14 फरवरी वेलेंटाइन डे क्या होता है? - 14 pharavaree velentain de kya hota hai?

Author: Vikas SrivastavaPublish Date: Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Feb 2022 03:15 PM (IST)

हिंदू जनजागृति समिति के पूर्वी व पूर्वाेत्तर भारत के समन्वयक शंभू गवारे कहते हैं कि जिस प्रकार एक जनवरी का कोई सामाजिक धार्मिक पारिवारिक वैज्ञानिक कारण न होते हुए भी उसे मनाया जाता है उसी प्रकार वेलेंटाइन डे के संदर्भ में भी है।

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। वैलेंटाइन डे प्रतिवर्ष 14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है? इस दिन का इतिहास क्या है? ऐसे अनेक प्रश्न हमारे मन में उठते हैं। दुर्भाग्य से, इनमें से किसी भी प्रश्न का कोई सही उत्तर उपलब्ध नहीं है। वैलेंटाइन डे के इतिहास को विभिन्न वेबसाइट पर विविध रूपों में प्रस्तुत किया गया है। यूरोप में अभी भी अस्पष्टता है कि वास्तव में किस व्यक्ति के नाम से वेलेंटाइन डे प्रारंभ हुआ।

हिंदू जनजागृति समिति के पूर्वी व पूर्वाेत्तर भारत के समन्वयक शंभू गवारे कहते हैं कि जिस प्रकार एक जनवरी का कोई सामाजिक, धार्मिक, पारिवारिक, वैज्ञानिक या आध्यात्मिक कारण न होते हुए भी उसे मनाया जाता है, उसी प्रकार वेलेंटाइन डे के संदर्भ में भी है। इस दिन देशद्रोही वेलेंटाइन को उसके राष्ट्र विरोधी कृत्यों के लिए फांसी दी गई थी। तीसरी शताब्दी में रोम में वैलेंटाइन नाम का एक पादरी था।

उस समय के राजा क्लॉडियस द्वितीय के आदेश की अवहेलना करने के कारण राजा ने वेलेंटाइन को मारने का आदेश दिया था। वास्तव में वेलेंटाइन डे ईसाई धर्म से जुड़ा हुआ है। इस दिन को मनाकर हम एक प्रकार से वैचारिक धर्मांतरण ही करते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के अवसर पर 'वेलेंटाइन डे' की वास्तविकता क्या है? क्या सच में वैलेंटाइन डे मनाया जाना चाहिए? आइए इस लेख के माध्यम से यह जानने का प्रयास करते हैं।

ईसाई धर्म से जुड़ा वेलेंटाइन डे

हिंदू धर्म में प्रेम को व्यक्त करने का कभी भी विरोध नहीं हुआ है। हिंदू धर्म में मानसिक स्तर के प्रेम से कहीं आगे आध्यात्मिक स्तर के प्रेम (निरपेक्ष प्रेम) को श्रेष्ठ माना जाता है। प्रेम-भाव के बिना प्रीति का गुण विकसित नहीं हो सकता, तो हिंदू धर्म प्रेम का विरोध कैसे करेगा? वैलेंटाइन डे ईसाई पंथ से जुड़ा है। हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सभी त्योहारों का आध्यात्मिक और वैज्ञानिक आधार है, उदाहरण स्वरूप दशहरा, दीपावली, गणेश चतुर्थी, रामनवमी आदि त्योहारों का महत्व यही बताता है। इस दिन उन देवताओं का तत्व पृथ्वी पर अधिक प्रमाण में आता है, इसलिए सभी को उसका लाभ होता है। हिंदू धर्म के संतों के पुण्यतिथि के दिन उन उन संतों का तत्व सभी को मिलता हैं। वैलेंटाइन डे, मदर्स डे, फादर्स डे, फ्रेंडशिप डे, यह पाश्चात्य विचार हैं। इसलिए ऐसे दिन को मनाना देश को आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक नुकसान पहुंचाना है।

