विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी कौन है? - vishv mein sabase adhik ran banaane vaala khilaadee kaun hai?

टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज (Most Runs In T20 World Cup 2022)

Most Runs in T20 World Cup 2022: वर्ष 2007 में शुरू हुए T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के अब तक सात सफल सीजन आयोजित किए जा चुके हैं, पिछले 7 सीजनों में कई ऐसे दिग्गज खिलाड़ी हुए जिन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बटोरे और इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

इस साल के टी20 विश्व कप 2022 में कई रिकॉर्ड टूटेंगे, फिलहाल महेला जयवर्धने का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विराट कोहली ट्वेंटी-20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में मोस्ट रन स्कोर करने वाले प्लेयर बन गए है। रोहित शर्मा, डेविड वार्नर और शकीब भी इस रेस में दौड़ लगा रहे है।

विश्व में सबसे अधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी कौन है? - vishv mein sabase adhik ran banaane vaala khilaadee kaun hai?
t20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 2022

यहाँ आपको T20 वर्ल्ड कप के साथ ही ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किस खिलाडी ने सबसे ज्यादा रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया हैं यह भी जानने को मिलेगा। यहाँ हम आपके साथ Twenty-20 me sabse jyada run wale Players और इंडिया के टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट आपके साथ साझा करने जा रहे है।

  • T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन किस खिलाड़ी के हैं?
    • T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़
    • टी20 विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज?
    • T20 वर्ल्ड कप 2021 में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले 10 खिलाड़ी
    • T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन किसका है?

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली है उन्होंने 2012-2022 तक 27 मैचों में सर्वाधिक 1141 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 14 अर्धशतक शामिल है।

विराट के बाद सबसे अधिक रन बनाने वाले प्लेयरों में श्रीलंका के महेला जयवर्धने का नाम आता हैं, उन्होंने 2007-2014 तक 31 मैचों में 1016 रन मारे है, 2021 तक वह अकेले ऐसे प्लेयर थे जिन्होंने वर्ल्ड कप में हजार से अधिक रन बनाए हो।

इसके बाद सूची में तीसरे नंबर पर वेस्ट इंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल है, जिन्होंने 2021 तक 33 मैचों में 965 रन बनाए है जिसमें उनके 2 शतक और 7 अर्द्धशतक शामिल है।

क्र.सं.खिलाड़ीमैचरन
1 विराट कोहली (भारत) 27 1141
2 महेला जयवर्धने (श्रीलंका) 31 1016
3 क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) 32 965
4 रोहित शर्मा (भारत) 39 963
5 तिलकरत्‍ने दिलशान (श्रीलंका) 35 897
6 डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 34 806
7 जोश बटलर (इंग्लैंड) 27 799
8 शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) 36 742
9 एबी डीविलियर्स (दक्षिण अफ्रीका) 30 717
10 केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 25 699

यह भी पढ़े: T20 World Cup में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज?

T20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज़

2022 के ट्वेंटी-20 विश्वकप चैंपियनशिप में भारत के विराट कोहली ने सबसे अधिक 296 रन बनाकर इस इस लिस्ट में टॉप पर है, उनके आलावा भारत के सूर्यकुमार यादव (239 रन), नीदरलैंड्स के मैक्स ओ’डॉव (242 रन) भी इस सूची में टॉप पर है।

क्र.सं.खिलाड़ीदेशरनपारी
1 विराट कोहली भारत 296 6
2 मैक्स ओ’डॉव नीदरलैंड्स 242 8
3 सूर्यकुमार यादव भारत 239 6
4 जोस बटलर इंग्लैंड 225 6
5 कुसल मेंडिस श्रीलंका 223 8
6 सिकंदर रज़ा ज़िम्बाब्वे 219 8
7 पथुम निसंका श्रीलंका 214 7
8 अलेक्स हल्स इंग्लैंड 212 6
9 लोर्कन टकर आयरलैंड 204 7
10 ग्लेंन फिलिप्स न्यूजीलैंड 201 5

टी20 विश्वकप में सबसे अधिक रन बनाने वाला भारतीय बल्लेबाज?

भारत की ओर से इस T20 वर्ल्ड क्रिकेट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर विराट कोहली है, कोहली ने मात्र 27 मैचों में सर्वाधिक 1141 रन बनाए हैं। जिसमें उनके 14 अर्द्धशतकों का योगदान शामिल है।

कोहली के बाद इंडिया की तरफ से दुसरे Most Scored Runs का Record हिटमैन रोहित शर्मा के नाम है, उन्होंने अपनी 36 पारियों में 963 रन बनाए है।

इसके अलावा क्रिकेट से सन्यास ले चुके युवराज सिंह ने अपने 31 मैचों में 593 Runs बनाकर इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

Most runs for India in T20WC:
खिलाड़ीअवधिमैचपारीरनहाई स्कोर
विराट कोहली 2012-2022 27 25 1141 89*
रोहित शर्मा 2007-2022 39 36 963 79*
युवराज सिंह 2007-2016 31 28 593 70
महेंद्रसिंह धोनी 2007-2016 33 29 529 45
गौतम गंभीर 2007-2012 21 20 524 75

यह भी पढ़े: T20 World Cup में भारत का मैच, टीम स्क्वाड, Playing 11 और शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2021 में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले 10 खिलाड़ी

2021 में T20 वर्ल्डकप का 7वां सीजन 14 नवम्बर को ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ ही समाप्त हो गया है और इस टूर्नामेंट में मोस्ट रन का रिकॉर्ड पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आज़म के नाम रहा, बाबर ने अपने 6 मैचों में कुल 303 रन बनाये थे।

टी20 वर्ल्डकप 2021 में भारत की ओर से के.एल. राहुल ने सबसे अधिक 194 रन बनाए है, जिसमें 18 गेंदों में बनाई गई उनकी शानदार फिफ्टी शामिल है।

क्र. सं.खिलाड़ीपारीरन
1. बाबर आज़म (पाकिस्तान) 6 303
2. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 7 289
3. मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) 6 281
4. जोस बटलर (इंग्लैंड) 6 269
5. चरिथ असलंका (श्रीलंका) 6 231
6. डेविड विसे (नामीबिया) 8 227
7. पैथुम निसांका (श्रीलंका) 8 221
8. केन विलियमसन (न्यूजीलैंड) 7 216
9. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) 7 208
10. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड) 7 208
11. केएल राहुल (भारत) 5 194

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा रन किसका है?

T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट फॉर्मेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम युवा भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली का है, वे (2010 से 2022 तक) अपनी 107 पारियों में 52.73 की औसत से 4008 रन मार चुके हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रनों का रहा। वे इस टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने और 4000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी है।

कोहली के बाद T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन स्कोर करने वाले दूसरे बल्लेबाज भारत के हिटमैन रोहित शर्मा है, जो 2007 से 2022 तक अपनी 140 पारियों में कुल 3853 रन बना चुके हैं।

👇 इस जानकारी को शेयर करें 👇

विश्व में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन है?

सर्वाधिक रन.

T20 में सबसे ज्यादा रन किसका है 2022?

2022 वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 296 रन बनाये।

T20 में सबसे ज्यादा स्कोर किसका है?

वहीं, T20 इंटरनेशनल में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच के नाम है।

दुनिया का सबसे अच्छा बैट्समैन कौन है?

वर्ल्ड कप टॉप बैट्समैन.