सुंदरवन डेल्टा कौन सी नदी बनाती है? - sundaravan delta kaun see nadee banaatee hai?

सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण : सुंदरबोन) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है। यह दुनिया के सबसे बड़े सक्रिय डेल्टा क्षेत्रों में से एक है। ये डेल्टा सदाबहार वनों और विशाल खारे दलदल से भरे हैं। इस दलदली जंगल में ऊंची-नीची संकरी खाड़ी हैं। यहां के नरभक्षी बाघ 'बंगाल टाइगर' के नाम से विश्व भर में प्रसिद्ध हैं।

सुंदरवन का नाम "सुन्दरी" (मैंग्रोव) के नाम पर पड़ा। इस क्षेत्र में नदियों, संकरी खाड़ियों और आड़ी-तिरछी सहायक नदियों का विस्तार है। सुंदरवन विश्व के सबसे बड़े मैंग्रोव जंगलों में से एक है। यह जंगल 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। कुहासे की चादर से ढंका हुआ यह क्षेत्र विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों और जीवों का प्राकृतिक आवास है। इसमें 260 प्रजातियों के पक्षी और अन्य खतरनाक प्रजातियां जैसे कि एस्टुरीन मगरमच्छ और भारतीय अजगर शामिल हैं।

सुन्दरबन पश्चिम बंगाल के उत्तर २४ परगना और दक्षिण २४ परगना ज़िलों के १९ विकासखण्डों में फैला हुआ है। भारतीय क्षेत्र में स्थित सुंदरबन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यह 9,630 वर्ग किलोमीटर में फैला है जिसमें में 104 द्वीप हैं। यहाँ जीव-जंतुओं की लगभग 2,487 प्रजातियाँ हैं।

दर्शनीय स्थल
  • कनक
  • सुधान्याखाली वाच टावर
  • हॉलिडे आइलैंड
  • कटका सुंदरवन
  • कपिलमुनि मंदिर
  • सजनेखली पक्षी अभयारण्य
  • भारत सेवाश्रम संघ मंदिर
  • हिरण पॉइं
  • क्रोकोडाइल सेंचुरी
सड़क मार्ग द्वारा

पश्चिम बंगाल के पड़ोसी शहरों से सड़क मार्ग के माध्यम से बहुत अच्छी तरह से जुड़ा हुआ हैं। आप सोनाखली, गोदखली, नामखाना, कैनिंग, रायडीह या नजत से बस कर सकते है ।

रेल मार्ग द्वारा

रेलवे स्टेशन हैं, जोकि सुंदरवन नेशनल पार्क से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। रेलवे स्टेशन से आप यहा चलने वाले स्थानीय साधनों की मदद से सुंदरवन नेशनल पार्क पहुँच जायेंगे।

हवाई मार्ग द्वारा

इसका सबसे निकटतम हवाई अड्डा कोलकाता का एयरपोर्ट हैं जोकि 90 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। यहां से आप बस या टैक्सी से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं।

सुंदरबन का डेल्टा कौन सी नदिया बनती है?

सुन्दरवन (बांग्ला उच्चारण : सुंदरबोन) भारत तथा बांग्लादेश में स्थित विश्व का सबसे बड़ा नदी डेल्टा है। भारत और बांग्लादेश में फैले बंगाल की खाड़ी के मुहाने पर स्थित कई द्वीपों के समूह से सुंदरवन बनता है। यह गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों के डेल्टा पर स्थित है।

विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन डेल्टा कौन कौन सी नदियां बनाती है?

Answer : गंगा नदी Explanation : सबसे बड़ा डेल्टा गंगा नदी बनाती है। गंगा ब्रह्मपुत्र डेल्टा, जिसे गंगा डेल्टा, सुंदरबन डेल्टा या बंगाल डेल्टा भी कहा जाता है। इन नदियों से विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा, सुंदरवन बनता है, यहा सुंदरी नामक वन पाया जाता है जिस कारण इसे सुंदरवन का डेलटा कहते है!

विश्व प्रसिद्ध डेल्टा कौन सी नदी बनाती है?

सुंदरबन डेल्टा विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा -ब्रह्मपुत्र नदियों के द्वारा किया गया है यह डेल्टा भारत और बांग्लादेश में विस्तारित है इस डेल्टा पर सुंदरी नाम का वृक्ष पाया जाता है जिसके कारण इसे सुंदरवन डेल्टा के नाम से जाना जाता है यह जैव विविधता के दृष्टिकोण से काफी समृद्ध क्षेत्र है।

सुंदरवन डेल्टा का निर्माण कैसे हुआ?

सुंदरवन डेल्टा का निर्माण कैसे हुआ ? जब गंगा पश्चिम बंगाल में बहती है, तो यह दो भागों में विभाजित हो जाती है-भागीरथी और हुगली (एक वितरिका), जो डेल्टा के मैदानों से होकर बंगाल की खाड़ी में दक्षिण की ओर बहती है। मुख्य धारा दक्षिण की ओर बांग्लादेश में प्रवेश करती है और ब्रह्मपुत्र भी इसमें शामिल होकर एक डेल्टा बनाती है।