ठंडा में नहाने से क्या होता है? - thanda mein nahaane se kya hota hai?

ठंडा में नहाने से क्या होता है? - thanda mein nahaane se kya hota hai?

अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मियों में लोग ठंडे पानी से नहाना पसंद करते हैं और सर्दियों में गर्म पानी से। लेकिन अगर सर्दियों में ठंडे पानी से नहाया जाए तो क्या होगा। बता दें कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन इससे पहले कुछ सावधानियों को बरतना जरूरी है। किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि सर्दियों में ठंडे पानी से क्यों स्नान करना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में ठंडे पानी से स्नान करने के फायदे और नुकसान क्या हैं। साथ ही जरूरी सावधानियों के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी (Dr. Chandni Tugnait, M.D (A.M.) Psychotherapist, Lifestyle Coach & Healer) से भी बात की है।पढ़ते हैं आगे...

ठंडा में नहाने से क्या होता है? - thanda mein nahaane se kya hota hai?

1 - त्वचा के लिए उपयोगी

सर्दियों में यदि ठंडे पानी से नहाने से त्वचा में निखार आ सकता है। इससे ना केवल त्वचा को स्वस्थ बनाया जा सकता है बल्कि इस पानी में नहाने से त्वचा शुष्क भी नहीं होती हैं। सर्दियों में अकसर लोग रूखी त्वचा की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए ठंडे पानी से नeहान एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। सर्दियों में ठंडे पानी के इस्तेमाल से त्वचा के छिद्रों को सील किया जा सकता है, जिससे बाहर मौजूद गंदगी को त्वचा के अंदर प्रवेश करने से रोका जा सकता है। 

2 - बालों के लिए उपयोगी

बता दें कि ठंडे पानी से नहाने से बालों को भी घना और चमकदार बनाया जा सकता है। बता दें कि ठंडे पानी से नहाने से बालों के रोम को बड़ा होने से रोका जा सकता है, जिससे बाल ना केवल चमकदार बन सकते हैं बल्कि उन्हें मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सकता है। सर्दियों में अगर ठंडे पानी से नहाया जाए तो बालों को टूटने से भी रोका जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- रोज न नहाने से हो सकती हैं ये 7 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें रोज नहाना क्यों है जरूरी

3 - मांसपेशियों के दर्द को दूर करने में मददगार

सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द को कम करने में ठंडा पानी आपके बेहद काम आ सकता है। अकसर आपने देखा होगा कि किसी के चोट लगने पर या घाव लगने पर डॉक्टर बर्फ लगाने की सलाह देते हैं। वहीं जिम से आने के बाद जब लोगों को पसीना आता है तब भी ट्रेनर ठंडे पानी से स्नान करने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडे पानी के इस्तेमाल से मांसपेशियों के दर्द से राहतमिल सकती है। हालांकि इससे शुरुआत में मांसपेशियों में सुन्नपन महसूस हो सकता है लेकिन थोड़ी देर बाद मांसपेशियों को आराम भी मिलेगा।

ठंडा में नहाने से क्या होता है? - thanda mein nahaane se kya hota hai?

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने के नुकसान और सावधानियां

1 - सर्दियों के मौसम में ठंडे पानी से नहाने हर किसी के लिए सही नहीं होता है। खासकर उन लोगों के लिए जिन लोगों को इम्यूनिटी कमजोर होती है ऐसे में उन लोगों को सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। 

2 - इससे अलग यदि आपको बुखार या कोई संक्रमण है तब भी ठंडे पानी  के स्नान से बचें। 

3 -  सर्दियों में यदि आपको सीजनल एलर्जी हो गई है तोऐसे में ठंडे पानी से स्नान करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

4 - यदि आप सर्दी में तेज धूप के आगे बैठे हैं तो ऐसे में धूप से उठकर ठंडे पानी से स्नान ना करें। 

इसे भी पढ़ें- शरीर के इन 3 अंगों की न करें रोज सफाई, जानें नहाते समय किन अंगों को रोज साफ करना है जरूरी

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि ठंडे पानी से नहाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हैं। ऐसे में सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से पहले जरूरी सावधानियों के बारे में जानना जरूरी है। व्यक्ति को यदि कोई समस्या है तो ठंडे पानी से स्नान करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह लें। 

इस लेख में फोटोज़ Freepik और Pixabay से ली गई हैं।

  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Nawanshahr
  • It Is Dangerous To Pour Cold Water Directly On The Head While Bathing

हेल्थ टिप्स:नहाते समय सीधे सिर पर ठंडा पानी डालना खतरनाक

नवांशहर2 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

  • ठंड में नहाने के गलत तरीके से बढ़ जाती है हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक की समस्या

