वजन बढ़ने से कौन सी बीमारी होती है? - vajan badhane se kaun see beemaaree hotee hai?

कई बार वजन बढ़ने का कारण कब्ज, स्ट्रेस, किसी विशेष दवा का साइड इफेक्ट भी होता है। शरीर में दो तरह से वजन बढ़ता है। एक है पीरियॉडिक और दूसरा है रैपिड। पीरियॉडिक में वजन कुछ समय के लिए तेजी से बढता है, लेकिन बाद में वजन कम हो जाता है। जैसे प्रेग्नेंसी में। जबकि, रैपिड में कुछ दवाईयों के साइड-इफेक्ट्स की वजह से वजन तेजी से बढ़ता है। शरीर में कई हार्मोनल बदलाव के कारण भी शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन इसके अलावा किन बीमारियों के चलते वेट बढ़ता है, चलिए जानें।
हाइपोथायरायडिज्म से बढ़ता है वजन (Weight gain due to hypothyroidism)
जब शरीर में थॉयरॉक्सिन हार्मोन की कमी होने लगती है तो हाइपोथायरायडिज्म होता है। इसमें वेट बढ़ने लगता है और शरीर में सूजन हो जाती है। हाइपोथायराइडिज्म के चलते शरीर में थकान, कमजोरी, सांस फूलना आदि की समस्या होने लगती है।

नींद न आने की समस्या (Insomnia)
आपके नींद से मोटापे का भी कनेक्शन है। अगर आपको कम नींद आती है या आती नहीं तो इससे आपका वेट जरूर बढ़ेगा। ऐसा स्पील साइकल सही ना होने के कारण होता है, जिससे कई ऐसे हानिकारक हार्मोंस सक्रीय होते हैं जो वेट ही नहीं आपके मूड को भी खराब कर देते हैं। नींद की कमी के कारण शरीर को अतिरिक्त उर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में व्यक्ति काफी ज्यादा कार्बोहाइड्रेड का सेवन करता है। जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है।
पीसीओडी (पॉलिस्टिक ओवरी सिंड्रोम) (Polystic ovary syndrome)
जिन महिलाओं को पीसीओडी की समस्या है उनमें भी वेट गेन की समस्या हेाती है। पीसीओडी से ग्रसित महिलाओं में असमान्य रूप से पुरुष सेक्स हार्मोंन का स्त्राव ज्यादा होता है। अनियमित मासिक धर्म, पेट दर्द, ब्रेस्ट साइज में बदलाव, शरीर पर अत्यधिक बाल का होना इस बीमारी के प्रारंभिक लक्षण हैं। पीसीओडी में महिलाओं के शरीर में इंसुलिन बनने में भी परेशानी होती है।
कुशिंग सिंड्रोम (Cushing's syndrome)
कुशिंग सिंड्रोम एक हार्मोनल बीमारी है, जिसमें शरीर में कोर्टिसोल (cortisol) हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इस बीमारी में चेहरा, ऊपरी पीठ, गर्दन और कमर के आसपास चर्बी बढ़ने लगती है। अस्थमा, गठिया और लुपस जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों में इस बीमारी के होने का खतरा ज्यादा होता है।
किडनी कैंसर (Kidney Cancer)
शरीर में सूजन किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत होता है। किडनी फेलियर या नेफ्रोटिक सिंड्रोम की वजह से भी व्यक्ति का मोटापा बढ़ता है। इस समस्या से ग्रसित व्यक्ति के किडनी पर काफी बुरा असर पड़ता है। किडनी सही से काम ना करने के कारण शरीर में अतिरिक्त तरल पदार्थ जमा होने लगता है, जिसकी वजह से शरीर का वजन बहुत ही तेजी से बढ़ता है।
ओवेरियन कैंसर(Ovarian cancer cause of obesity)
पेट फूलना और वजन बढ़ना ओवेरियन कैंसर का भी साइन है। इसमें महिलाओं को पेट में दर्द, तेजी से वजन बढ़ना, पेल्विक में दर्द, नींद में परेशानी, भूख ना लगना, बार-बार यूरिन होने के लक्षण दिखते हैं। अमूमन ओवेरियन कैंसर का पता लास्ट स्टेज में ही पता चलता है। ऐसे में महिलाओं को अगर पेल्विक में दर्द होता है, तो तुरंत उन्हें डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
स्ट्रेस और एंग्जाइटी (Stress increases weight)
स्ट्रेस और एंग्जाइटी भी वेट बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। स्ट्रेस से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होने लगते हैं जो मीठी चीजों को खाने का मन कराते हैं। ज्यादा फैटी चीजें खाने से तनाव कम होता है और इसका नतीजा वेट गेन होता है।
लिवर सिरोसिस (Liver cirrhosis)
वजन बढ़ने का बड़ा कारण लिवर सिरोसिस भी हो सकता है। जब व्यक्ति का लिवर किसी कारणवश: सही से कार्य नहीं कर पाता है, तो स्कार ऊत्तकों में चोट पहुंचने लगती है। लिवर के इन खराब ऊतकों के कारण शरीर में अतिरिक्त तरह पदार्थ जमा होने लगता है, जिससे लिवर के कार्य करने की क्षमता धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। इन कारणों की वजह से भी हमारे शरीर का वजन तेजी से बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)

