दुनिया की सबसे लंबी रेल मार्ग कौन सी है? - duniya kee sabase lambee rel maarg kaun see hai?

ये हैं दुनिया के सबसे लंबे रेल मार्ग, भारत का ये रूट भी लिस्ट में शुमार

चीन से ब्रिटेन तक के लंबे रेल मार्ग की बात चली है तो चलिए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे लंबे रेल मार्गों के बारे में।

नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। पूरब और पश्चिम का एक होना अब तक आपने फिल्मों और किस्से-कहानियों में ही सुना होगा। लेकिन ऐसे अद्भुत और अकल्पनीय काम करने में हमारा पड़ोसी देश चीन महारत हासिल करता जा रहा है। ऐसा ही काम चीन ने ब्रिटेन से रेल मार्ग के जरिए जुड़कर किया है। दोनों देश 12 हजार किमी लंबे इस रेलमार्ग से जुड़कर एक-दूसरे के और करीब आ गए हैं। यह दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग है। शनिवार को एक ट्रेन ब्रिटेन से चलकर पूर्वी चीन के यिवू शहर पहुंची है।

ब्रिटेन से चीन पहुंची यह मालगाड़ी कजाखिस्तान, रूस, बेलारूस, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम और फ्रांस से होते हुए चीन पहुंची है। इस रेल सेवा से ब्रिटेन और चीन के व्यापारिक संबंध बढ़ने की उम्मीद जतायी जा रही है। 

यात्रियों और सामान को हजारों किमी दूर पहुंचाने के लिए दुनियाभर में रेलमार्ग विकसित किए गए हैं। चीन से ब्रिटेन तक के लंबे रेल मार्ग की बात चली है तो चलिए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे लंबे रेल मार्गों के बारे में। 

दुनिया की सबसे लंबी रेल मार्ग कौन सी है? - duniya kee sabase lambee rel maarg kaun see hai?

मॉस्को से पेंगयोंग रेल मार्ग

रूस की राजधानी मॉस्को से उसके पड़ोसी देश की राजधानी उत्तर कोरिया के बीच दुनिया का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग है। यह रेल मार्ग करीब 10260 किमी लंबा है। इस रेल मार्ग में ही मशहूर ट्रांस साइबेरियन रूट भी जुड़ा हुआ है, जो कभी दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग था। इस रूट को पूरा करने में करीब साढ़े 8 दिन का वक्त लगता है।

मॉस्को-व्लादिवोस्टक रेल मार्ग

रूस की राजधानी मॉस्को और सुदूर पूर्वी शहर व्लादिवोस्टक तक ट्रांस-साइबेरियन रूट एक समय दुनिया का सबसे लंबा रेल मार्ग था। इस रूट की लंबाई करीब 9300 किमी है। इस रूट पर ट्रेन कई टाइम जोन को पार करते हुए शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक पहुंचती है और इसमें करीब 6 दिन का वक्त लगता है।

मॉस्को-बीजिंग रेल मार्ग

रूस की राजधानी मॉस्को और चीन की राजधानी बीजिंग भी आपस में रेल मार्ग से जुड़े हैं। दोनों देशों की राजधानियों की दूरी वाया हरबिन 8984 किमी और वाया उलान बटोर 7826 किमी है। दोनों रूटों पर ट्रेन को एक छोर से दूसरी ओर पहुंचने में 5-6 दिन का समय लगता है।

ग्वांगझू-ल्हासा रेल मार्ग

चीन ने अपने प्रमुख शहर ग्वांगझू से तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी ल्हासा तक ट्रेन चलायी है। इस रूट की कुल लंबाई करीब 5 हजार किमी है। ल्हासा तक ट्रेन पहुंचाना तिब्बत पर अपनी पकड़ को और मजबूत करने का चीन का बड़ा प्रयास है। इस रूट पर ट्रेन को एक तरफ से दूसरी तरफ पहुंचने में करीब ढाई दिन तक का वक्त लग जाता है।

