अहमदनगर के KILE में लेखक की दिनचर्या क्या थी? - ahamadanagar ke kilai mein lekhak kee dinacharya kya thee?

                     पाठ 1 अहमद नगर का किला

प्रश्न 1. जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के समय कितनी बार जेल गए थे और अहमदनगर के किले में वे कितने महीने बंदी रहे थे?

उत्तर- जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के समय कुल नौ बार जेल गए थे। वे अहमदनगर के किले में बीस महीने से भी अधिक समय तक बंदी रहे थे।

प्रश्न 2. अहमदनगर के किले में रहते हुए नेहरू जी ने कौन-सा कार्य आरंभ किया था?

उत्तर- अहमदनगर के किले में रहते हुए नेहरू जी ने बागवानी का कार्य आरंभ किया था। उन्होंने तपती धूप में भी कड़ी मेहनत करके फूलों की क्यारियाँ बनाई थीं। उन्होंने पथरीली धरती को खोद-खोदकर उपजाऊ बना दिया था।

प्रश्न 3. अहमदनगर के किले के साथ कौन-सी ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है?

उत्तर- अहमदनगर के किले के साथ एक सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है। इस किले के साथ चाँद बीबी की बहादुरी एवं उसकी मृत्यु की घटना जुड़ी हुई है। चाँद बीबी ने स्वयं तलवार उठाकर अकबर की शाही सेना का मुकाबला करके इस किले की सुरक्षा की थी। किंतु अंत में चाँद बीबी की हत्या उसके अपने ही एक आदमी ने कर दी थी।

प्रश्न 4. लेखक को खुदाई में क्या मिला और उसे यह कार्य क्यों रोक देना पड़ा?

उत्तर- लेखक को क्यारियों के लिए खुदाई करते हुए ज़मीन.की सतह के बहुत नीचे दबे हुए प्राचीन दीवारों के हिस्से मिले। उन्हें कुछ गुंबदों तथा इमारतों के ऊपरी हिस्से भी दिखाई दिए। वे और अधिक खुदाई करना चाहते थे, किंतु उनके पास अच्छे औज़ार नहीं थे। साथ ही जेल के अधिकारियों ने उन्हें इस कार्य की अनुमति नहीं दी थी। फलस्वरूप नेहरू जी को कार्य रोकना पड़ा था।

प्रश्न 5. कुदाल छोड़कर नेहरू जी ने क्या करना आरंभ किया?

उत्तर- नेहरू जी अपना समय कभी भी व्यर्थ नहीं गँवाते थे। जब उन्हें जेल के अधिकारियों ने खुदाई के कार्य की अनुमति नहीं दी, तो उन्होंने कुदाल छोड़कर कलम उठा ली और लिखने का कार्य आरंभ कर दिया। उन्होंने जो कुछ अनुभव किया था, उसे. वे शब्दों में उतार देना चाहते थे। .

प्रश्न 6. ‘अतीत का दबाव’ से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- अतीत के दबाव से अभिप्राय-अपने बीते हुए समय, अपनी परंपराओं, सभ्यता एवं संस्कृति का अपने ऊपर पड़ने वाला प्रभाव है। इसे हम अपनी विरासत भी कहते हैं, जिसे हम अपने हज़ारों वर्ष के लंबे समय से प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 7. लेखक ने क्या लिखने के लिए अपनी कलम उठाई थी?

उत्तर- लेखक भारतवर्ष के अतीत के विषय में लिखना चाहता है, जिससे हमारा वर्तमान सही हो सके। लेखक का दृढ़ विश्वास है कि हमारी विरासत में कोई खास बात है जो अद्भुत या अनोखी न होकर भी हमारे जीवन में समाई हुई है, जिससे हमारा वर्तमान बना है और भविष्य उज्ज्वल बनने की संभावना है।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1. पंडित जवाहरलाल नेहरू की अहमदनगर के किले की कौन-सी जेलयात्रा थी?

(A) आठवीं

(B) नौवीं

(C) दसवीं

(D) ग्यारहवीं

उत्तर- (B) नौवीं

2. अहमदनगर के किले में लेखक का अँधियारे आकाश में स्वागत किसने किया?

