वह तोड़ती पत्थर कविता के कवि कौन हैं? - vah todatee patthar kavita ke kavi kaun hain?

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

तोड़ती पत्थर कविता के लेखक सूर्यकांत त्रिपाठी निराला कविता उन्होंने इलाहाबाद में लिखित जाकर उन्होंने क्योंकि को पत्थर तोड़ते हुए देखा था वही कविता मैं आपको सुना देता हूं वह तोड़ती पत्थर देखा मैंने उसे इलाहाबाद के पद पर वह तोड़ती पत्थर कोई ना छायादार पेड़ तले जिसके बैठी हुई स्वीकार श्याम तन भर बंधा यौवन मत नयन प्रियम रतन गुरु हथोड़ा हाथ करती बार-बार प्रहार सामने तरु मालिका अट्टालिका प्रकार चढ़ती हुई धूप गर्मियों के दिन दिवाकर तमतमा तारु टूटे दिल साथ ही ना रोई जनती हुई गर्दन की छा गई कोई दुकान हो तो पत्थर इलाहाबाद के पथ पर वह तोड़ती पत्थर कविता में कवि ने एक समिति महिला का कड़ी धूप में पत्थर तोड़ते हुए का वर्णन किया गया है इसमें भी एक कर्म सौंदर्य न्यायालय ने संदेश कविता में कितना अच्छा उकेरा है ही उनकी कृपा की विशेषताएं

todti patthar kavita ke lekhak suryakant tripathi niraala kavita unhone allahabad me likhit jaakar unhone kyonki ko patthar todte hue dekha tha wahi kavita main aapko suna deta hoon vaah todti patthar dekha maine use allahabad ke pad par vaah todti patthar koi na chayadar ped tale jiske baithi hui sweekar shyam tan bhar bandha yauvan mat nayan priyam ratan guru hathoda hath karti baar baar prahaar saamne taru malika attalika prakar chadhati hui dhoop garmiyo ke din diwakar tamtama taru tute dil saath hi na roi janati hui gardan ki cha gayi koi dukaan ho toh patthar allahabad ke path par vaah todti patthar kavita me kavi ne ek samiti mahila ka kadi dhoop me patthar todte hue ka varnan kiya gaya hai isme bhi ek karm saundarya nyayalaya ne sandesh kavita me kitna accha ukera hai hi unki kripa ki visheshtayen

प्रसंग – प्रस्तुत काव्यांश हमारी हिंदी की पाठ्यपुस्तक में संकलित कविता “तोड़ती पत्थर” से लिया गया है | इस कविता के रचयिता प्रसिद्ध छायावादी कवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ जी हैं | इस कविता में कवि ने इलाहाबाद की सड़क के किनारे तपती धूप में पत्थर तोड़ती हुई एक श्रमिक महिला का अत्यंत मार्मिक चित्रण किया है |

व्याख्या – कवि कहता है कि उसने इलाहाबाद के पथ पर एक श्रमिक महिला को पत्थर तोड़ते हुए देखा था | वह नारी तपती हुई भयंकर धूप में पत्थर तोड़ रही थी | जिस स्थान पर वह पत्थर तोड़ रही थी उस स्थान पर कोई छायादार पेड़ नहीं था जिसकी छाया का वह आश्रम ले सकती | उसका शरीर साँवला और स्वस्थ था | वह भरपूर यौवन से युक्त थी | उसकी आंखें नारी सुलभ लज्जा से झुकी हुई थी और वह पूर्ण निष्ठा से अपने प्रिय कार्य अर्थात पत्थर तोड़ने में निमग्न थी | उसके हाथ में एक भारी हथौड़ा था जिससे वह पत्थरों पर बार-बार चोट कर रही थी | जहां वह कार्य कर रही थी उसके सामने पेड़ों की पंक्ति, विशाल भवन एवं उनकी चारदीवारी थी | (1)

ग्रीष्म ऋतु का समय था | दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप भी तेज होती जा रही थी | दिन अधिक गर्मी के कारण तमतमा रहा था |शरीर को झुलसा देने वाले गर्म हवाएँ चल रही थी | पृथ्वी गर्मी के कारण ऐसे जल रही थी मानो रुई जल रही हो | लगभग दोपहर का समय हो गया था | भयंकर गर्मी पड़ रही थी ऐसे में वह श्रमिक महिला पत्थर तोड़ने का कार्य कर रही थी | (2)

कवि कहता है कि इलाहाबाद के पथ पर पत्थर तोड़ने का कार्य कर रही उस युवती ने जब मुझे अपनी ओर ताकते हुए देखा तो उसने बड़े दु:ख और हताशा के साथ एक बार सामने खड़े भवन की ओर देखा | उसने उस भवन को ऐसे देखा जैसे कुछ ना देख रही हो | उसने मुझे देखा तो मुझे उसकी दृष्टि में वह भाव नजर आया जैसे एक भय-ग्रस्त बच्चा मार खाने पर भी भय से रोता नहीं है | अपने प्रति सहानुभूति की भावना को देखकर उसकी भावनाओं की वीणा के तार झंकृत हो उठे और ऐसी ध्वनि सुनाई दी जो मैंने आज तक नहीं सुनी थी | कहने का भाव यह है कि कवि ने पीड़ा का ऐसा स्वर कभी नहीं सुना था | तभी वह युवती काँप उठी और उसके माथे से पसीने की बूंदे ढुलक कर नीचे गिर गयी | तत्पश्चात वह युवती फिर से अपने कार्य में तल्लीन हो गई | उसे पत्थर तोड़ते हुए देखकर ऐसा आभास हो रहा था मानो वह कह रही हो कि मैं पत्थर तोड़ने वाली हूँ ; यही मेरा कार्य है | कहने का अभिप्राय यह है कि वह पत्थर तोड़ने वाली स्त्री पत्थर तोड़ना ही अपनी नियति मान चुकी है | (3)