वेलेंटाइन डे के पीछे का छिपा हुआ अर्थ कारण

पश्चिमी लोगों को भी आश्चर्य होगा, भारत में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक रोज डे, प्रपोज डे, चाकलेट डे, टेडी डे, प्रोमिस डे, किस डे और वैलेंटाइन डे ऐसे दिन एक के बाद एक मनाए जाते है। ऐसे दिन विदेशों में भी नहीं मनाए जाते। वेलेंटाइन डे पर चाकलेट, खिलौने, भेंट वस्तुओं की बड़ी मात्रा में बिक्री होती हैं और विदेशी प्रतिष्ठान इसका लाभ उठाते हैं। भारत में वैलेंटाइन्स डे ग्रीटिंग कार्ड की बिक्री करने वाली कंपनी आर्चीज की बिक्री 10 गुना बढ़ती है। इस दौरान ग्रीटिंग कार्ड बनाने वाले प्रतिष्ठानों का बड़ा कारोबार होता है। इसलिए इन वस्तुओं को खरीदकर हम विदेशी प्रतिष्ठानों को अरबों रुपये का लाभ कमा कर दे रहे हैं। इसलिए वैलेंटाइन डे के पीछे छुपे हुए अर्थकारण को समझना बहुत आवश्यक है।

युवा पीढ़ी को अयोग्य मार्ग पर ले जाने का षडयंत्र

आज के समय में अधिक से अधिक लड़के-लड़कियां वैलेंटाइन डे मना रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार 30 प्रतिशत से अधिक लड़के इस दिन को लड़कियों के साथ लैंगिक संबंध रखने के लिए मनाते हैं। गर्भनिरोधक निर्माता के अनुसार अन्य दिनों की तुलना में इस दिन गर्भनिरोधक की बिक्री अधिक होती है। हालांकि, यह इस तथ्य को रेखांकित करता है कि इस दिन अविवाहित लड़के और लड़कियां लैंगिक संबंध रखते हैं। इस कालावधि में गर्भपात का प्रमाण भी अधिक होता है, ऐसे ध्यान में आया है। इस से इस दिन की भयावहता हमारे ध्यान में आती है।

सुसाइड हेल्पलाइन पर आते हैं सबसे अधिक फोन कॉल

इंटरनेशनल बिजनेस टाइम दैनिक के अनुसार वैलेंटाइन्स डे के दिन सुसाइड हेल्पलाइन पर सबसे अधिक कॉल आती हैं। इसके पीछे का कारण वैलेंटाइन्स डे पर मन के अनुसार प्यार न मिल पाना, इस कारण निर्माण होने वाला अकेलापन और टूटी हुई मानसिकता है। देश-विदेश के बहुत से लोग भारतीय संस्कृति का अभ्यास करके सुख-शांति का अनुभव कर रहे हैं; परंतु, भारत में युवा पीढ़ी अशांति, दुर्व्यवहार और एड्स का शिकार हो रही है, क्योंकि वे इस 'वेलेंटाइन डे' जैसी पश्चिमी संस्कृति का आचरण करके स्वयं को धन्य मानती हैं। यह हमारे देश की अच्छी और युवा पीढ़ी को फंसाने का षड्यंत्र है। भारतीय संस्कृति की अपरिमित हानि के साथ-साथ आर्थिक नुकसान ऐसे गलत दिन के कारण हो रहे हैं।

वैलेंटाइन डे की अपेक्षा मातृ-पितृ दिवस मनाएं

वैलेंटाइन डे अनेक कम आयु की लड़कियों को मातृत्व देने वाला दिन है, इसलिए इस दिन का निषेध करें, ऐसा विचार प्रसिद्ध वृत्तवाहिनी बीबीसी ने व्यक्त किया परंतु, इस दिन को मातृ-पितृ दिन के रूप में मनाने की नई पद्धति भारत में जोर पकड़ रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है, ऐसा इस वृतवाहिनी ने भी कहा था।

एक निजी कंपनी के एक सर्वेक्षण के अनुसार, वेलेंटाइन डे के आसपास दुनिया और विशिष्ट रूप से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में तलाक के मामलों की संख्या में 40% की वृद्धि हो रही है। इस अवधि में विवाहित पुरुषों और महिलाओं के बीच विवाहेतर संबंधों की घटनाओं के परिणामस्वरूप तलाक की संख्या में वृद्धि हुई है। भारतीय नागरिकों की आंख बंद करके पश्चिमी देशों की नकल करने की बढ़ती प्रवृत्ति को देखते हुए भारतीयों को यह समझना चाहिए कि ऐसी स्थिति भारत में भी उत्पन्न होगी। इस देश में भारतीय संस्कृति की अपार क्षति ऐसे अयोग्य दिन के कारण हो रही है, इसलिए ऐसे दिनों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। लोगों द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैलेंटाइन डे की लूट को देखते हुए ऐसे विकृत दिनों को स्थायी रूप से समाप्त कर देना चाहिए।

