कर्क राशि वाले कैसे होते हैं - kark raashi vaale kaise hote hain

कर्क राशि वाले पुरूष स्‍वभाव से ईमानदार और भावुक होते हैं। चंचल मन के कारण ये पुरूष दिलफेंक मिजाज़ के होते हैं। कर्क राशि के पुरूषों के व्‍यक्‍तित्‍व को शब्‍दों में बयां करना ज़रा मुश्किल काम है। इन्‍हें जानने के लिए धैर्य की आवश्‍यकता होती है। उनका चिड़चिड़ा स्‍वभाव अचानक से कब नरम हो जाए आपको पता ही नहीं चलता। मुश्किल घड़ी में इन्‍हें एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो इन्‍हें सहारा दे सके। उनकी सतर्कता आपको प्रभावित करेगी तो वहीं उनके निराशा से भरे बोल उनके प्रति आपके झुकाव को कम कर देंगें।

एशिया कप 2016: फाइनल मैच भारत-बंग्लादेश…

कर्क राशि के पुरूष सभ्‍य, विनम्र और समझदार होते हैं। मुश्किल समय में कैसे एडजस्‍ट करना है इन्‍हें अच्‍छे से पता होता है। इनका व्‍यक्‍तित्‍व थोड़ा रहस्‍यों से भरा जरूर होता है लेकिन आकर्षक होता है। समझदार और व्यावहारिक होने के साथ-साथ ये पुरूष रोमांटिक भी होते हैं। शत्रुता निभाने में ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। मनमौजी मिजाज़ के ये पुरूष अंदर से बेहद नरम और स्‍पष्‍ट स्‍वभाव के होते हैं।

Horoscope 2019

क्यों इस बार होलिका दहन में बनी संशय की स्थिति…….

कर्क राशि वाले पुरूष प्रेमी के रूप में -:

प्‍यार के मामले में कर्क राशि के पुरूष अपने पार्टनर के प्रति सुरक्षा का भाव रखते हैं। ऐसे पुरूष अपने पार्टनर की इच्‍छाओं का पूरा ख्‍याल रखते हैं और जरूरत पड़ने पर उनके साथ खड़े नजर आते हैं।

Janam Kundali

ऐसे पुरूष पैसे की बचत करना अच्‍छे से जानते हैं। कभी-कभी कंजूस कहलाने वाले ये पुरूष एक स्‍मार्ट सेवर साबित होते हैं। आर्थिक तंगी में भी ये पुरूष हमेशा टिप-टॉप रहना पसंद करते हैं।

केतु के कुछ तीखे तो कुछ मीठे अनुभव सिद्ध फल…….

किसी भी जानकारी के लिए Call करें :  8882540540

ज्‍योतिष से संबधित अधिक जानकारी और दैनिक राशिफल पढने के लिए आप हमारे फेसबुक पेज को Like और Follow करें : Astrologer on Facebook

कर्क राशि के जातकों का गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व

कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा होता है। कर्क राशि के तहत जन्मे जातक अपने घर, अपने लोगों से काफी जुड़े हए होते हैं। इस राशि के लोग भावनात्मक और संवेदनशील होते हैं। हालाँकि जब इन्हें गुस्सा आता है तब इन लोगों का व्यवहार काफी कड़वा और विषादपूर्ण हो जाता हैं।

कर्क राशि का चिन्ह : कर्क राशि का राशि चिन्ह ‘केकड़ा’ होता है, इसीलिए कर्क जातकों के अंदर भावुकता, चंचलता, संवेदनशीलता और शीतलता कूट-कूटकर भरी होती है। चंद्रमा को मन का स्वामी माना जाता है इसलिए कर्क जातक किसी भी इंसान के मन की बात बिना उनके कहे भी जान जाते हैं।

कर्क जातकों की शारीरिक बनावट : आमतौर पर कर्क जातकों की कद-काठी सामान्य होती है। इसके अलावा कर्क जातकों की उँगलियाँ काफी मोटी और हथेली काफी कोमल होती है। कर्क जातकों के सिर पर चोट या तिल का निशान भी होता है।

कर्क जातकों का व्यक्तित्व : कर्क राशि के जातक बहुत ही दृढ़ और साथ में उतने ही दुर्बल भी होते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही भावुक और दूसरों के जीवन में क्या चल रहा है, उसकी पूरी जानकारी भी रखने वाले होते हैं। कर्क जातक अगर कोई काम शुरू करते हैं तो उसे पूरा किये बिना नहीं छोड़ते हैं।

कर्क जातकों के शौक : कुछ कर्क जातकों को लोगों की मदद करने में, दान-पुण्य, समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर उनके लिए काम करने का शौक होता है तो वहीं कुछ जातकों को ऐसे काम का शौक होता है जिसमें उन्हें ख़ुशी मिलती है जैसे तैराकी, घुड़सवारी, इत्यादि।

कर्क जातकों की कमियाँ : कर्क जातकों का कोई अपना या कोई दोस्त भी यदि उनके विरुद्ध जाता है तो कर्क जातक उसकी भी उपेक्षा करने से नहीं चूकते हैं। किसी छोटे बच्चे की तरह कर्क जातकों की कुछ असंभव इच्छाएं होती हैं जो अगर पूरी न हो पाएं तो कर्क राशि के लोग गुस्सा भी हो जाते हैं।

कर्क जातकों का शिक्षा और व्यवसाय : कर्क राशि के जातकों को दर्शन-शास्त्र, अर्थ-शास्त्र, अभिनय, नर्सिंग, कानून, इंजीनियरिंग, ज्योतिष, गणित, इन क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण की विशेष रूचि होती है। कर्क जातक मानसिक श्रम करने में विश्वास करते हैं इसलिए किसी भी तरह के उद्योग और व्यवसाय में इन्हे विशेष सफलता मिलती है।

कर्क जातकों का प्रेम संबंध : प्रेम संबंध के मामले में कर्क जातक बहुत ही गंभीर होते हैं, इन्हे अपने प्यार में किसी भी तरह का कोई सस्तापन बिलकुल नहीं पसंद होता हैं। हालाँकि प्रेम ही कई बार कर्क जातकों के लिए हानि का कारण बनता है इसलिए उन्हें सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशि के जातकों का वैवाहिक/दांपत्य जीवन- पारिवारिक जीवन : कर्क राशि के जातकों के जीवन साथी भी यदि उनके काम में किसी तरह की कोई हस्तक्षेप करते हैं तो ये कर्क जातकों को बिलकुल रास नहीं आता है। कर्क जातक बेहद ईमानदार प्रवृत्ति के होते हैं जिसकी वजह से ये ज्यादा पैसे नहीं कमा पाते हैं और अपनी पत्नी के अधीन ही रहते हैं। इसके साथ ही कर्क राशि के जातकों के पारिवारिक जीवन में ज़्यादा कलह नहीं होती है।

कर्क राशि के जातकों के इष्ट मित्र : कर्क राशि के लोगों की वृषभ, मीन, वृश्चिक और कन्या राशि वाले लोगों के साथ अच्छी बनती है लेकिन इनकी कर्क राशि वाले के साथ ही संबंध अच्छे नहीं होते क्योंकि ये एक-दूसरे की आलोचना करते रहते हैं।

कर्क जातकों का शुभ अंक : 2 और 7

कर्क जातकों का शुभ रंग : सफ़ेद, हल्का नीला और क्रीम

कर्क जातकों का शुभ दिन : सोमवार

कर्क जातकों का शुभ रत्न : मोती

कर्क राशि का जीवनसाथी कौन है?

कर्क राशि वाले जातकों का बचपन थोड़ा कठिनाईयों भरा होता है किन्तु मध्यावस्था में वे सफलता अर्जित करते हैं. वहीं, विवाह के मामले में मेष, वृष और वृश्‍चिक राशि की महिलाएं कर्क राशि के पुरुषों के लिए अच्छी जीवनसाथी साबित होती हैं.

कर्क राशि प्यार में कैसे होते हैं?

कर्क प्रेम राशिफल कर्क राशि वाले एक अच्छे प्राणी होते हैं और जब बात प्यार की आती है तो वे बेहद संवेदनशील और वफादार होते हैं। वे प्यार में बहुत सहज होते हैं और ऐसे व्यक्ति को अपना साथी बनाना चाहते हैं जो उन्हें गहराई से समझ सके।

कर्क राशि वालों को गुस्सा क्यों आता है?

इनके अंदर सूझ-बूझ की कमी नहीं रहती लेकिन असुरक्षा की भावना काफी मिलती है। अपनी इसी भावना के कारण कभी-कभी काफी कठोर और अशिष्ट व्यवहार करने लगते हैं। इनको जल्दी गुस्सा नहीं आता है लेकिन जब आता है तो यह छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाते हैं और क्रोध करते हैं।

कर्क राशि के दुश्मन कौन है?

कर्क राशि के शत्रुओं में कुंभ राशि के जातक का नाम होता है, इस बात में कोई दोराय नहीं है।