सिंह राशि वालों को दुकान का नाम क्या रखना चाहिए? - sinh raashi vaalon ko dukaan ka naam kya rakhana chaahie?

COMPANY, BRAND, SHOP, PRODUCT NAME AS PER ASTROLOGY JYOTISH SIGN

ज्यादातर लोग बच्चे के नामकरण और विवाह के समय पत्रिका मिलान तो करवाते हैं परंतु अपनी कंपनी, फर्म, दुकान, प्रोडक्ट, प्रतिष्ठान, ब्रांड नेम, व्यापार, कारोबार इत्यादि का नामकरण नहीं करवाते। व्यापार मे संस्था के सही नाम का चयन संस्था के साथ काम करने वाले सभी लोगो के भविष्य से गहरा संबन्ध रखता है। यह उस तरह से है जैसे किसी नये बीज का पेड़ बनना। यदि बीज ठीक नही है तो पूरा पेड़ बेकार होगा उसकी प्रगति नही होगी साथ ही उस पेड़ को नष्ट करने वाले कीटों का प्रकोप भी उसे झेलना पड़ेगा। 

ज्योतिष राशि के अनुसार फर्म दुकान का नाम

कारखाना, उद्योग, स्टार्टअप, फर्म, संस्था का नाम ही उसकी पहचान होती है। आपने देखा होगा कई बार प्राइम लोकेशन पर होने के बावजूद कुछ दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नहीं होती। इसके पीछे कई कारण होते हैं लेकिन उनमें एक प्रतिष्ठान का नाम भी होता है। दुकान, कंपनी, प्राइवेट फर्म और पार्टनरशिप फर्म सभी के नामकरण की पद्धति अलग-अलग होती है। इसका निर्धारण करने से पहले संचालक, सदस्यों की पत्रिका। वास्तु पुरुष के संकेत। अंक ज्योतिष और आपके कुल देवी देवता इत्यादि का विचार किया जाता है। जिस स्थान मे फर्म खोलने जा रहे हैं उस स्थान की भूमि कैसी है उसके वास्तुदोष का भी निराकरण करना चाहिये।

दुकान, फर्म, कंपनी, स्टार्टअप आदि के लिए भाग्यशाली नाम

फर्म आपकी मां होती है जिस तरह मां सभी को पालती है उसी तरह फर्म भी सभी का पोषण करती है इसके साथ सभी लोगों को भाग्य जुड़ा रहता है।इसिलिये अच्छी तरह से सोच समझकर पंजीकरण किया गय़ा नाम आपके भाग्य को बुलंदियों पर पहुँचाता है।

राशि के अनुसार व्यापार का नाम भाग्यशाली अक्षण

मेष- इस राशि वालों को म,ध,अ ,ह ये नाम भाग्यवर्धक रहेंगे।

वृषभ- इस राशि के लिये प,ज ,व का नाम भाग्यवर्धक रहेगा।

मिथुन- इस राशि वालों को क,र,स ये नाम शुभ रहेंगे।

कर्क- इस राशि के लिये ह,न,ज,द अक्षर शुभ रहेंगे।

सिंह- इस राशि के लिये म,ध,अ अक्षर शुभ रहेंगे।

कन्या- इस राशि के लिये प,ज,द,व अक्षर भाग्यशाली रहेंगे।

तुला- इस राशि वालों को र,स,क इन नाम अक्षर से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।

