इंसान के ऊपर छिपकली गिरे तो क्या होता है? - insaan ke oopar chhipakalee gire to kya hota hai?

हिंदी न्यूज़20 TIPS: अगर शरीर के इन जगहों पर गिरे छिपकली तो हो जाएंगे मालामाल

छिपकली हर किसी के घरों में पाई जाती है। अक्सर लोगों के ऊपर छिपकली गिरती है, लेकिन क्या आपको पता है कि शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने से शकुन या अपशकुन माना जाता है। छिपकली के...

इंसान के ऊपर छिपकली गिरे तो क्या होता है? - insaan ke oopar chhipakalee gire to kya hota hai?

लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 26 Sep 2016 08:30 PM

छिपकली हर किसी के घरों में पाई जाती है। अक्सर लोगों के ऊपर छिपकली गिरती है, लेकिन क्या आपको पता है कि शकुनशास्त्र के अनुसार छिपकली के शरीर पर गिरने से शकुन या अपशकुन माना जाता है। छिपकली के गिरने से मृत्यु होने या फिर पैसे प्राप्त होने के संकेत मिलते हैं। इतना ही नहीं यदि आपके शरीर पर किसी भी अंग पर छिपकली गिरती है तो हम आपको बताते हैं कि क्या फायदा और नुकसान होने की संभावना हो सकती है।

जानिए शकुन शास्त्र के अनुसार क्या होगा फायदा या नुकसान?

  1. अगर छिपकली लड़ती हुई दिखे तो अपने परिवार या मित्र से झगड़ा संभव है और अलग होती दिखे तो किसी प्रियजन से बिछुडऩे का दु:ख सहन करना पड़ सकता है।
  2. दिन में भोजन करते समय यदि छिपकली की आवाज सुनाई दे तो शीघ्र ही कोई शुभ समाचार मिल सकता है या फिर कोई शुभ फल प्राप्त होने की संभावना हो सकती है। हालांकि ये घटना बहुत कम होती है क्योंकि छिपकली अधिकांश रात के समय बोलती है।
  3. अगर छिपकली कभी आपके माथे पर गिर जाती है तो यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इसके अलावा संपत्ति मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  4. अगर छिपकली आपके बालों पर गिरती है, इसका यह संकेत है कि जल्द ही आपकी मृत्यु हो सकती है।
  5. छिपकली यदि दाहिने कान पर गिरती है तो आभूषण की प्राप्ति हो सकती है, जबकि बाएं कान पर छिपकली का गिरने पर आयु में वृद्धि होगी।
  6. यदि घर या बाहर नाक पर गिरती है छिपकली तो जल्द ही भाग्योदय होने की संभावना होती है।
  7. चेहरे पर छिपकली गिरने से स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिल सकता है।
  8. बाएं गाल पर छिपकली गिरने पर पुराने मित्र से मुलाकात होगी। दाहिने गाल पर छिपकली गिरना यानी आपकी उम्र बढ़ेगी।
  9. अगर आपके गर्दन पर छिपकली गिरती है तो इसका मतलब है कि यश की प्राप्ति होगी।
  10. आपके दाढ़ी पर छिपकली गिरने का मतलब आपके सामने जल्द ही कोई भयानक घटना हो सकती है।
  11. यदि मूंछ पर छिपकली गिरती है यानी आपको किसी भी चींज के लिए सम्मानित किया जा सकता है।
  12. छिपकली अगर भौंह पर गिरती है तो धन की हानि हो सकती है।
  13. दाहिनी आंख पर छिपकली गिरने का मतलब किसी दोस्त से मुलाकात होगी, जबकि बाईं आंख पर छिपकली गिरने का मतलब जल्द ही कोई बड़ी हानि होगी।
  14. दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने पर विजय की प्राप्ति होती है, जबकि बाएं कंधे पर अगर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं।
  15. दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरे तो धन लाभ मिलता है, जबकि बायीं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है। 
  16. दाहिनी हथेली पर छिपकली गिरने से कपड़े मिलते हैं, जबकि बाईं हथेली पर छिपकली गिरने पर धन की हानि होती है।
  17. छाती के दाहिनी ओर छिपकली गिरने से जल्द ही ढेर सारी खुशियां मिलती हैं जबकि बाईं ओर गिरने से घर में ज्यादा क्लेश होता है।
  18. पेट पर छिपकली गिरने से आभूषण की प्राप्ति होती है।
  19. दाहिने घुटने पर छिपकली गिरने से यात्रा का संयोग बनेगा। बाएं घुटने पर छिपकली गिरने का मतलब बुद्धि की हानि है।
  20. दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरना यानी यात्रा से लाभ मिलता है। बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा। दाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब ऐश्वर्य की प्राप्ति है। वहीं बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी।

इंसान के ऊपर छिपकली गिरे तो क्या होता है? - insaan ke oopar chhipakalee gire to kya hota hai?

डीएनए हिंदी: गर्मी का मौसम आते ही इधर-उधर छिपी हुई छिपकलियां भी अचानक से बाहर निकलकर सामने आने लगती हैं. कभी जमीन पर, कभी दीवारों पर, कभी वार्डरोब तो कभी खिड़कियों और दरवाजों के पीछे नजर घुमाकर देखने पर कहीं न कहीं दिखाई दे ही जाती हैं. छिपकली को देखकर तमाम लोगों को डर लगता है. जरा सोचिए कि अगर ये आपके शरीर के किसी अंग पर गिर जाएं तो? वैसे तो छिपकली के जहरीले होने के कारण ऐसा होने पर तुरंत अच्‍छे से नहाने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि छिपकली का शरीर के कुछ हिस्‍सों (Body Parts) पर गिरना शुभ भी माना जाता है? इसके अलावा कुछ अंगों पर छिपकली का गिरना बहुत अशुभ भी होता है. आज जानते हैं छिपकली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत. 

