तेल के दीपक जलाने से क्या होता है? - tel ke deepak jalaane se kya hota hai?

सरसों तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं और इससे हमें क्या लाभ मिलता है? कई लोग घी का दीपक घर में जलाते हैं लेकिन कई लोग ऐसा करने में समर्थ नहीं होते हैं तो वह घर में सरसों तेल का दीपक ही जलाते हैं। सरसों का उपयोग भोजन में करने के साथ-साथ यह हमारे शरीर के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

प्राचीन काल से ही हिंदू धर्म में सरसों तेल का महत्व बताया गया है। किसी भी शुभ कार्य में सरसों तेल का दीपक जरूर जलाया जाता है। बिना सरसों तेल के दीपक को जलाए पूजा या शुभकार्य को पूर्ण नहीं माना जाता है। आइए जानते हैं कि सरसों तेल का दीपक जलाने के क्या फायदे होते हैं?

सरसों तेल के दीपक जलाने के फायदे – Mustard Oil Lamp Benefits

घर में पूजा करते समय अधिकांश लोग दीपक जलाते हैं। घर में सरसों तेल का दीपक जाने से घर के चारों ओर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। दीपक की काली धुआं से जीवाणु इत्यादि खत्म हो जाते हैं। इस बात की पुष्टि वैज्ञानिक शोध में भी हो चुका है।

जिनके घर में रोजाना एक मुखी दीपक जलाया जाता है उनके घर में हमेशा ही सुख और समृद्धि बढ़ती है। घर पर किसी भी नकारात्मक शक्ति और बुरे नजर का प्रभाव नहीं पड़ता है। हिंदू धर्म के अनुसार, जिस घर में प्रतिदिन सरसों के तेल का दीपक जलाया जाता है उसने घर में भगवान शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है।

शास्त्रों के अनुसार, रोज घर में एक दीपक सुबह शाम जलाने से घर में वंशवृद्धि होती है और पीढ़ी दर पीढ़ी घर में सुख-शांति बनी रहती है। सरसों तेल के दीपक में सकारात्मकता अधिक होती है। इससे घर में सदस्यों के बीच प्रेम रहता है। घर के सभी सदस्यों को सफलता बहुत आसानी से मिल जाती है।

हिंदूधर्म में दीपक देवी-देवाताओं को प्रसन्न करने के लिए जलाया जाता है। दीपक जलाने से घर में नकारात्मक शक्ति का वास खत्म होता है। प्रतिदिन पूजा में दीपक जलाने से भगवान प्रसन्न होते हैं और इच्छानुसार फल प्रदान करते हैं। ऐसा माना जाता है प्रतिदिन भगवान की पूजा करने से घर में यदि किसी प्रकार की विपत्ति है तो वह दूर हो जाती है।

दीपक भगवान के साथ-साथ यह मनुष्य के लिए भी महत्वपूर्ण होता है। दीपक जलाने से इन्सान की आयु में वृद्धि होती है, ऐसी मान्यता है। दीपक अंधेरे को दूर कर मनुष्य के जीवन में उजाला लाता है। जिस घर में दीपक नहीं जलाया जाता है वहां पर नकारात्मकता बढ़ जाती है और घर में परेशानियां होने लगती हैं।

हिंदू धर्म में दीपक जलाने के महत्व भी बताया गया है। इसके साथ-साथ जीवन जीने के कई तरीके भी बताए गए हैं जिससे अक्सर हमें फायदा ही होता है। मनुष्य जो कुछ भी करता है उसका फल उसे अवश्य ही प्राप्त होता है। इसलिए हमें घर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और घर का वातावरण अच्छा रहता है।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन सरसों तेल का दीपक जलाया जाता है, वहां पर भगवान शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

By

Bihar News Hindi

-

August 22, 2022

0

198

Share

Facebook

Twitter

Pinterest

WhatsApp

ReddIt

Telegram

तेल के दीपक जलाने से क्या होता है? - tel ke deepak jalaane se kya hota hai?
तेल के दीपक जलाने से क्या होता है? - tel ke deepak jalaane se kya hota hai?
सरसों तेल का दीपक