वृश्चिक- इस राशि वालों को द,ह,न ये नाम शुभ परिणाम दायक रहेंगे।

धनु- इस राशि वालों को अ,म,क नाम शुभ रहेंगे।

मकर- इस राशि वालों को प,व,र ये नाम शुभ परिणाम दायक रहेंगे।

कुम्भ- इनके लिये र,म,क ये नाम शुभ है।

मीन- इनके लिये ह,न,प ये नाम परम शुभ रहेंगे।

नामकरण एवं ज्योतिष से संबंधित परामर्श के लिए इस नंबर पर संपर्क करें 9425137664

सिंह के स्वामी सूर्य हैं जिसका असर इस राशि के जातकों पर देखने को मिलता है। जातक तेज व ऊर्जावान होते हैं। किसी के अधीन होकर कार्य करना इन्हें पसंद नहीं होता है। जिसके चलते ये स्वयं का रोजगार या व्यापार करते हैं। ये जातक ऐसा कोई भी काम नहीं कर सकते जो इनके व्यक्तित्व और शान के ख़िलाफ़ हो। सिंह राशि वालों का प्रशासनिक पदों पर प्रदर्शन बहुत अच्छा रहता है, खासकर ऐसी जगह पर जहां कि जातक अपनी योज्ञताओं को एक प्रबंधक या लीडर के रूप में दिखा सकते हैं। इनके अंदर नेतृत्व की भावना जन्म से ही होती है। इसी के कारण ये हमेशा आगे रहना चाहते हैं। एक समय ऐसा आता है जब जातकों को ऐसा लगना शुरू हो जाता है कि ये अपने कैरियर में सही दिशा में बढ़ रहे हैं। क्योंकि इस राशि के जातक आरामदायक जीवन जीने में विश्वास रखते हैं। इस के लिए जातक की आमदनी भी अच्छी रहती है।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सिंह राशि व्यवसायी (Singh Rashi Professional) लगभग सभी तरह के व्यवसाय में सफल होते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की जातक आंख बंद करके किसा भी व्यापार में हाथ डाल दें। व्यापार कुशल व्यवहार और अच्छी रणनीति पर चलता है। सिंह राशि के जातक एक कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। ऐसे में जातक यदि राजनीति के क्षेत्र में कार्य करें तो अधिक सफल हो सकते हैं। अगर जातक राजनीतिक दल के लिए रणनीति तैयार कर धन कमाये तो इसमें आश्चर्य की बात नहीं है। सिंह राशि व्यवसायी बड़े ही सामाजिक होते हैं, जिसका लाभ इन्हें मिलता है। सामाजिक होने से जातक के मित्रों की संख्या अधिक होती है। परंतु जातक ऐसे व्यक्तियों को अपने मित्र सूची में शामिल करते हैं जो किसी न किसी तरह इनके काम आ सकें। ये जिस उद्देश्य से लोगों से दोस्ती करते हैं उसे पूरा भी करते हैं। जातक के मित्र व्यवसाय में सहयोग करते हैं और उचित सलाह देते हैं। ये सलाह भी सिंह जातकों को बड़ी मुश्किल में फंसने से बचाती है।

सिंह राशि के जातकों के लिए व्यवसाय की बात करें तो इनके लिए एडवाइजर एजेंसी चलाना उचित होगा। ऐसा इसलिए की ये एक अच्छे रणनीतिकार होते हैं और विवेकवान होते हैं। इस राशि के लोग ज्योतिष के क्षेत्र में भी कार्य कर सकते हैं। सिंह राशि का जातक इंजीनियर भी बन सकता है। सिंह राशि व्यवसायी (Singh Rashi Professional) यदि  चिकित्सा के संबंध में कोई व्यवसाय करना चाहता है तो वह कर सकता है। इसमें इस राशि के व्यवसायियों के सफल होने की अधिक संभावना होती है। तेज व पराक्रमी होने साथ ही नेतृत्व का गुण होने से जातक सेना में कार्य कर विशिष्ट पद की प्राप्ति कर सकता है। ये अच्छे मैनेजर होते हैं। कुल मिलाकर इनके लिए व्यवसाय करना अनुकूल है। इन सभी के अतिरिक्त जातक कॉमर्स, अकाउंट, कानून के क्षेत्र में भी एक सफल करियर बनाने में कामयाब होता है। लेकिन सिंह राशि के जातकों में कुछ अवगुण भी हैं, ये विलासिता पूर्ण जीवन जीने में धन का व्यय करते हैं। ऐसे में इन्हें इन चीजों से बच के रहना चाहिए। इस राशि के लोग प्रतिभाशाली होते हैं और करीब-करीब सभी व्यापार में सफल होते हैं। परंतु जातक ज्यादातर पैसे के लेन-देन में फंस जाते हैं। फंसा हुआ धन जातकों को मिलेगा की नहीं ये इनके भाग्य पर ही निर्भर करता है। इसके लिए जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें एवं लाल वस्त्र पहनें। जिससे इन्हें लाभ होगा और भाग्य जातक का साथ देगा।

सिंह राशि वालों को कौन सा धंधा करना चाहिए?

सिंह राशि वाले ईमानदारी से किसी भी कार्य को करते हैं तो अवश्य सफलता प्राप्त करते हैं। धातु और पत्थर संबंधी व्यवसाय में इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती है लेकिन इन्हें अपनी भावुकता को व्यवसाय से अलग रखना चाहिए। उन्हें जुआ खेलना भी पसन्द हो सकता है। अच्छे वकील बन सकते हैं।

सिंह राशि वालों को कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

*भगववान विष्णु की उपासना। *सूर्य को अर्घ्य देना। *रविवार का व्रत रखना।

सिंह राशि वालों का लकी नंबर क्या है?

सिंह राशि के जातकों के लिए 1 व 4 के अंक भाग्यशाली होते हैं।

सिंह राशि वालों को धन की प्राप्ति कब होगी?

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे।