वसनीय ज्योतिषाचार्य से सम्पर्क करना हितकर रहेगा, क्यूंकि हर व्यक्ति के ग्रह गोचर के आधार पर ही उसके बारे में उचित जानकारी दी जा सकती है।

कुंभ राशि के 36 गुण के बारे में और अधिक जानकारी के लिए, और अपने सुखी भविष्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए, आपको अपनी जन्म पत्रिका ज्योतिषाचार्य को दिखाकर उनसे उचित उपाय और समस्या का समाधान प्राप्त करना चाहिए।

Tags

कुंभ राशि के गुण कितने मिलते हैं? - kumbh raashi ke gun kitane milate hain?


कुम्भ राशि के सामान्य लक्षण एवं गुण  (Kumbh Rashi General Characteristic)

भौतिक लक्षण :मध्यम कद, हृष्ट-पुष्ट चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए कनपटियां और जांघे विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण :मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं।

संकोची होते हे।, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतौल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारम्भ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सकतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रूचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन पे्रमी और सज्जन होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रूचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बृद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातात्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनाप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है। क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग : संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टान्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ ससे चोट की आशंका रहतती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष : 33, 48, 64
वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखें जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुन्दर प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव होता है। पुरूष राशि है।

यह भी पढ़ना न भूलें: मीन राशि की सम्पूर्ण जानकारियाँ

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

  • कुंभ राशि
    दैनिक राशिफल
  • कुंभ राशि
    साप्ताहिक राशिफल
  • कुंभ राशि
    मासिक राशिफल
  • कुंभ राशि
    वार्षिक राशिफल

कुंभ राशि के कितने गुण मिलते हैं?

कुंभ राशि वालों का जीवन वे प्रगतिशील जीवन जीने में और जीवन के प्रति एक स्वस्थ दृष्टिकोण रखने में विश्वास रखते हैं। हमेशा अपने कामों में सकतर्कता, एकाग्रता और धैर्य कुंभ राशि के 36 गुण में से एक है।

कुंभ राशि वाले कितने भाग्यशाली होते हैं?

कुंभ राशि के जातकों के लिए 4, व 8 के अंक भाग्यशाली होते हैं

कुंभ राशि का जीवनसाथी कौन है?

कुंभ और मिथुन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन और कुंभ राशि के जातक अच्छे जीवन साथी साबित होते हैं। इन दोनों राशियों के जातकों में प्यार बड़ा ही फलता फूलता है। इनका रिश्ता रोमांस से भरा होता है। रिश्ते में ये एक दूसरे को उत्तेजित करते हैं।

कुंभ राशि की मित्र राशि कौन सी है?

कुंभ राशि के जातकों की वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला व मकर राशि वालों के साथ मित्रता रहती है। इनकी मेष, कर्क, सिंह व वृश्चिक राशि वालों के साथ शत्रुता रहती है या हमेशा झगड़े चला करते हैं।