वर्तमान में देश के गृह मंत्री कौन है? - vartamaan mein desh ke grh mantree kaun hai?

गृह मंत्रालय भारत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। गृह मंत्रालय, राज्यों के संवैधानिक अधिकारों में दखल दिए बिना, सुरक्षा, शान्ति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए राज्य सरकारों को जन शक्ति एवं वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन एवं विशेषज्ञता प्रदान करता है।

गृह मंत्रालय के विभाग:

भारत सरकार (कार्य आबंटन) नियम, 1961 के अंतर्गत गृह मंत्रालय के संघटक विभाग निम्नलिखित हैं:-

  • आन्तरिक सुरक्षा विभाग: पुलिस, कानून और व्यवस्था तथा पुनर्वास संबंधी कार्य देखता है।
  • राज्य विभाग: केन्द्र राज्य संबंधों, अंतर्राज्य संबंधों, संघ राज्य क्षेत्रों तथा स्वतंत्रता सेनानी पेंशन संबंधी मामले देखता है।
  • गृह विभाग: राष्ट्रपति और उप-राष्ट्रपति द्वारा कार्यभार ग्रहण करने संबंधी अधिसूचना, प्रधानमंत्री तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना आदि का कार्य देखता है।
  • जम्मू एवं कश्मीर कार्य विभाग: जम्मू एवं कश्मीर राज्य से संबंधित सभी संवैधानिक उपबंधों तथा राज्य से संबंधित अन्य सभी मामलों को देखता है, सिवाय उन मामलों के जो विदेश मंत्रालय से संबंधित हैं।
  • सीमा प्रबंधन विभाग: तटवर्ती सीमाओं सहित सीमा प्रबंधन का कार्य देखता है।
  • राजभाषा विभाग: राजभाषा से संबंधित संविधान के उपबंधों तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 के उपबंधों के कार्यान्वयन का कार्य देखता है।

गृह मंत्री किसे कहते है?

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को गृह मंत्री कहा जाता है। केन्द्रीय कैबिनेट के वरिष्ठतम पदों में से एक, गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी भारत की आंतरिक सुरक्षा से सम्बन्धित विषयों को देखना है।

भारत के वर्तमान गृह मंत्री 2022:

भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को गृहमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है, उनसे पहले राजनाथ सिंह 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक इस पद पर कार्यरत थे। भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल थे। वह 02 सितम्बर 1946 से 15 दिसम्बर 1950 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

भारत के वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह है। भारत का गृह मंत्री कैबिनेट के प्रमुख मंत्री को कहा जाता है। यह मंत्रालय का एक वरिष्ठतम होता है। एक गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी होती है कि वह भारत के आंतरिक सुरक्षा पर विचार विमर्श कर के कड़े से कड़े फैसले लें।

देश के अंदर से देश को मजबूत बनाना और आंतरिक मसलों पर देश को सुरक्षा देना गृह मंत्री का कार्य होता है। गृह मंत्री के अंतर्गत जितने कार्यालय आते हैं और उनके मुख्य कार्य को नीचे सरल शब्दों में समझाया गया है। भारत का गृह मंत्री कौन है? और उन सभी की सूची क्या है? इसके बारे में विस्तार पूर्वक नीचे जानकारी दी गई है।

वर्तमान में देश के गृह मंत्री कौन है? - vartamaan mein desh ke grh mantree kaun hai?
Image: bharat ke grah mantri kaun hai

गृह मंत्री के बारे में भारत के प्रत्येक नागरिक को जानकारी होनी चाहिए। अब तक भारत में जितने गृह मंत्री रहे हैं सब के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे सरल शब्दों में बताई गई है। आपको भारत के गृह मंत्री के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी होनी चाहिए।

भारत के गृह मंत्री कौन है? (1947 से 2022 तक सूची)

विषय सूची

  • भारत का गृह मंत्री कौन है?
  • भारत के गृह मंत्री में सभी की सूची
  • FAQ
  • निष्कर्ष

भारत का गृह मंत्री कौन है?

