मुंडेर पर कौन खड़ा था * क सिपाही ख राही ग गवाही घ लेखक? - munder par kaun khada tha * ka sipaahee kh raahee ga gavaahee gh lekhak?

Claim your FREE Seat in Vedantu Master Classes!

मुंडेर पर कौन खड़ा था * क सिपाही ख राही ग गवाही घ लेखक? - munder par kaun khada tha * ka sipaahee kh raahee ga gavaahee gh lekhak?

  • CBSE

CBSE Class 7 Hindi Vasant Important Questions Chapter 13 - Ek Tinka - Free PDF Download

Free PDF download of Important Questions with solutions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 13 - Ek Tinka prepared by expert Hindi teachers from latest edition of CBSE(NCERT) books.

Do you need help with your Homework? Are you preparing for Exams?

Study without Internet (Offline)

Download PDF

Download PDF of Important Questions for CBSE Class 7 Hindi Vasant Chapter 13 - Ek Tinka

Study Important Questions for Class 7 Hindi Chapter 13 – एक तिनका

अति लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                          (1 अंक)

1. इस कविता के रचयिता का नाम बतायें |

उत्तर: इस कविता के रचयिता “ अयोध्या सिंह उपाध्याय “'हरिऔध' है|

2. निम्न का विलोम शब्द लिखिए |

तिनका, खड़ा

उत्तर: 

तिनका - ढेर

खड़ा - बैठा

3. निम्न शब्दों का शब्दार्थ लिखिए |

झिझक, तिनका

उत्तर: झिझक - हिचकिचाहट

तिनका - बहुत ही छोटा 

4. निम्न शब्दों का पर्यायवाची लिखिए।

आँख, पॉव

उत्तर: आँख - नेत्र ,नयन, लोचन |

पॉव - पैर, चरण, पद |

5. मैं .............. , हुआ बेचैन-सा , । रिक्त स्थान को पूरा करो।

उत्तर: मैं झिझक उठा, हुआ बेचैन-सा,।

लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                                 (2 अंक)

1. कौन ,घंमड से भरा हुआ था ?

उत्तर: कवि ,अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' घमंड से भरे और मुंडेर पर खड़े थे।

2. कवि के आँख में क्या पड़ गया था ?

उत्तर: कवि के आँख में एक तिनका पड़ गया था ,जब वह मुंडेर पर खड़े थे।

3. कवि कि आँख लाल क्‍यों हो गयी थी ?

उत्तर: कवि के आँख में एक तिनका पड़ गया था, जिसके कारण उनकी आँख लाल हो गयी थी।

4. कवि के बेचैनी का क्या कारण था ?

उत्तर: कवि के बेचैनी का कारण एक तिनका था, जो उनके आँख में पड़ गया था।

5. कवि का घमंड किसने तोड़ा ?

उत्तर: कवि का घमंड एक तिनके ने तोड़ा था ,जो उनके आँख में पड़ गया था।

लघु उत्तरीय प्रश्न                                                                                                    (3 अंक)

1. “एक तिनका कविता” कवि को किस बात की सीख दी है?

उत्तर: एक तिनका कविता में कवि “हरिऔध” जी ने हमें घमंड ना करने की प्रेरणा दी है। उनका कहना था ,कि एक तिनका भी अगर सही जगह चोट दे ,तो लोग उसे भी नहीं सह सकते है । उनका घमंड एक तिनके ने ही तोड़ा था।

2. आंख में तिनके के पड़ने बाद घमंडी का क्‍या हुआ ?

उत्तर: आंख में एक तिनके के बाद घमंडी की आंखें दुखने लगीं और उनकी आंखें लाल हो गईं। वह दर्द से कराह उठा और बेचैन हो गया।

3. कवि की आँख लाल क्‍यों हो गयी थी ? उनके आँख से

तिनका किसने निकला ?

उत्तर: कवि के आँख में एक तिनका पड़ गया था, जिसके कारण उनकी आँख लाल हो गयी थी। कवि के आँख से तिनका आसपास के लोगों ने निकला।

4. कवि क्‍यों बेचैन हो गए थे ? कवि का घमंड किसने तोड़ा ?

उत्तर: कवि बेचैन हो गये थे, क्‍यों कि उनके आँख में एक तिनका पड़ गया था | जिसके कारण कवि बेचैन हो गये थे। कवि का घमंड उस तिनके ने तोड़ा था, जो उनके आँख में पड़ गया था|

5.आँख से तिनका किसने निकाला ?

