विश्व का सबसे अच्छा संविधान कौन सा है? - vishv ka sabase achchha sanvidhaan kaun sa hai?

हिंदी न्यूज़ धर्मदुनिया के सबसे अच्छे संविधान में से एक है हमारा देश का संविधान 

दुनिया के सबसे अच्छे संविधान में से एक है हमारा देश का संविधान 

भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखा गया संविधान है। संविधान को बनाने में दो साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया। 26 जनवरी 1950 को यह अस्तित्व...

विश्व का सबसे अच्छा संविधान कौन सा है? - vishv ka sabase achchha sanvidhaan kaun sa hai?

Arpanलाइव हिन्दुस्तान टीम ,meerutTue, 26 Jan 2021 03:15 PM

भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखा गया संविधान है। संविधान को बनाने में दो साल 11 महीने और 18 दिन का समय लगा। 26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया। 26 जनवरी 1950 को यह अस्तित्व में आया। भारतीय संविधान को दुनिया के सबसे अच्छे संविधानों में से एक माना जाता है। आइए जानते हैं कुछ रोचक तथ्य।

संविधान में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 94 संसोधन शामिल हैं। 29 अगस्त 1947 को भारत के संविधान का मसौदा तैयार करने वाली समिति की स्थापना हुई, जिसमें अध्यक्ष के रूप में डॉ भीमराव अंबेडकर की नियुक्ति हुई। 1940 में ब्रिटिश सरकार ने इस मांग को मान लिया था कि भारत का संविधान भारत के लोगों द्वारा ही बनाया जाए। 1942 में क्रिप्स कमीशन ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कहा गया कि भारत में निर्वाचित संविधान सभा का गठन किया जाएगा, जो भारत का संविधान तैयार करेगी। 11 दिसंबर 1946 को हुई संविधान सभा की बैठक में डा. राजेंद्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया। संविधान प्रारूप समिति की बैठकें 114 दिन तक चलीं। संविधान के निर्माण कार्य पर कुल 63 लाख 96 हजार 729 रुपये का खर्च आया। 24 जनवरी, 1950 को संविधान सभा के 284 सदस्यों द्वारा हस्तलिखित संविधान पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें 15 महिलाएं शामिल थीं। यह दो दिन बाद 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। भारतीय संविधान हस्त लिखित है इसे श्याम बिहारी रायजादा ने लिखा। भारतीय संविधान को बहुत खूबसूरती से सजाया गया और इन पन्नों को सजाने का काम शांति निकेतन के कलाकारों ने किया। संविधान की ओरिजनल प्रतियां आज भी संसद भवन में है। इसे हीलियम के अंदर लाइब्रेरी में रखा हुआ है। संविधान के अनुसार हमारा देश धर्मनिरपेक्ष देश है। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का जनक कहा जाता है। संविधान को अंग्रेज़ी और हिंदी में हाथ से लिखा गया था। 

विश्व का सबसे अच्छा संविधान कौन सा है? - vishv ka sabase achchha sanvidhaan kaun sa hai?

विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारत का संविधान

विश्व का सबसे अच्छा संविधान कौन सा है? - vishv ka sabase achchha sanvidhaan kaun sa hai?

देश में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वैसे तो भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था लेकिन इसे स्वीकृत 26 नवम्बर, 1949 को ही कर लिया गया

देश में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। वैसे तो भारतीय संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था लेकिन इसे स्वीकृत 26 नवम्बर, 1949 को ही कर लिया गया था। डा. भीमराव अम्बेडकर के अथक प्रयासों के कारण ही भारत का संविधान ऐसे रूप में सामने आया, जिसे दुनिया के कई अन्य देशों ने भी अपनाया। वर्ष 2015 में डा. अम्बेडकर के 125वें जयंती वर्ष में पहली बार देश में 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया था। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है।

संविधान प्रारूप समिति की बैठकें 114 दिनों तक चली थीं और संविधान के निर्माण में करीब 3 वर्ष का समय लगा, जिस पर करीब 64 लाख रुपए खर्च हुए थे और कुल 7635 सूचनाओं पर चर्चा की गई थी।

मूल संविधान में 7 मौलिक अधिकार थे लेकिन 44वें संविधान संशोधन के जरिए सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा कर संविधान के अनुच्छेद 300 (ए) के अंतर्गत कानूनी अधिकार के रूप में रखा गया, जिसके बाद भारतीय नागरिकों को 6 मूल अधिकार प्राप्त हैं, जिनमें समता या समानता का अधिकार (अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18), स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 19 से 22), शोषण के विरुद्ध अधिकार (अनुच्छेद 23 से 24), धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार (अनुच्छेद 25 से 28), संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार (अनुच्छेद 29 से 30) तथा संवैधानिक अधिकार (अनुच्छेद 32) शामिल हैं।

