विटामिन B12 ज्यादा बढ़ने से क्या होता है? - vitaamin b12 jyaada badhane se kya hota hai?

विटामिन B12 ज्यादा बढ़ने से क्या होता है? - vitaamin b12 jyaada badhane se kya hota hai?

ये तो आप सभी जानते हैं कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए हर तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जिसकी मदद से हम लंबे समय तक खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। ऐसे ही विटामिन बी-12 है जो हमे शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ हमारी त्वचा को भी स्वस्थ रखने में मददगार होता है। लेकिन किसी भी चीज का शरीर में ज्यादा होना भी एक नुकसान है। ऐसे ही शरीर में विटामिन बी-12 की ज्यादा मात्रा के कारण कई स्वास्थ्य समस्याओं हो सकती है जिसके कारण आपको काफी परेशानी का भी सामना करना होता है। हालांकि विटामिन बी-12 एक घुलनशील तत्व है जो आसानी से अवशोषित हो जाता है लेकिन कई बार ये शरीर में ज्यादा भी हो सकता है। अब आपको सवाल होगा कि विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर क्या नुकसान हो सकते हैं तो हम आपको इस लेख में इसका जवाब देंगे। तो आइए इस लेख के जरिए ये जानने की कोशिश करते हैं कि विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर क्या होता है। लेकिन उससे पहले बता दें कि विटामिन बी-12 पूरी तरह से आपके लिए सुरक्षित है लेकिन जब लोग इसकी पूर्ति के लिए दवाओं और इंजेक्शन का सहारा लेते हैं तो ये नुकसानदायक बन जाता है। 

विटामिन B12 ज्यादा बढ़ने से क्या होता है? - vitaamin b12 jyaada badhane se kya hota hai?

विटामिन बी-12 के ज्यादा होने पर नुकसान

उल्टी और दस्त

विटामिन बी-12 के ज्यादा हो जाने के कारण कई बार लोगों को उल्टी और दस्त का सामना करना पड़ता है जो एक प्रकार से शरीर की प्रतिक्रिया होती है। शरीर में उल्टी और दस्त की समस्या एक आम समस्या होती है, इस दौरान आपको कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपको किसी भोजन के कारण उल्टी हुई है तो आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके उल्टी और दस्त लंबे समय तक नहीं रुखते तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: सूजन से छुटकारा पाने के लिए विटामिन्स और सप्लीमेंट में से क्या लेना है सही?

त्वचा में लाल चक्कते

सिर्फ एक ही विटामिन नहीं बल्कि किसी भी पोषण की मात्रा के बढ़ने पर आपकी त्वचा प्रतिक्रिया दिखाने लगती है। ऐसा आप जब विटामिन बी-12 से युक्त क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते होंगे तब भी आपको देखना पड़ता होगा। इस दौरान आपकी त्वचा पर लाल चक्कतों के साथ कई फफोले भी नकल सकते हैं जो आपकी त्वचा को बहुत चिड़चिड़ा बना देते हैं। अगर आपकी त्वचा पर ऐसा कुछ होता है तो इसके लिए आपको अपनी त्वचा पर कुछ दिनों तक किसी भी क्रीम या ब्यूटी प्रोडक्ट्स से दूर रखना चाहिए और अपनी डाइट में विटामिन सी वाले आहारों को ज्यादा शामिल करना चाहिए। 

खून के थक्के 

खून के थक्के शरीर में कई प्रकार से हो सकते हैं जिसकी वजह से आपको प्रभावित हिस्से में दर्द और सूजन भी महसूस हो सकती है। लेकिन विटामिन बी-12 के मामले में ये तब हो सकता है जब कोई विटामिन बी-12 के लिए सप्लीमेंट ले रहा हो या इसकी पूर्ति के लिए इंजेक्शन का सहारा ले रहा हो। इस दौरान आपके शरीर के कई हिस्सों पर खून के थक्के जमा हो सकते हैं। इससे बचाव के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए साथ ही घर पर गर्म और ठंडा सेंक का पालन करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: स्किन का नैचुरल ग्लो बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये विटामिन्स और एसिड्स, स्किन केयर रूटीन में ऐसे करें शामिल

शरीर में सूजन का खतरा

विटामिन बी-12 की मात्रा के बढ़ने पर कुछ लोगों के शरीर में सूजन भी दिखाई दे सकती है, जिसमें उन्हें हाथ-पैर से काम करने के दौरान तकलीफ महसूस होगी। ऐसे में आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके शरीर में सूजन क्यों आई है। हालांकि कुछ लोगों के शरीर में ये सूजन आने के बाद अपने आप चली जाती है, लेकिन अगर ऐसा नहीं होता तो आपको एक्सपर्ट से मिलने की जरूरत है। 

इस लेख में दी गई जानकारी शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा बढ़ने के बाद होने वाले नुकसान को लेकर दी गई है। लेकिन अगर आप अपनी डाइट में कोई बदलाव करना चाहते हैं या किसी एक चीज का सेवन बढ़ाना चाहते हैं तो इससे पहले जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलVItamin B12 Overdose Side Effects : डाइट में विटामिन बी12 की मात्रा ज्यादा लेने से हो सकती हैं ये हेल्थ प्रॉब्लम्स

विटामिन बी12 आपके आहार में शामिल करने के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है, यह एनिमल और सी फूड्स पर बेस्ड विटामिन है। ऐसे में इसे ज्यादा लेने से इसका हेल्थ पर बुरा असर भी पड़ सकता है।

विटामिन B12 ज्यादा बढ़ने से क्या होता है? - vitaamin b12 jyaada badhane se kya hota hai?

Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 16 Jun 2022 01:11 PM

चिकन, मटन, मछली ये चीजें विटामिन बी 12 से भरपूर होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीजों को ज्यादा खाने से भी आपकी सेहत पर इसका गलत असर पड़ता है। दरअसल, विटामिन बी12 की ओवरडोज के कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। विटामिन और मिनरल्स हमारी हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं, इसलिए पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से न केवल फिजिकल स्ट्रेंथ बढ़ती है बल्कि मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी यह बहुत जरूरी है। विटामिन बी12 आपके आहार में शामिल करने के लिए सबसे आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है, यह एनिमल और सी फूड्स पर बेस्ड विटामिन है। इस विटामिन के रोल की बात करें, तो तंत्रिका तंत्र को सपोर्ट करने और लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। विटामिन बी 12 पानी में घुलनशील है, यह आसानी से आंतों में अवशोषित हो जाता है। मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में कारगर है लेकिन इसके ओवरडोज से कई साइड इफेक्ट्स भी हैं। 

विटामिन बी 12 क्यों है जरूरी 
विटामिन बी 12 की कमी होना आम बात है क्योंकि सभी लोग नॉन वेजिटेरियन नहीं होते। विटामिन बी12 ज्यादातर रेड मीट, चिकन और सी फूड में पाया जाता है। वहीं, शरीर स्वाभाविक रूप से इसका उत्पादन नहीं करता है, ऐसे में उम्र बढ़ने के साथ बहुत से लोग इसकी कमी से जूझते रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो डाइट में विटामिन बी12 की मात्रा लेनी ही चाहिए। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने अपनी डाइट से मांस, डेयरी और अनाज बिल्कुल हटा दिया है, तो आपको इसकी भारी कमी हो सकती है। अधिकतर, विटामिन बी 12 को सुबह या भोजन के साथ लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह एनर्जी मेटाबॉलिज्म से जुड़ा होता है, इसे रात में लेने से आपकी नींद उड़ सकती है। विटामिन बी12 लेने के बाद पानी ज्यादा पीना चाहिए।

विटामिन बी12 की कमी के शुरुआती लक्षण 
- सिरदर्द
- चक्कर आना
- दस्त
- त्वचा पर लाल चकत्ते और खुजली
- मतली और उल्टी
- थकान
- सूजन और झुनझुनी 


इसकी कमी से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स 
-डिमेंशिया
-एनीमिया
-जोड़ों और हड्डियों में दर्द
-मानसिक बीमारी
-नर्व सिस्टम को नुकसान
-प्रेग्नेंसी से जुड़ीं प्रॉब्लम्स
-स्किन इंफेक्शन 
-हमेशा थकावट रहना 

जिन लोगों में विटामिन बी12 की कमी होती है, उन्हें इस विटामिन की पूर्ति के लिए इंजेक्शन दिए जाते हैं लेकिन इसे पूरी तरह सेफ नहीं कहा जा सकता। इसके भी कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। ऐसे में नेचुरल तरीके से ही इस विटामिन का इनटेक बढ़ाना चाहिए। 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से क्या होता है? जानें किन चीजों को खाना है जरूरी

शरीर में विटामिन B12 ज्यादा होने से क्या होता है?

यह पानी में घुलनशील विटामिन है, जो आसानी से आंतों में एब्जॉर्ब हो जाता है. इसके अलावा, यह ऊर्जा और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है. इतने लाभ होने के बाद भी इसके कुछ नकुसान हो सकते हैं. यदि आप विटामिन बी12 का अधिक सेवन करते हैं, तो आपके शरीर में कई तरह के साइड एफेक्ट्स नज़र आ सकते हैं.

विटामिन B12 बढ़ने से क्या नुकसान होता है?

जब किसी व्यक्ति के शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा अधिक हो जाए तो इससे डायरिया और उल्टी की समस्या हो सकती है। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति को कमजोरी भी महसूस हो सकती है। इसीलिए जब कुछ खाना खाने के बाद बार-बार उल्टी और दस्त की समस्या हो तो अपने खानपान में बदलाव करने चाहिए।

विटामिन B12 बढ़ जाए तो क्या करना चाहिए?

अधिकतर, विटामिन बी 12 को सुबह या भोजन के साथ लेने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यह एनर्जी मेटाबॉलिज्म से जुड़ा होता है, इसे रात में लेने से आपकी नींद उड़ सकती है। विटामिन बी12 लेने के बाद पानी ज्यादा पीना चाहिए

विटामिन B12 की नार्मल रेंज कितनी होती है?

बॉडी में जाकर क्या करता है B12 - इसकी नॉर्मल रेंज 211 से 911 pg/mL होना चाहिए। - सर्वे में शामिल 88 परसेंट लोगों में इसकी मात्रा 123 से 124 pg/mL मिली।