ये भी पढ़ें- Daily Horoscope: आज इन राशि वालों के चमकेंगे 'सितारे', किस्मत देगी पूरा साथ

क्या कहते हैं शास्त्र?
शकुन शास्त्र में छिपकली से जुड़े शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में विस्‍तार से बताया गया है. इसके अनुसार, छिपकली का शरीर पर गिरना धनलाभ-सम्‍मान भी दिलाता है तो वहीं मौत जैसे अशुभ संकेत भी देता है. 

  • कहा गया है कि अगर आपको कोई छिपकली लड़ती हुई दिखे तो ऐसे में आपका अपने परिवार या मित्र से झगड़ा संभव है. वहीं अगर आपको अलग होती हुई छिपकली नजर आए तो इसका मतलब है कि आप किसी प्रियजन से बिछुड सकते हैं. 
  • दिन में भोजन करते समय अगर छिपकली की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब है कि जल्‍द ही आपको कोई खुशखबरी या लाभ मिलने वाला है. वैसे ऐसा बहुत कम ही होता है क्योंकि छिपकली रात में ही बोलती है. 
  • छिपकली का माथे पर गिरना शुभ संकेत हो सकता है. यह संपत्ति मिलने का इशारा भी हो सकता है. 
  • वहीं अगर छिपकली बालों पर गिरे तो इसका संबंध मौत से होता है. 
  • दाहिने कान पर छिपकली गिरने से ज्‍वेलरी मिलती है तो बाएं कान पर छिपकली गिरने से आयु बढ़ती है. 
  • छिपकली का नाक पर गिरना भाग्योदय का संकेत है. 
  • चेहरे पर छिपकली गिरने से स्वादिष्ट भोजन या फिर खाने का निमंत्रण मिल सकता है.
  • बाएं गाल पर छिपकली गिरना पुराने मित्र से मुलाकात का समाचार देता है तो दाएं गाल पर छिपकली गिरने से उम्र बढ़ती है.
  • गर्दन पर छिपकली गिरने का मतलब मान-सम्‍मान बढ़ेगा.
  • छिपकली का भौंह पर गिरना धन हानि का इशारा है. 
  • दाहिने कंधे पर छिपकली गिरने से किसी मामले में विजय मिलती है तो बाएं कंधे पर छिपकली गिरे तो नए शत्रु बनते हैं.
  • दाहिने हाथ पर छिपकली गिरने से धन लाभ होता है, बाएं हाथ पर गिरने से संपत्ति छिन सकती है. 
  • दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली का गिरना यात्रा से लाभ दिलाता है, बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरने से बीमारी या घर में कलह होती है. 
  • दाएं पैर के तलवे पर छिपकली का गिरना या छू जाना ऐश्वर्य प्राप्ति का इशारा है, बाएं पैर के तलवे पर छिपकली गिरने का मतलब व्यापार में हानि होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

छिपकली इंसान के ऊपर गिरती है तो क्या होता है?

शत्रुओं का होता है नाश शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर छिपकली आपके ऊपर से गिरकर शरीर के लेफ्ट साइड की ओर तक पहुंच जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। शास्त्र के अनुसार आपको धन की प्राप्ति होती है। वहीं अगर आपकी गर्दन पर छिपकली गिर जाए तो इससे शत्रुओं का नाश होता है।

शरीर पर छिपकली गिरने के बाद क्या करना चाहिए?

शरीर पर छिपकली गिरने पर क्या करें?.
जब कभी शरीर पर छिपकली गिर जाती है तो अपशकुन निवारणार्थ हेतु सर्वप्रथम स्नान कर यह मंत्र 108 बार या 21 बार अवश्य जपें :.
लाभप्रद मंत्र :-.
ॐ नमः शांते प्रशांते ॐ,.
हीं हीं सर्व क्रोध प्रशमनी स्वाहा। उक्त मंत्र लाभप्रद है एवं अशुभ प्रभाव को क्षीण करते हैं और मंगल होता है।.

स्त्री के शरीर पर छिपकली गिरने से क्या होता है?

शकुनशास्त्र के अनुसार स्त्रियों के बाएं तरफ छिपकली गिरना शुभ संकेत माना जाता है अर्थात छिपकली यदि स्त्री के बाएं अंग पर गिरती है तो किसी शुभ फल की प्राप्ति होगी परन्तु यही छिपकली जब महिला के दाएं अंग पर गिरती है तो इसका गिरना अशुभ माना जाता है.

शरीर के बाएं अंग पर छिपकली गिरने से क्या होता है?

वहीं महिलाओं के बाएं अंगों पर छिपकली गिरना शुभ संकेत होता है. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको धन लाभ होने वाला है. महिलाओं के बाएं गाल पर छिपकली गिरे तो इसका मतलब है कि आपकी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. वहीं पुरुषों के दाएं गाल पर छिपकली गिरे तो मतलब है कि व्यक्ति की उम्र बढ़ती है.