जानना जरूरी: तेजी से बढ़ता जा रहा है वजन? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ऐसी गलतियां

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 29 Aug 2022 07:36 PM IST

वजन बढ़ना मौजूदा समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। अधिक वजन या मोटापे को अध्ययनों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रमुख कारण माना गया है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल रखने के उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। वजन को कंट्रोल रखने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है, इनमें से एक में भी होने वाली कमी आपकी मेहनत को खराब कर सकती है।

क्या आप भी कुछ समय से तेजी से वजन बढ़ता हुआ महसूस कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको भी अपनी दिनचर्या और आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो हमारे वजन को बढ़ा सकती हैं। ये गलतियां, वजन कम करने के लिए की जा रही अन्य तमाम कोशिशों को भी खराब कर देती हैं। ऐसे में सभी लोगों को इस बारे में जानकारी होना आवश्यक है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर बढ़ते वजन की समस्या पर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण डायबिटीज, हृदय रोग जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी अधिक बढ़ जाता है। विशेषकर बच्चों में बढ़ते मोटापे की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे खतरनाक मानते हैं। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं जो वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं।

नींद की कमी से हो सकता है खतरा

अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मोटापा तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन्स-लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर देती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी का आपके नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है।

डिनर का अस्वास्थ्यकर होना

स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट बढ़ने का कारण बन सकती है।

मीठी चीजों का अधिक सेवन

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

अल्कोहल का सेवन नुकसानदायक

यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं फिर भी अल्कोहल का सेवन करते हैं तो यह आदत आपके सारे प्रयास को खराब कर सकती है। अल्कोहल के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो जाती है, जिसे वजन बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी न करें।

--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

तेजी से वजन बढ़ने का क्या कारण है?

डिनर का अस्वास्थ्यकर होना यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट बढ़ने का कारण बन सकती है।

वजन ज्यादा होने से क्या होता है?

अधिक वजन होना और मोटापे से ग्रस्त होने के कारण हार्ट बीट इर्रेगुलर हो सकती हैं, साथ ही एन्जाइना, हार्ट फेल, हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट आदि होने का रिस्क काफी हद तक बढ़ जाता है. ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि शरीर में मौजूद आंतों की चर्बी दिल के इंर्द-गिर्द जमा हो सकती हैं.

कैंसर में वजन बढ़ता है क्या?

ये जांच बताती हैं आप वाकई में मोटे है या नहीं। आम भाषा में कहें तो मोटापा ज्यादातर बीमारियों की नींव है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, जॉइंट पेन और कैंसर तक की वजह चर्बी है। फैट जब बढ़ता है तो शरीर के हर हिस्से में बढ़ता है।