भारत में कौन कौन सी जनजाति है राज्यो के अनुसार लिखो? - bhaarat mein kaun kaun see janajaati hai raajyo ke anusaar likho?

भारत में जनजातीय समुदाय के लोगों की काफी बड़ी संख्या है और देश में 50 से भी अधिक प्रमुख जनजातीय समुदाय हैं। देश में रहने वाले जनजातीय समुदाय के लोग नेग्रीटो, ऑस्ट्रेलॉयड और मंगोलॉयड प्रजातियों से सम्बद्ध हैं। भारत सरकार अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए प्रयासरत है जो कि देश की आबादी का 08 प्रतिशत हिस्सा हैं। इनमें से 18 लाख आदिम जनजाति समूह के हैं।

दसवीं पंचवर्षीय योजना और 2006-07 की वार्षिक योजना का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति के सामाजिक, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक न्याय की त्रिस्तरीय व्यवस्था द्वारा इन्हें मजबूत बनाना है। दसवीं योजना के तहत 5,754 करोड़ रुपए योजना के लिए स्वीकृत किए गए जबकि 2006-07 की अवधि के लिए 1,760.19 करोड़ रुपए प्रस्तावित किए गए हैं। पांचवी पंचवर्षीय योजना के दौरान अपनाई गई जनजातीय उपयोजना का विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अनुपालन कर रही हैं।

जनजातीय उपयोजना को दी जा रही विशेष केंद्रीय सहायता के अतिरिक्त जनजातीय कल्याण और विकास के लिए चलाई जा रही विशेष योजनाओं के लिए राज्य सरकारों को अनुदान भी प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय जनजाति वित्त विकास निगम की स्थापना जनजातियों के आर्थिक विकास पर ध्यान देने के लिए किया गया है। वर्ष 2006-07 की अवधि के लिए इस मद में 30 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

प्रिय पाठकों! माय नियर एग्जाम में आपका स्वागत हैं। आज इस लेख भारत की जनजातियां के बारे जानकारी देने वाले है। Major tribes of India PDF trick in Hindi के माध्यम से आपके सभी सवालों का जवाब जैसे जनजाति क्या है? भारत की प्रमुख जनजातियां एवं उनके निवास क्षेत्र, भारत की जनजातीय PDF, भारत की जनजातीय जनगणना 2011, साथ ही साथ वीडियो के माध्यम भारत की प्रमुख जनजातियां ट्रिक के बारे से आसानी से समझ सकते हैं।

किस राज्य में कौन सी जनजाति पाई जाती है इसका विवरण लेख के अंतिम पारा में दिया गया है।


Table of Contents

भारत की जनजातियां जनगणना 2011

जनजातियां क्या है? 

भारत की प्रमुख जनजातियां एवं विशेषता

भारत की प्रमुख जनजातियां ट्रिक वीडियो

भारत की जनजातियां एवं उनके निवास क्षेत्र


भारत की जनजातीय जनगणना 2011

• 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में जनजातियों की कुल जनसंख्या 10,42,81,034 है। जो भारत की कुल जनसंख्या का 8.6% हैं। जिसमे ग्रामीण जनसंख्या 11.3% जबकि शहरी जनसंख्या 2.8% हैं।

• भारत में जनजातियों का लिंगानुपात 990 हैं। जिस में सर्वाधिक लिंगानुपात गोवा (1046) तथा सबसे कम जम्मू कश्मीर (924) का है।

• दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा एवं पुडुचेरी  में कोई भी ST (अनुसूचित जनजाति) नहीं पाई जाती है।


जनजाति क्या है? | भारत की प्रमुख जनजातियां

जनजाति एक ऐसा सामाजिक समूह है जो एक क्षेत्र विशेष से जुड़ा होता है और अपने इस समूह में विवाह करता है। लिंग पर आधारित श्रम विभाजन के अतिरिक्त अन्य श्रम विभाजन नहीं करता तथा वंशानुगत अथवा अन्य प्रकार की जनजाति समूहों से प्रभावित होता है। इसके प्रत्येक समूह की अलग-अलग भाषा होती है।

