अजवाइन खाने से क्या लाभ होता है? - ajavain khaane se kya laabh hota hai?

भारतीय रसोई में अजवाइन (Carom Seeds) आसानी से मिल जाता है। अजवाइन के बीज मसाले के रूप में इस्तेमाल किये जाते हैं। अजवाइन के सेवन से शरीर को अनेक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पेट संबंधित समस्या (कब्ज, दस्त आदि), आर्थराइटिस, हृदय समस्या, इंसोम्निया जैसी बीमारी में अजवाइन का सेवन फायदेमंद होता है। अजवाइन का सही तरह से सेवन करने से फायदे देखने को मिलते हैं। इस लेख में अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे (Benefits Of Carom Seeds) बताए गए हैं। आइये इस बारे में और जानकारी प्राप्त करते हैं।

Show

अजवाइन खाने का सही तरीका और फायदे - Ajwain Khane Ka Sahi Tarika Aur Fayde In Hindi

अजवाइन खाने का सही तरीका : Right Way To Eat Carom Seeds In Hindi

➛ एक चम्मच अजवाइन और एक चम्मच काला नमक मिलाकर इसको फांक लें और फिर एक गिलास गर्म पानी पी लें।

➛ एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर रात भर छोड़ दें, इसी पानी को सुबह खाली पेट गर्म करके पी लें।

➛ अजवाइन का उपयोग सब्जी, सलाद और तड़के में किया जाता है, इससे शरीर को बहुत फायदे होते हैं।

अजवाइन के फायदे : Ajwain Ke Fayde In Hindi

कब्ज (Constipation)

अजवाइन का सेवन कब्ज की समस्या में फायदेमंद होता है। यह पेट और आंतो को साफ़ करने में सहायक है। उपाय के लिए एक चम्मच अजवाइन को भून कर रात को सोते समय चबाकर खाएं। इसके बाद गर्म पानी पी लें।

आर्थराइटिस (Arthritis)

जोड़ो के दर्द की बीमारी आर्थराइटिस हो सकती है, ऐसे में दर्द और सूजन देखने को मिलती है। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन को फांक लें और एक गिलास गर्म पानी लें। इससे जोड़ों में दर्द और सूजन से आराम मिलेगा।

इंसोम्निया (Insomnia)

अजवाइन के सेवन से इंसोम्निया का इलाज किया जा सकता है। इंसोम्निया की बीमारी में नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसका सेवन अच्छी नींद के साथ मस्तिष्क को शांत रखता है।

दस्त (Diarrhea)

दस्त की समस्या में अजवाइन का सेवन लाभकारी होता है। रात को सोते समय एक चम्मच अजवाइन को गर्म पानी में लेने से इस समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसको पीने से पेट संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar

Thank You!

अजवाइन खाने से क्या लाभ होता है? - ajavain khaane se kya laabh hota hai?
रात में सोने से पहले रोज़ाना खाएं अजवाइन

Highlights

  • अजवाइन है स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद
  • पेट की बीमारी के लिए अजवाइन है उपयोगी
  • नींद न आने की समस्या को भी करता है दूर

Home Remedies: हर घर की रसोई में अजवाइन जरूर होती है। इनके इस्तेमाल से सब्जियों सहित पराठों में स्वाद आ जाता है। अजवाइन खाने को न सिर्फ स्वादिष्ट बनाती है, बल्कि सेहत के मामले में भी इसका कोई जवाब नहीं है। अजवाइन शरीर में होने वाले कई समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद असरदार है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन के अलावा ऐसे कई गुणकारी तत्व मौजूद हैं। पेट की समस्याओं के लिए तो अजवाइन को रामबाण औषधि माना गया है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर व्यक्ति रोजाना रात को सोने से पहले अजवाइन का सेवन करे तो कई परेशानियों से छुटकारा पा सकता है।

