सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

सोने के बर्तन में खाना खाने के फायदे जानकर आप अपने घर की क्रोकरी बदल लेंगें। सोने के बर्तन में खाना बनाना, खाना खाना, और पानी पीने के फायदे जानिये

सोने के बर्तनों में पहले राजा महाराजा खाना खाया करते थे। सोने की क्रोकरी को रॉयल क्रोकरी भी कहा जाता है। हज़ारों साल पुराने आयुर्वेद के अनुसार भी सोने की धातु से बने बर्तनों में खाना खाने, पकाने और पीने के फायदों के बारे में बताया गया है। दिवाली पर अगर आप अपने घर की क्रोकरी बदलने की सोच रहे हैं या धनतेरस से पहले कुछ सोने की चीज़ खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो सोने के बर्तनों के बारे में भी एक बार जान लीजिए क्योंकि इनमें खाना खाने से आपकी कई बीमारियां भी ठीक होती हैं। इसके अलावा सोने के बर्तन में खाना पकाने से आपके खाने की पौष्टिकता भी बढ़ जाती है। सोने के बर्तन में खाने से आपका दीमाग तेज़ होता है, सांस से संबंधी कोई बीमारी नहीं होती, दिल की बीमारियों में भी फायदेमंद होता है सबसे जरूरी बात ये है कि सोना एक ऐसी धातु है जिसमें पके खाने से आपकी body और mind रिलेक्स हो जाते हैं।

1सोने की प्लेट में खाना खाने के फायदे

Image Courtesy: Beyondexpectations

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

2सोने की कड़ाही में खाना बनाने के फायदे

Image Courtesy: Sensalia.it

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

सोना गर्म धातु है इसमें खाना बनाने से आपके शरीर को अंदर और बाहर दोनों तरह से फायदा मिलता है यानि अंदर से आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं और बाहर से आप खूबसूरत दिखते हैं। सोने का तासीर गर्म होती है इसलिए कहा जाता है कि सर्दियों में इसके अंदर खाना बनाकर खाने से ज्यादा फायदा मिलता है।

Read more: लोहे की कड़ाही में पकाएं राजस्थानी भरवां करेले

3सोने के चम्मच और चाकू से खाना खाने के फायदे

Image Courtesy: Classiccrockery

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

खाने में सोने के चम्मच और चाकू का इस्तेमाल करने से आपके खाने में तो सोने के गुण आते ही हैं साथ ही जब चम्मच आपके मुंह में भी जाता है तब आपके खाने के स्वाद के साथ-साथ आपके मुंह में सोने का स्वाद भी चला जाता है और इसके फायदे भी आपके शरीर में पहुंच जाते हैं।

4सोने की कटोरी में खाने के फायदे

Image Courtesy: Iba.ibacraftspvtltd.netdna-cdn

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

सोने की कटोरी में जब कोई गर्म सब्जी डाली जाती है तब सोने की धातु से जो भाप निकलती है उससे सोने के गुण आपकी सब्जी में भी मिल जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

5सोने के गिलास में पानी पीने के फायदे

Image Courtesy: Amazon

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

सर्दियों में सोने के गिलास में पानी पीने से आपको ठंड की शिकायत नहीं होती। सोने के गिलास में गर्म पानी पीने से दोगुना फायदा मिलता है। दिन में एक से दो बार सोने के गिलास में पानी पीने से चेहरे पर ग्लो भी आता है। ये आपकी आंखों की रोशनी के लिए भी फायदेमंद है।

Read more: आपके favourite food में होती हैं कितनी कैलोरी, जानें

जानिए किस तरह के बर्तन में खाने से शरीर पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव

News Nation Bureau | Edited By : Ritika Shree | Updated on: 27 Jul 2021, 07:29:44 PM

सोने के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है? - sone ke bartan mein paanee peene se kya hota hai?

