भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?


बाकी खबरें

  • भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?

    सीबीआई ने सोमवार को गोवा के मापुसा में एक विशेष अदालत में सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रावधानों के तहत आरोप पत्र दायर किया।

  • भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?

    विशेष जांच दल (एसआईटी) उनसे दो अन्य आरोपियों- निलंबित श्रम आयुक्त ऋषीश्वर लाल ऋषि और कारोबारी संदीप सिंह उर्फ रिंकू के साथ संयुक्त रूप से पूछताछ करना चाहता है।

  • भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?

    आदित्य ठाकरे ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी के साथ पटना में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से शिष्टाचार भेंट की।

  • भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?

    जेल प्रशासन ने बंदियों का सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर में इलाज शुरू करवा दिया है।

  • भारत में बेरोजगारी का सबसे प्रमुख कारण क्या है? - bhaarat mein berojagaaree ka sabase pramukh kaaran kya hai?

    20 नवंबर, समय सुबह 11 बजे, खिरियाबाग, जमुआ से जमीन मकान बचाने के लिए शुरू हुई पदयात्रा जिगिना करमनपुर, हसनपुर, कादीपुर हरिकेश होते हुए खिरियाबाग वापस आई। महिलाओं-पुरुषों ने नारे लिखी तख्तियां ले रखी…

महामारी का विनाशकारी प्रभाव
महामारी के बाद दुनिया बदल गई है। कोरोना वायरस महामारी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई। लॉकडाउन के दौरान लाखों लोगों का रोजगार छिन गया। देश के ज्यादातर लोगों की आय में कमी आई है।
-प्रियंका सिसोदिया,उदयपुर
.........................

बढ़ती जनसंख्या और सीमित संसाधन
बेरोजगारी बढऩे की मुख्य वजह बढ़ती हुई असीमित जनसंख्या वृद्धि दर व सीमित संसाधन हंै। सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है कि बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि दर में कमी लाकर बेरोजगारी से लड़ा जा सकता है
-कृष्ण प्रजापत,गुढ़ा गौडज़ी, झुंझुनू
......................

बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती
वर्तमान में बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है। बेरोजगारी का मुख्य कारण जनसंख्या वृद्धि है। साथ ही नवीन रोजगार की अपर्याप्तता, मशीनीकरण, निर्धनता एवं दोषपूर्ण शिक्षा प्रणाली बेरोजगारी की प्रमुख वजह हैं

- राधे सुथार भादसोड़ा, चित्तौडग़ढ़
.......................................

नौकरियों का सृजन नहीं
भारत में बेरोजगारी दर के बढऩे की वजह नौकरियों के सृजन की गति धीमी होना है। शिक्षित युवा तेजी से श्रमबल में शामिल हो रहे हैं, लेकिन इस गति से नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है।
-सुरेश
.....................................

संसाधनों का सदुपयोग नहीं
हमने अपनी क्षमताओं, संसाधनों और संभावनाओं का सदुपयोग नहीं किया। भारत में बेरोजगारी में वृद्धि का मुख्य कारण जनसंख्या में तीव्र वृद्धि है। इसके अलावा मैकाले की शिक्षा प्रणाली जो व्यावहारिक जीवन में कोई लाभप्रद सिद्ध नहीं हुई। सरकारी नौकरियों के प्रति आकर्षण तथा गलत सरकारी नीतियां भी इसके लिए जिम्मेदार हैं । शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की जरूरत है। साथ ही बेरोजगारों को बिना किसी मध्यस्थ के सरल प्रक्रिया से ऋण उपलब्ध कराया जाए।
-एकता शर्मा, गरियाबंद, छत्तीसगढ़
......................

बढ़ता निजीकरण घातक
बढ़ता निजीकरण देश में रोजगार की कमी का एक बहुत बड़ा कारण है। सरकार को बेरोजगारी को मिटाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। सरकारी विभागों के रिक्त पद भरने के साथ औद्योगीकरण को बढ़ावा देना चाहिए।
ज्योति मीना, कोटा
.......................

मशीनरी का बढ़ता उपयोग
वर्तमान में बेरोजगारी के बढऩे का सबसे बड़ा कारण है मशीनरी का बढ़ता उपयोग। वर्तमान समय मे मानव श्रम की आवश्यकता काफी कम हो गई है। ज्यादातर काम मशीनों से होने लगे हैं। लोगों की बढ़ती महत्वाकांक्षा भी बेरोजगारी का एक प्रमुख कारण है।
-विकास सहारण, बीकानेर
.........................