डाइजेशन को रखे ठीक

अगर किसी को डाइजेशन से जुडी समस्या है, तो उनके लिए अजवाइन बेहद असरदार है। अगर आपको भी पेट से जुडी समस्याएं जैसे- गैस, एसिडिटी, खट्टी डकार है तो आप बेझिझक अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अजवाइन को भून लें और उसे रोज़ाना रात को चबाकर खाएं और फिर गुनगुना पानी पी लें। इससे कुछ ही दिनों में आपको राहत मिलेगी। अजवाइन का इस्तेमाल कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए भी किया जाता है। रात में एक गिलास गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।

मां का दूध इन वजहों से बन सकता है बच्चे के लिए जहर, जानिए कब-कब नहीं कराना चाहिए स्तनपान

नींद न आने की समस्या से दिलाए निजात

आजकल नींद न आने की परेशानी बहुत कॉमन हो गई है। अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से जूझ रहे हैं तो तो सोने से पहले अजवाइन खाएं  इससे आपको राहत मिल सकती है कुछ दिन ऐसा करने से आपको नींद अच्छी तरह आने ।लगेगी। 

जोड़ों के दर्द में दिलाए राहत

अक्सर लोगों को सर्दियों के मौसम में हड्डियों के जोड़ों मे दर्द होने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशां हैं तो, रात में खाना खाने के एक घंटे बाद एक चम्मच अजवाइन का सेवन करने से आपको आराम मिलेगा। जोड़ो के दर्द को कम करने के लिए अजवाइन को चबाकर खाएं और फिर गर्म पानी पिएं। ऐसा करने से हड्डियों के दर्द से राहत मिलेगी।

कमर दर्द से दे छुटकारा 

अगर आपकी कमर में दर्द है, तो अजवाइन का सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आप रोजाना रात को सोने से पहले थोड़ी अजवाइन भूनकर गुनगुने पानी के साथ लें। इसके अलावा आप अजवाइन को पानी में उबालकर उसके पानी को छानकर गुनगुना घूंट घूंट करके पी सकते हैं। रोजाना रात को ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में दर्द में काफी अंतर नजर आएगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

World Breastfeeding Week 2022: ब्रेस्टफीडिंग कराने से वजन होता है कम, दूध पिलाने से होने वाले इन जबरस्दत फायदों के बारे में जानें

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

रात को सोते समय अजवाइन खाने से क्या होता है?

रोजाना रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध के साथ अगर कोई अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे कब्ज (Constipation) की शिकायत नहीं होती है। साथ ही पेट भी साफ होता है। अजवाइन का रात में सोते समय सेवन करने से नींद अच्छी आती है। अगर किसी को नींद न आने की शिकायत हो, तो उसे रोजाना गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करना चाहिए।

सुबह खाली पेट अजवाइन खाने से क्या फायदा होता है?

अजवाइन का सुबह खाली पेट सेवन करने से पेट संबंधी बीमारी नहीं होती है। अजवाइन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना नियमित रूप से सुबह गुनगुने पानी के साथ अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही एसिडिटी की शिकायत भी नहीं होती है।

रोज अजवाइन खाने से क्या होता है?

अजवाइन (Ajwain Ke Fayde) को पेट दर्द और पेट गैस में सबसे अचूक घरेलू उपायों में से एक माना जाता है. अजवाइन के पानी का रोजाना खाली पेट सेवन करने से पाचन, गैस और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है. अजवाइन, काला नमक और सूखी पीसी अदरक के चूरन का इस्तेमाल कर खट्टी डकार और गैस की समस्‍या को दूर किया जा सकता है.

अजवाइन कौन सी बीमारी में काम आती है?

इसका चूर्ण बनाकर व आठवाँ हिस्सा सेंधा नमक मिलाकर 2 ग्राम की मात्रा में जल के साथ सेवन किया जाये तो पेट में दर्द, मन्दाग्नि, अपच, अफरा, अजीर्ण तथा दस्त में लाभकारी होती है। इसका सेवन दिन में तीन बार करना चाहिए। अजवायन को रात में चबाकर गरम पानी पीने से सवेरे पेट साफ हो जाता है।