बर्तनों का शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है (Photo Credit: गूगल)

highlights

  • आज के समय में लोग ज्‍यादातर प्लास्टिक की डिजाइनर प्लेटों में खाते है
  • रेस्टोरेंट में भी देखा गया है कि स्‍टील की थाली और कटोरी कम ही उपयोग में लाई जाती है
  • तांबे के गिलास में पानी पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है

नई दिल्ली:  

भारत में हमेशा से ही जितना भोजन पर ध्यान दिया जाता है, उससे कहीं ज्यादा आप किस बर्तन में भोजन कर रहे हैं, इस पर ध्यान दिया जाता है. आज के समय में लोग ज्‍यादातर प्लास्टिक की डिजाइनर प्लेटों में ही भोजन करना पसंद करते हैं. यही नहीं, रेस्टोरेंट में भी देखा गया है कि स्‍टील की थाली और कटोरी कम ही उपयोग में लाई जाती है. लेकिन यह सेहत के लिए कतई अच्छी नहीं है. बहुत कम लोग इस बात की जानकारी रखते हैं कि हर तरह के बर्तन के अपने ही गुण और अवगुण होते हैं. शायद आपने सुना भी होगा कि तांबे के गिलास में पानी पीना बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है. लेकिन इनमें अगर प्लास्टिक के बर्तनों की बात करें, तो इनमें कोई गुण नहीं होता. बल्कि यह आपको हृदय रोग, डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से संक्रमित कर सकती हैं. ऐसे में आपके लिए यह जानना बेहद जरूर है कि सेहतमंद रहने के लिए आपको किस चीज के बने हुए बर्तन में भोजन करना चाहिए.

सिरेमिक के बर्तन होते हैं केमिकल फ्री

आज के समय में सिरेमिक के बर्तन सबसे ज्यादा चलन में हैं. यह बर्तन चीनी मिट्टी के नाम से भी जाने जाते हैं. चीनी मिट्टी के बर्तनों को तैयार करने के लिए, मिट्टी को अधिक तापमान पर गर्म किया जाता है. बहुत से लोगों ने सिरेमिक के बर्तनों के अंदर भोजन पकाना भी शुरू कर दिया है. आप भी इन बर्तनों का उपयोग कर सकते हैं. यह आपके भोजन को लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं क्योंकि इनमें किसी तरह का कोई भी रसायन मौजूद नहीं होता.

चांदी के बर्तन में खाना खाने के फायदे

चांदी का उपयोग यूं तो लोग आमतौर पर गहनो के तौर पर करते हैं. लेकिन आयुर्वेद लंबे समय से चांदी के बर्तनों में भोजन करने की पैरवी करता आ रहा है. आयुर्वेद के मुताबिक चांदी के बर्तनों में ऐसे गुण होते हैं, जो आपको बदलते मौसम के साथ होने वाली बीमारियों से बचाता है. कुल मिलाकर अगर आप चांदी के बर्तन में भोजन करते हैं या पानी पीते हैं, तो यह आपको पूरी तरह स्वस्थ रखता है.

  • चांदी के बर्तनों में अर्क होता है जो आपके मस्तिष्क की शक्ति में बढ़ोतरी करता है.
  • इसके अलावा अगर नन्हे शिशुओं को चांदी के बर्तन में दूध पिलाया जाए तो अधिक स्वस्थ रहते हैं.
  • चांदी के गिलास में पानी पीना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. दरअसल चांदी के अंदर ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो पानी के अंदर मौजूद किसी भी तरह की अशुद्धियों से लड़ने का कार्य करते हैं.

एनीमिया की शिकायत है तो स्‍टील के बर्तन हैं अच्‍छे

भारत के गरीब और मध्यवर्गीय घरों में सबसे ज्यादा स्टील के बर्तनों का ही उपयोग किया जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि यह बर्तन लंबे समय तक चलते हैं. जबकि बहुत कम लोग जानते हैं कि स्टील तेल और एसिड और ग्रीस पर रिएक्ट नहीं करता. यही नहीं स्टील के बर्तनों में आयरन मौजूद होता है जो आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण करने के लिए जाना जाता है. ऐसे में अगर किसी को एनीमिया की शिकायत है तो उसे स्टील की प्लेट में भोजन करने से लाभ हो सकता है. इसके अलावा स्टील के बर्तनों को रिसाइकिल करना भी बेहद आसान होता है. कुल मिलाकर स्टील एक टिकाऊ और स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बर्तन है जिसका उपयोग भोजन करने के लिए किया जा सकता है.