दुनिया भर के अनेक देशों ने समाप्त किया वैलेंटाइन्स डे

अनेक देशों ने वैलेंटाइन्स डे पर प्रतिबंध लगाकर इस दिन को अलग रूप में मनाने का निश्चय किया है, उदाहरण स्वरूप स्लोव्हेनिया में 12 मार्च को सेंट ग्रेगरी दिवस मनाया जाता है, 25 जनवरी को वेल्स में डोनवेन दिवस, 12 जून को ब्राजील में अनामोट दिवस। 1969 में रोमन कैथोलिक संतों के कैलेंडर से वेलेंटाइन डे को हटा दिया गया है। इस दिन को मलेशिया ने भी हटाया है। जिसे दुनिया के अनेक देशों ने हटा दिया है ऐसे वैलेंटाइन डे को हमें हटाना चाहिए या नहीं? यह हमें विचार करना है, ऐसे दिन को हम भारतीयों को क्यों महत्व देना चाहिए, हमारी संस्कृति कहती है कि परिवार व्यक्ति से अधिक महत्वपूर्ण है, समाज परिवार से अधिक महत्वपूर्ण है और देश समाज से अधिक महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे कई वीरों ने अपना सब कुछ अर्पण कर दिया और इसके कारण हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई। वो वैलेंटाइन डे को प्रेम का संदेश मानकर विवाह कर लेते तो क्या हमें स्वतंत्रता प्राप्त होती? आज इस पर विचार करने की आवश्यकता है।

आइए हिंदू धर्म की उचित शिक्षा के साथ धर्माचरण करें

वेलेंटाइन डे और ऐसे अन्य दिन पश्चिमी लोगों द्वारा बनाई गई बुरी प्रथा है। इस प्रकार का दिन मनाने से हमें जो सुख मिलता है, हिंदू धर्म की शिक्षा में उस सुख के आगे का आनंद प्राप्त करवाने की क्षमता है, इसलिए वेलेंटाइन डे जैसा दिन मनाने की अपेक्षा हिंदू धर्म की उचित शिक्षा लेकर धर्माचरण करना चाहिए। इसके लिए हमें दूसरों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।

यह हमारे देश की अच्छी और युवा पीढ़ी को गुमराह करने का एक षड्यंत्र है, वेलेंटाइन डे की पश्चिमी विकृति पर अंकुश लगाने और भारतीय संस्कृति का संवर्धन हो, इसलिए इस दिन के विरोध में युद्ध स्तर पर प्रचार और प्रसार करने की आवश्यकता है। यदि आप वास्तव में प्रेम को अनुभव करना चाहते हैं, तो आपको हमारे क्रांतिकारी, परमवीर चक्रधारी सैनिक, आतंकवादियों को मारने वाले पुलिस, कमांडो इनसे प्रेम करना सीखना होगा। यहीं से वेलेंटाइन डे को भारत से स्थायी रूप से हटाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह आज के समय की आवश्यकता है।

Edited By: Vikas Srivastava

14 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे?

सेंट वैलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध करते हुए कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी कराई। राजा इस बात पर भड़क गए और उन्होंने 14 फरवरी 269 के दिन सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया। उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे 'प्यार के दिन' के तौर पर मनाया जाने लगा।

वेलेंटाइन डे का इतिहास क्या है?

क्लाउडियस के इस आदेश का संत वैलेंटाइन ने विरोध करते हुए अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई। संत के इस विरोध से नाराज होकर राजा क्लाउडियस ने उन्हें 14 फरवरी के दिन फांसी पर चढ़ा दिया था। माना जाता है कि संत वैलेंटाइन की याद में 14 फरवरी को 'प्यार के दिन' के रूप में मनाया जाता है।

वेलेंटाइन डे की शुरुआत कैसे हुई?

मिली जानकारी के अनुसार, साल 496 में पहली बार वैलेंटाइन डे मनाया गया था। कईयों का यह भी मानना है कि वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई थी। 5वी सदी के अंत में पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को सेंट वैलेंटाइन डे घोषित किया। तब से लेकर आज तक 14 फरवरी को प्रेम का दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा।