तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?

* सरसों के तेल को बहुत पौष्टिक माना जाता है, इसलिए इसका प्रयोग खाना बनाने के लिए भी किया जाता है। इसकी तासीर गर्म होने से सर्दियों में यह अत्यंत लाभकारी माना जाता है।

* सरसों के तेल की मालिश करने से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त संचार भी बेहतर होता है। यह शरीर में गर्माहट पैदा करने में भी मददगार होता है।

* दांतों की तकलीफ में सरसों के तेल में नमक मिलाकर रगड़ने से फायदा होता है, साथ ही दांत पहले से अधिक मजबूत हो जाते हैं।

* त्वचा संबंधी समस्याओं में भी बेहद फायदेमंद होता है। यह शरीर के किसी भी भाग में फंगस को बढ़ने से रोकता है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

* यह बालों की जड़ों को पोषण देकर रक्तसंचार बढ़ाता है जिससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है। इसमें ओलिक एसिड और लीनोलिक एसिड पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अच्छे होते हैं।

* सरसों तेल को कई लोग एक टॉनिक के रूप में भी प्रयोग करते हैं। यह शरीर की कार्य क्षमता बढ़ा कर शरीर की कमजोरी को दूर करने में सहायता करता है।इस तेल की मालिश के बाद स्नान करने से शरीर और त्वचा दोनों स्वस्थ रहते हैं।

* ठंड के दिनों में सरसों का तेल गर्माहट के लिए रामबाण इलाज है, हल्के गर्म तेल की मसाज से रूखी-सूखी त्वचा भी नर्म, मुलायम व चिकनी हो जाती है। सरसों के तेल की मालिश से गठिया रोग और जोड़ो का दर्द भी ठीक हो जाता है।

* इसमें विटामिन ई भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा को अल्‍ट्रावाइलेट किरणों और पल्‍यूशन से बचाता है। साथ ही यह झाइयों और झुर्रियों से भी काफी हद तक राहत दिलाने में मदद करता है।

* भूख नहीं लगने पर भी सरसों का तेल आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर भूख न लगे, तो खाना बनाने में सरसों के तेल का उपयोग करना लाभप्रद होता है। शरीर में पाचन तंत्र को दुरूस्त करने में भी लाभदायक होता है।

* सरसों के तेल का प्रयोग करने से से कोरोनरी हार्ट डिसीज का खतरा भी कम होता है। इसलिए सरसों के तेल को अपने खाने में जरुर शामिल करें।

सरसों के तेल (Mustard Oil) का उपयोग ज्यादातर लोग खाना पकाने के लिए करते हैं, साथ ही सरसों के तेल का सेवन सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। क्योंकि सरसों का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सरसों के तेल का उपयोग न कि सिर्फ खाना पकाने के लिए किया जाता है बल्कि शरीर की मालिश करने के लिए भी किया जाता है। जी हां सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि सरसों का तेल एंटी बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य और स्किन के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सरसों के तेल से शरीर की मालिश करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
Follow Us

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
Share

Show More Comments

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
0
तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
0

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
Reply

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?

x

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
  Edit
तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
  Delete

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
Delete the comment?

No thanks

Delete

GIF

Cancel

Update

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
Reply

❮❯

सर्दी का आवरण हट रहा है। लोग धूप में निकलने और बैठने लगे हैं। अब वक्त है ठंडक के बाद शरीर को धूप की गुनगुनी गर्माहट देने...

Meenakshiलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीFri, 15 Mar 2019 08:11 PM

हमें फॉलो करें

तेल मालिश के होते हैं अनेक फायदे

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
1 / 4

सर्दी का आवरण हट रहा है। लोग धूप में निकलने और बैठने लगे हैं। अब वक्त है ठंडक के बाद शरीर को धूप की गुनगुनी गर्माहट देने का। ऐसे में धूप में बैठकर अगर तेल मालिश या मसाज भी कर ली जाए, तो सोने पे सुहागा। इससे कई लाभ होते हैं, जिनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं नरेश तनेजा

हम बड़ों से ही नहीं, विशेषज्ञों से भी सुनते आए हैं कि तेल मालिश के ढेर सारे फायदे हैं। खासकर त्वचा की सेहत को ध्यान में रखते हुए काफी लोग इसका पर्याप्त इस्तेमाल भी करते हैं। तो आप भी क्यों न खासकर इस मौसम में तेल मालिश के फायदों के बारे में जानें और इसका लाभ उठाएं। 
 
तेल मालिश के फायदे

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
2 / 4

तेल मालिश के फायदे

त्वचा में आई खुश्की दूर होती है। 
त्वचा की झुर्रियां दूर होती हैं।
त्वचा में चमक आती है।
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
शरीर की नस-नाड़ियों को ताकत मिलती है।
मांसपेशियों की कमजोरी दूर होती है।
थकान दूर होती है।
शरीर में ताकत महसूस होती है।
औषधीय तेलों का इस्तेमाल किया जाए, तो हड्डियां मजबूत होती हैं।
गठिया, हड्डियों का टेड़ा-मेढ़ा होना, सिरदर्द, दिमाग की कमजोर आदि दूर होती 

मालिश करते वक्त बरतें सावधानियां

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
3 / 4

मालिश करते वक्त बरतें सावधानियां
हो सके तो धूप में बैठकर गुनगुने तेल से मालिश करें। इसके कई लाभ होते हैं।
ज्यादा ठंडी हवा में खुले बदन मालिश न करें, इससे ठंड लग सकती है।
मालिश के तुरंत बाद ठंडे पानी से न नहाएं। 
एकदम नहाकर धूप में आकर न बैठें, सर्द-गर्म हो सकता है।

सावधानी
मालिश के लिए महानारायण तेल, नारायणी तेल आदि कई औषधीय तेल भी बाजार में मिलते हैं। इनका इस्तेमाल विशेषज्ञ की सलाह के बगैर न करें।

अलग-अलग तेलों के लाभ
मालिश के लिए अलग-अलग तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। अलग-अलग तेल से मालिश के अलग-अलग लाभ होते हैं। 

सरसों के तेल के लाभ

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
त्वचा में निखार आता है। 
मांसपेशियों का तनाव दूर होता है।
धूप में सरसों के तेल की मालिश से शरीर में सूर्य की किरणों से मिलने वाला विटामिन-डी अच्छी तरह समा जाता है।
शरीर के पसीना लाने वाले ग्लैंड्स सक्रिय हो जाते हैं, जिससे शरीर के विषैले तत्व आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं। इसे शरीर पर लगाने या खाने से भी त्वचा के संक्रमण की आशंका कम हो जाती है।
इसमें विटामिन ई भी होता है, जिससे त्वचा की झुर्रियां आदि दूर होती हैं।
सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है। सर्दियों में इसके इस्तेमाल से सर्दी से भी बचाव होता है।

तिल का तेल

तेल की मालिश करने से क्या फायदा? - tel kee maalish karane se kya phaayada?
4 / 4

तिल का तेल

तिल के तेल में अल्ट्रावायलेट किरणों से रक्षा करने का प्राकृतिक गुण होता है। इसके नियमित इस्तेमाल से सूर्य की किरणों के सीधे संपर्क में आने पर भी किरणों के हानिकारक प्रभाव से रक्षा होती है, जिससे त्वचा पर बढ़ती उम्र के असर कम दिखते हैं।

तिल के तेल का इस्तेमाल हवा में मौजूद प्रदूषण और धुएं के दुष्प्रभावों से भी रक्षा करता है। 
तिल का तेल अपने एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुणों के कारण सभी तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है। इसलिए इसे एक्ने वाली त्वचा पर भी लगाया जा सकता है।

तिल का तेल कॉपर, मैगनीज, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसमें एंटी- ऑक्सिडेंट तत्व भी पाए जाते हैं, जिससे यह आसानी से त्वचा में समाकर त्वचा को मुलायम बना देता है।
तिल के तेल में विटामिन ई, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन डी की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी है।

तिल के तेल में विषैले तत्वों को दूर करने के गुण होने के कारण इसे मालिश के लिए बहुत अच्छा माना गया है। इसकी मालिश से पर्यावरण से शरीर में दाखिल हुए विषैले तत्व पूरी तरह बाहर निकल जाते हैं और शरीर काफी शुद्ध हो जाता है।

रोज मालिश करने से क्या होता है?

इससे न केवल हमारे शरीर को आराम मिलता है, बल्कि हमारे शरीर को पुनर्जीवित भी करता है। इससे नींद अच्छी आती है और सुबह उठने पर सुस्ती की जगह ताजगी का अहसास होता है।

मालिश के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है?

पढ़ते हैं आगे....
1 - तिल का तेल सर्दियों में तिल के तेल से मालिश करने पर सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। ... .
2 - नारियल का तेल नारियल तेल के फायदों से हर कोई वाकिफ है। ... .
3 - सरसों का तेल सर्दियों में सरसों के तेल से मालिश करना एक अच्छा विकल्प है। ... .
4 - ऑलिव ऑयल ... .
5 - बादाम का तेल.

तेल मालिश कब करना चाहिए?

शरीर के हिसाब से तेल की मालिश नहाने से पहले या नहाने के बाद में करने से अलग-अलग फायदे हर व्यक्ति को मिलते हैं. लेकिन, आयुर्वेद के अनुसार देखें तो तेल की मालिश हमेशा नहाने से पहले करनी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तेल मालिश करने से बॉडी गर्माहट में आ जाती है और इससे नहाते वक्त हमारे शरीर पर विपरीत असर नहीं पड़ता.

तेल मालिश करने से क्या फायदा?

इससे ना सिर्फ रोग दूर होते हैं, बल्कि हमारी त्वचा भी मुलायम और हेल्दी रहती है. शास्त्रों में भी तेल मालिश के अनगिनत फायदे बताए गए हैं. इन नियमों के अनुसार शरीर पर तेल लगाने से जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में दर्द, कम इम्यूनिटी समेत कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां भी दूर होती हैं.