याददाश्त तेज करता है सोने का बर्तन

सोने का उपयोग आज भारतीय महिलाएं गहनों के तौर पर ही करती हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब लोग सोने के बर्तनों में ही खाना खाया करते थे. वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आज भी सोने के बर्तनों में ही भोजन करना पसंद करते हैं. आपको बता दें कि सोने के बर्तन में भोजन करने से आपकी याददाश्त तेज होती है. ऐसे में सोने के बर्तन का उपयोग अल्जाइमर की बीमारी में भी फायदेमंद होता है. यही नहीं आयुर्वेद के अनुसार सोने के बर्तनों में भोजन करने से वात पित्त और कफ दोषों को भी संतुलित किया जा सकता है.

मेटाबॉलिज्म तेज करता है तांबे का बर्तन

तांबे के बर्तनों का उपयोग पहले के समय में बहुत अधिक किया जाता था. बताया जाता है कि तांबे का संबंध सूर्य और आग से होता है. तांबे की थाली में भोजन करने से अग्नि में वृद्धि होती है. जिसके कारण आपका मेटाबॉलिज्म तेज होता है इसके अलावा भी तांबे की थाली या बर्तन में भोजन करने के कई फायदे हैं जो कुछ इस प्रकार हैं.

​तांबे के बर्तन में खाने के फायदे

  • बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में
  • हीमोग्लोबिन बढ़ाने में
  • पाचन शक्ति बढ़ाने में
  • हृदय रोग से बचाने में
  • ब्लड प्रेशर को संतुलित करें
  • स्किन को बेहतर करें और बढ़ती उम्र के असर को कम करें
  • जोड़ों के दर्द और मस्कुलर दर्द से राहत
  • वजन घटाने में

​केले के पेड़ का पत्ता

दक्षिण भारत के अंदर किसी धातु या प्लास्टिक के बर्तन का उपयोग नहीं किया जाता. बल्कि वहां केले के पेड़ के पत्तों को ही थाली की तरह इस्तेमाल में लिया जाता है. यहां के लोगों का मानना है कि केले के पत्ते पर भोजन करने से भोजन का स्वाद बेहतर होता है और इससे भूख भी बढ़ती है. साथ ही केले के अंदर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं. साथ ही यह एक इको फ्रेंडली भी है.

संबंधित लेख

First Published : 27 Jul 2021, 07:29:44 PM

For all the Latest Health News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.

सोने के गिलास में पानी पीने से क्या होता है?

रात को सोने से पहले गर्म पानी पीने से अगले दिन पेट एकदम साफ हो जाता है.

कौन से बर्तन में पानी पीना चाहिए?

Share: Copper Water Benefits: तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है. यह हमारे देश की एक प्राचीन परंपरा का अंग भी है और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धिति का भाग भी. तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से उन कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है, जो दूषित पानी पीने से होती हैं.

स्टील के बर्तन में पानी पीने से क्या होता है?

यह पानी इम्यूनिटी सही करता है और आपका मेटाबॉलिज्म बेहतर होता हैं. स्टेनलेस स्टील की बॉटल में पानी पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित होते है. इसमें रखे गए पानी को आप लंबे वक्त तक स्टोर करके रख सकते हैं. आजकल ज्यादतर प्लास्टिक की बॉटल्स का ही इस्तेमाल किया जाता है.

चांदी के बर्तन का पानी कब पीना चाहिए?

रोज सुबह खाली पेट चाँदी के बर्तन में पानी पीने से मेटॉबॉलिज्म बूस्ट होता है। पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है। इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।