उत्तर: आँख से तिनका निकालने के लिए आसपास के लोग ने कपड़े का एक गुच्छा बनाया और उनकी आँख का तिनका निकालने की कोशिश करने लगे अंततः निकल गया|

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न                                                                                                ( 5 अंक)

1. अयोध्या सिंह उपाध्याय. 'हरिऔध' का जीवन परिचय दीजिये

उत्तर: महान हिंदी लेखक और कवि अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध' का जन्म 15 अप्रैल 1865 को उत्तर प्रदेश राज्य के आज़मगढ़ जिले में निज़ामाबाद नामक स्थान पर हुआ था। माना जाता है, कि सन्‌ 1947 में निज़ामाबाद में ही इन्होंने अपनी अंतिम साँसें लीं। उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था । लेकिन बाद मैं उन्होंने सिख धर्म अपना लिया और खुद का नाम भोला सिंह रख लिया। इनकी प्रमुख रचनाओं में प्रिय प्रवास , कवि सम्राट, वैदेही वनवास, बाल विभव, फूल पत्ते आदि शामिल हैं।

2. कवि को सरल जीवन जीने का महत्व कैसे समझ आ जाता है?

उत्तर: कवि हरिऔध जी घमंड के भरे एक मुंडेर पर खड़े थे, तभी एक तिनका उनके आँख में पड़ जाता है, और वह  तिलमिला उठते है । तिनका निकलने के बाद उनका घमंड भी निकल जाता है, और उनको सरल जीवन का महत्व भी समझ आ जाता है|

3. “मैं घमण्डों में भरा ऐँठा हुआ ।

एक दिन जब था मुण्डेरे पर खड़ा |

आ अचानक दूर से उड़ता हुआ ।

एक तिनका आँख में मेरी पड़ा “।॥॥

उत्तर: एक तिनका कविता' की इन पंक्तियों में कवि हरिऔध जी कहते है, कि मैं घमंड से भरा हुआ मुंडेर पर खड़ा था । अचानक कहीं से उड़ती हुए एक तिनका उनकी आँखों में गिरता है और कवि तिलमिला उठते है।

4 “. मैं झिजक उठा, हुआ बेचैन-सा ।

लाल होकर आँख भी दुखने लगी ।

मूँठ देने लोग कपड़े की लगे |

ऐंठ बेचारी दबे पाँवों भगी” || 

उत्तर: इन पंक्तियों में कवि अपनी आंखों में तिनका गिरने के बाद अपनी स्थिति का वर्णन करते है, और कहते है, कि आंख में तिनके के कारण वह बहुत घबरा गये उनकी आंख लाल हो गई और दर्द होने लगा। लोग कपड़े का उपयोग करके उनके आँख से तिनका निकला | इस दौरान उनका दुःख और अभिमान भाग गया|

5.”जब किसी ढब से निकल तिनका गया |

तब 'समझ' ने यों मुझे ताने दिए ।

ऐंठता तू किसलिए इतना रहा ।

एक तिनका है बहुत तेरे लिए” ॥3॥

उत्तर: कवि हरिऔध जी ने तिनका निकलने के बाद अपनी स्थिति का वर्णन किया है। वह इन पंक्तियों में कहते है, कि जैसे ही उसकी आँखों से एक धब्बा निकला। इसके बाद उनके दिमाग में एक विचार आया ,कि उन्हें घमंड नहीं करना चाहिए क्यों कि उनका अभिमान एक छोटे से तिनके से टूट गया था।

Share this with your friends

Toll Free:1800-120-456-456

Mobile:+91 988-660-2456

(Mon-Sun: 9am - 11pm IST)

Questions?Chat with us

मुंडेर पर कौन खड़ा था?

कवि छत की मुंडेर पर घमंड से भरे हुए भाव में खड़ा था

कवि मुंडेरे पर कैसे खड़ा था?

कवि एक बार अपने मुंडेर पर खड़ा था कि अचानक कहीं से उड़ता हुआ तिनका उसकी आँख पर गिर पड़ा। वह दर्द से बेचैन हो गया। उसकी आँखों का तिनका निकालने के लिए पडोसी आ गए। किसी प्रकार कपड़े की नोक से तिनका निकाला गया।

एक तिनका कविता के कवि का क्या नाम है?

एक तिनका / अयोध्या सिंह उपाध्याय 'हरिऔध'

सच्चा साथी कौन होता है class 7?

Answer: सच्चा साथी वह होता है जो विपत्ति की कसौटी पर खरा उतरता है यानी संकट के समय काम आता है। Answer: सच्चा मित्र सदैव मार्गदर्शक होता है, सच बोलता है, प्रत्येक कार्य में सहयोगी होता और संकट के समय मित्र का साथ नहीं छोड़ता। Answer: मछली जाल में तब फँसती है जब मछुआरा पानी में जाल डालता है।