भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

Show

हावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा बरगद, जानिए क्या है इसकी खास‍ियत

हावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा बरगद, जानिए क्या है इसकी खास‍ियत

क्या आपने कोई ऐसा बरगद का पेड़ देखा है जो ढाई सौ साल पुराना हो और पांच एकड़ में फैला हो. हावड़ा में ऐसा ही एक बरगद का पेड़ है जो इंडियन बॉटेनिकल गार्डन में है. इसकी 4 हजार जड़ें  हैं और ये इतनी जगह में फैला है ज‍ितने में एक फुटबॉल स्टेड‍ियम बन सकता है.  

Have you seen a banyan tree that is 250 years old and spread over five acres. There is such a banyan tree in Howrah which is in the Indian Botanical Garden.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

Dark Mode

किसी जंगल से कम नहीं हैं कई एकड़ में फैले ये पेड़! सैकड़ों साल पुराना है इनका इतिहास

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: May 27, 2021 | 11:31 AM

Oldest Tree in India: भारत में ही ऐसे कई पेड़ मौजूद हैं, जिनका वजूद सैकड़ों साल पुराना है. इनमें से कुछ पेड़ों के इतिहास और जानकारी आपको चकित कर सकती है.

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

आपको इंसानों समेत किसी अन्‍य जीवों के अधिकतम उम्र के बारे में पता होगा. लेकिन आपको सबसे लंबी उम्र के बारे में पता है? आप जानकर चौंक जाएंगे कि कुछ ऐसे भी पेड़ होते हैं, जो हजारों साल से बने रहते हैं. इतने सालों में प्रकृति की मार, आपादा, इंसानी गत‍िविविध्‍यों समेत तमाम परिस्थिति को झेलते हुए भी खड़े रहते हैं. ये हजारों सालों तक लगातार फलते, फूलते और बढ़ते रहते हैं. आज हम आपको भारत के कुछ सबसे पुराने पेड़ों के बारे में बताएंगे. इनमें हर एक पेड़ का अपना इतिहास और खासियत है.

1 / 6

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

आंध्र प्रदेश के अनन्‍तपुर में स्थित थिम्मम्मा मारिमनु भारत ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ है. बरगत के इस पेड़ को गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. माना जाता है कि यह पेड़ थिम्मम्मा नाम की एक महिला के चिता पर है. मान्‍यताओं के मुताबिक, इस महिला को 1400 की सदी में उसके पति की मृत्‍यु के बाद सती प्रथा के तहत यहां जलाया गया था. वर्तमान में यह पेड़ 4.7 एकड़ ज़मीन में फैला है.

2 / 6

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

कबीरवद बरगद का पेड़ गुजरात के भरुच के नजदीक स्थित है. यहां के स्‍थानीय लोग इस पेड़ को संत कबीर से जोड़ के देखते हैं. उनका मानना है कि संत कबीर यहां पर ठहरे थे. इस पेड़ के नीचे उनका एक मंदिर भी है. यह पेड़ इतना पुराना है किए एलेंक्‍जेंडर के रिकॉर्ड्स में भी इस बारे में जानकारी मिलती है. यह पेड़ 4.3 एकड़ में फैला है.

3 / 6

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

अगली बार आप जब भी हावड़ा के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिक गार्डेन जाएं तो इस ग्रेट बनयान ट्री को जरूर देखें. कहा जाता है कि यह 250 साल पुराना है और इस पेड़ ने अपने सामने तमम इतिहास बनते-बिगड़ते देखा है.

4 / 6

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

यह पेड़ चेन्‍नई के अद्यार में थियोसोफिकल सोसायटी के बीचोंबीच फैला है. यह पेड़ 40,000 हजार वर्ग फीट के दायरे में फैला है. इस पेड़ के बारे में एक रोचक प्रसिद्ध है. इस पेड़ के नीचे ही दर्शनशास्‍त्री जे कृष्‍णमूर्ति, एनी बेसेंट, मैरी मॉन्‍टेसरी ने कई लेक्‍चर्स दिए हैं.

5 / 6

भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

बेंगलुरु से मैसूर के रास्‍ते में बेंगलुरु से 28 किलोमीटर दूर से पेड़ को 'डोड्डा आलदा मारा' कहा जाता है, जिसका मलतब बरगद का विशाल पेड़ है. यह पेड़ एक गांव में है, लेकिन 400 साल पुराने इस पेड़ को देखने के लिए आने वाले विजिटर्स की वजह से अब यहां बसें भी रुकने लगी हैं. यह पेड़ करीब 3 एकड़ जमीन में फैला है.

6 / 6

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

    इस रशियन राइफल से हुआ मूसेवाला का मर्डर

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

    गर्मी से राहत दिलाएंगे एयर कंडीशनर कपड़े

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

    ये है वो पौधा जिसके नाम पर प्रियंका ने रखा बेटी का नाम

  • भारत का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है? - bhaarat ka sabase bada baragad ka ped kaun sa hai?

    मेंटल हेल्थ से जुड़ी है रीढ़ की हड्डी की चोट

Most Read Stories

भारत में सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कौन सा है?

जी हां, कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में बरगद का पेड़ है, जो 250 साल पुराना है। इस पेड़ को दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में जाना जाता है।

भारत के सबसे बड़े बरगद के पेड़ की ऊँचाई कितनी है?

इस पेड़ की इतनी जड़ें और शाखाएं हैं कि इससे एक पूरा का पूरा जंगल ही बस गया है। इसे देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ एक ही पेड़ है। 14,500 वर्ग मीटर में फैला यह पेड़ करीब 24 मीटर ऊंचा है। इसकी 3000 से अधिक जटाएं हैं, जो अब जड़ों में तब्दील हो चुकी हैं।

भारत का सबसे बड़ा वृक्ष कौन सा है?

ग्रेट सिकुआ ट्री : पृथ्वी पर मौजूद सबसे बड़ा पेड़ है. ये करीब 275 फीट लंबा है. इसकी लंबी ऊंचाई और विचित्र आकार अक्सर देश दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। कई लोगों की मानें तो ये पेड़ करीब 2300-2700 साल पुराना है.

दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ कौन सा है?

इस पेड़ को 'द ग्रेट बनियन ट्री' के नाम से जाना जाता है. यह एक विशालकाय बरगद का पेड़ है, जो कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में सैकड़ों साल से खड़ा है. यह दुनिया के सबसे विशालकाय पेड़ के तौर पर दुनियाभर में प्रसिद्ध है.