शीतलहर सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। तमाम अन्य दिक्कतों के साथ कड़ाके की ठंड में लकवा, ब्रेन हेमरेज-स्ट्रोक व हार्ट अटैक मामले भी बढ़ जाते हैं। हालांकि इसकी कई वजहें होती हैं, लेकिन सर्द मौसम में नहाने के तरीके का भी अपनी अहमियत है। गलत तरीके से नहाना खतरनाक हो सकता है। निरोग तन व प्रसन्न मन के लिए नहाना जरूरी भी है। बस थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर इस कड़कड़ाती

ठंड में। ठंडे पानी या फिर गलत तरीके से नहाते समय कई बार लकवा, ब्रेन हेमरेज, हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक तक हो सकता है। ऐसे में डॉक्टरों के अनुसार वॉक व खानपान में सावधानी, गुड स्लीप हैबिट के साथ-साथ नहाने का भी सही तरीका अपनाना चाहिए। सैर के लिए आजकल सुबह 5 या 6 बजे की बजाय थोड़ी देरी से और गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए।

सर्दी में गुनगुने पानी से ही नहाएं, पैरों से करें शुरुआत

डॉ. कृष्ण लाल कहते हैं कि ठंड में ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की वजह रक्त नलिकाओं के सिकुड़ने के साथ ब्लड प्रेशर का अनियंत्रित होना है। ठंड में खून गाढ़ा हो जाता है। रक्त नली संकरी हो जाती हैं, उनका प्रेशर बढ़ जाता है। ऐसे में स्ट्रोक का खतरा पैदा करती हैं। दिमाग और शरीर का तापमान बैलेंस रखने के लिए नहाने का तरीका बदलना चाहिए। दरअसल ब्लड सर्कुलेशन ऊपर से नीचे यानी सिर से पैर की तरफ होता है।

अगर आप सीधे सिर पर ठंडा पानी डालते हैं तो मस्तिष्क की महीन नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। सिर ठंडा होने लगता है, ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। ऐसे में हार्ट अटैक या दिमाग की नस फटने का खतरा रहता है। इसलिए गुनगुने पानी से नहाएं और पैरों से शुरुआत करें।

सर्दियों में हल्का व्यायाम करें, बच्चों को सीधी ठंड से बचाएं डॉ. कृष्ण लाल कहते हैं कि शरीर में खून का प्रवाह ऊपर से नीचे की तरफ होता है। ऐसे में अगर सीधे सिर पर बहुत ठंडा पानी डालकर नहाया जाए तो सिर में मौजूद खून की नलिकाएं सिकुड़ने लगती हैं, इसलिए सर्द मौसम में सीधे सिर पर ठंडा पानी न डालने की सलाह दी जाती है। उन्होंने बच्चों को सीधी सर्दी से बचाने का सलाह भी दी और कहा कि बच्चों को गर्म सर्द नहीं होने देना चाहिए। असल में सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं, जिससे खून गाढ़ा हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि सर्दियों में अधिक पानी पीते रहें। फिजिकल एक्टीविटीज बंद न करें। हल्का व्यायाम सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा।

ठंडे में नहाने से क्या होता है?

ठंडे पानी से नहाने से बाल और त्वचा पर चमक आती है। जैसे ही ठंडा पानी आपके शरीर को थूता है ये शरीर को और एक्टिव बनाता है। ठंडे पानी ने नहाने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ सकती है और आप बीमारी के प्रति अधिक प्रतिरोधी बन सकते हैं।

ठंडे पानी नहाने से क्या नुकसान है?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने की आदत दिल के मरीज़ों को नुकसान पहुंचा सकती है, क्योंकि इससे दिल का दौरा पड़ सकता है या दिल की लय की अनियमितता हो सकती है। ठंडा पानी त्वचा की रक्त वाहिकाओं को एकदम से झटका दे सकता है, जिससे वे सिकुड़ जाती हैं और शरीर में रक्त प्रवाह सुचारू रूप से बाधित हो जाता है।

क्या सर्दियों में नहाना चाहिए?

दुनियाभर के स्किन स्पेशलिस्ट मानते हैं कि जाड़े के सीजन में रोज न नहाना फायदेमंद होगा। जरूरत से ज्यादा नहाना हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

ठंड में स्नान कैसे करें?

ठंडे पानी से नहाते समय इस बात का रखें विशेष ख्याल बेहतर है कि आप गुनगुने पानी से शुरुआत करें और ठंडे पानी की ओर बढ़ें। इसका एक बेहतर तरीका यह भी है कि सबसे पहले ठंडे पानी को अपने पैरों पर डालें जिससे मस्तिष्क तक इस बात का संकेत पहुंच जाए और शरीर का तापमान समायोजित हो सके, उसके बाद ही पूरे शरीर पर ठंडा पानी डालें।