शांघाई-यियिंग ट्रेन रूट

दुनिया के सबसे लंबे रेल मार्गों में शुमार इस मार्ग के दो स्टेशनों के बीच की दूरी करीब साढ़े 47 सौ किमी है। इस दूरी को पार करने में ट्रेन को करीब ढाई दिन का वक्त लगता है। चीन में ही ग्वांगझू-उरुम्की रूट भी करीब 4700 किमी लंबा है। इस रूट पर ट्रेन को यात्रा पूरी करने में करीब 2 दिन का समय लगता है।

टोरंटो-वैंकुवर रेल मार्ग

कनाडा का यह रेल मार्ग उत्तरी अमेरिका का सबसे लंबा रेल मार्ग है। करीब 45 सौ किमी लंबे इस रेल मार्ग पर ट्रेन को शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक पहुंचने में करीब साढ़े तीन दिन तक का वक्त लगता है।

शिकागो-लॉस एंजलिस रेल मार्ग

यह रेल मार्ग संयुक्त राज्य अमेरिका का सबसे लंबा ट्रेन रूट है। करीब 4400 किमी लंबे इस रूट पर ट्रेन को एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में करीब तीन दिन का वक्त लगता है।

शांघाई-ल्हासा रेल मार्ग

चीन के प्रमुख शहर शांघाई से स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा तक चीन ने पटरी बिछाई है। इस रूट की कुल लंबाई करीब 4400 किमी है। ट्रेन को एक छोर से दूसरी तरफ पहुंचने में करीब दो दिन का समय लगता है।

दुनिया के 15 सबसे लंबे रेल मार्गों में भारत का डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी रेलमार्ग भी है। इन दोनों स्टेशनों के बीच की कुल दूरी करीब 4300 किमी है। ट्रेन को शुरुआती स्टेशन से अंतिम स्टेशन तक पहुंचने में भी करीब 3 दिन का समय लग जाता है।

Edited By: Digpal Singh

विश्व की सबसे लंबी रेल लाइन कौन सी है ?

  1. संघ-प्रशांत रेलवे
  2. ऑस्ट्रेलियाई पार महाद्वीप रेलवे
  3. ट्रांस-कनाडाई रेलवे
  4. ट्रांस-साइबेरियन रेलवे

Answer (Detailed Solution Below)

Option 4 : ट्रांस-साइबेरियन रेलवे

Free

10 Questions 10 Marks 7 Mins

​सही उत्‍तर ट्रांस-साइबेरियन रेलवे है।

दुनिया की सबसे लंबी रेल मार्ग कौन सी है? - duniya kee sabase lambee rel maarg kaun see hai?
Key Points

  • विश्व की सबसे लंबी रेलवे लाइन ट्रांस-साइबेरियन रेलवे है।
  • ट्रांस-साइबेरियन रेलवे मास्को को रूस के सुदूर पूर्व से जोड़ता है। इसकी दौड़ने की दूरी 9,259 किलोमीटर या 5,753 मील है। यात्रा को पूरा होने में (167 घंटे) 6 दिन लगते हैं।
  • ट्रांस-साइबेरियन रेलवे लाइन ने 1916 से मास्को को व्लादिवोस्टॉक से जोड़ा है, और इसका अभी भी विस्तार किया जा रहा है। मंगोलिया, चीन और उत्तर कोरिया में भी शाखाएँ हैं।
  • ज़ार अलेक्जेंडर III और उनके बेटे ने 1891 से 1916 तक इस रेलवे लाइन के निर्माण के लिए व्यक्तिगत रूप से मंत्रियों की नियुक्ति की।
  • ट्रांस-साइबेरियन रेलवे ने द्वितीय विश्व युद्ध में यूरोप में लड़ने वाली शक्तियों की आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसने सोवियत सैनिकों को सुदूर पूर्व से पश्चिम में सोवियत जवाबी हमले में भाग लेने के लिए पहुँचाया।

दुनिया की सबसे लंबी रेल मार्ग कौन सी है? - duniya kee sabase lambee rel maarg kaun see hai?
Additional Information

