सूप नखा की नाक लक्ष्मण ने क्यों काटी थी? - soop nakha kee naak lakshman ne kyon kaatee thee?

शूर्पणखा
सूप नखा की नाक लक्ष्मण ने क्यों काटी थी? - soop nakha kee naak lakshman ne kyon kaatee thee?

राम ने शूर्पणखा को अस्वीकार कर दिया
संबंध राक्षसी
निवासस्थान लंका
जीवनसाथी विद्युत्जिवा
माता-पिता

  • विश्रवा (पिता)
  • कैकसी (माता)

भाई-बहन रावण (भाई)
विभीषण (भाई)
कुंभकर्ण (भाई)
शास्त्र रामायण और इसके संस्करण

शूर्पणखा (=शूर्प नखा ; तद्भव : सुपनखा या सूपनखा) रामायण की एक दुष्ट पात्र है। वह रावण की बहन थी। सूपे जैसी नाखूनों की स्वामिनी होने के कारण उसका नाम शूर्पणखा पड़ा। परन्तु सूप नखा नाम नाक की बनावट से संबंधित भी हो सकता है क्योंकि उसका नाक सूपड़ा (सूपड़ा=सूप गेहूं फटकने का एक बर्तन होता ) के समान हो गया था। इसका तमिल में नाम 'सूर्पनगै' है, इण्डोनेशियाई भाषा में 'सर्पकनक' है, ख्मेर भाषा में 'शूर्पनखर' है, मलय भाषा में 'सुरपन्दकी' है और थाई भाषा में 'सम्मानखा' है।[1]

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब राम और लक्ष्मण ने उससे विवाह करने की उसकी याचना को अस्वीकार कर दिया तब वह क्रोधित होकर सीता पर आक्रमण करने के लिये झपटी। इस पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिये। अपमानित होकर विलाप करती हुई वह अपने भाई रावण के पास गयी और रावण ने इस अपमान का बदला लेने की प्रतिज्ञा की। रावण, सीता को चुरा ले गया। राम-रावण युद्ध हुआ। अन्ततः राम ने जब रावण का वध किया।

चित्रवीथी[संपादित करें]

  • सूप नखा की नाक लक्ष्मण ने क्यों काटी थी? - soop nakha kee naak lakshman ne kyon kaatee thee?

    राम से प्रेमयाचना करती हुई शूर्पणखा

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Johnson, W.J. (2009). A Dictionary of Hinduism (1st संस्करण). Oxford: Oxford University Press. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780191726705. डीओआइ:10.1093/acref/9780198610250.001.0001.

लक्ष्मण ने काटी सूर्पनखा की नाक, सीता को हर ले गया रावण

सूपर्णखा वन में श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। समझाने पर भी नही मानती तो क्रोधित होकर लक्ष्मण सूपर्णखा के नाक-कान काट देते...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बिजनौरFri, 23 Oct 2020 03:25 AM

सूपर्णखा वन में श्रीराम से विवाह का प्रस्ताव रखती है। समझाने पर भी नही मानती तो क्रोधित होकर लक्ष्मण सूपर्णखा के नाक-कान काट देते हैं। रावण तिलमिलाकर सीता मैया का हरण कर ले जाता है। बिजनौर में चल रही रामलीला में बुधवार की रात इसका सुंदर मंचन किया गया।

श्री रामलीला सेवा समिति द्वारा रामलीला के मंचन का शुभारंभ भगवान गणेश की पूजा कर अजय अग्रवाल डीजीसी, दीपक अग्रवाल, नीता अग्रवाल, संजीव बबली एडवोकेट व हरजिंदर कौर ने संयुक्त रूप से किया। राम लक्ष्मण सीता सहित वन चले जाते हैं। जब भरत को यह पता चलता है तो वह माता केकैयी के पास जाते हैं और उन्हें बुरा भला बोलते हैं। कहते हैं मुझे राज्य नहीं चाहिए मुझे भाई राम चाहिए। तब माता केकैयी बताती है कि मन्थरा ने उन्हें भड़का दिया था। भरत भगवान राम को ढूंढने के लिए वन की और चले जाते हैं, जहा भगवान मिलते हैं और भरत कहते हैं कि भैया आप अयोध्या चलकर राजकाज संभाले। श्री राम के समझाने पर भरत भगवान राम की खड़ाऊ सिर पर लेकर अयोध्या वापस आते हैं और राजगद्दी पर खडाऊ रखकर राजकाज में लग जाते हैं। उधर वन में सूपर्णखा राम लक्ष्मण और सीता को देख लेती है ओर राम से मोहित करते हुए कहती है कि आप मुझसे विवाह कर ले। श्री राम सूपर्णखा को बहुत समझाते हैं, लेकिन सूपर्णखा अपनी बात पर अड़ी रहती है अंत में लक्ष्मण क्रोधित हो जाते हैं और सूपर्णखा के नाक-कान काट देते हैं। तब वह अपने भाई रावण के पास जाती है। रावण यह देखकर क्रोधित होता है और छल से सीता माता का हरण कर लंका ले जाता है।

सीओ सिटी और महिला थाना प्रभारी ने किया संबोधित

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए मिशन शक्ति के अंतर्गत उत्तर प्रदेश पुलिस महिला सशक्तिकरण पर सीओ कुलदीप गुप्ता तथा महिला थाना प्रभारी गुड्डी कणेवाल ने रामलीला में दर्शकों को संबोधित किया। कहा, कि महिलाओं को किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई हेल्पलाइन 1090 वूमेन पावर 181 महिला हेल्पलाइन 112 पुलिस हेल्पलाइन पर अगर किसी महिलाओं को कोई परेशानी होती है तो वह इन नंबर पर संपर्क करें जो महिला थाना चौकी आने में डरती हैं वह फोन कर हमसे संपर्क करें उनकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

सूप नखा की नाक लक्ष्मण ने क्यों काटी थी? - soop nakha kee naak lakshman ne kyon kaatee thee?

लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक क्यों काटा?

वाल्मीकि रामायण के अनुसार, जब राम और लक्ष्मण ने उससे विवाह करने की उसकी याचना को अस्वीकार कर दिया तब वह क्रोधित होकर सीता पर आक्रमण करने के लिये झपटी। इस पर लक्ष्मण ने उसके नाक-कान काट दिये।

सूर्पनखा पूर्व जन्म में कौन थी?

पूर्व जन्म में शूर्पणखा इन्द्रलोक की 'नयनतारा' नामक अप्सरा थी। उर्वशी, रम्भा, मेनका, पूंजिकस्थला आदि प्रमुख अप्सराओं में इसकी गिनती थी। एक बार इन्द्र के दरबार में अप्सराओं का नृत्य चल रहा था।

सूर्पनखा का असली नाम क्या है?

शूर्पणखा का असली नाम मीनाक्षी था। कियोकि शूर्पणखा की आंखे मछली के समान थी।

सूर्पनखा किसकी पत्नी थी?

विधवा की जिंदगी- शूर्पणखा ने अपने पसंद के व्यक्ति से विवाह किया था. शूर्पणखा के पति का नाम विद्युतजिह्वा था और वो राजा कालकेय का सेनापति था. कालकेय के साथ हुए युद्ध में रावण ने विद्युतजिह्वा को मार डाला था. उसका भाई ही उसके दुर्भाग्य का कारण बना.