अकबर का मकबरा कहां पर है - akabar ka makabara kahaan par hai

 अकबर का मकबरा, आगरा, उत्तर प्रदेश के उपनगर सिकन्दरा में लगभग 119 एकड़ क्षेत्र में स्थित है। 1605-1613 में निर्मित इस मकबरे को मुगल वास्तुकला की श्रेष्ठ और महत्त्वपूर्ण कृति माना जाना है। मरियम का मकबरा तथा अकबर की पत्नी और जहाँगीर की माता मरियम-उज्-जमानी का मकबरा अकबर के मकबरे के आसपास स्थित अन्य मुगल स्मारक हैं।

दोस्तों भारत में मुग़ल शासकों द्वारा बनवायी गयी इमारते आज भी पर्यटकों के मन को लुभाती है। फिर चाहे बात बाबर के मकबरे की हो या फिर अकबर द्वारा बनवाये गए इमारतें।

यहाँ तक की शाहजहां के काल को तो मुग़ल सल्तनत का स्वर्ण काल के नाम से भी जाना जाता है। उसके शासनकाल में तो ताजमहल जिसे विश्व का सातवां अजूबा के तौर पर जाना जाता है का निर्माण किया।

इसके आलावा उसके ही शासनकाल में दिल्ली का लालकिला और जामा-मस्जिद इत्यादि ऐतिहासिक इमारतों का निर्माण हुआ।

यह सभी इमारते मुग़ल बादशाहों के कला और संस्कृति के प्रति रूचि का ही परिणाम है।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम चलने वाले है मुग़ल साम्राज्य के उस वीर राजा के मकबरे को देखने जिसने एक समय पुरे उत्तर भारत को जितने के बाद दक्षिण भारत के हिस्सों पर भी अपना अधिपत्य जमाना प्रारम्भ कर दिया था।

जी हाँ हम बात कर रहे है मुग़ल बादशाह अकबर की जिसे इतिहास में अकबर महान के नाम से भी जाना जाता है।

Table of Contents

  • अकबर का मकबरा कहाँ पर स्थित है ? [Akbar makbara location]
  • अकबर कौन था ? [who was Akbar]
    • अकबर का राज्याभिषेक [ Akbar as a king of Mughal sultanate]
  • अकबर के मकबरे की स्थापत्य कला [Akbar tomb architecture]
  • अकबर के मकबरे के प्रमुख तथ्य [Akbar tomb fact]
  • परिवहन सुविधा [How to reach Akbar tomb]
  • सवाल जवाब [FAQ]
  • मकबरे की कुछ तस्वीरें [Akbar tomb photo]
  • निष्कर्ष [Conclusion]
  • अकबर का मकबरा सिकंदरा का मैप [Akbar tomb sikandara map]
  • सबसे महत्वपूर्ण बात [Very important thing]

अकबर का मकबरा कहाँ पर स्थित है ? [Akbar makbara location]

मुग़ल बादशाह अकबर का मकबरा उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित है। यह मकबरा आगरा से 4 किमी दूर सिकंदरा में स्थित है।

इस मकबरे का निर्माण स्वय अकबर ने करवाया था लेकिन अपने जीते जी इस मकबरे का निर्माण पूरा होते न देख पाया। बाद में उसके पुत्र जहांगीर ने थोड़े परिवर्तन के साथ इस मकबरे का निर्माण पूर्ण कराया।

अकबर कौन था ? [who was Akbar]

अकबर को मुगल शासकों में ही नहीं पुरे मध्य युग के भारतीय शासकों में श्रेष्ट स्थान प्राप्त है।

मुग़ल साम्राज्य को वास्तव में भारत में स्थापित और उसका विस्तार के साथ उसे स्थायित्व प्रदान करने का श्रेया अकबर को दिया जाता है।

इसके अतिरिक्त राजस्व और शासन में जिन नविन और उदार सिद्धांतों को उसने प्रतिपादित किया था वह वाकई कबीले तारीफ था।

अकबर का राज्याभिषेक [ Akbar as a king of Mughal sultanate]

अकबर का जन्म अमरकोट के राजा वीरसाल के राजमहल में हुआ था। उसके पिता का नाम हुमायूँ और माता का नाम हमीदा बानु बेगम था।

यह वह दौर था जब मुग़ल सल्तनत का वारिश अपनी घर की तलाश कर रहा था। उसके पिता हुमायूँ दर दर भटक रहे थे। किसी ने उनकी मदद की तो किसी ने उन्हे बाहर का रास्ता दिखाया।

लेकिन कौन जानता था की उसका बेटा अकबर एक दिन पुरे उत्तर भारत पर अपना परचम लहराएगा। अकबर को उसके पिता से काँटों का ताज प्राप्त हुआ था।

भारत से बाहर मुग़ल साम्राज्य के अंतर्गत केवल काबुल [अफगानिस्तान ] और कंधार थे।

काबुल में उसका सौतेला भाई मिर्जा हाकिम मुनीम खान के संरक्षण में शासन कर रहा था।

अकबर ने अपने संरक्षक बैरम खान के संरक्षण में उसने जो परचम लहराया की पुरे भारतवर्ष में उसके नाम की धाक जम गयी।

अकबर के मकबरे की स्थापत्य कला [Akbar tomb architecture]

इस मकबरे का निर्माण अन्य मध्यकालीन इमारतों के बनाने के लिए उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे की लाल बलुआ पत्थर और संगमरमर का प्रयोग किया गया था।

इस मकबरे की खूबसूरती से आप अंदाजा लगा सकते है की यह मुग़ल कालीन इमारत जैसे की ताजमहल, आगरा का किला, दिल्ली का लाल किला जैसे बेहतरीन इमारतों की श्रेणी में आती है।