संविधान में यह व्यवस्था भी की गई है कि इनमें संशोधन भी हो सकता है तथा राष्ट्रीय आपातकाल के दौरान जीवन एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को छोड़ कर अन्य मौलिक अधिकारों को स्थगित किया जा सकता है। सबसे बड़ा लिखित संविधान होने के अतिरिक्त, भारतीय संविधान से जुड़े रोचक तथ्यों पर नजर डालें तो सर्वप्रथम सन् 1895 में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने मांग की थी कि अंग्रेजों के अधीनस्थ भारत का संविधान स्वयं भारतीयों द्वारा बनाया जाना चाहिए लेकिन भारत के लिए स्वतंत्र संविधान सभा के गठन की मांग को ब्रिटिश सरकार द्वारा ठुकरा दिया गया था।

1922 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने मांग की कि भारत का राजनीतिक भाग्य भारतीय स्वयं बनाएंगे लेकिन अंग्रेजों द्वारा संविधान सभा के गठन की लगातार उठती मांग को ठुकराया जाता रहा। आखिरकार 1939 में कांग्रेस अधिवेशन में पारित प्रस्ताव में कहा गया कि स्वतंत्र भारत के संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा ही एकमात्र उपाय है और सन् 1940 में ब्रिटिश सरकार द्वारा भारत का संविधान भारत के लोगों द्वारा ही बनाए जाने की मांग को स्वीकार कर लिया गया। 1942 में क्रिप्स कमीशन द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में निर्वाचित संविधान सभा का गठन किया जाएगा, जो भारत का संविधान तैयार करेगी।

सच्चिदानंद सिन्हा की अध्यक्षता में 9 दिसम्बर, 1946 को संविधान सभा पहली बार समवेत हुई किन्तु अलग पाकिस्तान बनाने की मांग को लेकर मुस्लिम लीग द्वारा बैठक का बहिष्कार किया गया। दो दिन बाद संविधान सभा की बैठक में डा. राजेन्द्र प्रसाद को संविधान सभा का अध्यक्ष चुना गया और वह संविधान बनाने का कार्य पूरा होने तक इस पद पर आसीन रहे। 15 अगस्त, 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ और संविधान सभा द्वारा 29 अगस्त, 1947 को संविधान का मसौदा तैयार करने वाली ‘संविधान निर्मात्री समिति’ का गठन किया गया, सर्वसम्मति से जिसके अध्यक्ष बने भारतीय संविधान के जनक कहलाते डा. भीमराव अम्बेडकर। संविधान के उद्देश्यों को दर्शाने के लिए पहले एक प्रस्तावना प्रस्तुत की गई है, जिससे भारतीय संविधान का सार, उसकी अपेक्षाएं, उसका उद्देश्य, उसका लक्ष्य तथा दर्शन प्रकट होता है।

प्रस्तावना के अनुसार :
‘‘हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्माॢपत करते हैं।’’-श्वेता गोयल

सबसे अच्छा संविधान कौन से देश का है?

भारत का संविधान विश्व के किसी भी सम्प्रभु देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है, जिसमें, उसके अंग्रेज़ी-भाषी संस्करण में 146,385 शब्दों के साथ, 25 भागों( 22+4A,9A,14A) में 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ और 104(1951 to 2019) संशोधन हैं, जबकि शब्दों के आधार पर मोनाको का संविधान सबसे छोटा लिखित संविधान है, जिसमें 97 अनुच्छेदों ...

दुनिया का सबसे बड़ा संविधान कौन सा है?

भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। संविधान प्रारूप समिति की बैठकें 114 दिनों तक चली थीं और संविधान के निर्माण में करीब 3 वर्ष का समय लगा, जिस पर करीब 64 लाख रुपए खर्च हुए थे और कुल 7635 सूचनाओं पर चर्चा की गई थी।

विश्व का सबसे पुराना संविधान कौन सा है?

ब्रिटिश संविधान की विशेषताएं ब्रिटिश संविधान को सभी ”संविधानों की जननी” कहा जाता है क्योंकि सबसे पुराने इस संविधान ने बाद के सभी संविधानों के लिए मार्गदर्शक का काम किया । वेध राजतंत्र वादी ब्रिटेन में ही आधुनिक विश्व की पहली प्रजातांत्रिक शासन प्रणाली अस्तित्व में आयी ।

विश्व का सबसे छोटा संविधान कहाँ का है?

मोनाको का संविधान दुनिया में सबसे छोटा है।