सरसों तेल का दीपक कई घरों में जलाया जाता है। वैसे तो बहुत से लोग घी में दीया भी जलाते हैं लेकिन सरसों तेल का दीपक जलाना भी फायदेमंद होता है। कहा जाता है कि जिस घर में रोज सरसों तेल का दीया जलाया जाता है, वहां पर भगवान शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। शास्त्र कहता है कि यदि किसी घर में रोज सरसों तेल का दीया जलाया जाता है तो उस घर में वंश की वृद्धि होती है और घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

जिस प्रकार घी का दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, वैसे ही सरसों तेल का दीया भी घर में जलाने से होता है। घर में मौजूद सभी प्रकार की निगेटिव एनर्जी घर से बाहर चली जाती है। उस घर में रहने वाले व्यक्ति के जीवन में आर्थिक उन्नति होती है और जीवन हमेशा सुख-शांति से बीतता है। इसलिए शास्त्र कहता है कि घर में रोज दीपक जलाना चाहिए। यह भी पढ़ें- यदि आपके दीपक में भी बनता है फूल तो जानें इसका असली मतलब?

यह भी पढ़ें -   सपने में स्त्री को इस रूप में देखना होता है शुभ, धन-धान्य की होती है वृद्धि

सरसों तेल का दीपक जलाने के फायदे क्या होते हैं?

बहुत से लोग पूजा करते वक्त घर में दीया जरूर जलाते हैं। आपके घर में यदि मंदिर है तो घर के मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। घर में सरसों तेल का दीया जलाने से आपके घर के चारों ओर का वातावरण शुद्ध रहता है और दीयों की धुआं से सभी प्रकार से हानिकारक जीवाणु नष्ट हो जाता हैं। इस बात की पुष्टि कई वैज्ञानिक शोध में भी हो चुका है। इसलिए रोज घर में या घर के मंदिर में दीया जलाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें -   बाएं पैर पर छिपकली चढ़ना शुभ है या अशुभ, जानें छिपकली से जुड़े रहस्य

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि जिस घर में प्रतिदिन सरसों तेल का दीपक जलाया जाता है, वहां पर भगवान शनिदेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे घरों में पीढ़ी दर पीढ़ी घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। बता दें कि घर में दीया देवी देवताओं को प्रसन्न करने के लिए जलाया जाता है। प्रतिदिन दीया जलाने से ईश्वर प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- बेल का पौधा या पेड़ किस दिशा में लगाना चाहिए? जानें घर में लगाना चाहिए या नहीं

यह भी पढ़ें -   इन दिनों में नहीं तोड़ना चाहिए बेलपत्र, क्या सोमवार को बेलपत्र तोड़ना चाहिए?

जिस प्रकार दीपक घर के अंधेरे को दूर करके घर में प्रकाश लाता है उसी प्रकार दीपक जलाने से जीवन के अंधकार मिट जाते हैं। रोजाना दीपक जलाने से इंसान की आयु में वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि प्रतिदिन घर में दीपक जलाने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की विपत्ति नहीं आती है।

घर में तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?

मान्यताओं के अनुसार पीपल के पेड़ पर लगातार 40 दिनों तक सरसों के तेल का दीपक जलाने से व्यक्ति को आकस्मिक धन लाभ होता है, और रुका हुआ धन मिलने की संभावना भी बड़ जाती है. सरसों के तेल के दीपक को बहते हुए पानी में प्रवाहित करने से धन लाभ होता है, और गरीबी दूर होती है.

दरवाजे पर कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए?

घी या तेल का दीपक जलाने से धार्मिक लाभ मिलता है। वास्तु दोष दूर होते हैं।

सरसों तेल का दीपक जलाने से क्या होता है?

बिना सरसों तेल के दीपक के पूजा को अधूरा माना जाता है। घर में ज्यादातर लोग जो सुबह-शाम पूजा करते हैं, सरसों तेल का दीपक जरूर जलाते हैं। माना जाता है कि सरसों के तेल का दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। पूजा घर में दीपक जलाने से ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

पितरों के लिए कौन सा दीपक जलाना चाहिए?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक जलाना शुभ माना गया है.