(A) अंग्रेज़ अधिकारी ने

(B) भारतीय जनता ने

(C) अन्य कैदियों ने

(D) दूज के चाँद ने

उत्तर- (D) दूज के चाँद ने

3. चाँद लेखक को क्या याद दिलाता रहा है?

(A) देश को आजाद करवाना

(B) उसे लौटकर घर जाना है

(C) अंधेरे के बाद उजाला होता है

(D) दुख से डरना नहीं चाहिए

उत्तर- (C) अंधेरे के बाद उजाला होता है

4. लेखक ने अहमदनगर के किले के बंदी जीवन में कौन-सा कार्य आरंभ किया था?

(A) समाचार-पत्र पढ़ने का

(B) बागवानी करने का

(C) साहित्य लिखने का

(D) भाषण देने का

उत्तर- (B) बागवानी करने का

5. अहमदनगर के किले की ऐतिहासिक घटना किस महिला से जुड़ी हुई है?

(A) चाँद बीबी से

(B) रानी लक्ष्मीबाई से

(C) रानी दुर्गावती से

(D) रानी पद्मावती से

उत्तर- (A) चाँद बीबी से

6. चाँद बीबी ने किस मुगल सम्राट की शाही सेना से युद्ध किया था?

(A) अकबर की ।

(B) बाबर की

(C) औरंगज़ेब की

(D) शाहजहाँ की

उत्तर- (A) अकबर की

7. लेखक ने कुदाल छोड़कर अपने हाथ में क्या उठा लिया था?

(A) बंदूक

(B) तलवार

(C) कलम

(D) हल

उत्तर-(C) कलम

8. कौन-सा दबाव दम घोट होता है?

(A) वर्तमान का

(B) अतीत का

(C) भविष्य का

(D) उपरोक्त में से कोई नहीं

उत्तर- (B) अतीत का

9. लेखक को लिखने में कौन-सी कठिनाई भयभीत करती है?

(A) कलम चलाने की

(B) विषय की जटिलता की

(C) समय पर उठने की

(D) विषय पर चिंतन की

उत्तर- (B) विषय की जटिलता की

पाठ 1 अहमद नगर का किला Reviewed by Menaria Jamna Shankar on सितंबर 02, 2021 Rating: 5

अहमदनगर में लेखक की दिनचर्या क्या थी?

अहमदनगर जिले में लेखक नेहरु जी की दिनचर्या बागवानी का कार्य करने की थी। जब नेहरू अपनी जेल नौंवी यात्रा पर अहमदनगर किले में कैद थे, तब वहाँ पर उन्हें काफी समय खाली रहना पड़ता था। यह खाली समय व्यर्थ नही जाए, इसलिए उन्होंने आसपास के बंजर भूमि पर बागवानी का कार्य करना शुरू कर दिया।

अहमदनगर के किले में लेखक ने क्या करना शुरू कर दिया?

अहमदनगर का किला अहमदनगर किले में नेहरू जी ने बागवानी का कार्य शुरू किया। क्योंकि वे खाली बैठकर समय व्यर्थ नहीं करना चाहते थे। उन्होंने पथरीली व कंकरीली जमीन को भी उपजाऊ बना डाला।

अहमदनगर का किला पाठ के लेखक कौन हैं?

NCERT Solutions for Class 8 Hindi पाठ 1:अहमदनगर का किला यह किताब पंडित जवाहरलाल नेहरू जी द्वारा 1944 में लिखी गई थी।

अहमदनगर के किले के साथ कौन सी ऐतिहासिक घटना जुड़ी हुई है class 8?

अहमदनगर किले के साथ कौन-सी घटना जुड़ी है? अहमदनगर किले के साथ साहसी चाँद बीवी की घटना जुड़ी है जिसने अकबर की शाही सेना के विरुद्ध हाथ में तलवार उठाकर अपनी सेना का नेतृत्व किया, लेकिन बाद में उसके अपने ही एक आदमी ने उसकी हत्या कर दी।