जनजाति समूह अपनी संस्कृति एवं क्षेत्रीय संगठनों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील होते हैं। भारत के संविधान में इन्हें अनुसूचित जनजाति कहा गया है। किंतु भारतीय संविधान में अनुसूचित जनजाति को परिभाषित नहीं नहीं किया गया है।


भारत में कौन कौन सी जनजाति है राज्यो के अनुसार लिखो? - bhaarat mein kaun kaun see janajaati hai raajyo ke anusaar likho?
भारत की प्रमुख जनजातियां 


भारत की प्रमुख जनजातियां एवं विशेषता

  • शीर्ष अनुसूचित जनजाति जनसंख्या वाले राज्य क्रमशः महाराष्ट्र, उड़ीसा, राजस्थान, गुजरात
  • प्रतिशत की दृष्टि से शीर्ष अनुसूचित जनजाति वाले राज्य/केंद्र शासित प्रदेश क्रमशः लक्षदीप, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश


भील जनजाति

• भील शब्द का अर्थ 'धनुष' होता है जिसकी उत्पत्ति द्रविड़ के 'बील' से हुआ है।

• यह भारत की सबसे बड़ी जनजाति है। यह भारत एक प्रमुख जनजाति है, ये जनजाति मुख्यता राजस्थान, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक एवं त्रिपुरा राज्य में पाई जाती है।


गोंड जनजाति

• गोंड भारत की दूसरी सबसे बड़ी जनजाति है जो भारत के लगभग 13 राज्यों में निवास करती है। यह जनजातियां मुख्य रूप से छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश आदि राज्यों में निवास करती है।

• भील जनजाति द्रविड़ परिवार की जनजाति है इनकी भाषा गोंडी हैं। इनके मुख देवता बुढादेव, दूल्हादेव, बुड्डापेन हैं। इन जनजातियों का भूत प्रेत और जादू टोना में अत्यधिक विश्वास होता है।


संथाल जनजाति

• संथाल जनजाति के लोग कुशल कृषक एवं उत्तम शिकारी होते हैं यह भारत में पाई जाने वाली तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है।

संथाल जनजाति की शारीरिक विशेषता नाटे कद एवं चौड़ी और चपटी नाक है।

• संथाल जनजाति का मुख्य निवास क्षेत्र झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं असम राज्य में हैं।


मुंडा जनजाति

• मुंडा जनजाति की भाषा 'मुंडा' हैं। यह भाषा ऑस्ट्रिक परिवार की भाषा है। जिसमें वन, पर्वत, पशुपालन संबंधित शब्द अत्यधिक होते हैं। मुंडा जनजाति का प्रमुख त्योहार 'सरहुल' है।

• मुंडा जनजाति मुख्य रूप से झारखंड निवास करती है। लेकिन इसका कुछ हिस्सा बिहार पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा आदि राज्यों में भी निवास करते है।


बोडो जनजाति

• बोडो जनजाति मूल रूप से भारत के असम राज्य में निवास करती है। यह लोग बोडो भाषा बोलते हैं जो तिब्बत-वर्मा भाषा परिवार की ही एक शाखा है।

• बोडो जनजाति समूह कछारी, गारो, मेच, डिमसा आदि कई जनजातियों से मिलकर बना है। बोडो जनजाति को भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के अंतर्गत रखा गया है।


थारू जनजाति

• थारू जनजाति उत्तर प्रदेश के सीमा से लगे नेपाल तथा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर क्षेत्र में मुख्य रूप से प्रवाश करती है।

• थारू जनजाति हिंदू धर्म को मानते हैं तथा हिंदुओं के सभी त्योहार को मानते हैं थारू जनजाति दीपावली को शोक पर्व के रूप में मानते थे। लेकिन वर्तमान में दीपावली को शोक पर्व के रूप में नहीं मानते हैं।