विशेष – (1) पत्थर तोड़ती एक स्त्री के माध्यम से श्रमिक जीवन का मार्मिक चित्रण किया गया है |

(2) प्रस्तुत कविता में उस प्रगतिवादी विचारधारा के अनुसार नारी का चित्रण किया गया है जिसमें नारी केवल सौंदर्य का उपकरण नहीं बल्कि दलित, शोषित, पीड़ित वर्ग का एक अंग है |

(3) अनुप्रास, पुनरुक्ति प्रकाश व रूपक अलंकार है |

(4) संस्कृतनिष्ठ शब्दावली की प्रधानता है |

(5) मुक्त छंद है |

‘तोड़ती पत्थर’ कविता का प्रतिपाद्य / उद्देश्य या निहित संदेश

‘तोड़ती पत्थर’ निराला जी की प्रसिद्ध प्रगतिशील कविता है | इस कविता में कवि ने छायावादी आवरण से बाहर निकल कर सर्वहारा वर्ग का मार्मिक वर्णन किया है | प्रस्तुत कविता में नारी का वर्णन एक सौंदर्य-उपकरण या परंपरागत नारी सुलभ गुणों की महिमा के रूप में न करके एक पीड़ित, शोषित वर्ग के प्रतिनिधि के रूप में किया गया है | निराला जी ने इस कविता में इलाहबाद के पथ पर ग्रीष्मकालीन दुपहरी में कार्यरत पसीने से तरबतर एक मजदूरिन का कारुणिक शब्द-चित्र प्रस्तुत किया है | एक तरफ जहाँ इस कविता में महलों में ऐशोआराम का जीवन जी रहे धनाढ्य वर्ग की ओर संकेत किया गया है वहीं दूसरी ओर झुलसती धूप में पत्थर तोड़ती नारी की दयनीय दशा का मार्मिक चित्र अंकित किया गया है | वस्तुत: इस कविता का मुख्य उद्देश्य नारी के उस रूप को उजागर करना है जो उस समय तक साहित्य का विषय कभी न बन पाया | केवल नारी की सुंदरता का वर्णन या उसके मातृ-सुलभ रूप, पतिव्रता रूप का वर्णन ही साहित्य में मिलता था | परन्तु निराला जी ने प्रस्तुत कविता में नारी के जिस रूप का वर्णन किया है, वह साहित्य के क्षेत्र में नविन प्रयोग है | संभवतः इस प्रकार की कविताओं की रचना के माध्यम से सड़कों और खेतों में काम कर रही नारी के दुःखों को अपने साहित्य में स्थान देकर लोगों के मन में उनके प्रति सहानुभूति जगाना ही निराला जी का मुख्य उद्देश्य था |

यह भी देखें

सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ का साहित्यिक परिचय

जागो फिर एक बार ( Jago Fir Ek Bar ) ( सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ): व्याख्या व प्रतिपाद्य

बादल राग ( Badal Raag ) ( सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ): व्याख्या व प्रतिपाद्य

विधवा ( Vidhva ) : सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’ ( सप्रसंग व्याख्या व प्रतिपाद्य ) ( BA Hindi – 3rd Semester )

बादल राग : सूर्यकांत त्रिपाठी निराला ( Badal Raag : Suryakant Tripathi Nirala )

पवनदूती काव्य में निहित संदेश / उद्देश्य ( Pavandooti Kavya Mein Nihit Sandesh / Uddeshya )

राधा की विरह-वेदना (पवनदूती) ( Radha Ki Virah Vedna ) : अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ ( BA – 3rd Semester )

पवनदूती / पवन दूतिका ( Pavandooti ) – प्रिय प्रवास – अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ -षष्ठ सर्ग ( मंदाक्रांता छंद )

तोड़ती पत्थर कविता के कवि कौन है?

वह तोड़ती पत्थर' प्रसिद्ध छायावादी कवि सूर्य कान्त त्रिपाठी ' निराला ' द्वारा रचित है। निराला जी अपनी रचनाओं में जीवन के मार्मिक दृश्य को उजागर करते हैकवि कहते है, मैने एक महिला को पत्थर तोड़ते हुए देखा। कवि इलाहाबाद के किसी रास्ते पर उस महिला को पत्थर तोड़ते हुए देखते है

तोड़ती पत्थर कविता से कवि का क्या तात्पर्य है?

एक गरीब मजदूरिन को प्रचंड गर्मी में पत्थर तोड़ते देख कभी मौन नहीं रहा पाते और अपनी सारी करुणा और संवेदना प्रस्तुत कविता में प्रकट कर देते हैं। इस कविता में बिना संवाद के द्वारा मजदूर और कवि की भावनाएं प्रकट की है। इस कविता का रचनाकाल सन 1935 है। यह कविता निराला की काव्य संकलन "अनामिका" में संकलित है।

तोड़ती पत्थर कविता में किसका चित्रण है?

तोड़ती पत्थर कविता भी इसी तरह की कविता है। इसमेें निराला जी ने इलाहाबाद के पथ पर भरी दोपहरी में पत्थर तोड़ने वाली मजदूरनी का यथार्थ चित्रण किया है। यह चित्रण अत्यंत मर्मस्पर्शी है। मजदूरनी चिलचिलाती धूप में बैठी अपने हथौड़े से पत्थर पर प्रहार कर रही है।

पत्थर तोड़ने वाली महिला को कवि ने कहाँ पर देखा?

Solution : वह तोड़ती पत्थर' कविता में कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी जी ने इलाहाबाद में भयानक गर्मी में रास्ते पर पत्थर तोड़ने का काम करने वाली एक मजदूर स्त्री को देखा