इस मकबरे के निर्माण में मुग़ल कालीन नक्काशीदार जाली और तो इन पर की गयी महीन कलाकारी भी यह बाकियों से भिन्न करती है।

जिस प्रकार हुमायूँ के मकबरे में बगीचे का ध्यान रखा गया है उसी प्रकार से अकबर के मकबरे में भी वही शैली अपनायी गयी है।

अकबर का यह मकबरा की एक खास बात है इसके प्रवेश द्वार को बुलंद दरवाजा के नाम जानते है।

इस मकबरे का यह भव्य दरवाजा एक मेहराब पर स्थित है और तो और इसमें संगरमरमर से चार अन्य मीनारे बनाई गयी है।

मकबरे के चारों कोने पर तीन मंजील मीनारे स्थित है ये मीनारों को बनाने के लिए लाल बलुई पत्थर का प्रयोग किया गया है।

इस मकबरे के बीचों-बीच एक बरादी महल है जिसका निर्माण लोधी वंश के राजा सिकंदर लोधी ने करवाया था।

अकबर के मकबरे के प्रमुख तथ्य [Akbar tomb fact]

  • अकबर का मकबरा आगरा के सिकंदरा में स्थित है.
  • इस मकबरा के निर्माण में लाल बलुई पत्थर का प्रयोग किया गया है.
  • इसके प्रवेश द्वार को बुलंद दरवाजा के नाम से जाना जाता है.
  • यह मकबरा हुमायूँ के मकबरे के तर्ज पर यानि बगीचे का इस्तेमाल किया गया है.
  • इस मकबरे के बीचों-बीच एक बरादी महल है जिसका निर्माण लोधी वंश के राजा सिकंदर लोधी ने करवाया था।

परिवहन सुविधा [How to reach Akbar tomb]

नजदीकी रेलवे स्टेशनआगरा कैंट, आगरा फोर्ट, आगरा सिटी,नजदीकी हवाई अड्डापंडित दिन दयाल उपाध्याय हवाई अड्डासड़क सुविधाराज्य सरकार की बस सेवा

सवाल जवाब [FAQ]

दोस्तों आप सभी के द्वारा अकबर के मकबरे के बारे में कुछ सवाल पूछे गए है।

इन सवालों में से जो भी महत्वपूर्ण सवाल है उन्हें हमने इसमें शामिल किया है तथा इनके जवाब देने की हमने कोशिश की है उम्मीद करता हु की यह आप सभी को बेहद पसंद आएगा।

अगर फिर भी आपके मन में Akbar-Tomb के बारे में कोई सवाल है तो जरूर पूछें।

1.मकबरे के प्रवेश का समय बताइये ?

यह मकबरा सुबह 9 बजे खुलता है और शाम के 6 बजे तक बंद हो जाता है। इसके साथ ही यह पुरे सप्ताह खुला रहता है।

2. प्रवेश शुल्क के बारे में बताइये ?

इस मकबरे में प्रवेश शुल्क मात्रा 20 रूपये लगता है।

3. अकबर का पिता कौन था ?

अकबर का पिता का नाम जहांगीर था जिसे शेरशाह सूरी ने कई बार युद्ध में पराजित करके उसे भारत से खदेड़ा लेकिन एक तोप के गोले के फटने से उसकी मृत्यु हो गयी।

4. अकबर का मकबरा कहाँ पर है ?

अकबर का मकबरा सिकंदराबाद में स्थित है।

5. क्या यहाँ पर लाकर की सुविधा उपलब्ध है ?

हाँ बिलकुल आप यहाँ पर अपनी सामान को सुरक्षित रख पाएंगे।

मकबरे की कुछ तस्वीरें [Akbar tomb photo]

अकबर का मकबरा कहां पर है - akabar ka makabara kahaan par hai
अकबर का मकबरा कहां पर है - akabar ka makabara kahaan par hai
अकबर का मकबरा कहां पर है - akabar ka makabara kahaan par hai

निष्कर्ष [Conclusion]

मुग़ल सल्तनत को यदि किसी ने बिखरने से बचाया तो वह अकबर ही था।

अकबर ने ही अपने राज्य के विस्तार के लिए भारत के विभिन्न जातियों से अच्छे सम्बद्ध बनाये रखा जिसका परिणाम हमें उसके बाद के शासकों में देखने को मिलता है।

वही औरंगजेब ने अकबर की नीतियों को उल्टा पालन किया जिसका परिणाम हम सभी जानते है।

अकबर ने नौबत खाना फतेहपुर सीकरी, लाहौर दुर्ग और मकबरे के निर्माण में अहम् योगदान दिया था। यदि आप इतिहास के विद्यार्थी है तब तो यह मकबरा काफी महत्वपूर्ण है।

ऐसी जगहों पर जरूर जाये जिससे यहाँ के क्षेत्र आपके पर्यटन द्वारा फल-फूल सकें।

अकबर का मकबरा सिकंदरा का मैप [Akbar tomb sikandara map]

सबसे महत्वपूर्ण बात [Very important thing]

दोस्तों इन ऐतिहासिक इमारतों या पर्यटन स्थलों पर टिकट के पैसा, यात्रा अवधी जैसे छोटी चीज़ें बदलती रहती है।

इसलिए यदि आपको इनके बारे में पता है तो जरूर कमेंट में जरूर बताएं हम जल्द ही आपके द्वारा दी गयी जानकारी को अपडेट कर देंगे।

अकबर और शाहजहां का मकबरा कहां है?

सही उत्‍तर आगरा है। शाहजहाँ का मकबरा आगरा में स्थित है। जो और कुछ नहीं बल्कि ताजमहल है।

मुगलों का मकबरा कहां है?

यह आगरा में स्थित है।