भोटिया जनजाति

• भोटिया जनजाति के अधिकांश लोग पर्वतीय स्थानों पर निवास करते हैं इनका सकेंद्र उत्तरी क्षेत्र मुख्यता हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा सी किन राज्यों में है।

• भूटिया जनजाति आर्थिक शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से आने जनजातियों की अपेक्षा पिछड़ी हुई है। भूटिया जनजाति ऋतु प्रवास हेतु प्रसिद्ध है ।


नागा जनजाति

• नागा जनजाति भारत के नागालैंड राज्य में मुख्य रूप से निवास करती है इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में भी निवास करती हैं।

• नागा लोग कुशल जोधा होते हैं एवं भाला उनका प्रमुख अस्त्र है इनका प्रमुख त्यौहार मिथन हैं। नागा जनजाति ने नागिनी सिनेमा की एक अलग भाषा का विकास किया है जो विभिन्न नागा एवं असमिया भाषा का मिश्रित रूप है।


मीणा जनजाति

• मीणा जनजाति  राजस्थान में जनसंख्या की दृष्टि से प्रथम स्थान है।  यह राजस्थान के लगभग सभी जिलों में निवास करती है।

• मीणा शब्द की उत्पत्ति 'मीन' शब्द से हुई है जिसका अर्थ 'मछली' होता है। मीणा जाति अपनी उत्पत्ति विष्णु के 10 वें अवतार से मानती है।


टोडा जनजाति

• टोडा जनजाति पशुपालन का काम करती है। नीलगिरी की पहाड़ियों (दक्षिण भारत) पर निवास करती हैं।

• टोडा जनजाति में मुख्य प्रचलित भाषा 'टोडा' है, ये लोग समूह में निवास करते हैं।

• टोडा जनजाति में कन्या बद्घ प्रथा के कारण में बहुपति विवाह प्रथा प्रचलित है।


भारत की प्रमुख जनजातियां ट्रिक

नीचे दिए गए Video पर Click कर भारत की प्रमुख जनजातियां ट्रिक, major tribes of India trick आसानी से समझ सकते हैं

भारत की जनजातियां कौन कौन सी हैं?

गुजरात भील, बंजारा, कोली, पटेलिया, डाफर, टोड़िया.
हिमाचल प्रदेश गड्डी या गुड्डी, कनोरा, लाहौली.
जम्मू-कश्मीर बक्करवाल, गुज्जर, गद्दी, लद्दाखी.
केरल कादर, उराली, मोपला, इरूला, पनियान.
मध्य प्रदेश भील, लम्बादी, बंजारा, गोंड, अबूझमारिया, मुरिया, बिशनहार्न, गोंड खेरवाल असुर, वैगा, कोल, मुंडा.
महाराष्ट्र ... .
मणिपुर ... .
मेघालय.

भारत में कुल कितने जनजाति हैं?

2011 की जनगणना: अनुसूचित जनजातियों की कुल जनसंख्या 10,42,81,034 है, जो भारत की जनसंख्या का 8.6 प्रतिशत है। प्रारूप राष्ट्रीय जनजातीय नीति, 2006 भारत में 698 अनुसूचित जनजातियों को दर्ज करता है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, अनुसूचित जनजातियों के रूप में अधिसूचित व्यक्तिगत समूहों की संख्या 705 है।

भारत में कौन सी जनजाति ज्यादा पाई जाती है?

2011 की जनगणना के अनुसार भील भारत का सबसे बड़ा आदिवासी समूह है। वे भारत की कुल अनुसूचित जनजातीय आबादी का लगभग 38% हैं। भील जनजाति महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ-साथ त्रिपुरा में भी पाई जाती है।

जनजाति कितने प्रकार के होते हैं?

जनजातीय.