वर्तमान समय में 30 मई 2019 से भारत के गृह मंत्री के पद को अमित शाह संभाल रहे है।

अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को गुजरात के पाटन जिले में चंदुर नाम के गांव में हुआ था। अमित शाह एक गुजराती धनाढ्य व्यवसाय घर में पैदा हुए थे। अमित शाह का परिवार गुजराती वैष्णव बनिया परिवार है। अमित शाह ने स्टॉक ब्रोकर के रूप में कोऑपरेटिव बैंक अहमदाबाद में कार्य किया है।

वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमित शाह की मुलाकात 1982 में कॉलेज के दौरान हुई थी। वर्तमान समय में हम अमित शाह को सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के प्रमुख चेहरे और मुख्य अध्यक्ष के रूप में भी जानते हैं।

अमित शाह से पहले भारत में 28 गृह मंत्री रह चुके है। सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे। भारत के कुछ सर्वोच्च महान नेताओं में वल्लभभाई पटेल का नाम सबसे पहले लिया जाता है जिन्हें भारत का लौह पुरुष माना जाता था। भारत में अब तक जितने भी लोगों के द्वारा गृह मंत्री के पद को संभाला गया है उन सभी की सूची नीचे दी गई है।

भारत के गृह मंत्री में सभी की सूची

भारत में गृह मंत्री के पद को अब तक 29 लोगों ने संभाला है। 30 मई 2019 को अमित शाह 29 वे गृह मंत्री के रूप में शपथ लेते है। सबसे पहले गृह मंत्री भारत के लौह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल थे। अब तक भारत में जितने भी गृह मंत्री रह चुके हैं उन सभी की सूची क्रमांक अनुसार नीचे दी गई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल

सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 2 सितंबर 1946 को गृह मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। देश जब विषम परिस्थिति से गुजर रहा था उस वक्त देश के आंतरिक हालात को संभाल कर रखने के लिए सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम सुनहरे अक्षरों में भारतीय इतिहास में लिखा गया है। यह कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री बने थे। उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। 15 अक्टूबर 1950 को सरदार वल्लभभाई पटेल इस पद से हटते हैं।

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी के रूप में इस महान नेता ने अनेकों राजनीतिक कार्यों में अपना बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। 26 दिसंबर 1950 को चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के दूसरे गृह मंत्री के रूप में शपथ लेते हैं। यह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे और उस वक्त भारत के प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू थे। मगर 25 अक्टूबर 1951 को गोपाल सैनी पद से हट जाते हैं।

कैलाश नाथ काटजू

कैलाश नाथ काटजू भारत के तीसरे गृह मंत्री के रूप में कार्य करते थे। यह भी भारतीय कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे और जब यह गृह मंत्री के पद पर आते हैं तो भारत में जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री थे। 25 अक्टूबर 1951 से 10 जनवरी 1955 तक कैलाश नाथ काटजू इस पद को संभालते है।

लाल बहादुर शास्त्री

भारत के सबसे प्रचलित और कर्मठ प्रधानमंत्री के रूप में हम लाल बहादुर शास्त्री को जानते हैं। मगर बहुत कम लोगों को पता है कि कुछ दिनों तक इन्होंने गृह मंत्री का कार्यकाल भी संभाला। लाल बहादुर शास्त्री 4 अप्रैल 1961 से 29 अगस्त 1963 तक इन्होंने गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है।

गुलजारी लाल नंदा

भारत के एक प्रचलित नेता के रूप में हम गुलजारी लाल नंदा को जानते हैं। उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री पद को संभालने से पहले गृह मंत्री के पद को संभाला है। गुलजारीलाल नंदा कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे। जब वह गृह मंत्री रूप में कार्य करते थे तब भारत में जो हर लाल नेहरू लाल बहादुर शास्त्री और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थे। 14 नवंबर 1966 को इन्होंने गृह मंत्री के पद को छोड़ा।

