आप नेपोलियन के उदय की व्याख्या कैसे करेंगे? - aap nepoliyan ke uday kee vyaakhya kaise karenge?

सन् 1796 में निर्देशिका के पतन के तुरंत बाद नेपोलियन का उदय हुआ। निदेशकों का प्रायः विधान सभाओं से झगड़ा होता था जो कि बाद में उन्हें बर्खास्त करने का प्रयास करती। निर्देशिका राजनैतिक रूप से अत्यधिक अस्थिर थी अतः नेपोलियन सैन्य तानाशाह के रूप में सत्तारूढ़ हुआ।

सन् 1804 में नेपोलियन बोनापार्ट ने स्वयं को फ़्रांस का सम्राट बना दिया। वह पड़ोसी यूरोपीय देशों पर विजय करने निकल पड़ा, राजवंशों को हटाया और साम्राज्यों को जन्म दिया। जिसमें उसने अपने परिवार के सदस्यों को आरूढ़ किया।

उसने निजी संपत्ति की सुरक्षा जैसे कई कानून बनाए और दशमलव प्रणाली पर आधारित नाप-तौल की एक समान पद्धति शुरू की।

अंततः 1815 ई. में वॉटरलू में उसकी हार हुई।

नेपोलियन के उदय को स्पष्ट कीजिए

नेपोलियन बोनापार्ट के उदय के कारण

नेपोलियन के उदय का वर्णन कीजिए | नेपोलियन के उदय को आप कैसे वर्णन करेंगे

      नेपोलियन की गणना विश्व के महान विजेताओं तथा श्रेष्ठ शासकों में होती है 1795 ई. के पश्चात फ्रांस में घटित प्रत्येक घटना का केंद्र बिंदु नेपोलियन रहा। नेपोलियन ने कहा था, "मुझे फ्रांस का राजमुकुट धरती पर पड़ा मिला और तलवार की नोक से मैंने उसे उठा लिया।" यह एक कथन उसके उत्थान की कहानी का संक्षेप में वर्णन करता है। 1804 से 1814 ई. तक उससे जो विश्मयकारी सफलता प्राप्त हुई उसे ध्यान में रखकर ही हेजन ने लिखा है, "इस पूरे इतिहास का केंद्र बिंदु नेपोलियन था, जिसकी महत्वाकांक्षा उतनी ही ऊंची थी जितने की आकाश के तारे। उसने दशक में उसका व्यक्तित्व सारे यूरोप पर इतनी अत्यधिक शक्तिशाली विजेता और शासक के नाते नेपोलियन का स्थान सिकंदर सीजर तथा सरलमेन के समक्ष है।" 

नेपोलियन बोनापार्ट कौन था | नेपोलियन कहां का राजा था?

नेपोलियन फ्रांस का महान राजा था 

नेपोलियन की जीवनी  

         नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 15 अगस्त 1769 ई. को कॉर्सिका द्वीप के नगर अजाकिओ में हुआ था। नेपोलियन बोनापार्ट के पिता का नाम "कार्लो बोनापार्ट" था, और वह "रोमन कैथोलिक" धर्म को मानने वाला था, उनकी माता का नाम "लेटीजिए रमोलिनो" था। नेपोलियन के पूर्वज फ्लोरेंस (इटली) के निवासी थे। 1529 ई.से वे कर्षिका में आकर बस गए थे। नेपोलियन के जन्म के समय 1769 ई. में ही फ्रांस ने कर्षिका द्वीप खरीदा था। इस समय कॉर्सिका वासी अपने देश की स्वाधीनता के लिए संघर्ष कर रहे थे। नेपोलियन के माता पिता ही स्वाधीनता संघर्ष के प्रमुख सेनानी थे। नेपोलियन को अपने पूर्वजों द्वारा कॉर्सिका के लिए किए गए कार्यों के प्रति गर्व था। 

आप नेपोलियन के उदय की व्याख्या कैसे करेंगे? - aap nepoliyan ke uday kee vyaakhya kaise karenge?

           28 अक्टूबर 1785 ई. को नेपोलियन फ्रेंच तोपखाने के सैन्यादल में सेकंड लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुआ था। वह कठोर परिश्रम में विश्वास करता था 1788 ई. में उसने अपनी मां को लिखा था," मेरे पास यहां शिवा काम करने के कोई साधन नहीं है।" 

           1789 ई. में जब फ्रांस में क्रांति क हुई, नेपोलियन अपने भाई जोजफ के साथ कॉर्सिका को मुक्त कराने के आंदोलन में कूद पड़ा । इसी बीच 30 नवंबर 1789 ई. को फ्रांस का अंग बना दिया गया। नेपोलियन के विचार भी फ्रांस के प्रति बदल गए। 

नेपोलियन बोनापार्ट की मृत्यु कब हुई?