रेलवे मार्ग  विवरण
संघ-प्रशांत रेलवे यूनियन पैसिफिक रेलरोड एक यू.एस. क्लास  रेलरोड है, जो यूनियन पैसिफिक कॉरपोरेशन के स्वामित्व में है, जो 31,800 मार्ग मील के ट्रैक का संचालन करता है और संयुक्त राज्य के पश्चिमी दो-तिहाई हिस्से में 23 राज्यों को आवरण करता है।
ऑस्ट्रेलियाई पार महाद्वीप रेलवे

यह ऑस्ट्रेलिया का सबसे लंबा मार्ग है, जो पूर्व में सिडनी को पश्चिम में पर्थ से जोड़ता है।

इस मार्ग पर प्रमुख जंक्शन ब्रोकन हिल, कालगोर्ली और कूलगार्डी हैं।

इस मार्ग में दुनिया में सीधे ट्रैक की सबसे लंबी लंबाई - 478.193 किलोमीटर (297.135 मील) शामिल है।

ट्रांस-कनाडाई रेलवे

उत्तरी अमेरिका का सबसे लंबा ट्रांस-कॉन्टिनेंटल रेलवे ट्रांस-कैनेडियन रेलवे है।

इसमें 7,000 किलोमीटर लंबी रेल मार्ग है। यह नोवा स्कोटिया के हैलिफ़ैक्स शहर और ब्रिटिश कोलंबिया के प्रिंस रूपर्ट के बीच चलता है। यह रेखा कनाडा की आर्थिक धमनी है।

Last updated on Sep 21, 2022

RRB NTPC Result Cut Off released for Pay Level 5. This is for RRB Chennai. For other RRBs, the results will be released soon. The RRB NTPC exam is conducted to fill up a total number of 35281 vacant posts. Candidates who are qualified for the Computer Based Aptitude Test will be eligible for the next round, which will be Document Verification & Medical Exam. The candidates with successful selection under RRB NTPC will get a salary range between Rs. 19,900 to Rs. 35,400. Know the RRB NTPC Result here.

विश्व का सबसे बड़ा रेल मार्ग कहाँ है?

विश्व का सबसे लंबा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग है, जो साइबेरिया (रूस) में स्थित है। इस रेलमार्ग की कुल लंबाई 9438 किलोमीटर है।

विश्व का दूसरा सबसे लंबा रेल मार्ग कौन सा है?

इन देशों में है सबसे लंबा रेल नेटवर्क.
अमेरिका - 250,000 किमी अमेरिकी रेलवे दुनिया का सबसे लंबा रेल नेटवर्क यानी 250,000 किमी का नेटवर्क ऑपरेट करती है। ... .
चीन - 124,000 किमी ... .
रूस - 86,000 किमी ... .
भारतीय रेलवे - 68,525 किमी ... .
कनाडा - 48,000 किमी ... .
जर्मनी - 43,468 किमी ... .
ऑस्ट्रेलिया - 40,000 किमी ... .
ब्राज़ील - 37,743 किमी.

रेल की पटरी पर पत्थर क्यों होते हैं?

आपने ट्रेन के चलने पर कंपन महसूस की होगी। इसके चलते पटरियों के फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। ट्रैक पर पत्थर बिछाए इसी कंपन को कम करने का भी काम करते हैं। जब पटरी पर ट्रेन चलती है तब सारा वजन कंक्रीट के बने स्लीपर पर आ जाता है, जिसके आस पास मौजूद पत्थरों से इस कंक्रीट के स्लीपर को स्थिर रहने में मदद मिलती है।

भारत के सबसे बड़ा रेल मार्ग कौन सा है?

आपको बता दें कि भारत का सबसे लंबा रेल मार्ग डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी ही है। इसकी कुल दूरी 4273 किलोमीटर है, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस पर चलने वाली ट्रेन विवेक एक्सप्रेस यह दूरी 82 घंटे में तय करती है।