इंदिरा गांधी

भारत में एक समय ऐसा भी था जब इंदिरा गांधी भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रही थी। इंदिरा गांधी जब प्रधानमंत्री थी तब उन्होंने गृह मंत्री के पद को भी स्वयं संभाला था। 27 जून 1970 से 4 फरवरी 1963 तक इंदिरा गांधी ने भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है।

उमा शंकर दीक्षित

भारत के एक प्रचलित राजनेता के रूप में हम उमा शंकर दीक्षित को जानते हैं जिन्होंने 4 फरवरी 1963 से 1964 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया है। वह कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे और जब उन्होंने भारत के गृह मंत्री के पद को संभाला तब भारत में इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी।

चरण सिंह

चरण सिंह भारत के एक प्रचलित राजनेता थे जिन्होंने भारत में विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण पदों को संभाला है जिनमें से एक गृह मंत्री का पद भी है। चरण सिंह ने 24 मार्च 1977 से 1 जुलाई 1978 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया जब भारत में मोरारजी देसाई प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते थे। इसके अलावा वे भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते थे।

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई भारत के एक बहुत ही प्रचलित राजनेता थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया है। मगर प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने के दौरान उन्होंने भारत के गृह मंत्री के पद को भी संभाला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता मोरारजी देसाई जब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते थे तब 1 जुलाई 1978 से 28 जुलाई 1989 तक गृह मंत्री के रूप में भी कार्य किया।

ज्ञानी जेल सिंह

ज्ञानी जेल सिंह प्रधानमंत्री के साथ साथ गृह मंत्री के पद पर भी कार्य कर चुके थे। वह भारतीय कांग्रेस पार्टी के एक प्रमुख नेता थे। जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तब उन्होंने 14 जनवरी 1980 से 22 जून 1982 तक गृह मंत्री के पद पर कार्य किया है।

रामस्वामी वेंकटरमण

भारत में जब इंदिरा गांधी और राजीव गांधी प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर रहे थे तब रामस्वामी वेंकटरमण जोकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता थे। उन्होंने गृह मंत्री के पद पर कार्य किया। 22 जून 1983 से 2 सितंबर 1982 तक रामस्वामी वेंकटरमण ने भारत के गृह मंत्री के पद को संभाला।

पीवी नरसिम्हा राव

पीवी नरसिम्हा राव भारत में एक बहुत ही प्रतिष्ठित राजनेता थे जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने 19 जुलाई 1984 से 31 दिसंबर 1984 तक गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। इसके कुछ सालों बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया है।

सरदार बूटा सिंह

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख नेता के रूप में हम सरदार बूटा सिंह को जानते है। जब भारत में राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो सरदार बूटा सिंह ने गृह मंत्री के पद को संभाला। 12 मई 1986 से 2 सितंबर 1989 तक बूटा सिंह भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य करते थे।

मुफ्ती मोहम्मद सैयद

भारत के एक प्रचलित और वरिष्ठ नेता के रूप में हम मुफ्ती मोहम्मद सैयद को जानते हैं। जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ताल्लुक रखते थे और राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के कार्यकाल में उन्होंने भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। 1989 से 10 नवंबर 1990 तक सैयद मोहम्मद ने भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

चंद्रशेखर

एक समय ऐसा आया जब भाजपा और कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी ने देश भर में अपना परचम लहराया। उस वक्त चंद्रशेखर भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। चंद्रशेखर समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते थे और गृह मंत्री के साथ-साथ प्रधानमंत्री के पद को संभाल रहे थे। 10 नवंबर 1990 से 21 जून 1991 तक चंद्रशेखर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद को संभाला।

मुरली मनोहर जोशी

भारतीय जनता पार्टी के मुरली मनोहर जोशी ने 16 मई 1986 से 1 जून 1986 तक गृह मंत्री के पद को संभाला। इनके कार्यकाल में अटल बिहारी वाजपेई भारत के प्रधानमंत्री थे।