नेपोलियन बोनापार्ट की मृत्यु 5 मई 1821 में हुई। 

नेपोलियन का मूल्यांकन | नेपोलियन की उपलब्धियां - 

             नेपोलियन को आधुनिक युग का सबसे महान व्यक्ति माना जाता है। अरुण परिवार में जन्मे नेपोलियन ने अपनी असाधारण योग्यता के बल पर एक सैनिक के पद से उन्नति प्राप्त करते हुए फ्रांस का पद ग्रहण किया या कह सकते हैं कि फ्रांस का सम्राट बना। यही उसकी सबसे बड़ी उपलब्धियां थी। 

          विद्वानों का कहना है कि "नेपोलियन एक असाधारण चरित्र व योग्यता वाला व्यक्ति था जो किसी भी देश में किन्हीं भी परिस्थितियों में विनती की चरम सीमा पर पहुंच सकता था।"

          नेपोलियन ने अपनी असाधारण विजयों से लगभग संपूर्ण यूरोप को प्रभाव क्षेत्र में ला दिया था इस प्रकार फ्रांस के प्रति सम्मान को उसने उन्नति की चरम सीमा पर पहुंचा दिया।  अपने कार्यों से नेपोलियन ने केवल केवल फ्रांस को ही नहीं अपितु संपूर्ण यूरोप को प्रभावित किया। इसी कारण 1799 ई. से 1814 ई. के समय को नेपोलियन युग कहा जाता है। एक कारण वह अपने शत्रुओं में अत्यधिक लोकप्रिय था। 

          नेपोलियन अत्यधिक महत्वकांक्षी व्यक्ति था जिसने अपने अभिलाषा को पूर्ण करने के लिए निरंतर युद्ध किए। इन युद्ध में उसके सैनिकों ने उसका साथ दिया। तालीरा का कहना है कि — "नेपोलियन जैसा व्यक्तित्व ना किसी ने देखा है और न ही आने वाले कई शताब्दियों में ऐसा असाधारण व्यक्ति जन्म ले सकेगा।"

इन्हें भी पढ़ें:-

  • नेपोलियन बोनापार्ट की महाद्वीपीय व्यवस्था
  • फ्रांसीसी क्रांति के  कारण क्या थे?
  • फ़्रांस की क्रांति के परिणाम 

Solution : 1792 में फ़्रांस के गणतंत्र बनने के बाद, वहाँ के तत्कालीन शासक रोबेस्पेयर ने नियंत्रण तथा दंड की सख्त नीति अपनाई। वह खुद ही एक अनियंत्रित शासक बन चुका था। परिमाणतः अगले कुछ सालों तक आतंक का राज स्थापित हो गया। रोबेस्पेयर के शासन के खत्म होने के बाद, सारी शक्ति एक व्यक्ति के हाथ में जाने से बचाने के लिए पाँच सदस्यों वाली एक कार्यपालिका - डीरेक्ट्री को परिषद द्वारा नियुक्त किया गया। लेकिन, डीरेक्टरों का झगड़ा अक्सर विधान परिषदों से होता और तब परिषद् उन्हें बर्खास्त करने की चेष्टा करती। डीरेक्ट्री की राजनितिक अस्थिरता ने नेपोलियन बोनापार्ट के उदय का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

आप नेपोलियन के उदय की व्याख्या हिंदी में कैसे करेंगे?

10 नवंबर 1799 ई. का नेपोलियन ने डिरेक्ट्री को भंग करके फ्रांस की सत्ता अपने हाथों मेंले ली। 1804ई. में नेपोलियन ने खुद को फ्रांस का सम्राट घोषित कर दिया। उसने यूरोप के अनेक राज्यों को जीत कर फ्रांस के साम्राज्य में मिला लिया।

6 आप नेपोलियन के उदय की व्याख्या कैसे करेंगे?

उत्तर: नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म 1769 ई0 में रोम सागर के द्वीप कोर्सिका की राजधानी अजासियों में हुआ था। वह असधारण प्रतिभा का स्वामी था । उसने पेरिस के फौजी स्कुल में शिक्षा प्राप्त कर सेना में भर्ती हुआ और असीम वीरता, साहस और सैनिक योग्यता द्वारा उन्नति कर सेनापति बन गया ।

नेपोलियन बोनापार्ट के उदय के कारणों का वर्णन कीजिए क्या यह फ्रांसीसी कांति की उपज था?

फ्रांस की शोचनीय दशा डायरेक्टरी का शासन तो सबसे अधिक भ्रष्ट और निकम्मा था। अतः फ्रांस मे ऐसे शक्तिशाली शासन की आवश्यकता थी, जो देश की दशा को सुधारकर एक सशक्त एवं सुव्यवस्थित शासन प्रणाली की स्थापना कर सके। इस कार्य को पूरा करने की क्षमता नेपोलियन मे पूर्ण रूप से विद्यमान थी। अतः उसका उत्थान होना एक स्वाभाविक बात थी।

नेपोलियन के युद्ध को कैसे समझा जा सकता है?

फ्रांस और आस्ट्रिया के युद्ध नेपोलियन ने मेक के सेनापतित्व में आस्ट्रिया की सेना पर आक्रमण कर उसे 20 अक्टूबर 1805 के उल्म के युद्ध में परास्त कर दिया। इस विजय के बाद नेपालियन ने वियना पर अधिकार कर लिया। आस्ट्रिया का शासक फ्रांसिस द्वितीय वियना छोड़कर पूर्व की ओर चला गया।