भर्ती प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं
बेरोजगारी बढऩे के कई कारण हैं। जनसंख्या वृद्धि, समय पर भर्ती प्रक्रियाओं का पूरा नहीं होना, सरकार द्वारा खाली पदों को भरने में उदासीनता दिखाना और युवाओं का लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों की ओर रुझान कम होना है।
अभिजीत विश्वकर्मा
......................

भ्रष्टाचार ने बढ़ाया संकट
बेरोजगारी से जुड़ा मसला केवल बढ़ती जनसंख्या तक ही सीमित नहीं है। हमारी व्यवस्था और उसमें व्याप्त कमियां भी इसके लिए प्रमुख रूप से उत्तरदायी हैं। भ्रष्टाचार ऐसी ही एक सामाजिक और नैतिक बुराई है। हमारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार गहरे तक पैठ गया है।
राहुल पालीवाल, राजसमंद
.....................

बढ़ती जनसंख्या वृद्धि
हमारे देश में बेरोजगारी बढऩे का सबसे बड़ा कारण जनसंख्या वृद्धि हे। इसके लिए सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना चाहिए। दूसरी बात सरकार की नीतियों में खामी है। कई बार संबंधित परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद भी भर्ती पर रोक लगा दी जाती है। साथ ही हमारी शिक्षा रोजगारपरक नहीं है।
-लता अग्रवाल, चित्तौडग़ढ़
.............................

स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाए
बेरोजगारी का मुख्य कारण जनसंख्या का तेजी से बढ़ना है। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर और युवाओं को स्वरोजगार की और प्रेरित करने से बेरोजगारी पर कुछ हद तक नियंत्रण संभव है।
-गोविन्द दास वैष्णव सुमेरपुर
.......................

समय का सदुपयोग जरूरी
आजकल युवा आधे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर फालतू की चीजों में बीता देते हैं, जबकि सोशल मीडिया भी एक बहुत बड़ा तंत्र है। इसके जरिए स्किल बढ़ाई जा सकती है। समय का सदुपयोग जरूरी है।
धीरेंद्र श्रीमाली, निंबाहेड़ा
..............

कोई योजना नहीं
बेरोजगारी बढ़ने का एक कारण है केवल मनचाहा कार्य करने की जिद। तात्कालिक स्थिति में कोरोना संक्रमण के कारण तेजी से बेरोजगारी बढ़ी। शासन के पास भविष्य को लेकर भी कोई बड़ी योजनाएं नहीं हैं , जो बेरोजगारों को निकट भविष्य में रोजगार के लिए आश्वस्त कर सके।
-शिवराज सिंह मुवेल, थांदला, झाबुआ, मध्य प्रदेश

बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण क्या है?

बेरोजगारी का मुख्य कारण जनसंख्या का तेजी से बढ़ना है। जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू कर और युवाओं को स्वरोजगार की और प्रेरित करने से बेरोजगारी पर कुछ हद तक नियंत्रण संभव है। आजकल युवा आधे से ज्यादा समय सोशल मीडिया पर फालतू की चीजों में बीता देते हैं, जबकि सोशल मीडिया भी एक बहुत बड़ा तंत्र है।

भारत में बेरोजगारी का कारण कौन सा है?

भारत में बेरोजगारी के स्वरूप प्रमुख कारणों में जनसंख्या वृद्धि, शिक्षा की कमी ,लोगों में जागरूकता का अभाव ,और साथ ही साथ स्वास्थ्य शिक्षा की कमी, उद्योग धंधों का उचित रूप से विकसित नहीं होना भी एक प्रमुख कारण है।

भारत में बेरोजगारी के क्या कारण है कोई तीन?

भारत में बेरोजगारी की समस्या का एक कारण भारत की दोष पूर्ण शिक्षा प्रणाली भी रही है। भारतीय विद्यालयों में किताबी शिक्षा दी जाती है। भारत की शिक्षा प्रणाली में व्यवहारिक शिक्षा का अभाव रह है। विद्यार्थियों को श्रम का महत्व भी नही बतलाया जाता है जिससे उनमें श्रम करने के प्रति उदासीनता रहती है।