एचडी देव गोडा

एच डी देवगौड़ा भारत के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ गृह मंत्री के पद को एक साथ संभाल रहे थे। जनता दल संयुक्त पार्टी के देव घोड़ा 1 जून 1986 से 29 जून 1986 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य करते थे।

लालकृष्ण आडवाणी

लालकृष्ण आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता थे। अटल बिहारी वाजपेई के प्रधानमंत्री पद को संभालने के दौरान गृह मंत्री के पद को संभाला था। उन्होंने 19 मार्च 1998 से 22 मई 2004 तक भारत के गृह मंत्री के पद को संभाला था।

शिवराज पाटील

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मनमोहन सिंह जब भारत के प्रधानमंत्री बने तब शिवराज पाटिल ने गृह मंत्री के पद को संभाला। 22 मई 2004 से 30 नवंबर 2008 तक गृह मंत्री के पद को संभाला था।

पी चिदंबरम

चिदंबरम भारत के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से ताल्लुक रखते थे। जब चिदंबरम भारत के गृह मंत्री थे भारत में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी के चिदंबरम 30 नवंबर 2008 से 31 जुलाई 2012 तक गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

सुशील कुमार शिंदे

सुशील कुमार शिंदे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रचलित नेता है जो प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके है। 31 जुलाई 2012 से 26 मई 2014 तक भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य किया।

राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी के एक प्रमुख नेता राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के दौरान गृह मंत्री के पद को संभाला। इन्होंने इस पद को 26 मई 2014 से 30 मई 2019 तक संभाला।

अमित शाह

भारत के सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता के रूप में हम अमित शाह को जानते हैं। वर्तमान समय में यह भारत के गृह मंत्री के पद को संभाल रहे हैं। भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 30 मई 2019 से अमित शाह गृह मंत्री के पद को संभाल रहे हैं।

नोट – ऊपर बताई गई मंत्रियों की सूची में कुछ मंत्रियों के नाम को हमने सम्मिलित नहीं किया है। वह बहुत कम दिन के लिए भारत के गृह मंत्री पद को संभाल रहे थे। इसके अलावा हमने इस पद के सभी महत्वपूर्ण नेताओं को सूची में सम्मिलित किया और उनके बारे में विस्तार पूर्वक सरल शब्दों में जानकारी देने का प्रयास किया।

FAQ

गृह मंत्री का कार्य क्या है?

गृह मंत्री का कार्य भारत के आंतरिक हिस्सों की रक्षा करना, और देश के अंदर शांति बनाकर रखना होता है।

भारत के प्रथम गृह मंत्री कौन थे?

सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे, जो 1946 से 1952 तक भारत के गृह मंत्री रहे।

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह है, वे 30 मई 2019 से वर्तमान दिन तक भारत के गृह मंत्री है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि भारत का भारत का गृह मंत्री कौन है? और सभी की सूची भी आपके समक्ष प्रस्तुत की। अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप भारत के गृह मंत्री पद पर विराजमान सभी राजनेताओं के बारे में विस्तार पूर्वक समझ पाए हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें। साथ ही अपने सुझाव भी जारी है किसी भी प्रकार के प्रश्न को कमेंट में पूछना ना भूले।

भारत के वर्तमान गृहमंत्री कौन है 2022?

30 मई 2019 सेे अमित शाह भारत के गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

वर्तमान में भारत के खेल मंत्री कौन है?

भारत के वर्तमान खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर हैं। (अक्टूबर 2021 तक)।

राजस्थान के प्रथम गृह मंत्री कौन है?

वर्ष 1949 में राजस्थान के प्रथम मंत्रिमण्डल का गठन हुआ था, इसमें पहली बार शिक्षा मंत्रालय बनाया गया और पहले शिक्षामंत्री तथा गृहमंत्री बनने का गौरव प्रोफ़ेसर प्रेमनारायण माथुर को मिला।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री का क्या नाम है?

नरोत्तम मिश्रा (जन्म 15 अप्रैल 1960) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो मध्य प्रदेश सरकार के ग्रह, विधि, जेल व संसदीय कार्य मंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।